< 2 समु 23 >

1 दाऊद की आख़री बातें यह हैं: दाऊद बिन यस्सी कहता है, या'नी यह उस शख़्स का कलाम है जो सरफ़राज़ किया गया, और या'क़ूब के ख़ुदा का ममसूह और इस्राईल का शीरीं नग़मा साज़ है।
haec autem sunt verba novissima quae dixit David filius Isai dixit vir cui constitutum est de christo Dei Iacob egregius psalta Israhel
2 “ख़ुदावन्द की रूह ने मेरी ज़रिए' कलाम किया, और उसका सुख़न मेरी ज़बान पर था।
spiritus Domini locutus est per me et sermo eius per linguam meam
3 इस्राईल के ख़ुदा ने फ़रमाया। इस्राईल की चटटान ने मुझसे कहा। एक है जो सच्चाई से लोगों पर हुकूमत करता है। जो ख़ुदा के खौफ़ के साथ हुकूमत करता है।
dixit Deus Israhel mihi locutus est Fortis Israhel dominator hominum iustus dominator in timore Dei
4 वह सुबह की रोशनी की तरह होगा जब सूरज निकलता है, ऐसी सुबह जिसमें बादल न हो, जब नरम नरम घास ज़मीन में से, बारिश के बाद की साफ़ चमक के ज़रिए' निकलती है।
sicut lux aurorae oriente sole mane absque nubibus rutilat et sicut pluviis germinat herba de terra
5 मेरा घर तो सच मुच ख़ुदा के सामने ऐसा है भी नहीं, तो भी उसने मेरे साथ एक हमेशा का 'अहद, जिसकी सब बातें मु'अय्यन और पाएदार हैं बाँधा है, क्यूँकि यही मेरी सारी नजात और सारी मुराद है, अगरचे वह उसको बढ़ाता नहीं।
nec tanta est domus mea apud Deum ut pactum aeternum iniret mecum firmum in omnibus atque munitum cuncta enim salus mea et omnis voluntas nec est quicquam ex ea quod non germinet
6 लेकिन झूठे लोग सब के सब काँटों की तरह ठहरेंगे जो हटा दिए जाते हैं, क्यूँकि वह हाथ से पकड़े नहीं जा सकते।
praevaricatores autem quasi spinae evellentur universi quae non tolluntur manibus
7 बल्कि जो आदमी उनको छुए, ज़रूर है कि वह लोहे और नेज़ह की छड़ से मुसल्लह हो, इसलिए वह अपनी ही जगह में आग से बिल्कुल भस्म कर दिए जायेंगे।
et si quis tangere voluerit eas armabitur ferro et ligno lanceato igneque succensae conburentur usque ad nihilum
8 और दाऊद के बहादुरों के नाम यह हैं: या'नी तहकमोनी योशेब बशेबत जो सिपह सालार का सरदार था, वही ऐज़नी अदीनो था जिससे आठ सौ एक ही वक़्त में मक़तूल हुए।
haec nomina fortium David Sedens in cathedra sapientissimus princeps inter tres ipse est quasi tenerrimus ligni vermiculus qui octingentos interfecit impetu uno
9 उसके बाद एक अखूही के बेटे दोदे का बेटा एलियाज़र था, यह उन तीनों सूरमाओं में से एक था जो दाऊद के साथ उस वक़्त थे, जब उन्होंने उन फ़िलिस्तियों को जो लड़ाई के लिए जमा' हुए थे लल्कारा हालाँकि सब बनी इस्राईल चले गये थे।
post hunc Eleazar filius patrui eius Ahoi inter tres fortes qui erant cum David quando exprobraverunt Philisthim et congregati sunt illuc in proelium
10 और उसने उठकर फ़िलिस्तियों को इतना मारा कि उसका हाथ थक कर तलवार से चिपक गया और ख़ुदावन्द ने उस दिन बड़ी फ़तह कराई और लोग फिर कर सिर्फ़ लूटने के लिए उसके पीछे हो लिए।
