< 2 सला 10 >

1 सामरिया में अख़ीअब के सत्तर बेटे थे। इसलिए याहू ने सामरिया में यज़र'एल के अमीरों, या'नी बुज़ुर्गों के पास और उनके पास जो अख़ीअब के बेटों के पालने वाले थे, ख़त लिख भेजे,
erant autem Ahab septuaginta filii in Samaria scripsit ergo Hieu litteras et misit in Samariam ad optimates civitatis et ad maiores natu et ad nutricios Ahab dicens
2 कि “जिस हाल में तुम्हारे मालिक के बेटे तुम्हारे साथ हैं, और तुम्हारे पास रथ और घोड़े और फ़सीलदार शहर भी और हथियार भी हैं; इसलिए इस ख़त के पहुँचते ही,
statim ut acceperitis litteras has qui habetis filios domini vestri et currus et equos et civitates firmas et arma
3 तुम अपने मालिक के बेटों में सबसे अच्छे और लायक़ को चुनकर उसे उसके बाप के तख़्त पर बिठाओ, और अपने मालिक के घराने के लिए जंग करो।
eligite meliorem et eum qui vobis placuerit de filiis domini vestri et ponite eum super solium patris sui et pugnate pro domo domini vestri
4 लेकिन वह निहायत परेशान हुए और कहने लगे देखो दो बादशाह तो उसका मुक़ाबिला न कर सके; तो हम क्यूँकर कर सकेंगे?”
timuerunt illi vehementer et dixerunt ecce duo reges non potuerunt stare coram eo et quomodo nos valebimus resistere
5 इसलिए महल के दीवान ने और शहर के हाकिम ने और बुज़ुगों ने भी, और लड़कों के पालने वालों ने याहू को कहला भेजा, “हम सब तेरे ख़ादिम हैं, और जो कुछ तू फ़रमाएगा वह सब हम करेंगे; हम किसी को बादशाह नहीं बनाएँगे, जो कुछ तेरी नज़र में अच्छा है वही कर।”
miserunt ergo praepositus domus et praefectus civitatis et maiores natu et nutricii ad Hieu dicentes servi tui sumus quaecumque iusseris faciemus nec constituemus regem quodcumque tibi placet fac
6 तब उसने दूसरी बार एक ख़त उनको लिख भेजा, कि “अगर तुम मेरी तरफ़ हो और मेरी बात मानना चाहते हो, तो अपने मालिक के बेटों के सिर उतार कर कल यज़र'एल में इसी वक़्त मेरे पास आ जाओ।” उस वक़्त शाहज़ादे जो सत्तर आदमी थे, शहर के उन बड़े आदमियों के साथ थे जो उनके पालनेवाले थे।
rescripsit autem eis litteras secundo dicens si mei estis et oboeditis mihi tollite capita filiorum domini vestri et venite ad me hac eadem hora cras in Hiezrahel porro filii regis septuaginta viri apud optimates civitatis nutriebantur
7 इसलिए जब यह ख़त उनके पास आया, तो उन्होंने शाहज़ादों को लेकर उनको, या'नी उन सत्तर आदमियों को क़त्ल किया और उनके सिर टोकरों में रख कर उनको उसके पास यज़र'एल में भेज दिया।
cumque venissent litterae ad eos tulerunt filios regis et occiderunt septuaginta viros et posuerunt capita eorum in cofinis et miserunt ad eum in Hiezrahel
8 तब एक क़ासिद ने आकर उसे ख़बर दी, “वह शाहज़ादों के सिर लाए हैं।” उसने कहा, “तुम शहर के फाटक के मदख़ल पर उनकी दो ढेरियाँ लगा कर कल सुबह तक रहने दो।”
venit autem nuntius et indicavit ei dicens adtulerunt capita filiorum regis qui respondit ponite ea duos acervos iuxta introitum portae usque mane
9 और सुबह को ऐसा हुआ कि वह निकल कर खड़ा हुआ और सब लोगों से कहने लगा, “तुम तो रास्त हो। देखो, मैंने तो अपने मालिक के ख़िलाफ़ बन्दिश बाँधी और उसे मारा; पर इन सभों को किसने मारा?
