< ܡܬܝ 2 >

ܟܕ ܕܝܢ ܐܬܝܠܕ ܝܫܘܥ ܒܒܝܬ ܠܚܡ ܕܝܗܘܕܐ ܒܝܘܡܝ ܗܪܘܕܤ ܡܠܟܐ ܐܬܘ ܡܓܘܫܐ ܡܢ ܡܕܢܚܐ ܠܐܘܪܫܠܡ 1
हेरोदेस राजा के दिनों में जब यहूदिया के बैतलहम में यीशु का जन्म हुआ, तब, पूर्व से कई ज्योतिषी यरूशलेम में आकर पूछने लगे,
ܘܐܡܪܝܢ ܐܝܟܘ ܡܠܟܐ ܕܝܗܘܕܝܐ ܕܐܬܝܠܕ ܚܙܝܢ ܓܝܪ ܟܘܟܒܗ ܒܡܕܢܚܐ ܘܐܬܝܢ ܠܡܤܓܕ ܠܗ 2
“यहूदियों का राजा जिसका जन्म हुआ है, कहाँ है? क्योंकि हमने पूर्व में उसका तारा देखा है और उसको झुककर प्रणाम करने आए हैं।”
ܫܡܥ ܕܝܢ ܗܪܘܕܤ ܡܠܟܐ ܘܐܬܬܙܝܥ ܘܟܠܗ ܐܘܪܫܠܡ ܥܡܗ 3
यह सुनकर हेरोदेस राजा और उसके साथ सारा यरूशलेम घबरा गया।
ܘܟܢܫ ܟܠܗܘܢ ܪܒܝ ܟܗܢܐ ܘܤܦܪܐ ܕܥܡܐ ܘܡܫܐܠ ܗܘܐ ܠܗܘܢ ܕܐܝܟܐ ܡܬܝܠܕ ܡܫܝܚܐ 4
और उसने लोगों के सब प्रधान याजकों और शास्त्रियों को इकट्ठा करके उनसे पूछा, “मसीह का जन्म कहाँ होना चाहिए?”
ܗܢܘܢ ܕܝܢ ܐܡܪܘ ܒܒܝܬ ܠܚܡ ܕܝܗܘܕܐ ܗܟܢܐ ܓܝܪ ܟܬܝܒ ܒܢܒܝܐ 5
उन्होंने उससे कहा, “यहूदिया के बैतलहम में; क्योंकि भविष्यद्वक्ता के द्वारा लिखा गया है:
ܐܦ ܐܢܬܝ ܒܝܬ ܠܚܡ ܕܝܗܘܕܐ ܠܐ ܗܘܝܬܝ ܒܨܝܪܐ ܒܡܠܟܐ ܕܝܗܘܕܐ ܡܢܟܝ ܓܝܪ ܢܦܘܩ ܡܠܟܐ ܕܗܘ ܢܪܥܝܘܗܝ ܠܥܡܝ ܐܝܤܪܐܝܠ 6
“हे बैतलहम, यहूदा के प्रदेश, तू किसी भी रीति से यहूदा के अधिकारियों में सबसे छोटा नहीं; क्योंकि तुझ में से एक अधिपति निकलेगा, जो मेरी प्रजा इस्राएल का चरवाहा बनेगा।”
ܗܝܕܝܢ ܗܪܘܕܤ ܡܛܫܝܐܝܬ ܩܪܐ ܠܡܓܘܫܐ ܘܝܠܦ ܡܢܗܘܢ ܒܐܝܢܐ ܙܒܢܐ ܐܬܚܙܝ ܠܗܘܢ ܟܘܟܒܐ 7
तब हेरोदेस ने ज्योतिषियों को चुपके से बुलाकर उनसे पूछा, कि तारा ठीक किस समय दिखाई दिया था।
ܘܫܕܪ ܐܢܘܢ ܠܒܝܬ ܠܚܡ ܘܐܡܪ ܠܗܘܢ ܙܠܘ ܥܩܒܘ ܥܠ ܛܠܝܐ ܚܦܝܛܐܝܬ ܘܡܐ ܕܐܫܟܚܬܘܢܝܗܝ ܬܘ ܚܘܐܘܢܝ ܕܐܦ ܐܢܐ ܐܙܠ ܐܤܓܘܕ ܠܗ 8
और उसने यह कहकर उन्हें बैतलहम भेजा, “जाकर उस बालक के विषय में ठीक-ठीक मालूम करो और जब वह मिल जाए तो मुझे समाचार दो ताकि मैं भी आकर उसको प्रणाम करूँ।”
ܗܢܘܢ ܕܝܢ ܟܕ ܫܡܥܘ ܡܢ ܡܠܟܐ ܐܙܠܘ ܘܗܐ ܟܘܟܒܐ ܗܘ ܕܚܙܘ ܒܡܕܢܚܐ ܐܙܠ ܗܘܐ ܩܕܡܝܗܘܢ ܥܕܡܐ ܕܐܬܐ ܩܡ ܠܥܠ ܡܢ ܐܝܟܐ ܕܐܝܬܘܗܝ ܛܠܝܐ 9
