< Izlazak 2 >

1 Neki čovjek od Levijeva koljena ode i oženi se djevojkom Levijkom.
और लावी के घराने के एक शख़्स ने जाकर लावी की नसल की एक 'औरत से ब्याह किया।
2 Žena zače i rodi sina. Vidjevši kako je krasan, krila ga je tri mjeseca.
वह 'औरत हामिला हुई और उसके बेटा हुआ, और उस ने यह देखकर कि बच्चा ख़ूबसूरत है तीन महीने तक उसे छिपा कर रखा।
3 Kad ga nije mogla više sakrivati, nabavi košaricu od papirusove trstike, oblijepi je smolom i paklinom, u nju stavi dijete i položi ga u trstiku na obali Rijeke.
और जब उसे और ज़्यादा छिपा न सकी तो उसने सरकंडों का एक टोकरा लिया, और उस पर चिकनी मिट्टी और राल लगा कर लड़के को उसमें रख्खा, और उसे दरिया के किनारे झाऊ में छोड़ आई।
4 Njegova sestra stane podalje da vidi što će s njime biti.
और उसकी बहन दूर खड़ी रही ताकि देखे कि उसके साथ क्या होता है।
5 Faraonova kći siđe k Rijeci da se kupa, dok su njezine sluškinje šetale uz obalu Rijeke. Opazi ona košaricu u trstici, pa pošalje sluškinju da je donese.
और फ़िर'औन की बेटी दरिया पर ग़ुस्ल करने आई और उसकी सहेलियाँ दरिया के किनारे — किनारे टहलने लगीं। तब उसने झाऊ में वह टोकरा देख कर अपनी सहेली की भेजा कि उसे उठा लाए।
6 Otvori je i pogleda, a to u njoj dijete! Muško čedo. Plakalo je. Njoj se sažali na nj. “Bit će to hebrejsko dijete”, reče.
जब उसने उसे खोला तो लड़के को देखा, और वह बच्चा रो रहा था। उसे उस पर रहम आया और कहने लगी, “यह किसी 'इब्रानी का बच्चा है।”
7 Onda njegova sestra rekne faraonovoj kćeri: “Hoćeš li da ti potražim dojilju među Hebrejkama da ti dijete doji?”
तब उसकी बहन ने फ़िर'औन की बेटी से कहा, “क्या मैं जा कर 'इब्रानी 'औरतों में से एक दाई तेरे पास बुला लाऊँ, जो तेरे लिए इस बच्चे को दूध पिलाया करे?”
8 “Idi!” - odgovori joj faraonova kći. Tako djevojka ode i pozove djetetovu majku.
फ़िर'औन की बेटी ने उसे कहा, “जा!” वह लड़की जाकर उस बच्चे की माँ को बुला लाई।
9 “Uzmi ovo dijete”, rekne joj faraonova kći, “i odgoji mi ga, a ja ću te plaćati.” Tako žena uzme dijete i othrani ga.
फ़िर'औन की बेटी ने उसे कहा, “तू इस बच्चे को ले जाकर मेरे लिए दूध पिला, मैं तुझे तेरी मज़दूरी दिया करूँगी।” वह 'औरत उस बच्चे को ले जाकर दूध पिलाने लगी।
10 Kad je dijete odraslo, ona ga odvede faraonovoj kćeri, koja ga posini. Nadjene mu ime Mojsije, “jer sam ga”, reče, “iz vode izvadila”.
जब बच्चा कुछ बड़ा हुआ तो वह उसे फ़िर'औन की बेटी के पास ले गई और वह उसका बेटा ठहरा और उसने उसका नाम मूसा यह कह कर रख्खा, “मैंने उसे पानी से निकाला।”
11 Jednog dana, kad je Mojsije već odrastao, dođe među svoj narod i vidje njegove muke. Spazi tada kako neki Egipćanin tuče jednoga Hebrejca - brata njegova.
इतने में जब मूसा बड़ा हुआ तो बाहर अपने भाइयों के पास गया। और उनकी मशक़्क़तों पर उसकी नज़र पड़ी और उसने देखा कि एक मिस्री उसके एक 'इब्रानी भाई को मार रहा है।
12 Okrene se tamo-amo i, vidjevši da nikoga nema, ubije Egipćanina i zatrpa ga u pijesak.
फिर उसने इधर उधर निगाह की और जब देखा कि वहाँ कोई दूसरा आदमी नहीं है, तो उस मिस्री को जान से मार कर उसे रेत में छिपा दिया।
13 Izađe on i sutradan te zateče dva Hebrejca kako se tuku. “Zašto tučeš svoga druga?” - rekne napadaču.
फिर दूसरे दिन वह बाहर गया और देखा कि दो 'इब्रानी आपस में मार पीट कर रहे हैं। तब उसने उसे जिसका कु़सूर था कहा, कि “तू अपने साथी को क्यूँ मारता है?”
