< 創世記 46 >

1 以色列帶着一切所有的,起身來到別是巴,就獻祭給他父親以撒的上帝。
तब इस्राएल अपना सब कुछ लेकर बेर्शेबा को गया, और वहाँ अपने पिता इसहाक के परमेश्वर को बलिदान चढ़ाया।
2 夜間,上帝在異象中對以色列說:「雅各!雅各!」他說:「我在這裏。」
तब परमेश्वर ने इस्राएल से रात को दर्शन में कहा, “हे याकूब हे याकूब।” उसने कहा, “क्या आज्ञा।”
3 上帝說:「我是上帝,就是你父親的上帝。你下埃及去不要害怕,因為我必使你在那裏成為大族。
उसने कहा, “मैं परमेश्वर तेरे पिता का परमेश्वर हूँ, तू मिस्र में जाने से मत डर; क्योंकि मैं तुझ से वहाँ एक बड़ी जाति बनाऊँगा।
4 我要和你同下埃及去,也必定帶你上來;約瑟必給你送終。」
मैं तेरे संग-संग मिस्र को चलता हूँ; और मैं तुझे वहाँ से फिर निश्चय ले आऊँगा; और यूसुफ अपने हाथ से तेरी आँखों को बन्द करेगा।”
5 雅各就從別是巴起行。以色列的兒子們使他們的父親雅各和他們的妻子、兒女都坐在法老為雅各送來的車上。
तब याकूब बेर्शेबा से चला; और इस्राएल के पुत्र अपने पिता याकूब, और अपने बाल-बच्चों, और स्त्रियों को उन गाड़ियों पर, जो फ़िरौन ने उनके ले आने को भेजी थीं, चढ़ाकर चल पड़े।
6 他們又帶着迦南地所得的牲畜、貨財來到埃及。雅各和他的一切子孫都一同來了。
वे अपनी भेड़-बकरी, गाय-बैल, और कनान देश में अपने इकट्ठा किए हुए सारे धन को लेकर मिस्र में आए।
7 雅各把他的兒子、孫子、女兒、孫女,並他的子子孫孫,一同帶到埃及。
और याकूब अपने बेटे-बेटियों, पोते-पोतियों, अर्थात् अपने वंश भर को अपने संग मिस्र में ले आया।
8 來到埃及的以色列人名字記在下面。雅各和他的兒孫:雅各的長子是呂便。
याकूब के साथ जो इस्राएली, अर्थात् उसके बेटे, पोते, आदि मिस्र में आए, उनके नाम ये हैं याकूब का जेठा रूबेन था।
9 呂便的兒子是哈諾、法路、希斯倫、迦米。
और रूबेन के पुत्र हनोक, पल्लू, हेस्रोन, और कर्मी थे।
10 西緬的兒子是耶母利、雅憫、阿轄、雅斤、瑣轄,還有迦南女子所生的掃羅。
१०शिमोन के पुत्र, यमूएल, यामीन, ओहद, याकीन, सोहर, और एक कनानी स्त्री से जन्मा हुआ शाऊल भी था।
11 利未的兒子是革順、哥轄、米拉利。
११लेवी के पुत्र गेर्शोन, कहात, और मरारी थे।
12 猶大的兒子是珥、俄南、示拉、法勒斯、謝拉;惟有珥與俄南死在迦南地。法勒斯的兒子是希斯崙、哈母勒。
१२यहूदा के एर, ओनान, शेला, पेरेस, और जेरह नामक पुत्र हुए तो थे; पर एर और ओनान कनान देश में मर गए थे; और पेरेस के पुत्र, हेस्रोन और हामूल थे।
13 以薩迦的兒子是陀拉、普瓦、約伯、伸崙。
१३इस्साकार के पुत्र, तोला, पुब्बा, योब और शिम्रोन थे।
14 西布倫的兒子是西烈、以倫、雅利。
१४जबूलून के पुत्र, सेरेद, एलोन, और यहलेल थे।
15 這是利亞在巴旦‧亞蘭給雅各所生的兒子,還有女兒底拿。兒孫共有三十三人。
१५लिआ के पुत्र जो याकूब से पद्दनराम में उत्पन्न हुए थे, उनके बेटे पोते ये ही थे, और इनसे अधिक उसने उसके साथ एक बेटी दीना को भी जन्म दिया। यहाँ तक तो याकूब के सब वंशवाले तैंतीस प्राणी हुए।
16 迦得的兒子是洗非芸、哈基、書尼、以斯本、以利、亞羅底、亞列利。
१६फिर गाद के पुत्र, सपोन, हाग्गी, शूनी, एसबोन, एरी, अरोदी, और अरेली थे।
17 亞設的兒子是音拿、亦施瓦、亦施韋、比利亞,還有他們的妹子西拉。比利亞的兒子是希別、瑪結。
१७आशेर के पुत्र, यिम्ना, यिश्वा, यिश्वी, और बरीआ थे, और उनकी बहन सेरह थी; और बरीआ के पुत्र, हेबेर और मल्कीएल थे।
18 這是拉班給他女兒利亞的婢女悉帕從雅各所生的兒孫,共有十六人。
