< 1 Kraljevima 12 >

1 Roboam ode u Šekem, jer su u Šekem došli svi Izraelci da ga zakralje.
रहबाम शेकेम को गया, क्योंकि सब इस्राएली उसको राजा बनाने के लिये वहीं गए थे।
2 Čim to ču Nebatov sin Jeroboam - koji još bijaše u Egiptu, kamo je pobjegao pred kraljem Salomonom - vrati se iz Egipta, jer
जब नबात के पुत्र यारोबाम ने यह सुना, (जो अब तक मिस्र में ही रहता था, क्योंकि यारोबाम सुलैमान राजा के डर के मारे भागकर मिस्र में रहता था।
3 bijahu poslali po nj i dozvali ga. Kad dođoše Jeroboam i sav zbor Izraelov, rekoše Roboamu:
अतः उन लोगों ने उसको बुलवा भेजा) तब यारोबाम और इस्राएल की समस्त सभा रहबाम के पास जाकर यह कहने लगी,
4 “Tvoj nam je otac nametnuo teški jaram. Ti nam sada olakšaj tešku službu svoga oca, teški jaram koji metnu na nas, pa ćemo ti služiti!”
“तेरे पिता ने तो हम लोगों पर भारी जूआ डाल रखा था, तो अब तू अपने पिता की कठिन सेवा को, और उस भारी जूआ को, जो उसने हम पर डाल रखा है, कुछ हलका कर; तब हम तेरे अधीन रहेंगे।”
5 A on im odgovori: “Za tri dana dođite opet k meni.” I narod ode.
उसने कहा, “अभी तो जाओ, और तीन दिन के बाद मेरे पास फिर आना।” तब वे चले गए।
6 Tada se kralj Roboam posavjetova sa starcima koji su služili njegovu ocu Salomonu dok je bio živ i upita ih: “Što savjetujete da odgovorim ovome narodu?”
तब राजा रहबाम ने उन बूढ़ों से जो उसके पिता सुलैमान के जीवन भर उसके सामने उपस्थित रहा करते थे, सम्मति ली, “इस प्रजा को कैसा उत्तर देना उचित है, इसमें तुम क्या सम्मति देते हो?”
7 Oni mu odgovoriše: “Ako danas udovoljiš tim ljudima, budeš im blagonaklon i odgovoriš im lijepim riječima, oni će ti uvijek ostati sluge.”
उन्होंने उसको यह उत्तर दिया, “यदि तू अभी प्रजा के लोगों का दास बनकर उनके अधीन हो और उनसे मधुर बातें कहे, तो वे सदैव तेरे अधीन बने रहेंगे।”
8 Ali on odbaci savjet što mu ga dadoše starci i posavjetova se s mladićima koji su odrasli s njim i bili mu u službi.
रहबाम ने उस सम्मति को छोड़ दिया, जो बूढ़ों ने उसको दी थी, और उन जवानों से सम्मति ली, जो उसके संग बड़े हुए थे, और उसके सम्मुख उपस्थित रहा करते थे।
9 Upita ih: “Što savjetujete da odgovorim ovome narodu koji mi reče: 'Olakšaj jaram što nam ga nametnu tvoj otac?'”
उनसे उसने पूछा, “मैं प्रजा के लोगों को कैसा उत्तर दूँ? इसमें तुम क्या सम्मति देते हो? उन्होंने तो मुझसे कहा है, ‘जो जूआ तेरे पिता ने हम पर डाल रखा है, उसे तू हलका कर।’”
10 Mladići koji bijahu s njime odrasli odgovoriše mu: “Narodu koji ti reče: 'Tvoj nam je otac nametnuo jaram, a ti nam ga olakšaj', uzvrati ovako: 'Moj je mali prst deblji od bedara moga oca!
१०जवानों ने जो उसके संग बड़े हुए थे उसको यह उत्तर दिया, “उन लोगों ने तुझ से कहा है, ‘तेरे पिता ने हमारा जूआ भारी किया था, परन्तु तू उसे हमारे लिए हलका कर;’ तू उनसे यह कहना, ‘मेरी छिंगुलिया मेरे पिता की कमर से भी मोटी है।
11 Eto, moj vam je otac nametnuo teški jaram, a ja ću još otežati vaš jaram; moj vas je otac šibao bičevima, a ja ću vas šibati bičevima sa željeznim štipavcima.'”
