< 1 समु 14 >

1 और एक दिन ऐसा हुआ, कि साऊल के बेटे यूनतन ने उस जवान से जो उसका सिलाह बरदार था कहा कि आ हम फ़िलिस्तियों की चौकी को जो उस तरफ़ है चलें, पर उसने अपने बाप को न बताया।
Одно́го дня сказав Йоната́н, син Саулів, до слуги, свого зброєно́ші: „Ходім, і перейдімо до филистимської зало́ги, що з того бо́ку“. А батькові своєму він цього не розповів.
2 और साऊल जिबा' के निकास पर उस अनार के दरख़्त के नीचे जो मजरुन में है मुक़ीम था, और क़रीबन छ: सौ आदमी उसके साथ थे।
А Саул сидів на кінці згір'я під грана́товим де́ревом, що в Міґроні. А народу, що з ним, було близько шости сотень чоловіка.
3 और अख़ियाह बिन अख़ीतोब जो यकबोद बिन फ़ीन्हास बिन 'एली का भाई और शीलोह में ख़ुदावन्द का काहिन था अफ़ूद पहने हुए था और लोगों को ख़बर न थी कि यूनतन चला गया है।
А Ахійя, син Ахітува, брата Іхавода, сина Пінхаса, сина Ілі́я, священика в Шіло́, носив ефо́да. А народ не знав, що пішов Йоната́н.
4 और उन की घाटियों के बीच जिन से होकर यूनतन फ़िलिस्तियों की चौकी को जाना चाहता था एक तरफ़ एक बड़ी नुकीली चट्टान थी और दूसरी तरफ़ भी एक बड़ी नुकीली चट्टान थी, एक का नाम बुसीस था दूसरी का सना।
А між тими переходами, що Йоната́н хотів перейти до филистимської залоги, була зубча́ста скеля з цього боку перехо́ду й зубчаста скеля з того боку переходу. А ім'я́ одній Боцец, а ім'я другій Сенне.
5 एक तो शिमाल की तरफ़ मिक्मास के मुक़ाबिल और दूसरी जुनूब की तरफ़ जिबा' के मुक़ाबिल थी।
Один зуб — скеля — стовп із пі́вночі, навпроти Міхмашу, а один із пі́вдня, навпроти Ґеви.
6 इसलिए यूनतन ने उस जवान से जो उसका सिलाह बरदार था, कहा, “आ हम उधर उन नामख़्तूनों की चौकी को चलें — मुम्किन है, कि ख़ुदावन्द हमारा काम बना दे, क्यूँकि ख़ुदावन्द के लिए बहुत सारे या थोड़ों के ज़रिए' से बचाने की कै़द नहीं।”
І сказав Йонатан до слуги, свого зброєно́ші: „Ходім, і перейді́мо до сторо́жі тих необрізаних, може Господь зробить поміч для нас, — бо Госиоде́ві нема перешкоди спасати через багатьох чи через небагатьох“.
7 उसके सिलाह बरदार ने उससे कहा, “जो कुछ तेरे दिल में है इसलिए कर और उधर चल मैं तो तेरी मर्ज़ी के मुताबिक़ तेरे साथ हूँ।”
І сказав йому його зброєно́ша: „Роби все, що на серці твоїм! Звертай собі, — ось я з тобою, куди хоче серце твоє“.
8 तब यूनतन ने कहा, “देख हम उन लोगों के पास इस तरफ़ जाएँगे, और अपने को उनको दिखाएँगे।
І сказав Йонатан: „Ось ми приходимо до тих людей, і покажемось їм.
9 अगर वह हम से यह कहें, कि हमारे आने तक ठहरो, तो हम अपनी जगह चुप चाप खड़े रहेंगे और उनके पास नहीं जाएँगे।
Якщо вони скажуть до нас так: Стійте тихо, аж ми при́йдемо до вас, — то ми станемо на своєму місці, і не піді́ймемося до них.
10 लेकिन अगर वह यूँ कहें, कि हमारे पास तो आओ, तो हम चढ़ जाएँगे, क्यूँकि ख़ुदावन्द ने उनको हमारे क़ब्ज़े में कर दिया, और यह हमारे लिए निशान होगा।”
А якщо вони скажуть так: Підіймі́ться до нас, — то піді́ймемося, бо Господь дав їх у нашу руку. Це для нас буде зна́ком“.
11 फिर इन दोनों ने अपने आप को फ़िलिस्तियों की चौकी के सिपाहियों को दिखाया, और फ़िलिस्ती कहने लगे, “देखो ये 'इब्रानी उन सुराख़ों में से जहाँ वह छिप गए थे, बाहर निकले आते हैं।”
І вони обидва показалися филистимській сторо́жі. І сказали филисти́мляни: „Ось виходять із щі́лин євреї, що поховалися там“.
