< पैदाइश 12 >

1 ख़ुदावन्द ने इब्रहाम से कहा, कि तू अपने वतन और अपने नातेदारों के बीच से और अपने बाप के घर से निकल कर उस मुल्क में जा जो मैं तुझे दिखाऊँगा।
و خداوند به ابرام گفت: «از ولایت خود، و از مولد خویش و از خانه پدرخود بسوی زمینی که به تو نشان دهم بیرون شو،۱
2 और मैं तुझे एक बड़ी क़ौम बनाऊँगा और बरकत दूँगा और तेरा नाम सरफ़राज़ करूँगा; इसलिए तू बरकत का ज़रिया' हो।
و از تو امتی عظیم پیدا کنم و تو را برکت دهم، ونام تو را بزرگ سازم، و تو برکت خواهی بود.۲
3 जो तुझे मुबारक कहें उनको मैं बरकत दूँगा, और जो तुझ पर ला'नत करे उस पर मैं ला'नत करूँगा, और ज़मीन के सब क़बीले तेरे वसीले से बरकत पाएँगे।
وبرکت دهم به آنانی که تو را مبارک خوانند، ولعنت کنم به آنکه تو را ملعون خواند. و از توجمیع قبایل جهان برکت خواهند یافت.»۳
4 तब इब्रहाम ख़ुदावन्द के कहने के मुताबिक़ चल पड़ा और लूत उसके साथ गया, और अब्राम पच्छत्तर साल का था जब वह हारान से रवाना हुआ।
پس ابرام، چنانکه خداوند بدو فرموده بود، روانه شد. و لوط همراه وی رفت. و ابرام هفتاد و پنج ساله بود، هنگامی که از حران بیرون آمد.۴
5 और इब्रहाम ने अपनी बीवी सारय, और अपने भतीजे लूत को, और सब माल को जो उन्होंने जमा किया था, और उन आदमियों को जो उनको हारान में मिल गए थे साथ लिया, और वह मुल्क — ए — कनान को रवाना हुए और मुल्क — ए — कनान में आए।
و ابرام زن خود سارای، و برادرزاده خود لوط، و همه اموال اندوخته خود را با اشخاصی که در حران پیداکرده بودند، برداشته، به عزیمت زمین کنعان بیرون شدند، و به زمین کنعان داخل شدند.۵
6 और इब्रहाम उस मुल्क में से गुज़रता हुआ मक़ाम — ए — सिकम में मोरा के बलूत तक पहुँचा। उस वक़्त मुल्क में कनानी रहते थे।
وابرام در زمین می‌گشت تا مکان شکیم تا بلوطستان موره. و در آنوقت کنعانیان در آن زمین بودند.۶
7 तब ख़ुदावन्द ने इब्रहाम को दिखाई देकर कहा कि यही मुल्क मैं तेरी नसल को दूँगा। और उसने वहाँ ख़ुदावन्द के लिए जो उसे दिखाई दिया था, एक क़ुर्बानगाह बनाई।
وخداوند بر ابرام ظاهر شده، گفت: «به ذریت تو این زمین را می‌بخشم.» و در آنجا مذبحی برای خداوند که بر وی ظاهر شد، بنا نمود.۷
8 और वहाँ से कूच करके उस पहाड़ की तरफ़ गया जो बैत — एल के मशरिक़ में है, और अपना डेरा ऐसे लगाया कि बैत — एल मग़रिब में और 'एे मशरिक़ में पड़ा; और वहाँ उसने ख़ुदावन्द के लिए एक क़ुर्बानगाह बनाई और ख़ुदावन्द से दुआ की।
پس، ازآنجا به کوهی که به شرقی بیت ئیل است، کوچ کرده، خیمه خود را برپا نمود. و بیت ئیل بطرف غربی و عای بطرف شرقی آن بود. و در آنجامذبحی برای خداوند بنا نمود و نام یهوه را خواند.۸
9 और इब्रहाम सफ़र करता करता दख्खिन की तरफ़ बढ़ गया।
و ابرام طی مراحل و منازل کرده، به سمت جنوب کوچید.۹
