< ख़ुरु 34 >

1 फिर ख़ुदावन्द ने मूसा से कहा पहली तख़्तियों की तरह दो तख़्तियाँ अपने लिए तराश लेना; और मैं उन तख़्तियों पर वही बातें लिख दूँगा जो पहली तख़्तियों पर, जिनको तूने तोड़ डाला मरकू़म थीं।
Og Herren sa til Moses: Hugg dig ut to stentavler likesom de første! Så vil jeg skrive på tavlene de ord som stod på de første tavler, de som du slo i stykker.
2 और सुबह तक तैयार हो जाना, और सवेरे ही कोह-ए-सीना पर आकर वहाँ पहाड़ की चोटी पर मेरे सामने हाज़िर होना।
Hold dig så rede til imorgen tidlig! Da skal du stige op på Sinai berg og vente på mig der på toppen av fjellet.
3 लेकिन तेरे साथ कोई और आदमी न आए, और न पहाड़ पर कहीं कोई दूसरा शख़्स दिखाई दे। भेड़ बकरियाँ और गाय — बैल भी पहाड़ के सामने चरने न पाएँ।
Ingen må gå med dig op, og ingen må vise sig på hele fjellet, heller ikke må får eller okser beite under dette fjell.
4 और मूसा ने पहली तख़्तियों की तरह पत्थर की दो तख़्तियाँ तराशीं, और सुबह सवेरे उठ कर पत्थर की दोनों तख़्तियाँ हाथ में लिए हुए ख़ुदावन्द के हुक्म के मुताबिक़ कोह-ए-सीना पर चढ़ गया।
Så hugg Moses ut to stentavler likesom de første, og han stod tidlig op om morgenen og steg op på Sinai berg, som Herren hadde befalt ham, og hadde de to stentavler i sin hånd.
5 तब ख़ुदावन्द बादल में हो कर उतरा और उसके साथ वहाँ खड़े हो कर ख़ुदावन्द के नाम का 'ऐलान किया।
Og Herren steg ned i skyen og stilte sig der hos ham og ropte ut Herrens navn.
6 और ख़ुदावन्द उसके आगे से यह पुकारता हुआ गुज़रा “ख़ुदावन्द, ख़ुदावन्द ख़ुदा — ए — रहीम और मेहरबान, क़हर करने में धीमा और शफ़क़त और वफ़ा में ग़नी।
Og Herren gikk forbi hans ansikt og ropte: Herren, Herren er en barmhjertig og nådig Gud, langmodig og rik på miskunnhet og sannhet;
7 हज़ारों पर फ़ज़ल करने वाला, गुनाह और तक़सीर और ख़ता का बख़्शने वाला; लेकिन वह मुजरिम को हरगिज़ बरी नहीं करेगा, बल्कि बाप — दादा के गुनाह की सज़ा उनके बेटों और पोतों को तीसरी और चौथी नसल तक देता है।”
han bevarer miskunnhet imot tusen ledd, han forlater misgjerning og overtredelse og synd; men han lar ikke den skyldige ustraffet, han hjemsøker fedres misgjerning på barn og på barnebarn, på dem i tredje og på dem i fjerde ledd.
8 तब मूसा ने जल्दी से सिर झुका कर सिज्दा किया,
Da bøide Moses sig hastig til jorden og tilbad.
9 और कहा, ऐ ख़ुदावन्द, “अगर मुझ पर तेरे करम की नज़र है, तो ऐ ख़ुदावन्द, मैं तेरी मिन्नत करता हूँ कि हमारे बीच में होकर चल, अगरचे यह क़ौम बाग़ी है, और तू हमारे गुनाह और ख़ता को मु'आफ़ कर और हम को अपनी मीरास कर ले।”
Og han sa: Herre, dersom jeg har funnet nåde for dine øine, så gå med oss, Herre! For vel er det et hårdnakket folk; men du vil jo forlate oss vår misgjerning og vår synd og gjøre oss til din eiendom.
10 उसने कहा, देख, मैं 'अहद बाँधता हूँ, कि तेरे सब लोगों के सामने ऐसी करामात करूँगा जो दुनिया भर में और किसी क़ौम में कभी की नहीं गई; और वह सब लोग जिनके बीच तू रहता है, ख़ुदावन्द के काम को देखेंगे क्यूँकि जो मैं तुम लोगों से करने को हूँ वह हैबतनाक काम होगा।
Han svarte: Se, jeg vil gjøre en pakt: For hele ditt folks øine vil jeg gjøre underfulle ting, ting som det ikke har vært make til på hele jorden eller hos noget folkeslag; og hele det folk som du lever blandt, skal se Herrens gjerning, hvor forferdelig den er, den som jeg vil gjøre for dig.
