< ԵՐԿՐՈՐԴ ԿՈՐՆԹԱՑԻՍ 5 >

1 Արդարեւ գիտենք թէ եթէ մեր վրանի նման երկրային տունը քակուի, շինուածք մը ունինք Աստուծմէ, անձեռակերտ յաւիտենական տուն մը՝ երկինքի մէջ. (aiōnios g166)
हमें यह मालूम है कि जब हमारे सांसारिक तंबू—हमारी देह—को, जिसमें हम रहते हैं, गिरा दिया जाएगा तो हमारे लिए परमेश्वर की ओर से एक ऐसा घर तय किया गया है, जो मनुष्य के हाथ का बनाया हुआ नहीं परंतु स्वर्गीय और अनंत काल का है. (aiōnios g166)
2 եւ ի՛րապէս ասոր մէջ կը հառաչենք՝ տենչալով հագնիլ մեր երկնաւոր բնակութիւնը.
यह एक सच्चाई है कि हम कराहते हुए वर्तमान घर में उस स्वर्गीय घर को धारण करने की लालसा करते रहते हैं
3 սակայն երբ զայն հագնինք՝ մերկ չգտնուինք:
क्योंकि उसे धारण करने के बाद हम नंगे न रह जाएंगे.
4 Որովհետեւ մենք՝ որ այս վրանին տակն ենք, ծանրութեան տակ կը հառաչենք. ո՛չ թէ կ՚ուզենք հանուիլ, հապա՝ հագնիլ զայն ասոր վրայ, որպէսզի մահկանացութիւնը ընկղմի կեանքին մէջ:
सच यह है कि इस घर में रहते हुए हम बोझ में दबे हुए कराहते रहते हैं क्योंकि हम चाहते हैं कि हम नंगे न रहें परंतु वस्त्र धारण करें कि जो कुछ शारीरिक है, वह जीवन का निवाला बन जाए.
5 Ուրեմն ա՛ն՝ որ պատրաստեց մեզ այդ նոյն բանին համար՝ Աստուա՛ծ է, որ նաեւ տուաւ մեզի Հոգիին գրաւականը:
जिन्होंने हमें इस उद्देश्य के लिए तैयार किया है, वह परमेश्वर हैं, जिन्होंने अपना आत्मा हमें बयाने के रूप में दे दिया.
6 Ուստի ամէն ատեն վստահութիւն ունինք, գիտնալով թէ մինչ մարմինի մէջ ենք՝ հեռու ենք Տէրոջմէն.
यही अहसास हमें हमेशा प्रोत्साहित करता रहता है कि जब तक हम अपनी शारीरिक देह के इस घर में हैं, हम प्रभु—अपने घर—से दूर हैं
7 (որովհետեւ հաւատքո՛վ կ՚ընթանանք, եւ ո՛չ թէ տեսողութեամբ.)
क्योंकि हम रूप को देखकर नहीं, विश्वास से जीवित हैं.
8 վստահութիւն ունինք, եւ առաւելապէս կ՚ուզենք հեռանալ մարմինէն ու մօտ ըլլալ Տէրոջ:
हम पूरी तरह आश्वस्त हैं तथा हमारी इच्छा है कि हम शरीर से अलग हो प्रभु के साथ खुशी में निवास करें.
9 Ուստի պատիւ կը համարենք ընդունելի ըլլալ անոր, մօտ թէ հեռու:
हमारी बड़ी इच्छा भी यही है कि चाहे हम घर में हों या उससे दूर, हम प्रभु को भाते रहें
10 Որովհետեւ պէտք է որ բոլորս ալ ներկայանանք Քրիստոսի դատարանին առջեւ, որպէսզի իւրաքանչիւրը ստանայ այն բաներուն համեմատ՝ որ իր մարմինին մէջ եղած ատեն ըրած է, բարի կամ չար:
क्योंकि यह अवश्य है कि हम सब मसीह के न्यायासन के सामने उपस्थित हों कि हर एक को शारीरिक देह में किए गए उचित या अनुचित के अनुसार फल प्राप्‍त हो.
11 Ուրեմն՝ գիտնալով Տէրոջ վախը՝ կը համոզենք մարդիկ. սակայն մենք բացայայտ ենք Աստուծոյ առջեւ, եւ կը յուսամ թէ բացայայտ ենք նաեւ ձեր խղճմտանքին մէջ:
हमें यह अहसास है कि प्रभु का भय क्या है, इसलिये हम सभी को समझाने का प्रयत्न करते हैं. परमेश्वर के सामने यह स्पष्ट है कि हम क्या हैं और मैं आशा करता हूं कि तुम्हारे विवेक ने भी इसे पहचान लिया है.
