< Éxodo 19 >

1 En el tercer mes después que los hijos de Israel salieron de la tierra de Egipto, ese mismo día llegaron al desierto de Sinaí.
और बनी — इस्राईल को जिस दिन मुल्क — ए — मिस्र से निकले तीन महीने हुए उसी दिन वह सीना के वीराने में आए।
2 Cuando partieron de Refidim y llegaron al desierto de Sinaí, acamparon en el desierto, y allí acampó Israel ante el monte.
और जब वह रफ़ीदीम से रवाना होकर सीना के वीरान में आए तो वीरान ही में ख़ेमे लगा लिए, इसलिए वहीं पहाड़ के सामने इस्राईलियों के डेरे लगे।
3 Moisés subió a Dios, y Yahvé lo llamó desde el monte, diciendo: “Esto es lo que dirás a la casa de Jacob y a los hijos de Israel
और मूसा उस पर चढ़ कर ख़ुदा के पास गया और ख़ुदावन्द ने उसे पहाड़ पर से पुकार कर कहा, “तू या'क़ूब के ख़ान्दान से यूँ कह और बनी — इस्राईल को यह सुना दे:
4 ‘Habéis visto lo que hice a los egipcios, y cómo os llevé en alas de águila y os traje a mí.
'तुम ने देखा कि मैंने मिस्रियों से क्या — क्या किया, और तुम को जैसे 'उक़ाब के परों पर बैठा कर अपने पास ले आया।
5 Ahora, pues, si de verdad obedecéis mi voz y guardáis mi pacto, seréis mi posesión de entre todos los pueblos, porque toda la tierra es mía;
इसलिए अब अगर तुम मेरी बात मानो और मेरे 'अहद पर चलो तो सब क़ौमों में से तुम ही मेरी ख़ास मिल्कियत ठहरोगे क्यूँकि सारी ज़मीन मेरी है।
6 y seréis para mí un reino de sacerdotes y una nación santa.’ Estas son las palabras que dirás a los hijos de Israel”.
और तुम मेरे लिए काहिनों की एक मम्लुकत और एक मुक़द्दस क़ौम होगे, इन्हीं बातों को तू बनी — इस्राईल को सुना देना।”
7 Moisés vino y llamó a los ancianos del pueblo, y les expuso todas estas palabras que Yahvé le había ordenado.
तब मूसा ने आ कर और उन लोगों के बुज़ुर्गों को बुलाकर उनके आमने — सामने वह सब बातें जो ख़ुदावन्द ने उसे फ़रमाई थीं बयान कीं।
8 Todo el pueblo respondió en conjunto y dijo: “Haremos todo lo que Yahvé ha dicho”. Moisés informó a Yahvé de las palabras del pueblo.
और सब लोगों ने मिल कर जवाब दिया, “जो कुछ ख़ुदावन्द ने फ़रमाया है वह सब हम करेंगे।” और मूसा ने लोगों का जवाब ख़ुदावन्द को जाकर सुनाया।
9 Yahvé dijo a Moisés: “He aquí que vengo a ti en una nube espesa, para que el pueblo oiga cuando hablo contigo y te crea para siempre”. Moisés le contó a Yahvé las palabras del pueblo.
और ख़ुदावन्द ने मूसा से कहा, कि “देख, मैं काले बादल में इसलिए तेरे पास आता हूँ कि जब मैं तुझ से बातें करूँ तो यह लोग सुनें और हमेशा तेरा यक़ीन करें।” और मूसा ने लोगों की बातें ख़ुदावन्द से बयान कीं।
10 Yahvé dijo a Moisés: “Ve al pueblo y santifícalo hoy y mañana, y que lave sus vestidos,
और ख़ुदावन्द ने मूसा से कहा, “लोगों के पास जा, और आज और कल उनको पाक कर, और वह अपने कपड़े धो लें,
11 y esté preparado para el tercer día; porque al tercer día Yahvé bajará a la vista de todo el pueblo al monte Sinaí.
और तीसरे दिन तैयार रहें, क्यूँकि ख़ुदावन्द तीसरे दिन सब लोगों के देखते देखते कोह-ए-सीना पर उतरेगा।
12 Pondrás límites a todo el pueblo, diciendo: ‘Tengan cuidado de no subir al monte ni tocar su borde. El que toque el monte será condenado a muerte.
और तू लोगों के लिए चारों तरफ़ हद बाँध कर उनसे कह देना, ख़बरदार तुम न तो इस पहाड़ पर चढ़ना और न इसके दामन को छूना; जो कोई पहाड़ को छुए ज़रूर जान से मार डाला जाए।
13 Ninguna mano lo tocará, sino que será apedreado o atravesado; sea animal u hombre, no vivirá.’ Cuando la trompeta suene largamente, subirán al monte”.