cumque ascendissent viri Israhel ipse stetit et percussit Philistheos donec deficeret manus eius et obrigesceret cum gladio fecitque Dominus salutem magnam in die illa et populus qui fugerat reversus est ad caesorum spolia detrahenda
11 बाद उसके हरारी अजी का बेटा सम्मा था और फ़िलिस्तियों ने उस क़त — ए — ज़मीन के पास जो मसूर के पेड़ों से भरा था जमा' होकर दिल बाँध लिया था और लोग फ़िलिस्तियों के आगे से भाग गये थे।
et post hunc Semma filius Age de Arari et congregati sunt Philisthim in statione erat quippe ibi ager plenus lente cumque fugisset populus a facie Philisthim
12 लेकिन उसने उस क़ता' के बीच में खड़े होकर उसको बचाया और फ़िलिस्तियों को क़त्ल किया और ख़ुदावन्द ने बड़ी फ़तह कराई।
stetit ille in medio agri et tuitus est eum percussitque Philistheos et fecit Dominus salutem magnam
13 और उन तीस सरदारों में से तीन सरदार निकले और फ़सल काटने के मौसम में दाऊद के पास 'अदूल्लाम के मग़ारा में आए और फ़िलिस्तियों की फ़ौज रिफ़ाईम की वादी में ख़ेमा ज़न थी।
necnon ante descenderant tres qui erant principes inter triginta et venerant tempore messis ad David in speluncam Odollam castra autem Philisthim erant posita in valle Gigantum
14 और दाऊद उस वक़्त गढ़ी में था और फ़िलिस्तियों के पहरे की चौकी बैतल हम में थी।
et David erat in praesidio porro statio Philisthinorum tunc erat in Bethleem
15 और दाऊद ने तरसते हुए कहा, ऐ काश कोई मुझे बैतल हम के उस कुँवें का पानी पीने को देता जो फाटक के पास है।
desideravit igitur David et ait si quis mihi daret potum aquae de cisterna quae est in Bethleem iuxta portam
16 और उन तीनों बहादुरों ने फ़िलिस्तियों के लश्कर में से जाकर बैतल हम के कुँवें से जो फाटक के बराबर है पानी भर लिया और उसे दाऊद के पास लाये लेकिन उसने न चाहा कि पिए बल्कि उसे ख़ुदावन्द के सामने उंडेल दिया।
inruperunt ergo tres fortes castra Philisthinorum et hauserunt aquam de cisterna Bethleem quae erat iuxta portam et adtulerunt ad David at ille noluit bibere sed libavit illam Domino
17 और कहने लगा, ऐ ख़ुदावन्द मुझसे यह बात हरगिज़ न हो कि मैं ऐसा करूँ, क्या मैं उन लोगों का ख़ून पियूँ जिन्होंने अपनी जान जोखों में डाली?” इसी लिए उसने न चाहा कि उसे पिए, उन तीनों बहादुरों ने ऐसे ऐसे काम किए।
dicens propitius mihi sit Dominus ne faciam hoc num sanguinem hominum istorum qui profecti sunt et animarum periculum bibam noluit ergo bibere haec fecerunt tres robustissimi
18 और ज़रोयाह के बेटे योआब का भाई अबीशै उन तीनों में अफ़ज़ल था, उसने तीन सौ पर अपना भाला चला कर उनको क़त्ल किया और तीनों में नामी था।
Abisai quoque frater Ioab filius Sarviae princeps erat de tribus ipse est qui elevavit hastam suam contra trecentos quos interfecit nominatus in tribus
19 क्या वह उन तीनों में ख़ास न था? इसीलिए वह उनका सरदार हुआ तो भी वह उन पहले तीनों के बराबर नहीं होने पाया।
et inter tres nobilior eratque eorum princeps sed usque ad tres primos non pervenerat
