< Matiyu 7 >

1 Na uwa sharanta ba, iba sharanta fi.
“किसी पर भी दोष न लगाओ, तो लोग तुम पर भी दोष नहीं लगाएंगे
2 Nin sharaa ule na usuu, iba suu fi. Tutung kuyangi koo na uguro mung, iba guru fi mung.
क्योंकि जैसे तुम किसी पर दोष लगाते हो, उसी प्रकार तुम पर भी दोष लगाया जाएगा तथा माप के लिए तुम जिस बर्तन का प्रयोग करते हो वही तुम्हारे लिए इस्तेमाल किया जाएगा.
3 In yan ghari taa uyene kamong na ka di liyizin gbana fine, na uyene ku kunti kuca nya liyizi fe ba?
“तुम भला अपने भाई की आंख के कण की ओर उंगली क्यों उठाते हो जबकि तुम स्वयं अपनी आंख में पड़े लट्ठे की ओर ध्यान नहीं देते?
4 In yiziyari uba bellu gbana fine, 'Nan kala kamong nya liyizi fe,' a fee nin kukunti kuca nya liyizife?
या तुम भला यह कैसे कह सकते हो ‘ज़रा ठहरो, मैं तुम्हारी आंख से वह कण निकाल देता हूं,’ जबकि तुम्हारी अपनी आंख में तो लट्ठा पड़ा हुआ है?
5 Anun anan kinuu! Kalan ku kunti ku ce nya niyizi mine, iba nin yenu kanang kamong ne nya niyizin gbana mine.
अरे पाखंडी! पहले तो स्वयं अपनी आंख में से उस लट्ठे को तो निकाल! तभी तू स्पष्ट रूप से देख सकेगा और अपने भाई की आंख में से उस कण को निकाल सकेगा.
6 Na uwa ni nanau imon ilau ba, tutung na uwa tuu imon i cine nbun ninau ba, mboti iba patilu inin gitiring ikifizing fi.
“वे वस्तुएं, जो पवित्र हैं, कुत्तों को न दो और न सूअरों के सामने अपने मोती फेंको, कहीं वे उन्हें अपने पैरों से रौंदें, मुड़कर तुम्हें फाड़ें और टुकड़े-टुकड़े कर दें.
7 Tirino, Iba nifi piziran umase. Reu kibulung ghe iba punfi mung.
“विनती करो, तो तुम्हें दिया जाएगा; खोजो, तो तुम पाओगे; द्वार खटखटाओ, तो वह तुम्हारे लिए खोल दिया जाएगा
8 Ko uyeme utirinu unit din sessu, unan pizu re din sessu, unan fo nibulung ghe iba puun ghe mu.
क्योंकि हर एक, जो विनती करता है, उसकी विनती पूरी की जाती है, जो खोजता है, वह प्राप्‍त करता है और वह, जो द्वार खटखटाता है, उसके लिए द्वार खोल दिया जाता है.
9 Sa ghari nya mine na usa ne nwatiring ghe kugirin borodi ayira litala a nakpa ghe?
“तुममें ऐसा कौन है कि जब उसका पुत्र उससे रोटी की मांग करता है तो उसे पत्थर देता है
10 Sa awa tiring ghe fiboo, a nakpo ghe fiyii?
या मछली की मांग करने पर सांप?
11 Bar nani andi anun anan nibinei ni nanzang yiru unin nono mine imon icine, inyizyari ucif mine na adi kitene kani yiru uni nimon ki ne udu kiti na le na itirng ghe?
जब तुम दुष्ट होने पर भी अपनी संतान को उत्तम वस्तुएं प्रदान करना जानते हो तो तुम्हारे स्वर्गीय पिता उन्हें, जो उनसे विनती करते हैं, कहीं अधिक बढ़कर वह प्रदान न करेंगे, जो उत्तम है?
12 Bara nani vat ni le imon na udinin su anit suu fi, fe wan suu nani mung, uduka re une nin anabawa.
इसलिये हर एक परिस्थिति में लोगों से तुम्हारा व्यवहार ठीक वैसा ही हो जैसे व्यवहार की आशा तुम उनसे अपने लिए करते हो क्योंकि व्यवस्था तथा भविष्यद्वक्ताओं की शिक्षा भी यही है.
13 Pira nya kibulun kishuute, libau di pash na li din wunu anit udu ukul, anit gbardang din cinu nyan nye.
“संकरे द्वार में से प्रवेश करो क्योंकि विशाल है वह द्वार और चौड़ा है वह मार्ग, जो विनाश तक ले जाता है और अनेक हैं, जो इसमें से प्रवेश करते हैं.
14 Kibulung ghe di shuut, tutung libau we wan di shut na li din wunu anit udu ulai, anit cing lin aghari din se lining.
क्योंकि सकेत है वह द्वार तथा कठिन है वह मार्ग, जो जीवन तक ले जाता है और थोड़े ही हैं, जो इसे प्राप्‍त करते हैं.