12 और चौकी के सिपाहियों ने यूनतन और उसके सिलाह बरदार से कहा, “हमारे पास आओ, तो सही, हम तुमको एक चीज़ दिखाएँ।” इसलिए यूनतन ने अपने सिलाह बरदार से कहा, “अब मेरे पीछे पीछे चढ़ा, चला आ, क्यूँकि ख़ुदावन्द ने उनको इस्राईल के क़ब्ज़े में कर दिया है।”
І люди зало́ги відповіли́ Йоната́нові та його зброєноші та й сказали: „Підіймися до нас, — і ми вам щось скажемо!“І сказав Йонатан зброєноші своєму: „Підіймайся за мною, бо Господь дав їх у Ізраїлеву руку!“
13 और यूनतन अपने हाथों और पाँव के बल चढ़ गया, और उसके पीछे पीछे उसका सिलाह बरदार था, और वह यूनतन के सामने गिरते गए और उसका सिलाह बरदार उसके पीछे पीछे उनको क़त्ल करता गया।
І піднявся Йонатан на руках своїх та на ногах своїх, а за ним його зброєно́ша. І падали филисти́мляни перед Йонатаном, а його зброєноша добивав за ним.
14 यह पहली ख़ूरेज़ी जो यूनतन और उसके सिलाह बरदार ने की क़रीबन बीस आदमियों की थी जो कोई एक बीघा ज़मीन की रेघारी में मारे गए।
І була́ перша пора́зка, що вдарив Йонатан та його зброєноша, близько двадцяти чоловіка, на половині скиби оброблюваного парою волів поля на день.
15 तब लश्कर और मैदान और सब लोगों में लरज़िश हुई और चौकी के सिपाही, और ग़ारतगर भी काँप गए, और ज़लज़ला आया इसलिए निहायत तेज़ कपकपी हुई।
І стався споло́х у табо́рі, на полі, та в усьому народі. Зало́га та нищи́телі — затремтіли й вони. І задрижала земля, і знявся великий споло́х!
16 और साऊल के निगहबानों ने जो बिनयमीन के जिबा' में थे नज़र की और देखा कि भीड़ घटती जाती है और लोग इधर उधर जा रहे हैं।
І побачили Саулові вартівники́ в Веніяминовій Ґів'ї, аж ось на́товп розпливається, і біжить сюди та туди.
17 तब साऊल ने उन लोगों से जो उसके साथ थे, कहा, “गिनती करके देखो, कि हम में से कौन चला गया है,” इसलिए उन्होंने शुमार किया तो देखो, यूनतन और उसका सिलाह बरदार ग़ायब थे।
І сказав Саул до народу, що був з ним: „Перегляньте й побачте, хто́ пішов від нас?“І переглянули, аж ось нема Йонатана та його зброєноші.
18 और साऊल ने अख़ियाह से कहा, “ख़ुदा का संदूक़ यहाँ ला।” क्यूँकि ख़ुदा का संदूक़ उस वक़्त बनी इस्राईल के साथ वहीं था।
І сказав Саул до Ахійї: „Принеси Божого ковчега!“Бо Божий ковчег був того дня з Ізраїлевими синами.
19 और जब साऊल काहिन से बातें कर रहा था तो फ़िलिस्तियों की लश्कर गाह, में जो हलचल मच गई थी वह और ज़्यादा हो गई तब साऊल ने काहिन से कहा कि “अपना हाथ खींच ले।”
І сталося, коли Саул говорив до священика, то замі́шання в филистимському табо́рі все більшало та ши́рилось. І сказав Саул до священика: „Спини свою руку!“
20 और साऊल और सब लोग जो उसके साथ थे, एक जगह जमा' हो गए, और लड़ने को आए और देखा कि हर एक की तलवार अपने ही साथी पर चल रही है, और सख़्त तहलका मचा हुआ है।
І зібралися Саул та ввесь народ, що був із ним, і вони пішли аж до місця бо́ю, — аж ось меч кожного на його ближнього, замі́шання дуже велике!
21 और वह 'इब्रानी भी जो पहले की तरह फ़िलिस्तियों के साथ थे और चारो तरफ़ से उनके साथ लश्कर में आए थे फिर कर उन इस्राईलियों से मिल गए जो साऊल और यूनतन के साथ थे।
А між филистимлянами, як і давніш, були євреї, що поприхо́дили з ними з табо́ром, — і вони теж перейшли, щоб бути з Ізраїлем, що був із Саулом та Йоната́ном.
