< 1 Timothawus 4 >

1 Nene nfip Kutellẹ na bellin fwang, unaworo udu ubun amon anit ba sunu uyinnu sa uyenu, ini nibinai mine kiti nfip kirusuzo, nin madursu dursuzo nagbergenu,
परन्तु आत्मा स्पष्टता से कहता है कि आनेवाले समयों में कितने लोग भरमानेवाली आत्माओं, और दुष्टात्माओं की शिक्षाओं पर मन लगाकर विश्वास से बहक जाएँगे,
2 Libau kinu nin karusuzo isaka ukpilizu mine.
यह उन झूठे मनुष्यों के कपट के कारण होगा, जिनका विवेक मानो जलते हुए लोहे से दागा गया है,
3 Ima wantinu usu zu nilugma, nin nli nimonli ille na Kutellẹ na ke, ilẹ na udin nizu nin ngodiya, nanya nale na ida iyinin kidene.
जो विवाह करने से रोकेंगे, और भोजन की कुछ वस्तुओं से परे रहने की आज्ञा देंगे; जिन्हें परमेश्वर ने इसलिए सृजा कि विश्वासी और सत्य के पहचाननेवाले उन्हें धन्यवाद के साथ खाएँ।
4 Bara vat nile imon na Kutellẹ nke icineari, tutun na imono duku ulle na iba nari ba asa isere nin godiya.
क्योंकि परमेश्वर की सृजी हुई हर एक वस्तु अच्छी है, और कोई वस्तु अस्वीकार करने के योग्य नहीं; पर यह कि धन्यवाद के साथ खाई जाए;
5 Idi lau bara na ina kusu inin nin nliru Kutellẹ nin lira.
क्योंकि परमेश्वर के वचन और प्रार्थना के द्वारा शुद्ध हो जाती है।
6 Asa ulizino linauna ile imone, uba so kucin kucine katwan Yisa Kristi, fe ulle na use liyisin nanya nyinnu sa uyenu, nin dofinu ndursuzu ucine na udofino.
यदि तू भाइयों को इन बातों की सुधि दिलाता रहेगा, तो मसीह यीशु का अच्छा सेवक ठहरेगा; और विश्वास और उस अच्छे उपदेश की बातों से, जो तू मानता आया है, तेरा पालन-पोषण होता रहेगा।
7 Bara nani nari abin nawali nin nizogo Kutellẹ, shono liti unan so unan yiru nanya ndortu Kutellẹ.
पर अशुद्ध और बूढ़ियों की सी कहानियों से अलग रह; और भक्ति में खुद को प्रशिक्षित कर।
8 Ushonu liti caun nin kubi cing, imon vat caun nanya ndortu Kutellẹ, bara na uba ni ulai nyulele nin un cin dak.
क्योंकि देह के प्रशिक्षण से कम लाभ होता है, पर भक्ति सब बातों के लिये लाभदायक है, क्योंकि इस समय के और आनेवाले जीवन की भी प्रतिज्ञा इसी के लिये है।
9 Uliru ulele ucineari, ubatina nworo vat nanit seru.
यह बात सच और हर प्रकार से मानने के योग्य है।
10 Unnere nta tidin niu nin nfo kidowo, bara tidin nin likara kibinai kiti Kutellẹ unan lai, ame unan tucu nanite vat massaman alle na iyinna sa uyenu.
१०क्योंकि हम परिश्रम और यत्न इसलिए करते हैं कि हमारी आशा उस जीविते परमेश्वर पर है; जो सब मनुष्यों का और विशेष रूप से विश्वासियों का उद्धारकर्ता है।
11 Dursuzo nani ilẹ imone, uti nani isu.
११इन बातों की आज्ञा दे और सिखाता रह।
12 Na umon nwa yassu fi bara na udin fitu ba, bara nani sọ imon yenju kiti na nan nyinnu sa uyenu nanya nliru, nin nyiru ncin, nin nsu, uyinnu sa uyenu, a kibinai kilau.
१२कोई तेरी जवानी को तुच्छ न समझने पाए; पर वचन, चाल चलन, प्रेम, विश्वास, और पवित्रता में विश्वासियों के लिये आदर्श बन जा।
13 Ceo kibinai fe nyenju ninyerte, nin nwunu natuf, a udursuzu nimon udu kubi ko na mba dak.
१३जब तक मैं न आऊँ, तब तक पढ़ने और उपदेश देने और सिखाने में लौलीन रह।
14 Na uwa fillin uda diu ulle na udumun ba, na iwa bellin udumun, ligowe nin tardu nacara nadidia kutyin nliran.
१४उस वरदान से जो तुझ में है, और भविष्यद्वाणी के द्वारा प्राचीनों के हाथ रखते समय तुझे मिला था, निश्चिन्त मत रह।
15 Dirtino nsu nile imone, nā litife nan nya ninig, bara anit vat nan yene uli nbunfe.
१५उन बातों को सोचता रह और इन्हीं में अपना ध्यान लगाए रह, ताकि तेरी उन्नति सब पर प्रगट हो।
16 Cinna seng nin litife, nin ndursuzu fe, dirtino nanya nile imone, bara usu nane ba tifi use utucu litife nin nale na idin lanzufi.
१६अपनी और अपने उपदेश में सावधानी रख। इन बातों पर स्थिर रह, क्योंकि यदि ऐसा करता रहेगा, तो तू अपने, और अपने सुननेवालों के लिये भी उद्धार का कारण होगा।

< 1 Timothawus 4 >