< 1 Bitrus 4 >

1 Bara na Kristi na neo nan nya kidowo, nanere anung wang teren nibinai bara uniu uremme, vat nle na ana neo nan nya kidowo ana surto nan nya kulapi.
इसलिये कि मसीह ने शरीर में दुःख सहा, तुम स्वयं भी वैसी ही मनोभाव धारण कर लो, क्योंकि जिस किसी ने शरीर में दुःख सहा है, उसने पाप को त्याग दिया है.
2 Na unit une do nin lissosin nan nya ntok kidowo ba, ama na nya nsu Kutelle bara ngisin nayiri nlau me.
इसलिये अब से तुम्हारा शेष शारीरिक जीवन मानवीय लालसाओं को पूरा करने में नहीं परंतु परमेश्वर की इच्छा के नियंत्रण में व्यतीत हो.
3 Bara kubi na kata Alumai gbardang nworu isu imon ile na ina di nin sun sue, upiziru nawani sa nanilime uhem, kuma niyizi, uso nadadu, avu ananzang, nin son toro, a udortun ncil.
काफ़ी था वह समय, जो तुम अन्यजातियों के समान इन लालसाओं को पूरा करने में बिता चुके: कामुकता, वासना, मद्यपान उत्सव, व्यभिचार, रंगरेलियां तथा घृणित मूर्तिपूजन.
4 Iwa kpiliza id imon ipesse na anung din su ile imone nan ghinu ba, inam wa su uliru unanzang nati mine
अब वे अचंभा करते हैं कि तुम उसी व्यभिचारिता की अधिकता में उनका साथ नहीं दे रहे. इसलिये अब वे तुम्हारी बुराई कर रहे हैं.
5 ko gha ma batuzu imon ile na asu kiti nle na ama su ushara nanan lai nin na nan kul.
अपने कामों का लेखा वे उन्हें देंगे, जो जीवितों और मरे हुओं के न्याय के लिए तैयार हैं.
6 Bara ile imonere iwa su uwaze kiti nale na ina kuzu, ina su ina malu isu nani ushara nan nya nidowo mine nafo anit, inan su lissosin nafo usu Nruhu Kutelle.
इसी उद्देश्य से ईश्वरीय सुसमाचार उन्हें भी सुनाया जा चुका है, जो अब मरे हुए हैं कि वे मनुष्यों के न्याय के अनुसार शरीर में तो दंडित किए जाएं किंतु अपनी आत्मा में परमेश्वर की इच्छानुसार जीवित रह सकें.
7 Imalin nimone vat din cinu. Bara nani nonko ibinai mine, sun ukpiluzu mine nin nibinai nisheu bara nlira mine.
संसार का अंत पास है इसलिये तुम प्रार्थना के लिए संयम और सचेत भाव धारण करो.
8 A imon dutu vat, yitan nin su ugip kiti linuawana vat, bara na usu di nin su u yinin a lapi namong ba.
सबसे उत्तम तो यह है कि आपस में उत्तम प्रेम रखो क्योंकि प्रेम अनगिनत पापों पर पर्दा डाल देता है.
9 Yitan nin su nsesu namara nan nya mine na nin kugbullu ba.
बिना कुड़कुड़ाए एक दूसरे का अतिथि-सत्कार करो.
10 Nafo na ko uyeme mine na seru ufillu, sun katwa mun nan nya nati mine, nafo a wakilai Kutelle acine na ina seru ufillu ngangang gbardang kiti Kutelle.
हर एक ने परमेश्वर द्वारा विशेष क्षमता प्राप्‍त की है इसलिये वह परमेश्वर के असीम अनुग्रह के उत्तम भंडारी होकर एक दूसरे की सेवा करने के लिए उनका अच्छी तरह से उपयोग करें.
11 Andi umong nsu uliru na uso nafo agbulang nliru Kutelle; andi umong din su katwa, na asu nafo nin likara na Kutelleri din nizu, bara nan nya nimon vat, na Kutelle se ngongong unuzu Yesu Kristi. Ngongong nin likara di unme vat sa ligan. Uso nani. (aiōn g165)
यदि कोई प्रवचन करे, तो इस भाव में, मानो वह स्वयं परमेश्वर का वचन हो; यदि कोई सेवा करे, तो ऐसी सामर्थ्य से, जैसा परमेश्वर प्रदान करते हैं कि सभी कामों में मसीह येशु के द्वारा परमेश्वर का धन्यवाद हो, जिनका साम्राज्य और महिमा सदा-सर्वदा है. आमेन. (aiōn g165)
12 Anan su nayi ning, na iwa yene imon fiuwari imusun nle uniu ukan ghe na udi kiti mine bara udumun minuari nafo imomon inanzaghari na se minu.
प्रियो, उस अग्नि रूपी परीक्षा से चकित न हो जो तुम्हें परखने के उद्देश्य से तुम पर आएगी, मानो कुछ अनोखी घटना घट रही है,
13 Nafo na ligan gbardang in yinnu nniu in Kristife di, su liburi libo, bara inan su liburi libo nin nayi abo nan nya in yenu ngongong me.
परंतु जब तुम मसीह के दुःखों में सहभागी होते हो, आनंदित होते रहो कि मसीह येशु की महिमा के प्रकट होने पर तुम्हारा आनंद उत्तम विजय आनंद हो जाए.
14 Asa izogo fi bara lissan Kristi, udi nin mari, bara Uruhu ngogong nin Nruhu Kutelle sossin litife.
यदि मसीह के कारण तुम्हारी निंदा की जाती है तो तुम आशीषित हो क्योंकि तुम पर परमेश्वर की महिमा का आत्मा छिपा है.
15 Na umong mine nwa neo nafo unan molsu nanit ba.
तुममें से कोई भी किसी भी रीति से हत्यारे, चोर, दुराचारी या हस्तक्षेपी के रूप में यातना न भोगे;
16 Vat nani, asa umong mine din niu nafo unan dortu Kutelle, na awa lanza ncin ba, ama na ati Kutelle gongong nan nya lisa me.
परंतु यदि कोई मसीही विश्वासी होने के कारण दुःख भोगे, वह इसे लज्जा की बात न समझे परंतु मसीह की महिमा के कारण परमेश्वर की स्तुति करे.
17 Bara kubi nda na ushara ma cizunu nan nya Kilari Kutelle. Iwa din woru ucizina nin ghiruk, iyaghari ma yitu liyissin na lenge na idi nin yinnu nin liru Kutelle ba?
परमेश्वर के न्याय के प्रारंभ होने का समय आ गया है, जो परमेश्वर की संतान से प्रारंभ होगा और यदि यह सबसे पहले हमसे प्रारंभ होता है तो उनका अंत क्या होगा, जो परमेश्वर के ईश्वरीय सुसमाचार को नहीं मानते हैं?
18 Andi fa unan katwa kacine mase utucu bara uniuwari, iyaghari ma yiti liyissin nnan sali fiue Kutelle nin nan kulapi?
और, “यदि धर्मी का ही उद्धार कठिन होता है तो भक्तिहीन व पापी का क्या होगा?”
19 Bara nani na alenge na idin niu nafo usu Kutelle ni tilai mine kiti nnan makeke ugegeme ai yita non nimon icine.
इसलिये वे भी, जो परमेश्वर की इच्छानुसार दुःख सहते हैं, अपनी आत्मा विश्वासयोग्य सृजनहार को सौंप दें, और भले काम करते रहें.

< 1 Bitrus 4 >