cumque diluxisset egressus est et stans dixit ad omnem populum iusti estis si ego coniuravi contra dominum meum et interfeci eum quis percussit omnes hos
10 इसलिए अब जान लो कि ख़ुदावन्द के उस बात में से, जिसे ख़ुदावन्द ने अख़ीअब के घराने के हक़ में फ़रमाया, कोई बात ख़ाक में नहीं मिलेगी; क्यूँकि ख़ुदावन्द ने जो कुछ अपने बन्दे एलियाह के ज़रिए फ़रमाया था उसे पूरा किया।”
videte ergo nunc quoniam non cecidit de sermonibus Domini in terram quos locutus est Dominus super domum Ahab et Dominus fecit quod locutus est in manu servi sui Heliae
11 इसलिए याहू ने उन सबको जो अख़ीअब के घराने से यज़र'एल में बच रहे थे, और उसके सब बड़े आदमियों और क़रीबी दोस्तों और काहिनों को क़त्ल किया, यहाँ तक कि उसने उसके किसी आदमी को बाक़ी न छोड़ा।
percussit igitur Hieu omnes qui reliqui erant de domo Ahab in Hiezrahel et universos optimates eius et notos et sacerdotes donec non remanerent ex eo reliquiae
12 फिर वह उठ कर रवाना हुआ और सामरिया को चला। और रास्ते में गड़रियों के बाल कतरने के घर तक पहुँचा ही था कि
et surrexit et venit in Samariam cumque venisset ad Camaram pastorum in via
13 याहू को यहूदाह के बादशाह अख़ज़ियाह के भाई मिल गए; इसने पूछा, “तुम कौन हो?” उन्होंने कहा, “हम अख़ज़ियाह के भाई हैं; और हम जाते हैं कि बादशाह के बेटों और मलिका के बेटों को सलाम करें।”
invenit fratres Ahaziae regis Iuda dixitque ad eos quinam estis vos at illi responderunt fratres Ahaziae sumus et descendimus ad salutandos filios regis et filios reginae
14 तब उसने कहा, कि “उनको ज़िन्दा पकड़ लो।” इसलिए उन्होंने उनको ज़िन्दा पकड़ लिया और उनको जो बयालीस आदमी थे बाल कतरने के घर के हौज़ पर क़त्ल किया; उसने उनमें से एक को भी न छोड़ा।
qui ait conprehendite eos vivos quos cum conprehendissent vivos iugulaverunt eos in cisterna iuxta Camaram quadraginta duos viros et non reliquit ex eis quemquam
15 फिर जब वह वहाँ से रुख़्सत हुआ, तो यहूनादाब — बिन — रैकाब जो उसके इस्तक़बाल को आ रहा था उसे मिला। तब उसने उसे सलाम किया और उससे कहा “क्या तेरा दिल ठीक है, जैसा मेरा दिल तेरे दिल के साथ है?” यहूनादाब ने जवाब दिया कि है। इसलिए उसने कहा, “अगर ऐसा है, तो अपना हाथ मुझे दे।” तब उसने उसे अपना हाथ दिया; और उसने उसे रथ में अपने साथ बिठा लिया,
cumque abisset inde invenit Ionadab filium Rechab in occursum sibi et benedixit ei et ait ad eum numquid est cor tuum rectum sicut cor meum cum corde tuo et ait Ionadab est si est inquit da manum tuam qui dedit manum suam at ille levavit eum ad se in curru
16 और कहा, “मेरे साथ चल, और मेरी गै़रत को जो ख़ुदावन्द के लिए है, देख।” तब उन्होंने उसे उसके साथ रथ पर सवार कराया,
dixitque ad eum veni mecum et vide zelum meum pro Domino et inpositum currui suo
17 और जब वह सामरिया में पहुँचा, तो अख़ीअब के सब बाक़ी लोगों को, जो सामरिया में थे क़त्ल किया, यहाँ तक कि उसने, जैसा ख़ुदावन्द ने एलियाह से कहा था, उसको नेस्त — ओ — नाबूद कर दिया।
duxit in Samariam et percussit omnes qui reliqui fuerant de Ahab in Samaria usque ad unum iuxta verbum Domini quod locutus est per Heliam
