< ՀՌՈՎՄԱՅԵՑԻՍ 7 >

1 Միթէ չէ՞ք գիտեր, եղբայրնե՛ր, (քանի որ ես Օրէնքը գիտցողներուն կը խօսիմ, ) թէ Օրէնքը կը տիրէ մարդուն վրայ՝ այնքան ատեն որ ան կ՚ապրի:
प्रिय भाई बहिनो, तुम जो व्यवस्था से परिचित हो, क्या तुम्हें यह मालूम नहीं कि किसी भी व्यक्ति पर व्यवस्था की प्रभुता उसी समय तक रहती है जब तक वह जीवित है?
2 Որովհետեւ ամուսին ունեցող կինը Օրէնքով կապուած է իր ամուսինին՝ քանի դեռ ան կ՚ապրի. բայց եթէ ամուսինը մեռնի, արձակուած է ամուսինին Օրէնքէն:
कानूनी तौर पर विवाहित स्त्री अपने पति से उसी समय तक बंधी रहती है जब तक उसका पति जीवित है, किंतु पति की मृत्यु होने पर वह कानूनी रूप से अपने पति से मुक्त हो जाती है.
3 Ուրեմն, քանի դեռ ամուսինը կ՚ապրի, շնացող պիտի կոչուի՝ եթէ ուրիշ մարդու մը կին ըլլայ. բայց եթէ ամուսինը մեռնի՝ ազատ կ՚ըլլայ այդ Օրէնքէն, այնպէս որ շնացող չ՚ըլլար՝ եթէ ուրիշ մարդու մը կին ըլլայ:
यदि अपने पति के जीवित रहते हुए वह किसी अन्य पुरुष से संबंध बनाती है तो वह व्यभिचारिणी कहलाती है किंतु अपने पति की मृत्यु के बाद वह कानूनी रूप से स्वतंत्र हो जाती है और अन्य पुरुष से विवाह करने पर व्यभिचारिणी नहीं कहलाती.
4 Հետեւաբար դո՛ւք ալ, եղբայրնե՛րս, Օրէնքին մեռաք Քրիստոսի մարմինով, որպէսզի ըլլաք ուրիշի՛ մը, անոր՝ որ մեռելներէն յարութիւն առաւ, որպէսզի պտուղ արտադրենք Աստուծոյ:
इसलिये मेरे प्रिय भाई बहिनो, तुम भी मसीह के शरीर के द्वारा व्यवस्था के प्रति मरे हुए हो कि तुम अन्य से जुड़ जाओ—उनसे, जो मरे हुओं में से जीवित किए गए कि परमेश्वर के लिए हमारा जीवन फलदायी हो.
5 Քանի որ երբ մենք մարմինով էինք, մեղքերու կիրքերը՝ որոնք կը դրդուէին Օրէնքէն՝ կը ներգործէին մեր անդամներուն մէջ, որպէսզի պտուղ արտադրենք մահուան:
जिस समय हम पाप के स्वभाव द्वारा नियंत्रित थे, पाप की लालसाएं, जो व्यवस्था द्वारा उत्तेजित की जाती थी, मृत्यु के फल के लिए हमारे अंगों में सक्रिय थी,
6 Իսկ հիմա արձակուեցանք Օրէնքէն. որովհետեւ մենք մեռանք անոր՝ որ գերի բռնած էր մեզ, որպէսզի ծառայենք նորոգուած հոգիով, եւ ո՛չ թէ հնամաշ գիրին համաձայն:
किंतु अब हम उसके प्रति मरे सरीखे होकर, जिसने हमें बांध रखा था, व्यवस्था से स्वतंत्र कर दिए गए हैं कि हम व्यवस्था द्वारा स्थापित पुरानी रीति पर नहीं परंतु पवित्र आत्मा द्वारा एक नई रीति में सेवा करने लग जाएं.