११मेरे पिता ने तुम पर जो भारी जूआ रखा था, उसे मैं और भी भारी करूँगा; मेरा पिता तो तुम को कोड़ों से ताड़ना देता था, परन्तु मैं बिच्छुओं से दूँगा।’”
12 A treći dan dođe sav narod k Roboamu, kako im bijaše zapovjedio kralj rekavši im: “Vratite se k meni trećega dana.”
१२तीसरे दिन, जैसे राजा ने ठहराया था, कि तीसरे दिन मेरे पास फिर आना, वैसे ही यारोबाम और समस्त प्रजागण रहबाम के पास उपस्थित हुए।
13 Kralj im oštro odgovori, odbacivši savjet koji mu dadoše stariji.
१३तब राजा ने प्रजा से कड़ी बातें की,
14 I reče im po savjetu mladih: “Moj je otac otežao vaš jaram, a ja ću još dodati na nj; moj vas je otac šibao bičevima, a ja ću vas šibati bičevima sa željeznim štipavcima.”
१४और बूढ़ों की दी हुई सम्मति छोड़कर, जवानों की सम्मति के अनुसार उनसे कहा, “मेरे पिता ने तो तुम्हारा जूआ भारी कर दिया, परन्तु मैं उसे और भी भारी कर दूँगा: मेरे पिता ने तो कोड़ों से तुम को ताड़ना दी, परन्तु मैं तुम को बिच्छुओं से ताड़ना दूँगा।”
15 Kralj dakle ne htjede poslušati naroda, jer tako upriliči Jahve da se ispuni riječ što je preko Ahije iz Šila kaza Nebatovu sinu Jeroboamu.
१५इस प्रकार राजा ने प्रजा की बात नहीं मानी, इसका कारण यह है, कि जो वचन यहोवा ने शीलोवासी अहिय्याह के द्वारा नबात के पुत्र यारोबाम से कहा था, उसको पूरा करने के लिये उसने ऐसा ही ठहराया था।
16 Kad Izraelci vidješe gdje se kralj oglušio, odgovori mu narod: “Kakav dio mi imamo s Davidom? Mi nemamo baštine s Jišajevim sinom. U šatore, Izraele! A sad se, Davide, brini za svoj dom!” I sav Izrael ode pod svoje šatore.
१६जब समस्त इस्राएल ने देखा कि राजा हमारी नहीं सुनता, तब वे बोले, “दाऊद के साथ हमारा क्या अंश? हमारा तो यिशै के पुत्र में कोई भाग नहीं! हे इस्राएल अपने-अपने डेरे को चले जाओः अब हे दाऊद, अपने ही घराने की चिन्ता कर।”
17 Roboam zavlada samo nad Izraelovim sinovima koji su živjeli po judejskim gradovima.
१७अतः इस्राएल अपने-अपने डेरे को चले गए। केवल जितने इस्राएली यहूदा के नगरों में बसे हुए थे उन पर रहबाम राज्य करता रहा।
18 Potom kralj Roboam posla Adorama, nadstojnika za tlaku, ali ga Izraelci kamenovaše i on umrije; a kralj se Roboam brže-bolje pope na kola i pobježe u Jeruzalem.
१८तब राजा रहबाम ने अदोराम को जो सब बेगारों पर अधिकारी था, भेज दिया, और सब इस्राएलियों ने उस पर पथराव किया, और वह मर गया: तब रहबाम फुर्ती से अपने रथ पर चढ़कर यरूशलेम को भाग गया।
19 Tako se Izrael odijelio od doma Davidova sve do danas.
१९इस प्रकार इस्राएल दाऊद के घराने से फिर गया, और आज तक फिरा हुआ है।
20 Kada su Izraelci doznali da se vratio Jeroboam, pozvaše ga u zajednicu i postaviše ga kraljem nad svim Izraelom. Uz kuću Davidovu nije pristajao nitko, osim samoga plemena Judina.
२०यह सुनकर कि यारोबाम लौट आया है, समस्त इस्राएल ने उसको मण्डली में बुलवा भेजा और सम्पूर्ण इस्राएल के ऊपर राजा नियुक्त किया, और यहूदा के गोत्र को छोड़कर दाऊद के घराने से कोई मिला न रहा।
21 Došavši u Jeruzalem, Roboam skupi sav dom Judin i pleme Benjaminovo, sto i osamdeset tisuća vrsnih ratnika, da udare na dom Izraelov i da vrate kraljevstvo Roboamu, sinu Salomonovu.
२१जब रहबाम यरूशलेम को आया, तब उसने यहूदा के समस्त घराने को, और बिन्यामीन के गोत्र को, जो मिलकर एक लाख अस्सी हजार अच्छे योद्धा थे, इकट्ठा किया, कि वे इस्राएल के घराने के साथ लड़कर सुलैमान के पुत्र रहबाम के वश में फिर राज्य कर दें।
22 Ali dođe Jahvina riječ Božjem čovjeku Šemaji:
२२तब परमेश्वर का यह वचन परमेश्वर के जन शमायाह के पास पहुँचा, “यहूदा के राजा सुलैमान के पुत्र रहबाम से,
23 “Kaži Salomonovu sinu Roboamu, judejskom kralju, i svem domu Judinu i Benjaminovu i ostalom narodu:
२३और यहूदा और बिन्यामीन के सब घराने से, और सब लोगों से कह, ‘यहोवा यह कहता है,
24 Ovako veli Jahve: 'Ne idite se tući s braćom, djecom Izraelovom! Neka se svatko vrati svojoj kući, jer je ovo poteklo od mene.'” I oni poslušaše riječ Jahvinu i vratiše se kako im reče Jahve.
