< Послание к Римлянам 14 >

1 Изнемогающаго же в вере приемлите, не в сомнение помышлении.
जो विश्वास में निर्बल है, उसे अपनी संगति में ले लो, परन्तु उसकी शंकाओं पर विवाद करने के लिये नहीं।
2 Ов бо верует ясти вся, а изнемогаяй зелия да яст.
क्योंकि एक को विश्वास है, कि सब कुछ खाना उचित है, परन्तु जो विश्वास में निर्बल है, वह साग-पात ही खाता है।
3 Ядый не ядущаго да не укаряет: и не ядый ядущаго да не осуждает: Бог бо его прият.
और खानेवाला न-खानेवाले को तुच्छ न जाने, और न-खानेवाला खानेवाले पर दोष न लगाए; क्योंकि परमेश्वर ने उसे ग्रहण किया है।
4 Ты кто еси судяй чуждему рабу? Своему Господви стоит, или падает. Станет же, силен бо есть Бог поставити его.
तू कौन है जो दूसरे के सेवक पर दोष लगाता है? उसका स्थिर रहना या गिर जाना उसके स्वामी ही से सम्बंध रखता है, वरन् वह स्थिर ही कर दिया जाएगा; क्योंकि प्रभु उसे स्थिर रख सकता है।
5 Ов убо разсуждает день чрез день, ов же судит на всяк день. Кииждо своею мыслию да извествуется.
कोई तो एक दिन को दूसरे से बढ़कर मानता है, और कोई सब दिन एक सा मानता है: हर एक अपने ही मन में निश्चय कर ले।
6 Мудрствуяй день, Господеви мудрствует: и не мудрствуяй день, Господеви не мудрствует. Ядый, Господеви яст. Благодарит бо Бога: и не ядый, Господеви не яст, и благодарит Бога.
जो किसी दिन को मानता है, वह प्रभु के लिये मानता है: जो खाता है, वह प्रभु के लिये खाता है, क्योंकि वह परमेश्वर का धन्यवाद करता है, और जो नहीं खाता, वह प्रभु के लिये नहीं खाता और परमेश्वर का धन्यवाद करता है।
7 Никтоже бо нас себе живет, и никтоже себе умирает:
क्योंकि हम में से न तो कोई अपने लिये जीता है, और न कोई अपने लिये मरता है।
8 аще бо живем, Господеви живем, аще же умираем, Господеви умираем: аще убо живем, аще умираем, Господни есмы.
क्योंकि यदि हम जीवित हैं, तो प्रभु के लिये जीवित हैं; और यदि मरते हैं, तो प्रभु के लिये मरते हैं; फिर हम जीएँ या मरें, हम प्रभु ही के हैं।
9 На сие бо Христос и умре и воскресе и оживе, да и мертвыми и живыми обладает.
क्योंकि मसीह इसलिए मरा और जी भी उठा कि वह मरे हुओं और जीवितों, दोनों का प्रभु हो।
10 Ты же почто осуждаеши брата твоего, или ты что уничижаеши брата твоего? Вси бо предстанем судищу Христову.
१०तू अपने भाई पर क्यों दोष लगाता है? या तू फिर क्यों अपने भाई को तुच्छ जानता है? हम सब के सब परमेश्वर के न्याय सिंहासन के सामने खड़े होंगे।
11 Писано бо есть: живу Аз, глаголет Господь, яко Мне поклонится всяко колено, и всяк язык исповестся Богови.
११क्योंकि लिखा है, “प्रभु कहता है, मेरे जीवन की सौगन्ध कि हर एक घुटना मेरे सामने टिकेगा, और हर एक जीभ परमेश्वर को अंगीकार करेगी।”
12 Темже убо кийждо нас о себе слово даст Богу.
१२तो फिर, हम में से हर एक परमेश्वर को अपना-अपना लेखा देगा।
13 Не ктому убо друг друга осуждаем, но сие паче судите, еже не полагати претыкания брату или соблазна.
१३इसलिए आगे को हम एक दूसरे पर दोष न लगाएँ पर तुम यही ठान लो कि कोई अपने भाई के सामने ठेस या ठोकर खाने का कारण न रखे।
14 Вем и извещен есмь о Христе Иисусе, яко ничтоже скверно само собою: точию помышляющему что скверно быти, оному скверно есть.
१४मैं जानता हूँ, और प्रभु यीशु से मुझे निश्चय हुआ है, कि कोई वस्तु अपने आप से अशुद्ध नहीं, परन्तु जो उसको अशुद्ध समझता है, उसके लिये अशुद्ध है।
15 Аще же брашна ради брат твой скорбит, уже не по любви ходиши: не брашном твоим того погубляй, за негоже Христос умре.
१५यदि तेरा भाई तेरे भोजन के कारण उदास होता है, तो फिर तू प्रेम की रीति से नहीं चलता; जिसके लिये मसीह मरा उसको तू अपने भोजन के द्वारा नाश न कर।
16 Да не хулится убо ваше благое.
१६अब तुम्हारी भलाई की निन्दा न होने पाए।
17 Несть бо Царство Божие брашно и питие, но правда и мир и радость о Дусе Святе.
१७क्योंकि परमेश्वर का राज्य खाना-पीना नहीं; परन्तु धार्मिकता और मिलाप और वह आनन्द है जो पवित्र आत्मा से होता है।
18 Иже бо сими служит Христови, благоугоден есть Богови и искусен человеком.
१८जो कोई इस रीति से मसीह की सेवा करता है, वह परमेश्वर को भाता है और मनुष्यों में ग्रहणयोग्य ठहरता है।
19 Темже убо мир возлюбим и яже к созиданию друг ко другу.
१९इसलिए हम उन बातों का प्रयत्न करें जिनसे मेल मिलाप और एक दूसरे का सुधार हो।
20 Не брашна ради разоряй дело Божие. Вся бо чиста, но зло человеку претыканием ядущему.
२०भोजन के लिये परमेश्वर का काम न बिगाड़; सब कुछ शुद्ध तो है, परन्तु उस मनुष्य के लिये बुरा है, जिसको उसके भोजन करने से ठोकर लगती है।
21 Добро не ясти мяс, ниже пити вина, ни о немже брат твой претыкается или соблазняется или изнемогает.
२१भला तो यह है, कि तू न माँस खाए, और न दाखरस पीए, न और कुछ ऐसा करे, जिससे तेरा भाई ठोकर खाए।
22 Ты веру имаши? О себе сам имей пред Богом. Блажен не осуждаяй себе, о немже искушается.
२२तेरा जो विश्वास हो, उसे परमेश्वर के सामने अपने ही मन में रख। धन्य है वह, जो उस बात में, जिसे वह ठीक समझता है, अपने आपको दोषी नहीं ठहराता।
23 А сомняяйся, аще яст, осуждается, зане не от веры: всяко же, еже не от веры, грех есть.
२३परन्तु जो सन्देह करके खाता है, वह दण्ड के योग्य ठहर चुका, क्योंकि वह विश्वास से नहीं खाता, और जो कुछ विश्वास से नहीं, वह पाप है।

< Послание к Римлянам 14 >