< Malahija 3 >

1 Evo šaljem glasnika da put preda mnom pripravi. I doći će iznenada u Hram svoj Gospod koga vi tražite i anđeo Saveza koga žudite. Evo ga, dolazi već - govori Jahve nad Vojskama.
“देखो, मैं अपने दूत को भेजता हूँ, और वह मार्ग को मेरे आगे सुधारेगा, और प्रभु, जिसे तुम ढूँढ़ते हो, वह अचानक अपने मन्दिर में आ जाएगा; हाँ वाचा का वह दूत, जिसे तुम चाहते हो, सुनो, वह आता है, सेनाओं के यहोवा का यही वचन है।”
2 Ali tko će podnijeti dan njegova dolaska i tko će opstati kad se on pojavi? Jer on je kao oganj ljevačev i kao lužina bjeliočeva.
परन्तु उसके आने के दिन को कौन सह सकेगा? और जब वह दिखाई दे, तब कौन खड़ा रह सकेगा? क्योंकि वह सुनार की आग और धोबी के साबुन के समान है।
3 I zasjest će kao onaj što topi srebro i pročišćava. Očistit će sinove Levijeve i pročistit će ih kao zlato i srebro, da prinose Jahvi žrtvu u pravednosti.
वह रूपे का तानेवाला और शुद्ध करनेवाला बनेगा, और लेवियों को शुद्ध करेगा और उनको सोने रूपे के समान निर्मल करेगा, तब वे यहोवा की भेंट धार्मिकता से चढ़ाएँगे।
4 Tad će biti draga Jahvi žrtva Judina i jeruzalemska kao u drevne dane i kao prvih godina.
तब यहूदा और यरूशलेम की भेंट यहोवा को ऐसी भाएगी, जैसी पहले दिनों में और प्राचीनकाल में भाती थी।
5 Doći ću k vama na sud i bit ću spreman svjedok protiv vračeva i preljubnika, protiv onih koji se lažno kunu, protiv onih koji zakidaju plaću radniku, udovici i siroti, protiv onih koji gaze pravo stranaca i mene se ne boje - govori Jahve nad Vojskama.
“तब मैं न्याय करने को तुम्हारे निकट आऊँगा; और टोन्हों, और व्यभिचारियों, और झूठी शपथ खानेवालों के विरुद्ध, और जो मजदूर की मजदूरी को दबाते, और विधवा और अनाथों पर अंधेर करते, और परदेशी का न्याय बिगाड़ते, और मेरा भय नहीं मानते, उन सभी के विरुद्ध मैं तुरन्त साक्षी दूँगा,” सेनाओं के यहोवा का यही वचन है।
6 Jer ja, Jahve, ne mijenjam se, a vi se, sinovi Jakovljevi, mijenjate bez prestanka!
“क्योंकि मैं यहोवा बदलता नहीं; इसी कारण, हे याकूब की सन्तान तुम नाश नहीं हुए।
7 Od vremena svojih otaca odstupate od mojih uredaba i ne čuvate ih. Vratite se meni, a ja ću se vratiti vama - govori Jahve nad Vojskama. Pitate: “Kako da se vratimo?”
अपने पुरखाओं के दिनों से तुम लोग मेरी विधियों से हटते आए हो, और उनका पालन नहीं करते। तुम मेरी ओर फिरो, तब मैं भी तुम्हारी ओर फिरूँगा,” सेनाओं के यहोवा का यही वचन है; परन्तु तुम पूछते हो, ‘हम किस बात में फिरें?’