२४कि अपने भाई इस्राएलियों पर चढ़ाई करके युद्ध न करो; तुम अपने-अपने घर लौट जाओ, क्योंकि यह बात मेरी ही ओर से हुई है।’” यहोवा का यह वचन मानकर उन्होंने उसके अनुसार लौट जाने को अपना-अपना मार्ग लिया।
25 Jeroboam utvrdi Šekem u Efrajimovoj gori i ondje se nastani. Poslije izađe odatle i utvrdi Penuel.
२५तब यारोबाम एप्रैम के पहाड़ी देश के शेकेम नगर को दृढ़ करके उसमें रहने लगा; फिर वहाँ से निकलकर पनूएल को भी दृढ़ किया।
26 Jeroboam reče u svom srcu: “Sad bi se kraljevstvo moglo vratiti domu Davidovu.
२६तब यारोबाम सोचने लगा, “अब राज्य दाऊद के घराने का हो जाएगा।
27 Ako ovaj narod bude nastavio uzlaziti u Dom Jahvin u Jeruzalemu da prinosi žrtve, srce će se naroda vratiti svome gospodaru, Roboamu, kralju judejskome, i mene će ubiti.”
२७यदि प्रजा के लोग यरूशलेम में बलि करने को जाएँ, तो उनका मन अपने स्वामी यहूदा के राजा रहबाम की ओर फिरेगा, और वे मुझे घात करके यहूदा के राजा रहबाम के हो जाएँगे।”
28 Pošto se kralj posavjetovao, načini dva zlatna teleta i reče narodu: “Dosta ste uzlazili u Jeruzalem! Evo, Izraele, tvoga boga koji te izveo iz zemlje egipatske.”
२८अतः राजा ने सम्मति लेकर सोने के दो बछड़े बनाए और लोगों से कहा, “यरूशलेम को जाना तुम्हारी शक्ति से बाहर है इसलिए हे इस्राएल अपने देवताओं को देखो, जो तुम्हें मिस्र देश से निकाल लाए हैं।”
29 Zatim postavi jedno tele u Betelu, a drugo smjesti u Dan.
२९उसने एक बछड़े को बेतेल, और दूसरे को दान में स्थापित किया।
30 To je bila prigoda za grijeh: narod je odlazio jednome u Betel i drugome u Dan.
३०और यह बात पाप का कारण हुई; क्योंकि लोग उनमें से एक के सामने दण्डवत् करने को दान तक जाने लगे।
31 I podiže Jeroboam hram na uzvišicama i postavi iz puka svećenike koji nisu bili sinovi Levijevi.
३१और उसने ऊँचे स्थानों के भवन बनाए, और सब प्रकार के लोगों में से जो लेवीवंशी न थे, याजक ठहराए।
32 Zatim je Jeroboam uveo blagdan u osmom mjesecu, petnaestoga dana tog mjeseca, kao što je blagdan koji se slavi u Judeji, i uzađe k žrtveniku. Tako je učinio u Betelu, žrtvujući teocima koje je načinio. U Betelu je postavio i svećenike uzvišica što ih bijaše podigao.
३२फिर यारोबाम ने आठवें महीने के पन्द्रहवें दिन यहूदा के पर्व के समान एक पर्व ठहरा दिया, और वेदी पर बलि चढ़ाने लगा; इस रीति उसने बेतेल में अपने बनाए हुए बछड़ों के लिये वेदी पर, बलि किया, और अपने बनाए हुए ऊँचे स्थानों के याजकों को बेतेल में ठहरा दिया।
33 I uzađe k žrtveniku koji je načinio, petnaestoga dana osmog mjeseca, mjeseca koji je sam izabrao; i ustanovi blagdan za Izraelce i uzađe k žrtveniku da prinese kad.
३३जिस महीने की उसने अपने मन में कल्पना की थी अर्थात् आठवें महीने के पन्द्रहवें दिन को वह बेतेल में अपनी बनाई हुई वेदी के पास चढ़ गया। उसने इस्राएलियों के लिये एक पर्व ठहरा दिया, और धूप जलाने को वेदी के पास चढ़ गया।

< 1 Kraljevima 12 >