22 इसी तरह उन सब इस्राईली मर्दों ने भी जो इफ़्राईम के पहाड़ी मुल्क में छिप गए थे, यह सुन कर कि फ़िलिस्ती भागे जाते हैं, लड़ाई में आ उनका पीछा किया।
А всі ізра́їльтяни, що ховалися в Єфремових гора́х, почули, що филисти́мляни втікають, і погналися за ними й вони до бо́ю.
23 तब ख़ुदावन्द ने उस दिन इस्राईलियों को रिहाई दी और लड़ाई बैत आवन के उस पार तक पहुँची।
І спас Господь Ізраїля того дня. А бій перейшов аж за Бет-Евен.
24 और इस्राईली मर्द उस दिन बड़े परेशान थे, क्यूँकि साऊल ने लोगों को क़सम देकर यूँ कहा, था कि जब तक शाम न हो और मैं अपने दुश्मनों से बदला न ले लूँ उस वक़्त तक अगर कोई कुछ खाए तो वह ला'नती हो। इस वजह से उन लोगों में से किसी ने खाना चखा तक न था।
Та ізра́їльтянин був пригно́блений того дня. А Саул наклав клятву на наро́д, говорячи: „Прокля́тий той чоловік, що буде їсти хліб до вечора, поки я пімщу́ся на своїх ворогах.“І ввесь той народ не їв хліба
25 और सब लोग जंगल में जा पहुँचे और वहाँ ज़मीन पर शहद था।
І ввесь народ пішов до лісу, а там був мед на га́лявині.
26 और जब यह लोग उस जंगल में पहुँच गए तो देखा कि शहद टपक रहा है तो भी कोई अपना हाथ अपने मुँह तक नही ले गया इसलिए कि उनको क़सम का ख़ौफ़ था।
І ввійшов народ до то́го лісу, аж ось струмо́к меду! Та ніхто не простяг своєї руки до уст своїх, бо народ боявся прися́ги.
27 लेकिन यूनतन ने अपने बाप को उन लोगों को क़सम देते नहीं सुना था, इसलिए उसने अपने हाथ की लाठी के सिरे को शहद के छत्ते में भोंका और अपना हाथ अपने मुँह से लगा लिया और उसकी आँखों में रोशनी आई।
А Йоната́н не чув, коли батько його заприсягну́в був наро́д. І простягнув він кінець кия, що був у руці його, і вмочив його в стільни́к меду, та й підніс руку свою до уст своїх. І роз'ясни́лися очі йому!
28 तब उन लोगों में से एक ने उससे कहा, तेरे बाप ने लोगों को क़सम देकर सख़्त ताकीद की थी, और कहा था “कि जो शख़्स आज के दिन कुछ खाना खाए, वह ला'नती हो और लोग बेदम से हो रहे थे।”
А на це один із народу промовив і сказав: „Заприсягаючи, заприсяг твій батько наро́д, говорячи: Прокля́тий той чоловік, що буде їсти хліб сьогодні! І змучився від цього народ“.
29 तब यूनतन ने कहा कि मेरे बाप ने मुल्क को दुख दिया है, देखो मेरी आँखों में ज़रा सा शहद चखने की वजह से कैसी रोशनी आई।
І сказав Йоната́н: „Знещасливив мій батько цю землю! Подивіться но, як роз'ясни́лися очі мої, коли я скуштува́в трохи цього меду.
30 कितना ज़्यादा अच्छा होता अगर सब लोग दुश्मन की लूट में से जो उनको मिली दिल खोल कर खाते क्यूँकि अभी तो फ़िलिस्तियों में कोई बड़ी ख़ूरेज़ी भी नहीं हुई है।
А що, коли б народ сьогодні справді був їв зо здо́бичі своїх ворогів, що знайшов? Чи тепер не збільши́лася б пора́зка филисти́млян?“
31 और उन्होंने उस दिन मिक्मास से अय्यालोन तक फ़िलिस्तियों को मारा और लोग बहुत ही बे दम हो गए।
І били вони того дня між филистимлянами від Міхмашу аж до Айялону. А народ дуже змучився.
32 इसलिए वह लोग लूट पर गिरे और भेड़ बकरियों और बैलों और बछड़ों को लेकर उनको ज़मीन पर ज़बह, किया और ख़ून समेत खाने लगे।
І кинувся народ на здо́бич, і позабирали худобу дрібну́ й худобу велику та телят, та й різали на землю. І їв народ із кров'ю!
