< 雅歌 1 >

1 所羅門的歌,是歌中的雅歌。
श्रेष्ठगीत जो सुलैमान का है। वधू
2 願他用口與我親嘴; 因你的愛情比酒更美。
तू अपने मुँह के चुम्बनों से मुझे चूमे! क्योंकि तेरा प्रेम दाखमधु से उत्तम है,
3 你的膏油馨香; 你的名如同倒出來的香膏, 所以眾童女都愛你。
तेरे भाँति-भाँति के इत्रों का सुगन्ध उत्तम है, तेरा नाम उण्डेले हुए इत्र के तुल्य है; इसलिए कुमारियाँ तुझ से प्रेम रखती हैं
4 願你吸引我,我們就快跑跟隨你。 王帶我進了內室, 我們必因你歡喜快樂。 我們要稱讚你的愛情, 勝似稱讚美酒。 他們愛你是理所當然的。
मुझे खींच ले; हम तेरे पीछे दौड़ेंगे। राजा मुझे अपने महल में ले आया है। हम तुझ में मगन और आनन्दित होंगे; हम दाखमधु से अधिक तेरे प्रेम की चर्चा करेंगे; वे ठीक ही तुझ से प्रेम रखती हैं।
5 耶路撒冷的眾女子啊, 我雖然黑,卻是秀美, 如同基達的帳棚, 好像所羅門的幔子。
हे यरूशलेम की पुत्रियों, मैं काली तो हूँ परन्तु सुन्दर हूँ, केदार के तम्बुओं के और सुलैमान के पर्दों के तुल्य हूँ।
6 不要因日頭把我曬黑了就輕看我。 我同母的弟兄向我發怒, 他們使我看守葡萄園; 我自己的葡萄園卻沒有看守。
मुझे इसलिए न घूर कि मैं साँवली हूँ, क्योंकि मैं धूप से झुलस गई। मेरी माता के पुत्र मुझसे अप्रसन्न थे, उन्होंने मुझ को दाख की बारियों की रखवालिन बनाया; परन्तु मैंने अपनी निज दाख की बारी की रखवाली नहीं की!
7 我心所愛的啊,求你告訴我, 你在何處牧羊? 晌午在何處使羊歇臥? 我何必在你同伴的羊群旁邊 好像蒙着臉的人呢?
हे मेरे प्राणप्रिय मुझे बता, तू अपनी भेड़-बकरियाँ कहाँ चराता है, दोपहर को तू उन्हें कहाँ बैठाता है; मैं क्यों तेरे संगियों की भेड़-बकरियों के पास घूँघट काढ़े हुए भटकती फिरूँ? वर
8 你這女子中極美麗的, 你若不知道, 只管跟隨羊群的腳蹤去, 把你的山羊羔牧放在牧人帳棚的旁邊。
हे स्त्रियों में सुन्दरी, यदि तू यह न जानती हो तो भेड़-बकरियों के खुरों के चिन्हों पर चल और चरावाहों के तम्बुओं के पास, अपनी बकरियों के बच्चों को चरा।
9 我的佳偶, 我將你比法老車上套的駿馬。
हे मेरी प्रिय मैंने तेरी तुलना फ़िरौन के रथों में जुती हुई घोड़ी से की है।
10 你的兩腮因髮辮而秀美; 你的頸項因珠串而華麗。
१०तेरे गाल केशों के लटों के बीच क्या ही सुन्दर हैं, और तेरा कण्ठ हीरों की लड़ियों के बीच। वधू
11 我們要為你編上金辮,鑲上銀釘。
११हम तेरे लिये चाँदी के फूलदार सोने के आभूषण बनाएँगे।
12 王正坐席的時候, 我的哪噠香膏發出香味。
१२जब राजा अपनी मेज के पास बैठा था मेरी जटामासी की सुगन्ध फैल रही थी।
13 我以我的良人為一袋沒藥, 常在我懷中。
१३मेरा प्रेमी मेरे लिये लोबान की थैली के समान है जो मेरी छातियों के बीच में पड़ी रहती है।
14 我以我的良人為一棵鳳仙花, 在隱‧基底葡萄園中。
१४मेरा प्रेमी मेरे लिये मेंहदी के फूलों के गुच्छे के समान है, जो एनगदी की दाख की बारियों में होता है। वर
15 我的佳偶,你甚美麗!你甚美麗! 你的眼好像鴿子眼。
१५तू सुन्दरी है, हे मेरी प्रिय, तू सुन्दरी है; तेरी आँखें कबूतरी की सी हैं। वधू
16 我的良人哪,你甚美麗可愛! 我們以青草為床榻,
१६हे मेरे प्रिय तू सुन्दर और मनभावना है और हमारा बिछौना भी हरा है;
17 以香柏樹為房屋的棟樑, 以松樹為椽子。
१७हमारे घर के धरन देवदार हैं और हमारी छत की कड़ियाँ सनोवर हैं।

< 雅歌 1 >