< 1 समु 29 >

1 और फ़िलिस्ती अपने सारे लश्कर को अफ़ीक़ में जमा' करने लगे और इस्राईली उस चश्मा के नज़दीक जो यज़र'एल में है ख़ेमा ज़न हुए।
Filistejci skupiše sve svoje čete u Afeku, a Izraelci se utaboriše kod izvora u Jizreelu.
2 और फ़िलिस्तियों के उमरा सैकड़ों और हज़ारों के साथ आगे — आगे चल रहे थे और दाऊद अपने लोगों के साथ अकीस के साथ पीछे — पीछे जा रहा था।
Filistejski su knezovi prolazili sa svojim stotinama i tisućama, a David i njegovi ljudi išli su sasvim na kraju s Akišem.
3 तब फ़िलिस्ती अमीरों ने कहा, “इन 'इब्रानियों का यहाँ क्या काम है?” अकीस ने फ़िलिस्ती अमीरों से कहा “क्या यह इस्राईल के बादशाह साऊल का ख़ादिम दाऊद नहीं जो इतने दिनों बल्कि इतने बरसों से मेरे साथ है और मैंने जब से वह मेरे पास भाग आया है आज के दिन तक उस में कुछ बुराई नहीं पाई?”
Filistejski knezovi zapitaše: “Što hoće ti Hebreji ovdje?” A Akiš odgovori filistejskim knezovima: “Pa ovo je David, sluga izraelskoga kralja Šaula! Već je godinu-dvije kod mene, ali nisam našao na njemu ništa sumnjivo od onoga dana kad je prebjegao k meni pa do današnjega dana.”
4 लेकिन फ़िलिस्ती हाकिम उससे नाराज़ हुए और फ़िलिस्ती ने उससे कहा, इस शख़्स को लौटा दे कि वह अपनी जगह को जो तूने उसके लिए ठहराई है वापस जाए, उसे हमारे साथ जंग पर न जाने दे ऐसा न हो कि जंग में वह हमारा मुख़ालिफ़ हो क्यूँकि वह अपने आक़ा से कैसे मेल करेगा? क्या इन ही लोगों के सिरों से नहीं?
Ali filistejski knezovi planuše na njega i rekoše mu: “Pošalji toga čovjeka natrag, neka se vrati na mjesto koje si mu označio. Neka ne ide s nama u boj, da se ne okrene protiv nas u boju! Čime bi se on opet umilio svome gospodaru ako ne glavama ovih naših ljudi?
5 क्या यह वही दाऊद नहीं जिसके बारे में उन्होंने नाचते वक़्त गा — गा कर एक दूसरे से कहा कि “साऊल ने तो हज़ारों को पर दाऊद ने लाखों को मारा?”
To je onaj isti David o kome se pjevalo igrajući: 'Pobi Šaul svoje tisuće, David na desetke tisuća!'”
6 तब अकीस ने दाऊद को बुला कर उससे कहा, “ख़ुदावन्द की हयात की क़सम कि तू सच्चा है और मेरी नज़र में तेरा आना जाना मेरे साथ लश्कर में अच्छा है क्यूँकि मैंने जिस दिन से तू मेरे पास आया आज के दिन तक तुझ में कुछ बुराई नहीं पाई तोभी यह हाकिम तुझे नहीं चाहते।
Tada Akiš dozva Davida i reče mu: “Živoga mi Jahve, ti si pošten i meni bi drago bilo da me pratiš u pokretima moje vojske, jer nisam našao nikakva zla na tebi od onoga dana kad si došao k meni pa do današnjega dana. Ali nisi drag u očima knezova.
7 इसलिए तू अब लौट कर सलामत चला जा ताकि फ़िलिस्ती हाकिम तुझ से नाराज़ न हों।”
Zato se sada vrati i otiđi s mirom kući da ne ozlovoljiš filistejske knezove!”
8 दाऊद ने अकीस से कहा, “लेकिन मैंने क्या किया है? और जब से मैं तेरे सामने हूँ तब से आज के दिन तक मुझ में तूने क्या बात पाई जो मैं अपने मालिक बादशाह के दुश्मनों से जंग करने को न जाऊँ।”
David odvrati Akišu: “Ta što sam učinio i što si zamjerio svome sluzi od onoga dana kad sam stupio u tvoju službu pa do današnjega dana da ne mogu ići da se bijem s neprijateljima svoga gospodara kralja?”
9 अकीस ने दाऊद को जवाब दिया “मैं जानता हूँ कि तू मेरी नज़र में ख़ुदा के फ़रिश्ता की तरह नेक है तोभी फ़िलिस्ती हाकिम ने कहा है कि वह हमारे साथ जंग के लिए न जाए।
A Akiš odgovori Davidu: “Ti znaš da si mi drag kao Božji anđeo, ali su filistejski knezovi rekli: 'Neka ne ide s nama u boj!'
10 इसलिए अब तू सुबह सवेरे अपने आक़ा के ख़ादिमों को लेकर जो तेरे साथ यहाँ आए हैं उठना और जैसे ही तुम सुबह सवेरे उठो रोशनी होते होते रवाना हो जाना।”
Zato ustanite rano ujutro, ti i sluge tvoga gospodara koji su došli s tobom, i otiđite na mjesto koje sam vam označio. I nemoj gajiti u svom srcu nikakve mržnje jer si mi mio. Ustat ćete, dakle, u rano jutro, čim svane, i otići ćete!”
11 इसलिए दाऊद अपने लोगों के साथ तड़के उठा ताकि सुबह को रवाना होकर फ़िलिस्तियों के मुल्क को लौट जाए और फ़िलिस्ती यज़र'एल को चले गए।
Tako David sa svojim ljudima ustade rano i krenu odmah ujutro i vrati se u filistejsku zemlju, a Filistejci odoše u Jizreel.

< 1 समु 29 >