20 और यहूयदा' का बेटा बिनायाह क़बजील के एक सूरमा का बेटा था, जिसने बड़े बड़े काम किए थे, इसने मोआब के अरीऐल के दोनों बेटों को क़त्ल किया और जाकर बर्फ़ के मौसम में एक ग़ार के बीच एक शेर बबर को मारा।
et Banaias filius Ioiada viri fortissimi magnorum operum de Capsehel ipse percussit duos leones Moab et ipse descendit et percussit leonem in media cisterna diebus nivis
21 और उसने एक जसीम मिस्री को क़त्ल किया, उस मिस्री के हाथ में भला था लेकिन यह लाठी ही लिए हुए उस पर लपका और मिस्री के हाथ से भला छीन लिया और उसी के भाले से उसे मारा।
ipse quoque interfecit virum aegyptium virum dignum spectaculo habentem in manu hastam itaque cum descendisset ad eum in virga vi extorsit hastam de manu Aegyptii et interfecit eum hasta sua
22 तब यहूयदा' के बेटे बिनायाह ने ऐसे ऐसे काम किए और तीनों बहादुरों में नामी था।
haec fecit Banaias filius Ioiadae
23 वह उन तीसों से ज़्यादा ख़ास था लेकिन वह उन पहले तीनों के बराबर नहीं होने पाया और दाऊद ने उसे अपने मुहाफ़िज़ सिपाहियों पर मुक़र्रर किया।
et ipse nominatus inter tres robustos qui erant inter triginta nobiliores verumtamen usque ad tres non pervenerat fecitque eum David sibi auricularium a secreto
24 और तीसों में योआब का भाई 'असाहील और इल्हनान बैतल हम के दोदो का बेटा।
Asahel frater Ioab inter triginta Eleanan filius patrui eius de Bethleem
25 हरोदी सम्मा, हरोदी इलिका।
Semma de Arari Helica de Arodi
26 फ़लती ख़लिस, 'ईरा बिन 'अक़ीस तक़ू'अ।
Helas de Felthi Hira filius Aces de Thecua
27 अन्तोती अबी'अज़र, हूसाती मबूनी।
Abiezer de Anathoth Mobonnai de Usathi
28 अखूही ज़ल्मोन, नतोफ़ाती महरी।
Selmon Aohites Maharai Netophathites
29 नतोफ़ाती बा'ना के बेटा हलिब, इती बिन रीबी बनी बिनयमीन के जिब्बा'का।
Heled filius Banaa et ipse Netophathites Hithai filius Ribai de Gebeeth filiorum Beniamin
30 फिर'आतोनी, बिनायाह, और जा'स के नालों कब हिद्दी।
Banahi Aufrathonites Heddai de torrente Gaas
31 'अरबाती अबी 'अल्बून, बर्हूमी 'अज़मावत।
Abialbon Arbathites Azmaveth de Beromi
32 सा'लाबूनी इलीयाब, बनी यासीन यूनतन।
Eliaba de Salboni filii Iasen Ionathan
33 हरारी सम्मा, अख़ीआम बिन सरार हरारी।
Semma de Horodi Haiam filius Sarar Arorites
34 इलिफ़ालत बिन अहसबी मा'काती का बेटा, इलीआम बिन अख़ीतुफ्फ़ल जिलोनी।
Elifeleth filius Aasbai filii Maachathi Heliam filius Ahitofel Gelonites
35 कर्मिली हसरो, अरबी फ़ा'री।
Esrai de Carmelo Farai de Arbi
36 ज़ोबाह के नातन का बेटा इजाल, जद्दी बानी।
Igaal filius Nathan de Soba Bonni de Gaddi
37 'अम्मोनी सिलक़, बैरोती नहरी, ज़रोयाह के बेटे योआब के सिलहबरदार।
Selech de Ammoni Naharai Berothites armiger Ioab filii Sarviae
38 इतरी 'ईरा, इतरी जरीब।
Hira Hiethrites Gareb et ipse Hiethrites
39 और हित्ती ऊरिय्याह: यह सब सैंतीस थे।
Urias Hettheus omnes triginta septem

< 2 समु 23 >