वे राजा की बात सुनकर चले गए, और जो तारा उन्होंने पूर्व में देखा था, वह उनके आगे-आगे चला; और जहाँ बालक था, उस जगह के ऊपर पहुँचकर ठहर गया।
ܟܕ ܕܝܢ ܚܙܐܘܗܝ ܠܟܘܟܒܐ ܚܕܝܘ ܚܕܘܬܐ ܪܒܬܐ ܕܛܒ 10
१०उस तारे को देखकर वे अति आनन्दित हुए।
ܘܥܠܘ ܠܒܝܬܐ ܘܚܙܐܘܗܝ ܠܛܠܝܐ ܥܡ ܡܪܝܡ ܐܡܗ ܘܢܦܠܘ ܤܓܕܘ ܠܗ ܘܦܬܚܘ ܤܝܡܬܗܘܢ ܘܩܪܒܘ ܠܗ ܩܘܪܒܢܐ ܕܗܒܐ ܘܡܘܪܐ ܘܠܒܘܢܬܐ 11
११और उस घर में पहुँचकर उस बालक को उसकी माता मरियम के साथ देखा, और दण्डवत् होकर बालक की आराधना की, और अपना-अपना थैला खोलकर उसे सोना, और लोबान, और गन्धरस की भेंट चढ़ाई।
ܘܐܬܚܙܝ ܠܗܘܢ ܒܚܠܡܐ ܕܠܐ ܢܗܦܟܘܢ ܠܘܬ ܗܪܘܕܤ ܘܒܐܘܪܚܐ ܐܚܪܬܐ ܐܙܠܘ ܠܐܬܪܗܘܢ 12
१२और स्वप्न में यह चेतावनी पाकर कि हेरोदेस के पास फिर न जाना, वे दूसरे मार्ग से होकर अपने देश को चले गए।
ܟܕ ܕܝܢ ܐܙܠܘ ܐܬܚܙܝ ܡܠܐܟܐ ܕܡܪܝܐ ܒܚܠܡܐ ܠܝܘܤܦ ܘܐܡܪ ܠܗ ܩܘܡ ܕܒܪ ܠܛܠܝܐ ܘܠܐܡܗ ܘܥܪܘܩ ܠܡܨܪܝܢ ܘܬܡܢ ܗܘܝ ܥܕܡܐ ܕܐܡܪ ܐܢܐ ܠܟ ܥܬܝܕ ܗܘ ܓܝܪ ܗܪܘܕܤ ܠܡܒܥܝܗ ܠܛܠܝܐ ܐܝܟ ܕܢܘܒܕܝܘܗܝ 13
१३उनके चले जाने के बाद, परमेश्वर के एक दूत ने स्वप्न में प्रकट होकर यूसुफ से कहा, “उठ! उस बालक को और उसकी माता को लेकर मिस्र देश को भाग जा; और जब तक मैं तुझ से न कहूँ, तब तक वहीं रहना; क्योंकि हेरोदेस इस बालक को ढूँढ़ने पर है कि इसे मरवा डाले।”
ܝܘܤܦ ܕܝܢ ܩܡ ܫܩܠܗ ܠܛܠܝܐ ܘܠܐܡܗ ܒܠܠܝܐ ܘܥܪܩ ܠܡܨܪܝܢ 14
१४तब वह रात ही को उठकर बालक और उसकी माता को लेकर मिस्र को चल दिया।
ܘܗܘܐ ܬܡܢ ܥܕܡܐ ܠܡܘܬܗ ܕܗܪܘܕܤ ܕܢܬܡܠܐ ܡܕܡ ܕܐܬܐܡܪ ܡܢ ܡܪܝܐ ܒܢܒܝܐ ܕܐܡܪ ܕܡܢ ܡܨܪܝܢ ܩܪܝܬ ܠܒܪܝ 15
१५और हेरोदेस के मरने तक वहीं रहा। इसलिए कि वह वचन जो प्रभु ने भविष्यद्वक्ता के द्वारा कहा था पूरा हो “मैंने अपने पुत्र को मिस्र से बुलाया।”
ܗܝܕܝܢ ܗܪܘܕܤ ܟܕ ܚܙܐ ܕܐܬܒܙܚ ܡܢ ܡܓܘܫܐ ܐܬܚܡܬ ܛܒ ܘܫܕܪ ܩܛܠ ܛܠܝܐ ܟܠܗܘܢ ܕܒܝܬ ܠܚܡ ܘܕܟܠܗܘܢ ܬܚܘܡܝܗ ܡܢ ܒܪ ܬܪܬܝܢ ܫܢܝܢ ܘܠܬܚܬ ܐܝܟ ܙܒܢܐ ܕܥܩܒ ܡܢ ܡܓܘܫܐ 16