7 Ուրեմն ի՞նչ ըսենք. Օրէնքը մե՞ղք է: Ամե՛նեւին: Նոյնիսկ ես պիտի չգիտնայի մեղքը, եթէ Օրէնքը չըլլար. նաեւ պիտի չգիտնայի ցանկութիւնը, եթէ Օրէնքը ըսած չըլլար. «Մի՛ ցանկար»:
तब क्या इससे यह सिद्ध होता है कि व्यवस्था दोषी है? नहीं! बिलकुल नहीं! इसके विपरीत, व्यवस्था के बिना मेरे लिए पाप को पहचानना ही असंभव होता. मुझे लोभ के विषय में ज्ञान ही न होता यदि व्यवस्था यह आज्ञा न देता: लोभ मत करो.
8 Բայց մեղքը՝ առիթ առնելով պատուիրանէն՝ մէջս իրագործեց ամէն տեսակ ցանկութիւն, որովհետեւ մեղքը մեռած էր առանց Օրէնքին:
पाप ने ही आज्ञा के माध्यम से अच्छा अवसर मिलने पर मुझमें हर एक प्रकार का लालच उत्पन्‍न कर दिया. यही कारण है कि व्यवस्था के बिना पाप मृत है.
9 Արդարեւ ես ժամանակ մը ողջ էի՝ առանց Օրէնքին. բայց երբ պատուիրանը եկաւ՝ մեղքը վերապրեցաւ,
एक समय था जब मैं व्यवस्था से स्वतंत्र अवस्था में जीवित था किंतु जब आज्ञा का आगमन हुआ, पाप जीवित हुआ
10 ու ես մեռայ. եւ այն պատուիրանը՝ որ կեանքի համար էր, նոյնը ինծի մահուան համար եղաւ:
और मेरी मृत्यु हो गई, और वह आज्ञा जिससे मुझे जीवित होना था, मेरी मृत्यु का कारण बनी
11 Որովհետեւ մեղքը՝ պատուիրանէն առիթ առնելով՝ խաբեց զիս, եւ սպաննեց անով:
क्योंकि पाप ने, आज्ञा में के अवसर का लाभ उठाते हुए मुझे भटका दिया और इसी के माध्यम से मेरी हत्या भी कर दी.
12 Հետեւաբար Օրէնքը սուրբ է, ու պատուիրանը՝ սուրբ, արդար եւ բարի:
इसलिये व्यवस्था पवित्र है और आज्ञा पवित्र, धर्मी और भली है.
13 Ուրեմն ինչ որ բարի է՝ մա՞հ պատճառեց ինծի: Ամե՛նեւին: Հապա մեղքն էր որ մահ իրագործեց իմ մէջս՝ բարիին միջոցով, որպէսզի մեղքը գերազանցօրէն մեղաւոր երեւնայ՝ պատուիրանին միջոցով:
तब, क्या वह, जो भला है, मेरे लिए मृत्यु का कारण हो गया? नहीं! बिलकुल नहीं! भलाई के द्वारा पाप ने मुझमें मृत्यु उत्पन्‍न कर दी कि पाप को पाप ही के रूप में प्रदर्शित किया जाए तथा आज्ञा के द्वारा यह बहुत ही पापमय हो जाए.
14 Արդարեւ գիտենք թէ Օրէնքը հոգեւոր է, բայց ես մարմնաւոր եմ՝ ծախուած մեղքին հպատակութեան.
यह तो हमें मालूम ही है कि व्यवस्था आत्मिक है किंतु मैं हूं शारीरिक—पाप के दासत्व में पूरी तरह बिका हुआ!
15 որովհետեւ ինչ որ կը գործադրեմ՝ չեմ ըմբռներ: Ո՛չ թէ ինչ որ կ՚ուզեմ՝ զայն կ՚ընեմ, հապա ինչ որ կ՚ատեմ՝ զայն կ՚ընեմ:
यह इसलिये कि यह मेरी समझ से हमेशा से परे है कि मैं क्या करता हूं—मैं वह नहीं करता, जो मैं करना चाहता हूं परंतु मैं वही करता हूं, जिससे मुझे घृणा है.
