< 約伯記 22 >

1 提幔人以利法回答說:
तब तेमानी एलीपज ने कहा,
2 人豈能使上帝有益呢? 智慧人但能有益於己。
“क्या मनुष्य से परमेश्वर को लाभ पहुँच सकता है? जो बुद्धिमान है, वह स्वयं के लिए लाभदायक है।
3 你為人公義,豈叫全能者喜悅呢? 你行為完全,豈能使他得利呢?
क्या तेरे धर्मी होने से सर्वशक्तिमान सुख पा सकता है? तेरी चाल की खराई से क्या उसे कुछ लाभ हो सकता है?
4 豈是因你敬畏他 就責備你、審判你嗎?
वह तो तुझे डाँटता है, और तुझ से मुकद्दमा लड़ता है, तो क्या यह तेरी भक्‍ति के कारण है?
5 你的罪惡豈不是大嗎? 你的罪孽也沒有窮盡;
क्या तेरी बुराई बहुत नहीं? तेरे अधर्म के कामों का कुछ अन्त नहीं।
6 因你無故強取弟兄的物為當頭, 剝去貧寒人的衣服。
तूने तो अपने भाई का बन्धक अकारण रख लिया है, और नंगे के वस्त्र उतार लिये हैं।
7 困乏的人,你沒有給他水喝; 飢餓的人,你沒有給他食物。
थके हुए को तूने पानी न पिलाया, और भूखे को रोटी देने से इन्कार किया।
8 有能力的人就得地土; 尊貴的人也住在其中。
जो बलवान था उसी को भूमि मिली, और जिस पुरुष की प्रतिष्ठा हुई थी, वही उसमें बस गया।
9 你打發寡婦空手回去, 折斷孤兒的膀臂。
तूने विधवाओं को खाली हाथ लौटा दिया। और अनाथों की बाहें तोड़ डाली गई।
10 因此,有網羅環繞你, 有恐懼忽然使你驚惶;
१०इस कारण तेरे चारों ओर फंदे लगे हैं, और अचानक डर के मारे तू घबरा रहा है।
11 或有黑暗蒙蔽你, 並有洪水淹沒你。
११क्या तू अंधियारे को नहीं देखता, और उस बाढ़ को जिसमें तू डूब रहा है?
12 上帝豈不是在高天嗎? 你看星宿何其高呢!
१२“क्या परमेश्वर स्वर्ग के ऊँचे स्थान में नहीं है? ऊँचे से ऊँचे तारों को देख कि वे कितने ऊँचे हैं।
13 你說:上帝知道甚麼? 他豈能看透幽暗施行審判呢?
१३फिर तू कहता है, ‘परमेश्वर क्या जानता है? क्या वह घोर अंधकार की आड़ में होकर न्याय करेगा?
14 密雲將他遮蓋,使他不能看見; 他周遊穹蒼。
१४काली घटाओं से वह ऐसा छिपा रहता है कि वह कुछ नहीं देख सकता, वह तो आकाशमण्डल ही के ऊपर चलता फिरता है।’
15 你要依從上古的道嗎? 這道是惡人所行的。
१५क्या तू उस पुराने रास्ते को पकड़े रहेगा, जिस पर वे अनर्थ करनेवाले चलते हैं?
16 他們未到死期,忽然除滅; 根基毀壞,好像被江河沖去。
१६वे अपने समय से पहले उठा लिए गए और उनके घर की नींव नदी बहा ले गई।
17 他們向上帝說:離開我們吧! 又說:全能者能把我們怎麼樣呢?
१७उन्होंने परमेश्वर से कहा था, ‘हम से दूर हो जा;’ और यह कि ‘सर्वशक्तिमान परमेश्वर हमारा क्या कर सकता है?’
18 哪知上帝以美物充滿他們的房屋; 但惡人所謀定的離我好遠。
१८तो भी उसने उनके घर अच्छे-अच्छे पदार्थों से भर दिए परन्तु दुष्ट लोगों का विचार मुझसे दूर रहे।
19 義人看見他們的結局就歡喜; 無辜的人嗤笑他們,
१९धर्मी लोग देखकर आनन्दित होते हैं; और निर्दोष लोग उनकी हँसी करते हैं, कि
20 說:那起來攻擊我們的果然被剪除, 其餘的都被火燒滅。
२०‘जो हमारे विरुद्ध उठे थे, निःसन्देह मिट गए और उनका बड़ा धन आग का कौर हो गया है।’
21 你要認識上帝,就得平安; 福氣也必臨到你。
२१“परमेश्वर से मेल मिलाप कर तब तुझे शान्ति मिलेगी; और इससे तेरी भलाई होगी।
22 你當領受他口中的教訓, 將他的言語存在心裏。
२२उसके मुँह से शिक्षा सुन ले, और उसके वचन अपने मन में रख।
23 你若歸向全能者,從你帳棚中遠除不義, 就必得建立。
२३यदि तू सर्वशक्तिमान परमेश्वर की ओर फिरके समीप जाए, और अपने तम्बू से कुटिल काम दूर करे, तो तू बन जाएगा।
24 要將你的珍寶丟在塵土裏, 將俄斐的黃金丟在溪河石頭之間;
२४तू अपनी अनमोल वस्तुओं को धूलि पर, वरन् ओपीर का कुन्दन भी नालों के पत्थरों में डाल दे,
25 全能者就必為你的珍寶, 作你的寶銀。
२५तब सर्वशक्तिमान आप तेरी अनमोल वस्तु और तेरे लिये चमकीली चाँदी होगा।
26 你就要以全能者為喜樂, 向上帝仰起臉來。
२६तब तू सर्वशक्तिमान से सुख पाएगा, और परमेश्वर की ओर अपना मुँह बेखटके उठा सकेगा।
27 你要禱告他,他就聽你; 你也要還你的願。
२७और तू उससे प्रार्थना करेगा, और वह तेरी सुनेगा; और तू अपनी मन्नतों को पूरी करेगा।
28 你定意要做何事,必然給你成就; 亮光也必照耀你的路。
२८जो बात तू ठाने वह तुझ से बन भी पड़ेगी, और तेरे मार्गों पर प्रकाश रहेगा।
29 人使你降卑,你仍可說:必得高升; 謙卑的人,上帝必然拯救。
२९मनुष्य जब गिरता है, तो तू कहता है की वह उठाया जाएगा; क्योंकि वह नम्र मनुष्य को बचाता है।
30 人非無辜,上帝且要搭救他; 他因你手中清潔,必蒙拯救。
३०वरन् जो निर्दोष न हो उसको भी वह बचाता है; तेरे शुद्ध कामों के कारण तू छुड़ाया जाएगा।”

< 約伯記 22 >