8 Smije li čovjek prikraćivati Boga? A vi mene prikraćujete. I pitate: “U čemu te prikratismo?” U desetini i u prinosu.
क्या मनुष्य परमेश्वर को धोखा दे सकता है? देखो, तुम मुझ को धोखा देते हो, और तो भी पूछते हो ‘हमने किस बात में तुझे लूटा है?’ दशमांश और उठाने की भेंटों में।
9 Udareni ste prokletstvom jer me prikraćujete vi, sav narod!
तुम पर भारी श्राप पड़ा है, क्योंकि तुम मुझे लूटते हो; वरन् सारी जाति ऐसा करती है।
10 Donesite čitavu desetinu u riznicu da u mojoj kući bude hrane. Tada me iskušajte - govori Jahve nad Vojskama - neću li vam otvoriti ustave nebeske i neću li izliti na vas punom mjerom blagoslov,
१०सारे दशमांश भण्डार में ले आओ कि मेरे भवन में भोजनवस्तु रहे; और सेनाओं का यहोवा यह कहता है, कि ऐसा करके मुझे परखो कि मैं आकाश के झरोखे तुम्हारे लिये खोलकर तुम्हारे ऊपर अपरम्पार आशीष की वर्षा करता हूँ कि नहीं।
11 neću li zbog vas zaprijetit skakavcu da vam više ne kvari usjeva i da vam ne bude nerodna loza u polju - govori Jahve nad Vojskama.
११मैं तुम्हारे लिये नाश करनेवाले को ऐसा घुड़कूँगा कि वह तुम्हारी भूमि की उपज नाश न करेगा, और तुम्हारी दाखलताओं के फल कच्चे न गिरेंगे, सेनाओं के यहोवा का यही वचन है।
12 Svi će vas narodi tad držati sretnima, jer ćete biti zemlja blaženstva - govori Jahve nad Vojskama.
१२तब सारी जातियाँ तुम को धन्य कहेंगी, क्योंकि तुम्हारा देश मनोहर देश होगा, सेनाओं के यहोवा का यही वचन है।
13 Teške su besjede vaše protiv mene - govori Jahve.
१३“यहोवा यह कहता है, तुम ने मेरे विरुद्ध ढिठाई की बातें कही हैं। परन्तु तुम पूछते हो, ‘हमने तेरे विरुद्ध में क्या कहा है?’
14 Vi ipak pitate: “Što smo između sebe govorili protiv tebe?” Govorili ste: “Zaludu je Bogu služiti i kakva je korist što njegove čuvamo propise i žalosni hodimo pred Jahvom nad Vojskama.
१४तुम ने कहा है ‘परमेश्वर की सेवा करना व्यर्थ है। हमने जो उसके बताए हुए कामों को पूरा किया और सेनाओं के यहोवा के डर के मारे शोक का पहरावा पहने हुए चले हैं, इससे क्या लाभ हुआ?
15 Odsad ćemo sretnim zvati oholice: napreduju oni koji zlo čine, i premda Boga iskušavaju, izvuku se!”
१५अब से हम अभिमानी लोगों को धन्य कहते हैं; क्योंकि दुराचारी तो सफल बन गए हैं, वरन् वे परमेश्वर की परीक्षा करने पर भी बच गए हैं।’”
16 Ali kad se razgovaraju oni koji se Boga boje, Jahve pazi, sluša ih, i to se pred njim piše u knjigu spomenicu u korist onih koji se boje Jahve i štuju Ime njegovo.
१६तब यहोवा का भय माननेवालों ने आपस में बातें की, और यहोवा ध्यान धरकर उनकी सुनता था; और जो यहोवा का भय मानते और उसके नाम का सम्मान करते थे, उनके स्मरण के निमित्त उसके सामने एक पुस्तक लिखी जाती थी।
17 Moji će biti, moja stečevina - govori Jahve nad Vojskama. U Dan koji spremam bit ću im milostiv kao što je milostiv otac sinu koji mu služi.
१७सेनाओं का यहोवा यह कहता है, “जो दिन मैंने ठहराया है, उस दिन वे लोग मेरे वरन् मेरे निज भाग ठहरेंगे, और मैं उनसे ऐसी कोमलता करूँगा जैसी कोई अपने सेवा करनेवाले पुत्र से करे।
18 I tada ćete opet razlikovati pravednika od grešnika, onoga koji služi Bogu od onoga koji mu ne služi.
१८तब तुम फिरकर धर्मी और दुष्ट का भेद, अर्थात् जो परमेश्वर की सेवा करता है, और जो उसकी सेवा नहीं करता, उन दोनों का भेद पहचान सकोगे।

< Malahija 3 >