11 आज के दिन जो हुक्म मैं तुझे देता हूँ, तू उसे याद रखना। देख, मैं अमोरियों और कना'नियों और हित्तियों और फ़रिज़्ज़यों और हव्वियों और यबूसियों को तेरे आगे से निकालता हूँ।
Hold du de bud jeg gir dig idag! Se, jeg vil jage amorittene og kana'anittene og hetittene og ferisittene og hevittene og jebusittene bort for dig.
12 इसलिए ख़बरदार रहना कि जिस मुल्क को तू जाता है उसके बाशिन्दों से कोई 'अहद न बाँधना, ऐसा न हो कि वह तेरे लिए फन्दा ठहरें।
Ta dig i vare så du ikke gjør nogen pakt med innbyggerne i det land du kommer til, forat de ikke skal bli til en snare blandt eder.
13 बल्कि तुम उनकी क़ुर्बानगाहों को ढा देना, और उनके सुतूनों के टुकड़े — टुकड़े कर देना, और उनकी यसीरतों को काट डालना।
I skal rive ned deres altere, og I skal slå i stykker deres billedstøtter, og I skal hugge ned deres Astarte-billeder.
14 क्यूँकि तुझ को किसी दूसरे मा'बूद की परस्तिश नहीं करनी होगी, इसलिए कि ख़ुदावन्द जिसका नाम ग़य्यूर है वह ख़ुदा — ए — ग़य्यूर है भी।
Du skal ikke tilbede nogen fremmed gud; for Herren heter Nidkjær, en nidkjær Gud er han.
15 कहीं ऐसा न हो कि तू उस मुल्क के बाशिन्दों से कोई 'अहद बाँध ले और जब वह अपने मा'बूदों की पैरवी में ज़िनाकार ठहरें और अपने मा'बूदों के लिए क़ुर्बानी करें, और कोई तुझ को दा'वत दे और तू उसकी क़ुर्बानी में से कुछ खा ले;
Ta dig i vare så du ikke gjør nogen pakt med landets innbyggere! For de vil drive avgudsdyrkelse og ofre til sine guder, og når de da innbyr dig, så vil du ete av deres offer.
16 और तू उनकी बेटियाँ अपने बेटों से ब्याहे और उनकी बेटियाँ अपने मा'बूदों की पैरवी में ज़िनाकार ठहरें, और तेरे बेटों को भी अपने मा'बूदों की पैरवी में ज़िनाकार बना दें।
Og du vil ta hustruer blandt deres døtre til dine sønner, og deres døtre vil drive avgudsdyrkelse med sine guder og få dine sønner til å gjøre det samme.
17 “तू अपने लिए ढाले हुए देवता न बना लेना।
Støpte gudebilleder skal du ikke gjøre dig.
18 “तू बेख़मीरी रोटी की 'ईद माना करना। मेरे हुक्म के मुताबिक़ सात दिन तक अबीब के महीने में वक़्त — ए — मुअय्यना पर बेख़मीरी रोटियाँ खाना; क्यूँकि माह — ए — अबीब में तू मिस्र से निकला था।
De usyrede brøds høitid skal du holde; i syv dager skal du ete usyret brød, som jeg har befalt dig, på den fastsatte tid i måneden abib; for i måneden abib drog du ut av Egypten.
19 सब पहलौठे मेरे हैं: और तेरे चौपायों में जो नर पहलौटे हों, क्या बछड़े, क्या बर्रे सब मेरे होंगे।
Alt det som åpner morsliv, hører mig til, alt ditt fe av hankjønn som åpner morsliv, enten det er storfe eller småfe.
20 लेकिन गधे के पहले बच्चे का फ़िदिया बर्रा देकर होगा, और अगर तू फ़िदिया देना न चाहे तो उसकी गर्दन तोड़ डालना; लेकिन अपने सब पहलौठे बेटों का फ़िदिया ज़रूर देना। और कोई मेरे सामने ख़ाली हाथ दिखाई न दे।
Og det som åpner morsliv av asener, skal du løse med et stykke småfe, men dersom du ikke løser det, da skal du bryte nakken på det. Hver førstefødt blandt dine sønner skal du løse, og ingen skal vise sig tomhendt for mitt åsyn.
21 “छ: दिन काम काज करना लेकिन सातवें दिन आराम करना, हल जोतने और फ़सल काटने के मौसम में भी आराम करना।
Seks dager skal du arbeide, og på den syvende dag skal du hvile; om det så er i våronnen eller høstonnen, så skal du holde hviledagen.
22 और तू गेहूँ के पहले फल के काटने के वक़्त हफ़्तों की 'ईद, और साल के आख़िर में फ़सल जमा' करने की 'ईद माना करना।
Ukenes høitid skal du holde når du får førstegrøden av hvetehøsten, og innsamlingens høitid når året er omme.
23 तेरे सब मर्द साल में तीन बार ख़ुदावन्द ख़ुदा के आगे जो इस्राईल का ख़ुदा है, हाज़िर हों।
Tre ganger om året skal alle menn blandt eder vise sig for Herrens, Israels Guds åsyn.