18 फिर याहू ने सब लोगों को जमा' किया, और उनसे कहा, कि “अख़ीअब ने बा'ल की थोड़ी इबादत की, याहू उसकी बहुत इबादत करेगा।
congregavit ergo Hieu omnem populum et dixit ad eos Ahab coluit Baal parum ego autem colam eum amplius
19 इसलिए अब तुम बा'ल के सब नबियों और उसके सब पूजने वालों और पुजारियों को मेरे पास बुला लाओ; उनमें से कोई गै़र हाज़िर न रहे, क्यूँकि मुझे बा'ल के लिए बड़ी क़ुर्बानी करना है। इसलिए जो कोई गै़र हाज़िर रहे, वह ज़िन्दा न बचेगा।” पर याहू ने इस ग़रज़ से कि बा'ल के पूजनेवालों को हलाक कर दे, ये बहाना निकाला था।
nunc igitur omnes prophetas Baal et universos servos eius et cunctos sacerdotes ipsius vocate ad me nullus sit qui non veniat sacrificium enim grande est mihi Baal quicumque defuerit non vivet porro Hieu faciebat hoc insidiose ut disperderet cultores Baal
20 और याहू ने कहा, कि “बा'ल के लिए एक ख़ास 'ईद का 'एलान करो।” तब उन्होंने उसका 'एलान कर दिया।
dixit sanctificate diem sollemnem Baal vocavitque
21 और याहू ने सारे इस्राईल में लोग भेजे, और बा'ल के सब पूजनेवाले आए, यहाँ तक कि एक शख़्स भी ऐसा न था जो न आया हो। और वह बा'ल के बुतख़ाने में दाख़िल हुए, और बा'ल का बुतख़ाना इस सिरे से उस सिरे तक भर गया।
et misit in universos terminos Israhel et venerunt cuncti servi Baal non fuit residuus ne unus quidem qui non veniret et ingressi sunt templum Baal et repleta est domus Baal a summo usque ad summum
22 फिर उसने उसको जो तोशाखाने पर मुक़र्रर था हुक्म किया, कि “बा'ल के सब पूजनेवालों के लिए लिबास निकाल ला।” तब वह उनके लिए लिबास निकाल लाया।
dixitque his qui erant super vestes proferte vestimenta universis servis Baal et protulerunt eis vestes
23 तब याहू और यहूनादाब — बिन — रैकाब बा'ल के बुतख़ाने के अन्दर गए, और उसने बा'ल के पूजनेवालों से कहा, “बयान करो, और देख लो कि यहाँ तुम्हारे साथ ख़ुदावन्द के ख़ादिमों में से कोई न हो, सिर्फ़ बा'ल ही के पूजनेवाले हों।”
ingressusque Hieu et Ionadab filius Rechab templum Baal et ait cultoribus Baal perquirite et videte ne quis forte vobiscum sit de servis Domini sed ut sint soli servi Baal
24 और वह ज़बीहे और सोख़्तनी कु़र्बानियाँ पेश करने को अन्दर गए। और याहू ने बाहर अस्सी जवान मुक़र्रर कर दिए और कहा, कि “अगर कोई उन लोगों में से जिनको मैं तुम्हारे हाथ में कर दूँ निकल भागे, तो छोड़ने वाले की जान उसकी जान के बदले जाएगी।”
ingressi sunt igitur ut facerent victimas et holocausta Hieu autem praeparaverat sibi foris octoginta viros et dixerat eis quicumque fugerit de hominibus his quos ego adduxero in manus vestras anima eius erit pro anima illius
25 जब वह सोख़्तनी क़ुर्बानी अदा कर चुका, तो याहू ने पहरेवालों और सरदारों से कहा, कि “घुस जाओ और उनको क़त्ल करो, एक भी निकलने न पाए।” चुनाँचे उन्होंने उनको हलाक किया, और पहरेवालों और सरदारों ने उनको बाहर फेंक दिया और बा'ल के बुतख़ाने के शहर को गए।
factum est ergo cum conpletum esset holocaustum praecepit Hieu militibus et ducibus suis ingredimini et percutite eos nullus evadat percusseruntque eos ore gladii et proiecerunt milites et duces et ierunt in civitatem templi Baal