१६जब हेरोदेस ने यह देखा, कि ज्योतिषियों ने उसके साथ धोखा किया है, तब वह क्रोध से भर गया, और लोगों को भेजकर ज्योतिषियों से ठीक-ठीक पूछे हुए समय के अनुसार बैतलहम और उसके आस-पास के स्थानों के सब लड़कों को जो दो वर्ष के या उससे छोटे थे, मरवा डाला।
ܗܝܕܝܢ ܐܬܡܠܝ ܡܕܡ ܕܐܬܐܡܪ ܒܝܕ ܐܪܡܝܐ ܢܒܝܐ ܕܐܡܪ 17
१७तब जो वचन यिर्मयाह भविष्यद्वक्ता के द्वारा कहा गया था, वह पूरा हुआ
ܩܠܐ ܐܫܬܡܥ ܒܪܡܬܐ ܒܟܝܐ ܘܐܠܝܐ ܤܓܝܐܐ ܪܚܝܠ ܒܟܝܐ ܥܠ ܒܢܝܗ ܘܠܐ ܨܒܝܐ ܠܡܬܒܝܐܘ ܡܛܠ ܕܠܐ ܐܝܬܝܗܘܢ 18
१८“रामाह में एक करुण-नाद सुनाई दिया, रोना और बड़ा विलाप, राहेल अपने बालकों के लिये रो रही थी; और शान्त होना न चाहती थी, क्योंकि वे अब नहीं रहे।”
ܟܕ ܡܝܬ ܕܝܢ ܗܪܘܕܤ ܡܠܟܐ ܐܬܚܙܝ ܡܠܐܟܐ ܕܡܪܝܐ ܒܚܠܡܐ ܠܝܘܤܦ ܒܡܨܪܝܢ 19
१९हेरोदेस के मरने के बाद, प्रभु के दूत ने मिस्र में यूसुफ को स्वप्न में प्रकट होकर कहा,
ܘܐܡܪ ܠܗ ܩܘܡ ܕܒܪ ܠܛܠܝܐ ܘܠܐܡܗ ܘܙܠ ܠܐܪܥܐ ܕܐܝܤܪܐܝܠ ܡܝܬܘ ܠܗܘܢ ܓܝܪ ܗܢܘܢ ܕܒܥܝܢ ܗܘܘ ܢܦܫܗ ܕܛܠܝܐ 20
२०“उठ, बालक और उसकी माता को लेकर इस्राएल के देश में चला जा; क्योंकि जो बालक के प्राण लेना चाहते थे, वे मर गए।”
ܘܝܘܤܦ ܩܡ ܕܒܪ ܠܛܠܝܐ ܘܠܐܡܗ ܘܐܬܐ ܠܐܪܥܐ ܕܐܝܤܪܐܝܠ 21
२१वह उठा, और बालक और उसकी माता को साथ लेकर इस्राएल के देश में आया।
ܟܕ ܕܝܢ ܫܡܥ ܕܐܪܟܠܐܘܤ ܗܘܐ ܡܠܟܐ ܒܝܗܘܕ ܚܠܦ ܗܪܘܕܤ ܐܒܘܗܝ ܕܚܠ ܕܢܐܙܠ ܠܬܡܢ ܘܐܬܚܙܝ ܠܗ ܒܚܠܡܐ ܕܢܐܙܠ ܠܐܬܪܐ ܕܓܠܝܠܐ 22
२२परन्तु यह सुनकर कि अरखिलाउस अपने पिता हेरोदेस की जगह यहूदिया पर राज्य कर रहा है, वहाँ जाने से डरा; और स्वप्न में परमेश्वर से चेतावनी पाकर गलील प्रदेश में चला गया।
ܘܐܬܐ ܥܡܪ ܒܡܕܝܢܬܐ ܕܡܬܩܪܝܐ ܢܨܪܬ ܐܝܟ ܕܢܬܡܠܐ ܡܕܡ ܕܐܬܐܡܪ ܒܢܒܝܐ ܕܢܨܪܝܐ ܢܬܩܪܐ 23
२३और नासरत नामक नगर में जा बसा, ताकि वह वचन पूरा हो, जो भविष्यद्वक्ताओं के द्वारा कहा गया थाः “वह नासरी कहलाएगा।”

< ܡܬܝ 2 >