12 Որովհետեւ մենք մեզ դարձեալ չենք յանձնարարեր ձեզի, հապա առիթ կու տանք ձեզի՝ մեզմով պարծենալու. որպէսզի բան մը ունենաք պատասխանելու անոնց՝ որ կը պարծենան երեւոյթով, եւ ո՛չ թէ սիրտով:
यह तुम्हारे सामने अपनी आत्मप्रशंसा नहीं परंतु यह तुम्हारे लिए एक ऐसा सुअवसर है कि तुम हम पर गर्व करो कि तुम उन्हें इसका उत्तर दे सको, जो अपने मन की बजाय बाहरी रूप का गर्व करते हैं.
13 Քանի որ եթէ ցնորած ենք՝ ատիկա Աստուծոյ համար է, ու եթէ խոհեմ ենք՝ ատիկա ձեզի համար է:
यदि हम बेसुध प्रतीत होते हैं, तो यह परमेश्वर के लिए है और यदि कोमल, तो तुम्हारे लिए.
14 Որովհետեւ Քրիստոսի սէրը կը պարտադրէ մեզ, ու մեր դատումը սա՛ է, թէ եթէ մէկը մեռաւ բոլորին համար, ուրեմն բոլորն ալ մեռան:
अपने लिए मसीह के प्रेम का यह अहसास हमें परिपूर्ण कर देता है कि सबके लिए एक की मृत्यु हुई इसलिये सभी की मृत्यु हो गई;
15 Ան բոլորին համար մեռաւ, որպէսզի ապրողները այլեւս չապրին իրենք իրենց համար, հապա անո՛ր համար՝ որ մեռաւ իրենց համար, եւ յարութիւն առաւ:
और वह, जिनकी मृत्यु सभी के लिए हुई कि वे, जो जीवित हैं, मात्र अपने लिए नहीं परंतु उनके लिए जिए, जिन्होंने प्राणों का त्याग कर दिया तथा मरे हुओं में से सभी के लिए जीवित किए गए.
16 Հետեւաբար ասկէ ետք մենք ո՛չ մէկը կը ճանչնանք մարմինով. թէպէտ Քրիստոսը ճանչցանք մարմինով, հիմա ա՛լ այնպէս չենք ճանչնար:
इसलिये हमने मनुष्य की दृष्टि से किसी को भी समझना छोड़ दिया है. हां, एक समय था, जब हमने मसीह का अनुमान मनुष्य की दृष्टि से लगाया था—अब नहीं. अब हम उन्हें जान गए हैं.
17 Ուրեմն եթէ մէկը Քրիստոսի մէջ է, ան նոր արարած մըն է. նախկին բաները անցան, եւ ահա՛ ամէն բան նոր եղաւ:
यदि कोई मसीह में है, तो वह नई सृष्टि है. पुराना बीत गया. देख लो: सब बातें नई हो गई हैं!
18 Եւ ամէն բան Աստուծմէ է, որ հաշտեցուց մեզ իրեն հետ՝ Յիսուս Քրիստոսի միջոցով, ու տուաւ մեզի հաշտութեան սպասարկութիւնը.
यह सब परमेश्वर की ओर से है, जिन्होंने मसीह के द्वारा स्वयं से हमारा मेल-मिलाप किया और हमें मेल-मिलाप की सेवकाई सौंपी है.
19 այսինքն Աստուած էր, որ Քրիստոսով հաշտեցուց աշխարհը իրեն հետ՝ անոնց յանցանքները չվերագրելով իրենց, ու յանձնեց մեզի հաշտութեան խօսքը:
दूसरे शब्दों में, परमेश्वर ने संसार के खुद से मेल-मिलाप की स्थापना की प्रक्रिया में मसीह में मनुष्य के अपराधों का हिसाब न रखा. अब उन्होंने हमें मेल-मिलाप की सेवकाई सौंप दी है.
20 Ուրեմն մենք դեսպաններ ենք Քրիստոսի համար, որպէս թէ Աստուած կ՚աղաչէր ձեզի մեր միջոցով. կ՚աղերսենք ձեզի Քրիստոսի կողմէն, հաշտուեցէ՛ք Աստուծոյ հետ:
इसलिये हम मसीह के राजदूत हैं. परमेश्वर हमारे द्वारा तुमसे विनती कर रहे हैं. मसीह की ओर से तुमसे हमारी विनती है: परमेश्वर से मेल-मिलाप कर लो.
21 Որովհետեւ Աստուած մեզի համար մեղաւոր համարեց՝՝ ա՛ն՝ որ մեղք չէր գիտեր, որպէսզի մենք Աստուծոյ արդարութիւնը ըլլանք անով:
वह, जो निष्पाप थे, उन्हें परमेश्वर ने हमारे लिए पाप बना दिया कि हम उनमें परमेश्वर की धार्मिकता बन जाएं.

< ԵՐԿՐՈՐԴ ԿՈՐՆԹԱՑԻՍ 5 >