16 Ուրեմն եթէ չուզածս կ՚ընեմ, հաւանութիւն կու տամ Օրէնքին՝ թէ բարի է:
इसलिये यदि मैं वही सब करता हूं, जो मुझे अप्रिय है, तो मैं व्यवस्था से सहमत हूं और स्वीकार करता हूं कि यह सही है.
17 Իսկ հիմա՝ ո՛չ թէ ե՛ս կը գործադրեմ զայն, հապա մե՛ղքը՝ որ կը բնակի իմ մէջս:
इसलिये अब ये काम मैं नहीं, मुझमें बसा हुआ पाप करता है.
18 Քանի որ գիտեմ թէ իմ մէջս, այսինքն մարմինիս մէջ, ո՛չ մէկ բարի բան կը բնակի. որովհետեւ կամենալը քովս է, բայց չեմ գտներ բարին գործադրելը:
यह तो मुझे मालूम है कि मुझमें अर्थात् मेरे शरीर में अंदर छिपा हुआ ऐसा कुछ भी नहीं, जो उत्तम हो. अभिलाषा तो मुझमें है किंतु उसका करना मुझसे हो नहीं पाता.
19 Արդարեւ բարին որ կ՚ուզեմ՝ չեմ ըներ, հապա չարը որ չեմ ուզեր՝ զա՛յն կ՚ընեմ:
वह हित, जिसकी मुझमें अभिलाषा है, मुझसे करते नहीं बनता परंतु हो वह जाता है, जिसे मैं करना नहीं चाहता.
20 Իսկ եթէ կ՚ընեմ ինչ որ չեմ ուզեր, ա՛լ ո՛չ թէ ե՛ս կը գործադրեմ զայն, հապա մե՛ղքը՝ որ իմ մէջս կը բնակի:
तब यदि मैं वह करता हूं, जो मैं करना नहीं चाहता, तब वह मैं नहीं, परंतु मुझमें बसा हुआ पाप ही है, जो यह सब करता है.
21 Ուրեմն ես կը գտնեմ օրէնք մը, որ երբ կամենամ բարին ընելը, չարը քովս կ՚ըլլայ:
यहां मुझे इस सच का अहसास होता है कि जब भी मैं भलाई के लिए उतारू होता हूं, वहां मुझसे बुराई हो जाती है.
22 Որովհետեւ ներքին մարդուն համաձայն՝ կը հաւնիմ Աստուծոյ Օրէնքը.
मेरा भीतरी मनुष्यत्व तो परमेश्वर की व्यवस्था में प्रसन्‍न है
23 բայց անդամներուս մէջ կը տեսնեմ ուրի՛շ օրէնք մը, որ կը մարտնչի միտքիս Օրէնքին դէմ եւ գերի կը դարձնէ զիս մեղքի օրէնքին՝ որ անդամներուս մէջ է:
किंतु मैं अपने शरीर के अंगों में एक दूसरी व्यवस्था देख रहा हूं. यह मेरे मस्तिष्क में मौजूद व्यवस्था के विरुद्ध लड़ती है. इसने मुझे पाप की व्यवस्था का, जो मेरे शरीर के अंगों में मौजूद है, बंदी बना रखा है.
24 Ի՜նչ թշուառ մարդ եմ. ո՞վ պիտի ազատէ զիս այս մահկանացու մարմինէն:
कैसी दयनीय स्थिति है मेरी! कौन मुझे मेरी इस मृत्यु के शरीर से छुड़ाएगा?
25 Շնորհակալութիւն Աստուծոյ՝՝, մեր Տէրոջ՝ Յիսուս Քրիստոսի միջոցով: Ուրեմն ես ինքս միտքով կը ծառայեմ Աստուծոյ Օրէնքին, իսկ մարմինով՝ մեղքի օրէնքին:
धन्यवाद हो परमेश्वर का जो हमारे प्रभु येशु मसीह के द्वारा हमें छुड़ाते हैं! एक ओर तो मैं स्वयं अपने मस्तिष्क में परमेश्वर की व्यवस्था का दास हूं किंतु दूसरी ओर अपने शरीर में अपने पाप के स्वभाव का.

< ՀՌՈՎՄԱՅԵՑԻՍ 7 >