33 तब उन्होंने साऊल को ख़बर दी कि देख लोग ख़ुदावन्द का गुनाह करते हैं कि ख़ून समेत खा रहे हैं। उसने कहा, तुम ने बेईमानी की, इसलिए एक बड़ा पत्थर आज मेरे सामने ढलका लाओ।
І розповіли́ Саулові, кажучи: „Ось народ грішить проти Господа, — їсть із кров'ю!“А той відказав: „Зрадили ви! Прикотіть до мене сьогодні великого ка́меня“.
34 फिर साऊल ने कहा कि लोगों के बीच इधर उधर जाकर उन से कहो कि हर शख़्स अपना बैल और अपनी भेड़ यहाँ मेरे पास लाए और यहीं, ज़बह करे और खाए और ख़ून समेत खाकर ख़ुदा का गुनहगार न बने। चुनाँचे उस रात लोगों में से हर शख़्स अपना बैल वहीं लाया और वहीं ज़बह किया।
І сказав Саул: „Розійді́ться між людьми, та й скажіть їм: Приведіть до нас кожен вола свого, і кожен штуку дрібно́ї худобини, і заріжте тут. І будете їсти, і не згрішите́ проти Господа, якщо́ не будете їсти з кров'ю. І поприво́див увесь народ тієї ночі кожен вола свого своєю рукою, і порізали там.
35 और साऊल ने ख़ुदावन्द के लिए एक मज़बह बनाया, यह पहला मज़बह है, जो उसने ख़ुदावन्द के लिए बनाया।
І збудував Саул же́ртівника для Господа; його першого зачав він будувати, як жертівника для Господа.
36 फिर साऊल ने कहा, “आओ, रात ही को फ़िलिस्तियों का पीछा करें और पौ फटने तक उनको लूटें और उन में से एक आदमी को भी न छोड़ें।” उन्होंने कहा, “जो कुछ तुझे अच्छा लगे वह कर तब काहिन ने कहा, कि आओ, हम यहाँ ख़ुदा के नज़दीक हाज़िर हों।”
І сказав Саул: „Зійді́мо вночі за филистимлянами, та й винищуймо їх аж до ранко́вого світла, — і не полишімо між ними ніко́го“. А вони сказали: „Роби все, що добре в оча́х твоїх“. А священик сказав: „Приступі́мо тут до Бога!“
37 और साऊल ने ख़ुदा से सलाह ली, कि क्या मैं फ़िलिस्तियों का पीछा करूँ? क्या तू उनको इस्राईल के हाथ में कर देगा। तो भी उसने उस दिन उसे कुछ जवाब न दिया।
І запитався Саул Бога: „Чи зійти за филисти́млянами? Чи даси їх в Ізраїлеву руку?“Та Він не відповів йому того дня.
38 तब साऊल ने कहा कि तुम सब जो लोगों के सरदार हो यहाँ, नज़दीक आओ, और तहक़ीक़ करो और देखो कि आज के दिन गुनाह क्यूँकर हुआ है।
І сказав Саул: „Зійдіться сюди всі видатні́ народу, і пізнайте та побачте, у чо́му стався той гріх сьогодні.
39 क्यूँकि ख़ुदावन्द की हयात की क़सम जो इस्राईल को रिहाई देता है अगर वह मेरे बेटे यूनतन ही का गुनाह हो, वह ज़रूर मारा जाएगा, लेकिन उन सब लोगों में से किसी आदमी ने उसको जवाब न दिया।
Бо як живий Господь, що допоміг Ізраїлеві, — якщо він був хоча б на сині моїм Йонатані, то конче помре він!“Та ніхто не відповів йому з усьо́го наро́ду.
40 तब उस ने सब इस्राईलियों से कहा, “तुम सब के सब एक तरफ़ हो जाओ, और मैं और मेरा बेटा यूनतन दूसरी तरफ़ हो जायेंगे।” लोगों ने साऊल से कहा, “जो तू मुनासिब जाने वह कर।”
І сказав він до всього Ізраїля: „Ви станете на один бік, а я та син мій Йоната́н на дру́гий бік“. І сказав той народ до Саула: „Зроби, що добре в оча́х твоїх!“
41 तब साऊल ने ख़ुदावन्द इस्राईल के ख़ुदा से कहा, “हक़ को ज़ाहिर कर दे,” इसलिए पर्ची यूनतन और साऊल के नाम पर निकली, और लोग बच गए।
І сказав Саул до Господа, Бога Ізраїля: „Дай же тумі́м!“І був ви́явлений жеребком Йонатан та Саул, а народ повихо́див оправданим.
