< Mihej 2 >

1 Teško onima koji smišljaju nedjelo i snuju zlo na posteljama svojim! Kad svane dan, oni ga izvrše, jer je sila u njihovoj ruci.
धिक्कार है उन पर जो बुरे कार्यों की योजना बनाते रहते हैं, जो अपने बिछौने पर पड़े हुए षड़्‍यंत्र रचते हैं! पौ फटते ही अपनी युक्ति को पूरा करते हैं क्योंकि सत्ता उनके हाथ होती है.
2 Zažele li polja, otimaju ih, i kuće, uzimaju ih; čine nasilje čovjeku i kući njegovoj, vlasniku i posjedu njegovu.
वे दूसरों के खेत का लोभ करके उसे हड़प भी लेते हैं, वे दूसरों के घर भी छीन लेते हैं. वे लोगों के घरों को छल करके ले लेते हैं, और उनके पुरखों की संपत्ति को लूट लेते हैं.
3 Zato ovako govori Jahve: “Evo tome rodu smišljam zlo iz kojega nećete izvući vratova, niti ćete hoditi ponosito, jer će biti zlo vrijeme.
इसलिये याहवेह का यह कहना है: “मैं इन लोगों के विरुद्ध विपत्ति लाने की योजना बना रहा हूं, जिससे तुम अपने आपको नहीं बचा सकते. तुम गर्व से सिर उठाकर फिर कभी न चल सकोगे, क्योंकि यह विपत्ति का समय होगा.
4 U onaj će vam se dan složiti rugalica, zapjevati tužaljka i reći: 'Propalo je! Posve smo opustošeni, baština je naroda moga otuđena i nitko da mu je vrati, naša polja podijeljena su odmetniku.'
उस दिन लोग तुम्हारा हंसी उड़ाएंगे; वे इस शोक गीत के साथ तुम्हें ताना मारेंगे: ‘हम पूर्णतः नाश हो गये हैं; मेरे लोगों की संपत्ति बांट दी गई है. परमेश्वर इसे मुझसे ले लेते हैं! वे हमारे खेत विश्‍वासघातियों को दे देते हैं.’”
5 Zato neće biti nikoga tko bi bacio kocku za dio tvoj u zboru Jahvinu.”
इसलिये याहवेह के सभा में भूमि को लाटरी के द्वारा बांटने के लिए तुम्हारे पास कोई न होगा.
6 “Ne balite!” - bale oni - “Tako se ne bali! Sramota na nas neće pasti!
उनके भविष्यवक्ता कहते हैं, “भविष्यवाणी मत करो; इन बातों के बारे में भविष्यवाणी मत करो; हमारे ऊपर कलंक नहीं लगेगा.”
7 Zar će biti proklet dom Jakovljev? Zar je Jahve izgubio strpljivost? Zar on tako postupa? Nisu li riječi njegove ugodne Izraelu, narodu njegovu?”
हे याकोब के वंशजों, क्या यह कहा जाना चाहिये, “क्या याहवेह धीरज नहीं धरते? क्या वे ऐसा कार्य करते हैं?” “क्या मेरे वचन से उसकी भलाई नहीं होती जो न्याय के रास्ते पर चलता है?
8 Vi se sami dižete kao neprijatelji narodu mojemu. Čovjeku nezazornu vi otimate kabanicu, onome koji bez straha putuje ratne strahote dosuđujete.
हाल ही में मेरे लोग एक शत्रु के समान उठ खड़े हुए हैं. तुम उन व्यक्तियों के मंहगे कपड़े छीन लेते हो जो बेफिक्र होकर जाते रहते हैं, मानो वे युद्ध से लौट रहे हों.
9 Vi izgonite žene moga naroda iz njihovih milih domova; djeci njihovoj zauvijek oduzimate slavu koju sam im dao:
तुम मेरे लोगों के महिलाओं को उनके खुशहाल घरों से निकाल देते हो. तुम उनकी संतान से मेरी आशीष को हमेशा के लिये छीन लेते हो.
10 “Ustanite, idite! Ovo nije počivalište! Zbog nečistoće teško vas uže svezalo.”
चलो उठो, यहां से चले जाओ! यह तुम्हारे आराम की जगह नहीं है, क्योंकि यह अशुद्ध हो गई है, यह नाश हो गई है, और इसका कोई उपचार नहीं है.
11 Kad bi mogao biti nadahnut čovjek koji izmišlja ovu opsjenu: “Prorokujem ti vino i piće”, on bi bio prorok narodu ovome.
यदि कोई झूठा और धोखा देनेवाला व्यक्ति आकर यह कहता है, ‘मैं तुम्हारे पास बहुत ही अंगूर की दाखमधु और जौ की दाखमधु होने की भविष्यवाणी करूंगा,’ तो ऐसा व्यक्ति इन लोगों के लिए उपयुक्त भविष्यवक्ता होगा!
12 Svega ću te sabrati, Jakove, sakupit ću Ostatak Izraelov! Smjestit ću ih zajedno kao ovce u toru, kao stado na paši - neće se bojati nikoga.
“हे याकोब, निश्चित रूप से मैं तुम सबको एकत्र करूंगा; मैं निश्चित रूप से इस्राएल के बचे लोगों को इकट्ठा करूंगा. जैसे भेड़ें भेड़शाला में एकत्र की जाती हैं, जैसे चरागाह में झुंड एकत्रित किया जाता है, वैसे ही मैं उन्हें इकट्ठा करूंगा; उस जगह में लोगों की भीड़ लग जाएगी.
13 Pred njima stupa rušilac: oni će se porušiti i ući, kroz vrata će proći i izaći; pred njima će ići njihov kralj, Jahve će biti na čelu.
वह, जो बाड़े को तोड़कर रास्ता खोलता है, वह उनके आगे-आगे जाएगा; वे द्वार को तोड़कर बाहर चले जाएंगे. उनका राजा उनके आगे-आगे जाएगा, स्वयं याहवेह उनका अगुआ होंगे.”

< Mihej 2 >