मगर उसे कोई हाथ न लगाए बल्कि वह ला — कलाम संगसार किया जाए, या तीर से छेदा जाए चाहे वह इंसान हो चाहे हैवान, वह जीता न छोड़ा जाए; और जब नरसिंगा देर तक फूंका जाए तो वह सब पहाड़ के पास आ जाएँ।”
14 Moisés bajó del monte hacia el pueblo y lo santificó, y ellos lavaron sus ropas.
तब मूसा पहाड़ पर से उतरकर लोगों के पास गया और उसने लोगों को पाक साफ़ किया, और उन्होंने अपने कपड़े धो लिए।
15 Le dijo al pueblo: “Prepárense para el tercer día. No tengan relaciones sexuales con una mujer”.
और उसने लोगों से कहा कि “तीसरे दिन तैयार रहना और 'औरत के नज़दीक न जाना।”
16 Al tercer día, al amanecer, hubo truenos y relámpagos, y una espesa nube sobre la montaña, y el sonido de una trompeta muy fuerte; y todo el pueblo que estaba en el campamento tembló.
जब तीसरा दिन आया तो सुबह होते ही बादल गरजने और बिजली चमकने लगी, और पहाड़ पर काली घटा छा गई और करना की आवाज़ बहुत बुलन्द हुई और सब लोग ख़ेमों में काँप गए।
17 Moisés sacó al pueblo del campamento para ir al encuentro de Dios, y se paró en la parte baja del monte.
और मूसा लोगों को ख़ेमा गाह से बाहर लाया कि ख़ुदा से मिलाए, और वह पहाड़ से नीचे आ खड़े हुए।
18 Todo el monte Sinaí humeaba, porque Yahvé descendía sobre él en fuego; y su humo subía como el humo de un horno, y todo el monte temblaba en gran manera.
और कोह-ए-सीना ऊपर से नीचे तक धुएँ से भर गया क्यूँकि ख़ुदावन्द शोले में होकर उस पर उतरा, और धुआँ तनूर के धुएँ की तरह ऊपर को उठ रहा था और वह सारा पहाड़ ज़ोर से हिल रहा था।
19 Cuando el sonido de la trompeta se hizo más y más fuerte, Moisés habló, y Dios le respondió con una voz.
और जब करना की आवाज़ निहायत ही बुलन्द होती गई तो मूसा बोलने लगा और ख़ुदा ने आवाज़ के ज़रिए' से उसे जवाब दिया।
20 Yahvé bajó al monte Sinaí, a la cima de la montaña. Yahvé llamó a Moisés a la cima del monte, y Moisés subió.
और ख़ुदावन्द कोह-ए-सीना की चोटी पर उतरा, और ख़ुदावन्द ने पहाड़ की चोटी पर मूसा को बुलाया; तब मूसा ऊपर चढ़ गया।
21 Yahvé dijo a Moisés: “Baja y advierte al pueblo, no sea que se abran paso hacia Yahvé para mirar, y muchos de ellos perezcan.
और ख़ुदावन्द ने मूसा से कहा, “नीचे उतर कर लोगों को ताकीदन समझा देता ऐसा न हो कि वह देखने के लिए हदों को तोड़ कर ख़ुदावन्द के पास आ जाएँ और उनमें से बहुत से हलाक हो जाएँ।
22 Que también los sacerdotes que se acercan a Yahvé se santifiquen, no sea que Yahvé irrumpa sobre ellos.”
और काहिन भी जो ख़ुदावन्द के नज़दीक आया करते हैं अपने आपको पाक करें, कहीं ऐसा न हो कि ख़ुदावन्द उन पर टूट पड़े।”
23 Moisés dijo a Yahvé: “El pueblo no puede subir al monte Sinaí, porque tú nos advertiste diciendo: “Poned límites alrededor del monte y santificadlo””.
तब मूसा ने ख़ुदावन्द से कहा, “लोग कोह-ए-सीना पर नहीं चढ़ सकते क्यूँकि तूने तो हम को ताकीदन कहा है, कि पहाड़ के चौगिर्द हद बन्दी करके उसे पाक रख्खो।”
24 Yahvé le dijo: “¡Baja! Harás subir a Aarón contigo, pero no permitas que los sacerdotes y el pueblo se abran paso para subir a Yahvé, no sea que él se revele contra ellos.”
ख़ुदावन्द ने उसे कहा, नीचे उतर जा, और हारून को अपने साथ लेकर ऊपर आ; लेकिन काहिन और अवाम हदें तोड़कर ख़ुदावन्द के पास ऊपर न आए, ऐसा न हो कि वह उन पर टूट पड़े।
25 Entonces Moisés bajó al pueblo y les dijo.
चुनाँचे मूसा नीचे उतर कर लोगों के पास गया और यह बातें उन को बताई।

< Éxodo 19 >