< Postanak 45 >

1 Josip se više nije mogo svladavati pred onima koji su ga okruživali pa povika: “Neka svi odstupe!” Tako nitko nije ostao s Josipom kad se očitovao svojoj braći.
तब यूसुफ़ उनके आगे जो उसके आस पास खड़े थे, अपने को रोक न कर सका और चिल्ला कर कहा, “हर एक आदमी को मेरे पास से बाहर कर दो।” चुनांचे जब यूसुफ़ ने अपने आप को अपने भाइयों पर ज़ाहिर किया उस वक़्त और कोई उसके साथ न था।
2 Briznuo je u glasan plač, da su ga i Egipćani mogli čuti. Doznalo se za to i na faraonovu dvoru.
और वह ज़ोर ज़ोर से रोने लगा; और मिस्रियों ने सुना, और फ़िर'औन के महल में भी आवाज़ गई।
3 “Ja sam Josip”, reče Josip svojoj braći. “Otac mi je, dakle, još na životu!” Ali mu braća nisu mogla odgovoriti, toliko se zapanjiše pred njim.
और यूसुफ़ ने अपने भाइयों से कहा, “मैं यूसुफ़ हूँ! क्या मेरा बाप अब तक ज़िन्दा है?” और उसके भाई उसे कुछ जवाब न दे सके, क्यूँकि वह उसके सामने घबरा गए।
4 Onda će opet Josip svojoj braći: “Primaknite se k meni!” Kad su se primakli, nastavi: “Ja sam Josip, vaš brat; onaj koga ste prodali u Egipat.
और यूसुफ़ ने अपने भाइयों से कहा, “ज़रा नज़दीक आ जाओ।” और वह नज़दीक आए। तब उसने कहा, “मैं तुम्हारा भाई यूसुफ़ हूँ, जिसको तुम ने बेच कर मिस्र पहुँचवाया।
5 Ali se nemojte uznemirivati i prekoravati što ste me ovamo prodali; jer Bog je onaj koji me pred vama poslao da vas održi u životu.
और इस बात से कि तुम ने मुझे बेच कर यहाँ पहुँचवाया, न तो ग़मगीन हो और न अपने — अपने दिल में परेशान हो; क्यूँकि ख़ुदा ने जानों को बचाने के लिए मुझे तुम से आगे भेजा।
6 Dvije su već godine što je glad došla na zemlju, a još pet godina neće biti ni oranja ni žetve u zemlji.
इसलिए कि अब दो साल से मुल्क में काल है, और अभी पाँच साल और ऐसे हैं जिनमें न तो हल चलेगा और न फसल कटेगी।
7 Zato me Bog poslao pred vama da vam se sačuva ostatak na zemlji te da vam život spasi velikim izbavljenjem.
और ख़ुदा ने मुझ को तुम्हारे आगे भेजा, ताकि तुम्हारा बक़िया ज़मीन पर सलामत रख्खे और तुम को बड़ी रिहाई के वसीले से ज़िन्दा रख्खे।
8 Tako niste vi mene poslali ovamo nego Bog; on me postavio faraonu za oca, gospodara nad svim njegovim domom i vladaocem nad svom zemljom egipatskom.
फिर तुम ने नहीं बल्कि ख़ुदा ने मुझे यहाँ भेजा, और उसने मुझे गोया फ़िर'औन का बाप और उसके सारे घर का ख़ुदावन्द और सारे मुल्क — ए — मिस्र का हाकिम बनाया।
9 Žurite se k mome ocu te mu recite: 'Ovo ti poručuje tvoj sin Josip: Bog me postavio gospodarem nad svim Egiptom; siđi k meni bez oklijevanja.
इसलिए तुम जल्द मेरे बाप के पास जाकर उससे कहो, 'तेरा बेटा यूसुफ़ यूँ कहता है, कि ख़ुदावन्द ने मुझ को सारे मिस्र का मालिक कर दिया है। तू मेरे पास चला आ, देर न कर।
10 Nastanit ćeš se u kraju Gošenu. Tako ćeš biti blizu mene: ti, tvoja djeca, tvoja unučad, tvoje ovce i goveda i sve što je tvoje.
तू जशन के इलाक़े में रहना, और तू और तेरे बेटे और तेरे पोते और तेरी भेड़ बकरियाँ और गायें बैल और तेरा माल ओ — मता'अ, यह सब मेरे नज़दीक होंगे।
11 Ondje ću se za te brinuti, jer će glad potrajati još pet godina. Tako nećeš oskudijevati ni ti, ni tvoja obitelj, niti itko tvoj.'
और वहीं मैं तेरी परवरिश करूँगा; ऐसा न हो कि तुझ को और तेरे घराने और तेरे माल — ओ — मता'अ को ग़रीबी आ दबाए, क्यूँकि काल के अभी पाँच साल और हैं।
12 Ta svojim očima možete vidjeti, kao što vidi i moj brat Benjamin, da vam to moja usta govore.
और देखो, तुम्हारी आँखें और मेरे भाई बिनयमीन की आँखें देखती हैं कि खुद मेरे मुँह से ये बातें तुम से हो रही हैं।
13 Pripovjedite ocu o mome visokom položaju u Egiptu i sve što ste vidjeli; i brzo mi ovamo oca dovedite!”
और तुम मेरे बाप से मेरी सारी शान — ओ — शौकत का जो मुझे मिस्र में हासिल है, और जो कुछ तुम ने देखा है सबका ज़िक्र करना; और तुम बहुत जल्द मेरे बाप को यहाँ ले आना।”