10 और उस मुल्क में काल पड़ा: और इब्रहाम मिस्र को गया कि वहाँ टिका रहे; क्यूँकि मुल्क में सख़्त काल था।
و قحطی در آن زمین شد، و ابرام به مصرفرود آمد تا در آنجا بسر برد، زیرا که قحط درزمین شدت می‌کرد.۱۰
11 और ऐसा हुआ कि जब वह मिस्र में दाख़िल होने को था तो उसने अपनी बीवी सारय से कहा कि देख, मैं जानता हूँ कि तू देखने में ख़ूबसूरत औरत है।
و واقع شد که چون نزدیک به ورود مصر شد، به زن خود سارای گفت: «اینک می‌دانم که تو زن نیکومنظر هستی.۱۱
12 और यूँ होगा कि मिस्री तुझे देख कर कहेंगे कि यह उसकी बीवी है, इसलिए वह मुझे तो मार डालेंगे मगर तुझे ज़िन्दा रख लेंगे।
همانا چون اهل مصر تو را بینند، گویند: “این زوجه اوست.” پس مرا بکشند و تو را زنده نگاه دارند.۱۲
13 इसलिए तू यह कह देना, कि मैं इसकी बहन हूँ, ताकि तेरी वजह से मेरा भला हो और मेरी जान तेरी बदौलत बची रहे।
پس بگو که تو خواهر من هستی تا به‌خاطر تو برای من خیریت شود و جانم بسبب توزنده ماند.»۱۳
14 और यूँ हुआ कि जब इब्रहाम मिस्र में आया तो मिस्रियों ने उस 'औरत को देखा कि वह निहायत ख़ूबसूरत है।
و به مجرد ورود ابرام به مصر، اهل مصر آن زن را دیدند که بسیار خوش منظر است.۱۴
15 और फ़िर'औन के हाकिमों ने उसे देख कर फ़िर'औन के सामने में उसकी ता'रीफ़ की, और वह 'औरत फ़िर'औन के घर में पहुँचाई गई।
و امرای فرعون او را دیدند، و او را درحضور فرعون ستودند. پس وی را به خانه فرعون در‌آوردند.۱۵
16 और उसने उसकी ख़ातिर इब्रहाम पर एहसान किया; और भेड़ बकरियाँ और गाय, बैल और गधे और ग़ुलाम और लौंडियाँ और गधियाँ और ऊँट उसके पास हो गए।
و بخاطر وی با ابرام احسان نمود، و او صاحب میشها و گاوان وحماران و غلامان و کنیزان و ماده الاغان وشتران شد.۱۶
17 लेकिन ख़ुदावन्द ने फ़िर'औन और उसके ख़ान्दान पर, इब्रहाम की बीवी सारय की वजह से बड़ी — बड़ी बलाएं नाज़िल कीं।
و خداوند فرعون و اهل خانه اورا بسبب سارای، زوجه ابرام به بلایای سخت مبتلا ساخت.۱۷
18 तब फ़िर'औन ने इब्रहाम को बुला कर उससे कहा, कि तूने मुझ से यह क्या किया? तूने मुझे क्यूँ न बताया कि यह तेरी बीवी है।
و فرعون ابرام را خوانده، گفت: «این چیست که به من کردی؟ چرا مرا خبرندادی که او زوجه توست؟۱۸
19 तूने यह क्यूँ कहा कि वह मेरी बहन है? इसी लिए मैंने उसे लिया कि वह मेरी बीवी बने इसलिए देख तेरी बीवी हाज़िर है। उसको ले और चला जा।
چرا گفتی: اوخواهر منست، که او را به زنی گرفتم؟ و الان، اینک زوجه تو. او را برداشته، روانه شو!»۱۹
20 और फ़िर'औन ने उसके हक़ में अपने आदमियों को हिदायत की, और उन्होंने उसे और उसकी बीवी को उसके सब माल के साथ रवाना कर दिया।
آنگاه فرعون در خصوص وی، کسان خود راامر فرمود تا او را با زوجه‌اش و تمام مایملکش روانه نمودند.۲۰

< पैदाइश 12 >