15 Sung seng nin nan kadura kinuu, ale na idin dasu minu nin nakpa nakam, nya mine ninyinyowari.
“झूठे भविष्यद्वक्ताओं से सावधान रहो, जो भेड़ों के वेश में तुम्हारे बीच आ जाते हैं, किंतु वास्तव में वे भूखे भेड़िये होते हैं.
16 Nya kumat mine iba yinnu nani, sa anit din kolu ulemu na ca kumart kushari, sa idin kolu kumal kupul kumart?
उनके स्वभाव से तुम उन्हें पहचान जाओगे. न तो कंटीली झाड़ियों में से अंगूर और न ही गोखरु से अंजीर इकट्‍ठे किए जाते हैं.
17 Nanere, vat kuca kucine din macu kumat ku cine, kuca ku nanzang, maca kumal kunanzang.
वस्तुतः हर एक उत्तम पेड़ उत्तम फल ही फलता है और बुरा पेड़ बुरा फल.
18 Na kuca kucine din macu kuman kunan zang ba, sa kuca kunanzang ko na kudin macu nono nicine ba.
यह संभव ही नहीं कि उत्तम पेड़ बुरा फल दे और बुरा पेड़ उत्तम फल.
19 Vat ku ca koo naku mara nono ni cine ba asa ikiwe kuning itoo nyan la.
जो पेड़ उत्तम फल नहीं देता, उसे काटकर आग में झोंक दिया जाता है.
20 Bari nani kiti kumat mine re uba yinnu nani.
इसलिये उनके स्वभाव से तुम उन्हें पहचान लोगे.
21 Na vat ghari na adin yicci, 'Cikilari, Cikilari,' b apiru nya kilari Kutelle ba, sei ule cas na adin suu unufin Cif nighe na adi.
“मुझे, ‘प्रभु, प्रभु,’ संबोधित करता हुआ हर एक व्यक्ति स्वर्ग-राज्य में प्रवेश नहीं पाएगा परंतु प्रवेश केवल वह पाएगा, जो मेरे स्वर्गीय पिता की इच्छा पूरी करता है.
22 Anit gbardang ba belli nloli lirre, 'Cikilari, Cikilari, na tiwa suu anabci nin lisafe ba, nin lisafe tinutuzuno agber genu, nin lisafe ti suu imon zikikya?'
उस अवसर पर अनेक मुझसे प्रश्न करेंगे, ‘प्रभु, क्या हमने आपके नाम में भविष्यवाणी न की, क्या हमने आपके ही नाम में दुष्टात्माओं को न निकाला और क्या हमने आपके नाम में अनेक आश्चर्यकर्म न किए?’
23 Mba nin bellu nani kanang, 'Nan ina yiru minu ba! Nyan ku poo nin, anun anan kataa kananzang!'
मैं उनसे स्पष्ट कहूंगा, ‘मैं तो तुम्हें जानता भी नहीं. दुष्टो! चले जाओ मेरे सामने से!’
24 Bar nani, vat nle na alanza tigbulang ni ghe asuu kataa mung ma soo nofo unit ujingjing une na ake kilari me kitene kuparang.
“इसलिये हर एक की तुलना, जो मेरी इन शिक्षाओं को सुनकर उनका पालन करता है, उस बुद्धिमान व्यक्ति से की जा सकती है, जिसने अपने भवन का निर्माण चट्टान पर किया.
25 Na ijuu uwuru, mmen ncung daa, ufunu udya wufu ufo kilare, vat nane na ki deu ba, bara na iwa ke kining kitene kuparang
आंधी उठी, वर्षा हुई, बाढ़ आई और उस भवन पर थपेड़े पड़े, फिर भी वह भवन स्थिर खड़ा रहा क्योंकि उसकी नींव चट्टान पर थी.
26 Vat ule na alanza tigbulan nin amini nari usuu kataa mung ba masinu unit ulanlang une na akee kilari kitene licin cing.
इसके विपरीत हर एक जो, मेरी इन शिक्षाओं को सुनता तो है किंतु उनका पालन नहीं करता, वह उस निर्बुद्धि के समान होगा जिसने अपने भवन का निर्माण रेत पर किया.
27 Uuwuree juu, mmeng cung daa, ufunu daa ureu kilare ki deu. Udeu we wa di gbardang.
आंधी उठी, वर्षा हुई, बाढ़ आई, उस भवन पर थपेड़े पड़े और वह धराशायी हो गया—भयावह था उसका विनाश!”
28 Uda duru kubi koo na Yesu wa malu ubelu na gbulan alele, ligozin na nite, umamaki kifo anii nin dursusu me.
जब येशु ने यह शिक्षाएं दीं, भीड़ आश्चर्यचकित रह गई
29 Bar na awa dursuzo nani nofo ule na adi nin na kara, na nofo anan ni nyert mine ba.
क्योंकि येशु की शिक्षा-शैली अधिकारपूर्ण थी, न कि शास्त्रियों के समान.

< Matiyu 7 >