< 2 Ukorintiyawa 8 >

1 Tidi inisu iyinin nwan ni lime nin nishono ubelenng mbalu Kutelle na ina ni udu atii alau in Makadonia.
हम भाई बहनों को मकेदोनिया की कलीसियाओं को परमेश्वर द्वारा दिए गए अनुग्रह के विषय में बताना चाहते हैं.
2 kubin dumunu nkonu udiy, inbardan nlanzu mmang mine nin gip likimon mene na shoon nani nanya nse uwashallang men.
बड़े भीषण संकटों में भी उनका बड़ा आनंद, तथा भारी कंगाली में भी उनकी बड़ी उदारता छलक पड़ी है.
3 Bara na iwa nii ligan nilemon na iwa dumun meng wa di unan nizie inba kitin nnizwe ikata ile na imon na iwa dumung nin nibinai ni foong.
मैं इस सच्चाई की पुष्टि कर सकता हूं कि उन्होंने न केवल उतना ही दिया, जो उनके लिए संभव था परंतु उससे कहीं अधिक! यह उन्होंने अपनी इच्छा से दिया है.
4 Nin fuona cara adiya i wa roko nari nin se kubi nanya katwa kane udu anit alau.
उन्होंने तो हमसे विनती पर विनती करते हुए अनुमति चाही कि उन्हें पवित्र लोगों की सहायता की धन्यता में शामिल होने का सुअवसर प्रदान किया जाए.
5 Ile imone wa se na nafo arik wadin nin su we b, bara nin bune iwa ni ati mine udu Ucif ni Kutelle udak kiti bit.
यह सब हमारी आशा के विपरीत था. इससे भी बढ़कर उन्होंने परमेश्वर की इच्छा के अनुरूप सबसे पहले स्वयं को प्रभु के लिए और फिर हमारे लिए समर्पित कर दिया.
6 Ti reu Titus ku acara ule na ana malin cizinu mongo nang ghenu a malzinu katwa mbolu Kutelle likoot mine.
इसलिये हमने तीतॉस से विनती की कि जिस प्रकार इसके पहले उसने तुममें यह प्रक्रिया शुरू की थी, वैसे ही वह इस सराहनीय काम को पूरा भी करे.
7 Bara na ina kafin nimoon vat nanya inyinu sauyen, nanya nlir, nanya uyir, nanya kujinji vat nin nanya nsu mine udu kiti bit cien nibinai iyene ikafina nanya katwa mbolu
ठीक जिस प्रकार तुम विश्वास, वचन, ज्ञान, उत्साह तथा हमारे प्रति प्रेम में बढ़ते जाते हो, उसी प्रकार अब तुम्हारा प्रयास यह हो कि तुम इस सराहनीय सेवा में भी बढ़ते जाओ.
8 belu nilele na nin liwui likara b, bara induro kidegene nsu na idin batizu nin te kibinai na mong anit.
मैं तुम्हें कोई आज्ञा नहीं दे रहा. मैं सिर्फ बाकियों के उत्साह से तुम्हारे प्रेम की तुलना कर इसकी सच्चाई को परख रहा हूं.
9 na iyiru ubolu Kutelle ncif bite Yesu Krist, au na awa dinin s, bara anung awa so ukimon, bara nanya likimong nge aning ma da se anan sea.
हमारे प्रभु येशु मसीह की कृपा से तुम भली-भांति परिचित हो: यद्यपि वह बहुत धनी थे, तुम्हारे लिए उन्होंने निर्धनता अपना ली कि उनकी निर्धनता के द्वारा तुम धनी हो जाओ.
10 Nanya nle ulire in mani minu ushawara ulena uma bunun minu; likus lona lina kata, na mah iwa cizin usu nimomonghari cas ba Barab iwa dinin su nsoi.
यहां मैं अपना मत प्रस्तुत कर रहा हूं, जिसमें तुम्हारा भला है: पिछले वर्ष तुमने दान दिया भी और दान देने की इच्छा में तुम आगे थे,
11 malang usue, nafo na uwa di nin te kibinai nsue nin koni kub. I wa sa i malzina kanin nafo na wa sa iyinno.
इसलिये जो काम तुमने शुरू किया था, उसे पूरा भी करो—इस काम की समाप्‍ति के लिए भी वैसे ही उत्साही बने रहो, जैसे इसकी योजना तैयार करते समय थे. इसकी समाप्‍ति उससे करो, जो इस समय तुम्हारे पास हैं.
12 na nibinai nsu katwa kane waduku imong icinari in serututun, bara umong na unit dimun, na bara demong na asalinmun b.
