< Jeremija 15 >

1 I reče mi Jahve: “Kad bi i Mojsije i Samuel stali pred lice moje, ne bi mi se duša obratila narodu tome. Otjeraj ih ispred lice mojega, neka idu od mene!
तब याहवेह मुझसे बात करने लगे: “यद्यपि मोशेह तथा शमुएल भी मेरे सम्मुख उपस्थित हो जाएं, इन लोगों के लिए मेरा हृदय द्रवित न होगा. उन्हें मेरी उपस्थिति से दूर ले जाओ! दूर हो जाएं वे मेरे समक्ष से!
2 Ako te upitaju: 'Kamo da idemo?' odgovori im: 'Ovako govori Jahve: Tko je za smrt, u smrt! Tko je za mač, pod mač! Tko je za glad, u glad! Tko je za izgnanstvo, u izgnanstvo!'
जब वे तुमसे यह पूछें, ‘कहां जाएं हम?’ तब तुम उन्हें उत्तर देना, ‘यह वाणी याहवेह की है: “‘वे जो मृत्यु के लिए पूर्व-निर्दिष्ट हैं, उनकी मृत्यु होगी; जो तलवार के लिए पूर्व-निर्दिष्ट हैं, उनकी तलवार से, जो अकाल के लिए पूर्व-निर्दिष्ट हैं, उनकी अकाल से; तथा जिन्हें बंधुआई में ले जाया जाना है, वे बंधुआई में ही ले जाए जाएंगे.’
3 Poslat ću na njih četiri nevolje - riječ je Jahvina: mač da ih ubija, pse da ih rastrgaju, ptice nebeske i zvjerad da ih žderu i zatiru.
“मैं उनके लिए चार प्रकार के विनाश निर्धारित कर दूंगा,” यह याहवेह की वाणी है, “संहार के लिए तलवार और उन्हें खींचकर ले जाने के लिए कुत्ते तथा आकाश के पक्षी एवं पृथ्वी के पशु उन्हें खा जाने तथा नष्ट करने के लिए.
4 I učinit ću ih užasom svim kraljevstvima zemaljskim, i to zbog Manašea, sina Ezekijina, kralja judejskoga - za sva zla što ih počini u Jeruzalemu.”
यहूदिया के राजा हिज़किय्याह के पुत्र मनश्शेह द्वारा येरूशलेम में किए गए कुकृत्यों के कारण, मैं उन्हें पृथ्वी के सारे राज्यों के लिए आतंक का विषय बना दूंगा.
5 “Tko da se smiluje tebi, Jeruzaleme, tko da te požali? Tko li će se svratit' da te zapita kako ti je?
“येरूशलेम, कौन तुम पर तरस खाने के लिए तैयार होगा? अथवा कौन तुम्हारे लिए विलाप करेगा? अथवा कौन तुम्हारा कुशल क्षेम ज्ञात करने का कष्ट उठाएगा?
6 Ti me odbaci - riječ je Jahvina - i leđa mi okrenu. I zato na te digoh ruku zatornicu. Dojadi mi da ti uvijek praštam!
तुम, जिन्होंने मुझे भूलना पसंद कर दिया है,” यह याहवेह की वाणी है. “तुम जो पीछे ही हटते जा रहे हो. इसलिये मैं अपना हाथ तुम्हारे विरुद्ध उठाऊंगा और तुम्हें नष्ट कर दूंगा; थक चुका हूं मैं तुम पर कृपा करते-करते.
7 Zato ću ih izvijati vijačom na vratima zemlje ove. Narod svoj ću lišit' djece i istrijebit' ga, jer se ne obraćaju sa svojih putova.
मैं सूप लेकर देश के प्रवेश द्वारों पर उनको फटकूंगा. मैं उनसे उनकी संतान ले लूंगा और मैं अपनी ही प्रजा को नष्ट कर दूंगा, उन्होंने अपने आचरण के लिए पश्चात्ताप नहीं किया है.
8 Bit će u njih više udovica negoli pijeska morskoga. Na majke mladih ratnika dovest ću zatornika, usred podneva, i pustit ću na njih iznenada užas i strahotu.
अब मेरे समक्ष उनकी विधवाओं की संख्या में सागर तट के बांध से अधिक वृद्धि हो जाएगी. मैं जवान की माता के विरुद्ध दोपहर में एक विनाशक ले आऊंगा; मैं उस पर सहसा व्यथा एवं निराशा ले आऊंगा.
9 Onesvijestila se roditeljka sedmero djece, dušu ispustila. Sunce joj zađe još za dana: postiđena, osramoćena je. A što od njih ostane, pod mač ću vrći pred njihovim dušmanima” - riječ je Jahvina.
वह, जिसके सात पुत्र पैदा हुए थे, व्यर्थ और दुर्बल हो रही है और उसका श्वसन भी श्रमपूर्ण हो गया है. उसका सूर्य तो दिन ही दिन में अस्त हो गया; उसे लज्जित एवं अपमानित किया गया. और मैं उनके शत्रुओं के ही समक्ष उन्हें तलवार से घात कर दूंगा जो उनके उत्तरजीवी हैं,” यह याहवेह की वाणी है.
10 Jao meni, majko, što si me rodila, da svađam se i prepirem sa svom zemljom. Nikom ne uzajmih, ni od koga zajma ne uzeh, a ipak svi me proklinju.
मेरी माता, धिक्कार है मुझ पर, जो आपने मुझे जन्म दिया है, मैं, सारे देश के लिए संघर्ष एवं विवाद का कारण हो गया हूं! न तो मैंने किसी को ऋण दिया है न ही किसी ने मुझे, फिर भी सभी मुझे शाप देते रहते हैं.