42 तब साऊल ने कहा कि “मेरे और मेरे बेटे यूनतन के नाम पर पर्ची डालो, तब यूनतन पकड़ा गया।”
І сказав Саул: „Киньте поміж мною та поміж сином моїм Йонатаном“. І був ви́явлений Йоната́н.
43 और साऊल ने यूनतन से कहा, “मुझे बता कि तूने क्या किया है?” यूनतन ने उसे बताया कि “मैंने बेशक अपने हाथ की लाठी के सिरे से ज़रा सा शहद चख्खा था इसलिए देख मुझे मरना होगा।”
І сказав Саул до Йонатана: „Розкажи мені, що́ ти зробив?“І розповів йому Йонатан і сказав: „Я справді скуштува́в кінцем кия, що був у руці моїй, трохи меду. Ось я помру за це!“
44 साऊल ने कहा, “ख़ुदा ऐसा ही बल्कि इससे भी ज़्यादा करे क्यूँकि ऐ यूनतन तू ज़रूर मारा जाएगा।”
І сказав Саул: „Так нехай зробить Бог, і так нехай додасть, що конче помреш, Йоната́не!“
45 तब लोगों ने साऊल से कहा, “क्या यूनतन मारा जाए, जिसने इस्राईल को ऐसा बड़ा छुटकारा दिया है ऐसा न होगा, ख़ुदावन्द की हयात की क़सम है कि उसके सर का एक बाल भी ज़मीन पर गिरने नहीं पाएगा क्यूँकि उसने आज ख़ुदा के साथ हो कर काम किया है।” इसलिए लोगों ने यूनतन को बचा लिया और वह मारा न गया।
А народ сказав до Саула: „Чи помирати Йоната́нові, що зробив оце велике спасі́ння в Ізраїлі? Борони Боже! Як живий Господь, — не спаде́ волоси́на з голови його на землю, бо з Богом робив він цього дня!“І визволив наро́д Йонатана, і він не помер.
46 और साऊल फ़िलिस्तियों का पीछा छोड़ कर लौट गया और फ़िलिस्ती अपने मक़ाम को चले गए
І відійшов Саул від филисти́млян, а филисти́мляни пішли на своє місце.
47 जब साऊल बनी इस्राईल पर बादशाहत करने लगा, तो वह हर तरफ़ अपने दुश्मनों या'नी मोआब और बनी 'अम्मून और अदोम और ज़ोबाह के बादशाहों और फ़िलिस्तियों से लड़ा और वह जिस जिस तरफ़ फिरता उनका बुरा हाल करता था।
І здобув Саул царюва́ння над Ізраїлем, і воював навколо зо всіма́ своїми ворогами: з Моавом, і з синами Аммона, і з Едомом, і з царями Цови, і з филистимлянами. І скрізь, проти кого він оберта́вся, мав у́спіх.
48 और उसने बहादुरी करके अमालीक़ियों को मारा, और इस्राईलियों को उनके हाथ से छुड़ाया जो उनको लूटते थे।
І склав він військо, та й побив Амали́ка, і врятував Ізраїля з руки грабіжника.
49 साऊल के बेटे यूनतन और इसवी और मलकीशू'अ थे; और उसकी दोनों बेटियों के नाम यह थे, बड़ी का नाम मेरब और छोटी का नाम मीकल था।
І були в Саула сини: Йонатан, і Їшві, і Малкішуя; а ім'я́ двох дочо́к його: ім'я́ ста́ршій Мера́в, а ім'я молодшій Мелхо́ла.
50 और साऊल कि बीवी का नाम अख़ीनु'अम था जो अख़ीमा'ज़ की बेटी थी, और उसकी फ़ौज के सरदार का नाम अबनेर था, जो साऊल के चचा नेर का बेटा था।
А ім'я́ Саулової жінки: Ахіноам, дочка Ахіма́аца. А ім'я́ провідника́ його ві́йська: Авне́р, син Нера, Саулового дя́дька.
51 और साऊल के बाप का नाम क़ीस था और अबनेर का बाप नेर अबीएल का बेटा था।
А Кіш — батько Саулів, а Нер — батько Авнера, син Авіїлів.
52 और साऊल की ज़िन्दगी भर फ़िलिस्तियों से सख़्त जंग रही, इसलिए जब साऊल किसी ताक़तवर मर्द या सूरमा को देखता था तो उसे अपने पास रख लेता था।
І була сильна війна на филисти́млян за всіх Саулових днів. І коли Саул бачив якого чоловіка хороброго та якого сильного, то брав його до се́бе.

< 1 समु 14 >