यदि किसी में दान देने की इच्छा है तो जो कुछ उसके पास है, उसी के आधार पर उसका दान ग्रहण होगा—उसके आधार पर नहीं, जो उसके पास नहीं है.
13 Bara na kakatwawe kanti nmonghari getek. amon se isalin getek ba Bara tinan su arume.
हमारा मतलब यह नहीं है कि दूसरों की भलाई करने के कारण स्वयं तुम कष्ट सहो. हमारा उद्देश्य सिर्फ न्याय करना है.
14 mine nkunkubi ma dak nin ne mde na idinin suwe ilele di nanere wang bara mgbardan mene ma dak nimele na idinin suw. nin barana ima ti umonggetek ba.
इस समय तो तुम्हारी बढ़ोतरी उनकी ज़रूरत पूरी करने के लिए काफ़ी है. कभी यह भी संभव है कि तुम स्वयं को ज़रूरत में पाओ और वे अपनी बढ़ोतरी में से तुम्हारी सहायता करें. तब दोनों पक्ष समान हो जाएंगे.
15 na ina yertin, “Ule na adinin gbardan na adi nin kagisin ba '' barana ule na adumun baat na awasa adira b,
पवित्र शास्त्र का उदाहरण है: जिसने अधिक मात्रा में इकट्ठा कर लिया, उसने कुछ भी ज्यादा नहीं पाया और जिसने कम इकट्ठा किया, उसे कोई कमी न हुई.
16 Bara ti gode Kutell, ulena ana ti nanya Titus ku nayi uditunu urume unyejue na mang dumun bara among,
तीतॉस के मन में तुम्हारे प्रति ऐसा ही उत्साह जगाने के लिए मैं परमेश्वर का आभारी हूं.
17 Na bara ana seru likura bite cas ba bara nani ana ceu kibinai kang ninin, awa dak kitimine nin nayi aboo.
उसने न केवल हमारी विनती ही सहर्ष स्वीकार की बल्कि वह उत्साह में अपनी इच्छा से तुम्हारे पास चला गया है.
18 Tiwa tughe nin gwana kana idin ruye nanya vat nati alau bara katwa, me kan dursu nliru Kutelle.
हम उसके साथ एक ऐसे व्यक्ति को भेज रहे हैं, जो सारी कलीसियाओं में ईश्वरीय सुसमाचार के प्रचार के लिए सराहा जा रहा है.
19 Na ilelere cas b, baranani iwa fereghe tutung nanya natii alauwe ti cinu ligowe nanya abuzung nari nin katwa Kutelle bara ngongon ncif kitime nin duru nari kibinai mbuzunu.
इतना ही नहीं, स्वयं प्रभु की महिमा तथा लोगों पर इस सहायता के लिए हमारी तत्परता प्रकट करने के उद्देश्य से कलीसियाओं ने इस व्यक्ति को हमारे साथ यात्रा करने के लिए चुना है.
20 Ti din cun imun ile na umong ba se finuu nliru mbeleng nile imunne nsesu washalang na tidimun.
हम सावधान हैं कि किसी को भी इस सहायता की राशि के प्रबंध करने में हम पर उंगली उठाने का अवसर न मिले.
21 Tidin su seng tisu imon ile na iba dak nin gongong na ma mbun ncif cas b, umunu ubun nanit wang
हमारा उद्देश्य न केवल वह है, जो प्रभु की दृष्टि में शोभनीय और भला है परंतु मनुष्यों की दृष्टि में भी.
22 Nin yenu ti wa tuu kan gwana ule na tina dumunghe tiseghe sa kugbala nanya nimong gbardea, wa ulena nene na duru kibinai nti nimon caut bara gbardan inyenu na adinin nanya mine.
इनके साथ हम एक और व्यक्ति को भेज रहे हैं. अनेक अवसरों पर हमने उसे परखा है और उसे सच्चा ही पाया है. अब तो तुम्हारे लिए उसके भरोसे ने उसमें और अधिक उत्साह तथा सहायता के लिए तेजी का संचार किया है.
23 Bara fe Titus ame nan mba katwa ningheri nin nin dundung ubeleng ngwana bit, atii alau na tuu nan, umong igongon udu kiti Kristi.
तीतॉस तुम्हारे बीच मेरा साथी तथा सहकर्मी है. उसके साथी यात्री कलीसियाओं के भेजे हुए तथा मसीह का गौरव हैं.
24 Durson nani usu min, dursun nani imong ile na ina ti tefoo figiri nin yinu nanya namong atii lira
इसलिये कलीसियाओं के सामने खुले दिल से उन पर अपने प्रेम तथा तुम्हारे प्रति हमारे गर्व के कारणों का प्रमाण दो.

< 2 Ukorintiyawa 8 >