14 Ovaj odvrati: “Tko te postavi za starješinu i suca našega? Kaniš li ubiti i mene kako si ubio onog Egipćanina?” Mojsije se uplaši pa će u sebi: “Tako! Ipak se saznalo.”
उसने कहा, “तुझे किसने हम पर हाकिम या मुन्सिफ़ मुक़र्रर किया? क्या जिस तरह तूने उस मिस्री को मार डाला, मुझे भी मार डालना चाहता है?” तब मूसा यह सोच कर डरा, “बिला शक यह राज़ खुल गया।”
15 Kad je faraon to dočuo, htjede Mojsija pogubiti. Zato Mojsije pobjegne od faraona i skloni se u midjansku zemlju. Ondje sjedne kraj nekog studenca.
जब फ़िर'औन ने यह सुना तो चाहा कि मूसा को क़त्ल करे। पर मूसा फ़िर'औन के सामने से भाग कर मुल्क — ए — मिदियान में जा बसा। वहाँ वह एक कुएँ के नज़दीक बैठा था।
16 Midjanski je svećenik imao sedam kćeri. Dođu one da zahvate vode i naliju pojila, da napoje stado svoga oca.
और मिदियान के काहिन की सात बेटियाँ थी। वह आईं और पानी भर — भर कर कठरों में डालने लगीं ताकि अपने बाप की भेड़ — बकरियों को पिलाएँ।
17 Ali dođu i pastiri te ih potjeraju. Mojsije ustane, obrani ih i stado im napoji.
और गड़रिये आकर उनको भगाने लगे, लेकिन मूसा खड़ा हो गया और उसने उनकी मदद की और उनकी भेड़ — बकरियों को पानी पिलाया।
18 Kad su se vratile svome ocu Reuelu, on ih zapita: “Kako ste se danas tako brzo vratile?”
और जब वह अपने बाप र'ऊएल के पास लौटीं तो उसने पूछा, “आज तुम इस क़दर जल्द कैसे आ गई?”
19 One odgovore: “Neki Egipćanin obrani nas od pastira i još nam zahvati vode i stado nam napoji.”
उन्होंने कहा, “'एक मिस्री ने हम को गड़रियों के हाथ से बचाया, और हमारे बदले पानी भर — भर कर भेड़ बकरियों को पिलाया।”
20 “Gdje je?” - zapita on svoje kćeri. “Zašto ste ostavile toga čovjeka? Pozovite ga na objed.”
उसने अपनी बेटियों से कहा, “वह आदमी कहाँ है? तुम उसे क्यूँ छोड़ आई? उसे बुला लाओ कि रोटी खाए।”
21 Mojsije pristane da ostane kod toga čovjeka. On oženi Mojsija svojom kćeri Siporom.
और मूसा उस शख़्स के साथ रहने को राज़ी हो गया। तब उसने अपनी बेटी सफ़्फूरा मूसा को ब्याह दी।
22 A kad ona rodi sina, on mu nadjene ime Geršon, “jer sam”, reče, “stranac u tuđoj zemlji”.
और उसके एक बेटा हुआ, और मूसा ने उसका नाम जैरसोम यह कहकर रख्खा, “मैं अजनबी मुल्क में मुसाफ़िर हूँ।”
23 Poslije mnogo vremena umre egipatski kralj. Izraelci su još stenjali u ropstvu. Vapili su, a njihov vapaj za pomoć sred ropstva uzlazio je k Bogu.
और एक मुद्दत के बाद यूँ हुआ कि मिस्र का बादशाह मर गया। और बनी — इस्राईल अपनी ग़ुलामी की वजह से आह भरने लगे और रोए; और उनका रोना जो उनकी ग़ुलामी की वजह था ख़ुदा तक पहुँचा।
24 Bog je čuo njihovo zapomaganje i sjetio se svoga Saveza s Abrahamom, Izakom i Jakovom.
और ख़ुदा ने उनका कराहना सुना, और ख़ुदा ने अपने 'अहद को जो अब्रहाम और इस्हाक़ और या'क़ूब के साथ था याद किया।
25 I pogleda Bog na Izraelce i zauze se za njih.
और ख़ुदा ने बनी — इस्राईल पर नज़र की और उनके हाल को मा'लूम किया।

< Izlazak 2 >