१८जिल्पा, जिसे लाबान ने अपनी बेटी लिआ को दिया था, उसके बेटे पोते आदि ये ही थे; और उसके द्वारा याकूब के सोलह प्राणी उत्पन्न हुए।
19 雅各之妻拉結的兒子是約瑟和便雅憫。
१९फिर याकूब की पत्नी राहेल के पुत्र यूसुफ और बिन्यामीन थे।
20 約瑟在埃及地生了瑪拿西和以法蓮,就是安城的祭司波提非拉的女兒亞西納給約瑟生的。
२०और मिस्र देश में ओन के याजक पोतीपेरा की बेटी आसनत से यूसुफ के ये पुत्र उत्पन्न हुए, अर्थात् मनश्शे और एप्रैम।
21 便雅憫的兒子是比拉、比結、亞實別、基拉、乃幔、以希、羅實、母平、戶平、亞勒。
२१बिन्यामीन के पुत्र, बेला, बेकेर, अश्बेल, गेरा, नामान, एही, रोश, मुप्पीम, हुप्पीम, और अर्द थे।
22 這是拉結給雅各所生的兒孫,共有十四人。
२२राहेल के पुत्र जो याकूब से उत्पन्न हुए उनके ये ही पुत्र थे; उसके ये सब बेटे-पोते चौदह प्राणी हुए।
23 但的兒子是戶伸。
२३फिर दान का पुत्र हूशीम था।
24 拿弗他利的兒子是雅薛、沽尼、耶色、示冷。
२४नप्ताली के पुत्र, यहसेल, गूनी, येसेर, और शिल्लेम थे।
25 這是拉班給他女兒拉結的婢女辟拉從雅各所生的兒孫,共有七人。
२५बिल्हा, जिसे लाबान ने अपनी बेटी राहेल को दिया, उसके बेटे पोते ये ही हैं; उसके द्वारा याकूब के वंश में सात प्राणी हुए।
26 那與雅各同到埃及的,除了他兒婦之外,凡從他所生的,共有六十六人。
२६याकूब के निज वंश के जो प्राणी मिस्र में आए, वे उसकी बहुओं को छोड़ सब मिलकर छियासठ प्राणी हुए।
27 還有約瑟在埃及所生的兩個兒子。雅各家來到埃及的共有七十人。
२७और यूसुफ के पुत्र, जो मिस्र में उससे उत्पन्न हुए, वे दो प्राणी थे; इस प्रकार याकूब के घराने के जो प्राणी मिस्र में आए सो सब मिलकर सत्तर हुए।
28 雅各打發猶大先去見約瑟,請派人引路往歌珊去;於是他們來到歌珊地。
२८फिर उसने यहूदा को अपने आगे यूसुफ के पास भेज दिया कि वह उसको गोशेन का मार्ग दिखाए; और वे गोशेन देश में आए।
29 約瑟套車往歌珊去,迎接他父親以色列,及至見了面,就伏在父親的頸項上,哭了許久。
२९तब यूसुफ अपना रथ जुतवाकर अपने पिता इस्राएल से भेंट करने के लिये गोशेन देश को गया, और उससे भेंट करके उसके गले से लिपटा, और कुछ देर तक उसके गले से लिपटा हुआ रोता रहा।
30 以色列對約瑟說:「我既得見你的面,知道你還在,就是死我也甘心。」
३०तब इस्राएल ने यूसुफ से कहा, “मैं अब मरने से भी प्रसन्न हूँ, क्योंकि तुझे जीवित पाया और तेरा मुँह देख लिया।”
31 約瑟對他的弟兄和他父的全家說:「我要上去告訴法老,對他說:『我的弟兄和我父的全家從前在迦南地,現今都到我這裏來了。
३१तब यूसुफ ने अपने भाइयों से और अपने पिता के घराने से कहा, “मैं जाकर फ़िरौन को यह समाचार दूँगा, ‘मेरे भाई और मेरे पिता के सारे घराने के लोग, जो कनान देश में रहते थे, वे मेरे पास आ गए हैं;
32 他們本是牧羊的人,以養牲畜為業;他們把羊群牛群和一切所有的都帶來了。』
३२और वे लोग चरवाहे हैं, क्योंकि वे पशुओं को पालते आए हैं; इसलिए वे अपनी भेड़-बकरी, गाय-बैल, और जो कुछ उनका है, सब ले आए हैं।’
33 等法老召你們的時候,問你們說:『你們以何事為業?』
३३जब फ़िरौन तुम को बुलाकर पूछे, ‘तुम्हारा उद्यम क्या है?’
34 你們要說:『你的僕人,從幼年直到如今,都以養牲畜為業,連我們的祖宗也都以此為業。』這樣,你們可以住在歌珊地,因為凡牧羊的都被埃及人所厭惡。」
३४तब यह कहना, ‘तेरे दास लड़कपन से लेकर आज तक पशुओं को पालते आए हैं, वरन् हमारे पुरखा भी ऐसा ही करते थे।’ इससे तुम गोशेन देश में रहने पाओगे; क्योंकि सब चरवाहों से मिस्री लोग घृणा करते हैं।”

< 創世記 46 >