26 और उन्होंने बा'ल के बुतख़ाने की कड़ियों को बाहर निकाल कर उनको आग में जलाया।
et protulerunt statuam de fano Baal et conbuserunt
27 और बा'ल के सुतूनों को चकनाचूर किया, और बा'ल का बुतख़ाना को गिरा कर उसे बैतुल — ख़ला' बना दिया, जैसा आज तक है।
et comminuerunt eam destruxerunt quoque aedem Baal et fecerunt pro ea latrinas usque ad diem hanc
28 इस तरह याहू ने बा'ल को इस्राईल के बीच से हलाक कर दिया।
delevit itaque Hieu Baal de Israhel
29 तोभी नबात के बेटे युरब'आम के गुनाहों से, जिनसे उसने इस्राईल से गुनाह कराया, याहू बाज़ न आया; या'नी उसने सोने के बछड़ों को मानने से जो बैतएल और दान में थे, दूरी इख़्तियार न की।
verumtamen a peccatis Hieroboam filii Nabath qui peccare fecerat Israhel non recessit nec dereliquit vitulos aureos qui erant in Bethel et in Dan
30 और ख़ुदावन्द ने याहू से कहा, “चूँकि तू ने ये नेकी की है कि जो कुछ मेरी नज़र में भला था उसे अंजाम दिया है, और अख़ीअब के घराने से मेरी मर्ज़ी के मुताबिक़ बर्ताव किया है; इसलिए तेरे बेटे चौथी नस्ल तक इस्राईल के तख़्त पर बैठेंगे।”
dixit autem Dominus ad Hieu quia studiose fecisti quod rectum erat et placebat in oculis meis et omnia quae erant in corde meo fecisti contra domum Ahab filii tui usque ad quartam generationem sedebunt super thronum Israhel
31 लेकिन याहू ने ख़ुदावन्द इस्राईल के ख़ुदा की शरी'अत पर अपने सारे दिल से चलने की फ़िक्र न की; वह युरब'आम के गुनाहों से, जिनसे उसने इस्राईल से गुनाह कराया, अलग न हुआ।
porro Hieu non custodivit ut ambularet in lege Domini Dei Israhel in toto corde suo non enim recessit a peccatis Hieroboam qui peccare fecerat Israhel
32 उन दिनों ख़ुदावन्द इस्राईल को घटाने लगा, और हज़ाएल ने उनको इस्राईल की सब सरहदों में मारा,
in diebus illis coepit Dominus taedere super Israhel percussitque eos Azahel in universis finibus Israhel
33 या'नी यरदन से लेकर पूरब की तरफ़ जिल'आद के सारे मुल्क में, और जद्दियों और रूबीनियों और मनस्सियों को, 'अरो'ईर से जो वादी — ए — अरनून में है, या'नी जिल'आद और बसन को भी।
a Iordane contra orientalem plagam omnem terram Galaad et Gad et Ruben et Manasse ab Aroer quae est super torrentem Arnon et Galaad et Basan
34 याहू के बाक़ी काम और सब जो उसने किया, और उसकी सारी ताक़त का बयान; इसलिए क्या वह सब इस्राईल के बादशाहों की तवारीख़ की किताब में लिखा नहीं?
reliqua autem verborum Hieu et universa quae fecit et fortitudo eius nonne haec scripta sunt in libro verborum dierum regum Israhel
35 और याहू अपने बाप — दादा के साथ मर गया, और उन्होंने उसे सामरिया में दफ़न किया, और उसका बेटा यहूआख़ज़ उसकी जगह बादशाह हुआ।
et dormivit Hieu cum patribus suis sepelieruntque eum in Samaria et regnavit Ioachaz filius eius pro eo
36 और वह उसी 'अरसे में जिसमें याहू ने सामरिया में बनी — इस्राईल पर सल्तनत की अठाईस साल का था।
dies autem quos regnavit Hieu super Israhel viginti et octo anni sunt in Samaria

< 2 सला 10 >