11 Uistinu, o Jahve, nisam li ti služio za njihovo dobro, nisam li tražio milost u tebe za neprijatelja svoga, u doba nevolje, u danima tjeskobe njegove? Ti to dobro znaš!
याहवेह ने उत्तर दिया, “निःसंदेह मैं कल्याण के लिए तुम्हें मुक्त कर दूंगा; निःसंदेह मैं ऐसा करूंगा कि शत्रु संकट एवं पीड़ा के अवसर पर तुमसे विनती करेगा.
12 Može l' se željezo slomiti, željezo sa Sjevera i mjed?
“क्या कोई लौह को तोड़ सकता है, उत्तर दिशा के लौह एवं कांस्य को?
13 Tvoje bogatstvo i blago tvoje pljački ću predati. Tako ćeš platiti za sva bezakonja svoja po svoj zemlji.
“तुम्हारी ही सीमाओं के भीतर तुम्हारे सारे पापों के कारण मैं तुम्हारा धन तथा तुम्हारी निधियां लूट की सामग्री बनाकर ऐसे दे दूंगा, जिसके लिए किसी को कुछ प्रयास न करना पड़ेगा.
14 Učinit ću te robljem neprijatelja u zemlji koju ne poznaješ, jer gnjev moj planu ognjem koji će vas sažgati, koji će protiv vas buknuti.
तब मैं तुम्हारे शत्रुओं को इस प्रकार प्रेरित करूंगा, कि वे उसे ऐसे देश में ले जाएंगे जिसे तुम नहीं जानते, क्योंकि मेरे क्रोध में एक अग्नि प्रज्वलित हो गई है जो सदैव ही प्रज्वलित रहेगी.”
15 Jahve, spomeni me se i pohodi me i kazni progonitelje moje. Ne daj da propadnem zbog sporosti srdžbe tvoje! Spomeni se da tebe radi podnosim sramotu.
याहवेह, आप सब जानते हैं; मुझे स्मरण रखिए, मेरा ध्यान रखिए, उनसे बदला लीजिए. जिन्होंने मुझ पर अत्याचार किया है. आप धीरज धरनेवाले हैं—मुझे दूर मत कीजिये; यह बात आपके समक्ष स्पष्ट रहे कि मैं आपके निमित्त निंदा सह रहा हूं.
16 Kad mi dođoše riječi tvoje, ja sam ih gutao: riječi tvoje ushitiše i obradovaše srce moje. Jer sam se tvojim zvao imenom, o Jahve, Bože nad Vojskama.
मुझे आपका संदेश प्राप्‍त हुआ, मैंने उसे आत्मसात कर लिया; मेरे लिए आपका संदेश आनंद का स्रोत और मेरे हृदय का उल्लास है, याहवेह सेनाओं के परमेश्वर, इसलिये कि मुझ पर आपके स्वामित्व की मोहर लगाई गई है.
17 Nikad sjedio nisam u društvu veseljaka da se razveselim. Pod težinom ruke tvoje samotan živim, jer ti me jarošću prože.
न मैं उनकी संगति में जाकर बैठा हूं जो मौज-मस्ती करते रहते हैं, न ही स्वयं मैंने आनंद मनाया है; मैं अकेला ही बैठा रहा क्योंकि मुझ पर आपका हाथ रखा हुआ था, क्योंकि आपने मुझे आक्रोश से पूर्ण कर दिया है.
18 Zašto je bol moja bez prebola? Zašto je rana moja neiscjeljiva i nikako da zaraste? Ah! Hoćeš li meni biti kao potok nestalan, vodama nepouzdan?
क्या कारण है कि मेरी पीड़ा सदा बनी रही है तथा मेरे घाव असाध्य हो गए हैं, वे स्वस्थ होते ही नहीं? क्या आप वास्तव में मेरे लिए धोखा देनेवाले सोता के समान हो जाएंगे, जिसमें जल होना, न होना अनिश्चित ही होता है.
19 Zato ovako govori Jahve: “Ako se vratiš, pustit ću te da mi opet služiš; ako odvojiš dragocjeno od bezvrijedna, bit ćeš usta moja. Oni će se okrenuti k tebi, al' ti se zato ne smiješ okrenuti k njima!
इसलिये याहवेह का संदेश यह है: “यदि तुम लौट आओ, तो मैं तुम्हें पुनःस्थापित करूंगा कि तुम मेरे समक्ष खड़े रह पाओगे; यदि तुम व्यर्थ बातें नहीं, बल्कि अनमोल बातें कहें, तुम मेरे प्रवक्ता बन जाओगे. संभव है कि वे तुम्हारे निकट आ जाएं, किंतु तुम स्वयं उनके निकट न जाना.
20 Učinit ću od tebe za ovaj narod zid od mjedi, neosvojiv. Borit će se protiv tebe, al' te neće nadvladati, jer ja sam s tobom, da te spasim i izbavim” - riječ je Jahvina.
तब मैं तुम्हें इन लोगों के लिए कांस्य की दृढ़ दीवार बना दूंगा; वे तुमसे युद्ध तो अवश्य करेंगे किंतु तुम पर प्रबल न हो सकेंगे, क्योंकि तुम्हारी सुरक्षा के लिए मैं तुम्हारे साथ हूं, मैं तुम्हारा उद्धार करूंगा,” यह याहवेह की वाणी है.
21 “Izbavit ću te iz ruku zlikovaca i otkupiti te iz ruku silnika.”
“इस प्रकार मैं तुम्हें बुरे लोगों के आधिपत्य से विमुक्त करूंगा और मैं तुम्हें हिंसक के बंधन से छुड़ा लूंगा.”

< Jeremija 15 >