14 Potom zagrli brata Benjamina te zaplaka; a plakao je i Benjamin obisnuvši mu oko vrata.
और वह अपने भाई बिनयमीन के गले लग कर रोया और बिनयमीन भी उसके गले लगकर रोया।
15 Izljubi zatim svu svoju braću, u naručju im se rasplaka. Poslije toga njegova braća zađu s njim u razgovor.
और उसने सब भाइयों को चूमा और उनसे मिल कर रोया, इसके बाद उसके भाई उससे बातें करने लगे।
16 Glas se pročuje u faraonovu dvoru: “Stigla Josipova braća!” Bilo je to drago faraonu i njegovim dvoranima.
और फ़िर'औन के महल में इस बात का ज़िक्र हुआ कि यूसुफ़ के भाई आए हैं और इस से फ़िर'औन के नौकर चाकर बहुत खुश हुए।
17 Onda faraon reče Josipu: “Kaži svojoj braći neka učine ovo: 'Natovarite svoje živine i odmah se uputite u zemlju kanaansku.
और फ़िर'औन ने यूसुफ़ से कहा कि अपने भाइयों से कह, “तुम यह काम करो कि अपने जानवरों को लाद कर मुल्क — ए — कना'न को चले जाओ।
18 Uzmite svoga oca i svoje obitelji i k meni dođite! Ja ću vam dati najbolju zemlju u Egiptu te ćete uživati od obilja ove zemlje.'
और अपने बाप को और अपने — अपने घराने को लेकर मेरे पास आ जाओ, और जो कुछ मुल्क — ए — मिस्र में अच्छे से अच्छा है वह मैं तुम को दूँगा और तुम इस मुल्क की उम्दा उम्दा चीज़ें खाना।
19 A naredi i ovo: 'Ovako učinite: Iz zemlje egipatske potjerajte kola za svoju djecu i svoje žene, uzmite oca i dođite.
तुझे हुक्म मिल गया है, कि उनसे कहे, 'तुम यह करो कि अपने बाल बच्चों और अपनी बीवियों के लिए मुल्क — ए — मिस्र से अपने साथ गाड़ियाँ ले जाओ, और अपने बाप को भी साथ लेकर चले आओ।
20 Neka vam se oči ne rastužuju za vašim stvarima, jer sve što je u Egiptu najbolje bit će vaše.'”
और अपने अस्बाब का कुछ अफ़सोस न करना, क्यूँकि मुल्क — ए — मिस्र की सब अच्छी चीज़ें तुम्हारे लिए हैं।”
21 Sinovi Izraelovi tako učine. Po faraonovoj zapovijedi Josip im dade kola i popudbinu.
और इस्राईल के बेटों ने ऐसा ही किया; और यूसुफ़ ने फ़िर'औन के हुक्म के मुताबिक़ उनको गाड़ियाँ दीं और सफ़र का सामान भी दिया।
22 Svakom od njih dade nove haljine, a Benjaminu dade tri stotine srebrnika i petore haljine.
और उसने उनमें से हर एक को एक — एक जोड़ा कपड़ा दिया, लेकिन बिनयमीन को चाँदी के तीन सौ सिक्के और पाँच जोड़े कपड़े दिए।
23 Isto tako pošalje svome ocu: deset magaraca natovarenih najboljim plodovima egipatskim i deset magarica natovarenih žitom, kruhom i namirnicama ocu za put.
और अपने बाप के लिए उसने यह चीज़ें भेजीं, या'नी दस गधे जो मिस्र की अच्छी चीज़ों से लदे हुए थे, और दस गधियाँ जो उसके बाप के रास्ते के लिए ग़ल्ला और रोटी और सफ़र के सामान से लदी हुई थीं।
24 Isprativši svoju braću na put, reče im: “Nemojte se putem svađati!”
चुनांचे उसने अपने भाइयों को रवाना किया और वह चल पड़े; और उसने उनसे कहा, “देखना, कहीं रास्ते में तुम झगड़ा न करना।”
25 I tako oni odoše iz Egipta i stigoše u zemlju kanaansku, k svome ocu Jakovu.
और वह मिस्र से रवाना हुए और मुल्क — ए — कना'न में अपने बाप या'क़ूब के पास पहुँचे,
26 Kad mu rekoše: “Josip je živ i čak vlada nad svom zemljom egipatskom!”, njegovo se srce skameni jer im nije mogao vjerovati.
और उससे कहा, “यूसुफ़ अब तक ज़िन्दा है और वही सारे मुल्क — ए — मिस्र का हाकिम है।” और या'क़ूब का दिल धक से रह गया, क्यूँकि उसने उनका यक़ीन न किया।
27 Ali kad mu ispripovjediše sve što im je Josip rekao i kad vidje kola što ih je Josip poslao da ga prevezu, duh njihova oca Jakova oživje.
तब उन्होंने उसे वह सब बातें जो यूसुफ़ ने उनसे कही थीं बताई, और जब उनके बाप या'क़ूब ने वह गाड़ियाँ देख लीं जो यूसुफ़ ने उसके लाने को भेजीं थीं, तब उसकी जान में जान आई।
28 “Dosta”, reče Izrael. “Sin moj Josip još je živ! Moram poći i vidjeti ga prije nego umrem.”
और इस्राईल कहने लगा, “यह बस है कि मेरा बेटा यूसुफ़ अब तक ज़िन्दा है। मैं अपने मरने से पहले जाकर उसे देख तो लूँगा।”

< Postanak 45 >