24 क्यूँकि मैं क़ौमों को तेरे आगे से निकाल कर तेरी सरहदों को बढ़ा दूँगा, और जब साल में तीन बार तू ख़ुदावन्द अपने ख़ुदा के आगे हाज़िर होगा तो कोई शख़्स तेरी ज़मीन का लालच न करेगा।
For jeg vil jage hedningene bort for dig og utvide ditt land, og ingen skal attrå ditt land mens du går op for å vise dig for Herren din Guds åsyn tre ganger om året.
25 “तू मेरी क़ुर्बानी का ख़ून ख़मीरी रोटी के साथ न पेश करना, और 'ईद — ए — फ़सह की क़ुर्बानी में से कुछ सुबह तक बाक़ी न रहने देना।
Du skal ikke ofre blodet av mitt slaktoffer, så lenge det er syret brød hos dig, og påskehøitidens slaktoffer skal ikke bli liggende natten over til om morgenen.
26 अपनी ज़मीन की पहली पैदावार का पहला फल ख़ुदावन्द अपने ख़ुदा के घर में लाना। हलवान को उसकी माँ के दूध में न पकाना।”
Det første av din jords førstegrøde skal du bære til Herren din Guds hus. Du skal ikke koke et kje i dets mors melk.
27 और ख़ुदावन्द ने मूसा से कहा, कि “तू यह बातें लिख; क्यूँकि इन्हीं बातों के मतलब के मुताबिक़ मैं तुझ से और इस्राईल से 'अहद बाँधता हूँ।”
Og Herren sa til Moses: Skriv nu du op disse ord! For efter disse ord har jeg gjort en pakt med dig og med Israel.
28 तब वह चालीस दिन और चालीस रात वहीं ख़ुदावन्द के पास रहा और न रोटी खाई और न पानी पिया, और उसने उन तख़्तियों पर उस 'अहद की बातों को या'नी दस अहकाम को लिखा।
Og han var der hos Herren firti dager og firti netter uten å ete brød og uten å drikke vann; og han skrev på tavlene paktens ord, de ti ord.
29 और जब मूसा शहादत की दोनों तख़्तियाँ अपने हाथ में लिए हुए कोह-ए-सीना से उतरा आता था, तो पहाड़ से नीचे उतरते वक़्त उसे ख़बर न थी कि ख़ुदावन्द के साथ बातें करने की वजह से उसका चेहरा चमक रहा है।
Så gikk Moses ned fra Sinai berg, og da han gikk ned fra fjellet, hadde han vidnesbyrdets to tavler i sin hånd; men Moses visste ikke at hans ansikts hud skinte fordi han hadde talt med ham.
30 और जब हारून और बनी इस्राईल ने मूसा पर नज़र की और उसके चेहरे को चमकते देखा तो उसके नज़दीक आने से डरे।
Og Aron og alle Israels barn så at huden på Moses' ansikt skinte; og de fryktet for å komme nær til ham.
31 तब मूसा ने उनको बुलाया; और हारून और जमा'अत के सब सरदार उसके पास लौट आए और मूसा उन से बातें करने लगा।
Da kalte Moses på dem, og Aron og alle menighetens høvdinger vendte tilbake til ham, og Moses talte til dem.
32 और बाद में सब बनी इस्राईल नज़दीक आए और उसने वह सब अहकाम जो ख़ुदावन्द ने कोह-ए-सीना पर बातें करते वक़्त उसे दिए थे उनको बताए।
Derefter gikk alle Israels barn nær til, og han bar frem til dem alle de bud som Herren hadde gitt ham på Sinai berg.
33 और जब मूसा उनसे बातें कर चुका तो उसने अपने मुँह पर नक़ाब डाल लिया।
Og da Moses holdt op å tale til dem, la han et dekke over sitt ansikt.
34 और जब मूसा ख़ुदावन्द से बातें करने के लिए उसके सामने जाता तो बाहर निकलने के वक़्त तक नक़ाब को उतारे रहता था; और जो हुक्म उसे मिलता था, वह उसे बाहर आकर बनी — इस्राईल को बता देता था।
Men når Moses gikk inn for Herrens åsyn for å tale med ham, tok han dekket av, til han gikk ut igjen; og når han kom ut, talte han til Israels barn det som var blitt sagt ham.
35 और बनी — इस्राईल मूसा के चेहरे को देखते थे कि उसके चेहरे की जिल्द चमक रही है; और जब तक मूसा ख़ुदावन्द से बातें करने न जाता तब तक अपने मुँह पर नक़ाब डाले रहता।
Og Israels barn så at huden på Moses' ansikt skinte; og Moses la atter dekket over sitt ansikt, til han gikk inn igjen for å tale med ham.

< ख़ुरु 34 >