< От Иоанна святое благовествование 11 >

1 Бе же некто боля Лазарь от Вифании, от веси Мариины и Марфы сестры ея.
मरियम और उसकी बहन मार्था के गाँव बैतनिय्याह का लाज़र नामक एक मनुष्य बीमार था।
2 Бе же Мариа помазавшая Господа миром и отершая нозе Его власы своими, еяже брат Лазарь боляше.
यह वही मरियम थी जिसने प्रभु पर इत्र डालकर उसके पाँवों को अपने बालों से पोंछा था, इसी का भाई लाज़र बीमार था।
3 Посласте убо сестре к Нему, глаголюще: Господи, се, егоже любиши, болит.
तब उसकी बहनों ने उसे कहला भेजा, “हे प्रभु, देख, जिससे तू प्यार करता है, वह बीमार है।”
4 Слышав же Иисус рече: сия болезнь несть к смерти, но о славе Божии, да прославится Сын Божий ея ради.
यह सुनकर यीशु ने कहा, “यह बीमारी मृत्यु की नहीं, परन्तु परमेश्वर की महिमा के लिये है, कि उसके द्वारा परमेश्वर के पुत्र की महिमा हो।”
5 Любляше же Иисус Марфу и сестру ея и Лазаря.
और यीशु मार्था और उसकी बहन और लाज़र से प्रेम रखता था।
6 Егда же услыша, яко болит, тогда пребысть на немже бе месте два дни.
जब उसने सुना, कि वह बीमार है, तो जिस स्थान पर वह था, वहाँ दो दिन और ठहर गया।
7 Потом же глагола учеником: идем во Иудею паки.
फिर इसके बाद उसने चेलों से कहा, “आओ, हम फिर यहूदिया को चलें।”
8 Глаголаша Ему ученицы: Равви, ныне искаху Тебе камением побити Иудее, и паки ли идеши тамо?
चेलों ने उससे कहा, “हे रब्बी, अभी तो यहूदी तुझे पथराव करना चाहते थे, और क्या तू फिर भी वहीं जाता है?”
9 Отвеща Иисус: не два ли надесяте часа еста во дни? Аще кто ходит во дни, не поткнется, яко свет мира сего видит:
यीशु ने उत्तर दिया, “क्या दिन के बारह घंटे नहीं होते? यदि कोई दिन को चले, तो ठोकर नहीं खाता, क्योंकि इस जगत का उजाला देखता है।
10 аще же кто ходит в нощи, поткнется, яко несть света в нем.
१०परन्तु यदि कोई रात को चले, तो ठोकर खाता है, क्योंकि उसमें प्रकाश नहीं।”
11 Сия рече и посем глагола им: Лазарь друг наш успе: но иду, да возбужу его.
११उसने ये बातें कहीं, और इसके बाद उनसे कहने लगा, “हमारा मित्र लाज़र सो गया है, परन्तु मैं उसे जगाने जाता हूँ।”
12 Реша убо ученицы Его: Господи, аще успе, спасен будет.
१२तब चेलों ने उससे कहा, “हे प्रभु, यदि वह सो गया है, तो बच जाएगा।”
13 Рече же Иисус о смерти его: они же мнеша, яко о успении сна глаголет.
१३यीशु ने तो उसकी मृत्यु के विषय में कहा था: परन्तु वे समझे कि उसने नींद से सो जाने के विषय में कहा।
14 Тогда рече им Иисус не обинуяся: Лазарь умре:
१४तब यीशु ने उनसे साफ कह दिया, “लाज़र मर गया है।
15 и радуюся вас ради, да веруете, яко не бех тамо: но идем к нему.
१५और मैं तुम्हारे कारण आनन्दित हूँ कि मैं वहाँ न था जिससे तुम विश्वास करो। परन्तु अब आओ, हम उसके पास चलें।”
16 Рече же Фома, глаголемый Близнец, учеником: идем и мы, да умрем с ним.
१६तब थोमा ने जो दिदुमुस कहलाता है, अपने साथ के चेलों से कहा, “आओ, हम भी उसके साथ मरने को चलें।”
17 Пришед же Иисус, обрете его четыри дни уже имуща во гробе.
१७फिर यीशु को आकर यह मालूम हुआ कि उसे कब्र में रखे चार दिन हो चुके हैं।
18 Бе же Вифаниа близ Иерусалима, яко стадий пятьнадесять,
१८बैतनिय्याह यरूशलेम के समीप कोई दो मील की दूरी पर था।
19 и мнози от Иудей бяху пришли к Марфе и Марии, да утешат их о брате ею.
१९और बहुत से यहूदी मार्था और मरियम के पास उनके भाई के विषय में शान्ति देने के लिये आए थे।
20 Марфа убо егда услыша, яко Иисус грядет, срете Его: Мариа же дома седяше.
२०जब मार्था यीशु के आने का समाचार सुनकर उससे भेंट करने को गई, परन्तु मरियम घर में बैठी रही।
21 Рече же Марфа ко Иисусу: Господи, аще бы еси зде был, не бы брат мой умерл:
२१मार्था ने यीशु से कहा, “हे प्रभु, यदि तू यहाँ होता, तो मेरा भाई कदापि न मरता।
22 но и ныне вем, яко елика аще просиши от Бога, даст Тебе Бог.
२२और अब भी मैं जानती हूँ, कि जो कुछ तू परमेश्वर से माँगेगा, परमेश्वर तुझे देगा।”
23 Глагола ей Иисус: воскреснет брат твой.
२३यीशु ने उससे कहा, “तेरा भाई जी उठेगा।”
24 Глагола Ему Марфа: вем, яко воскреснет в воскрешение, в последний день.
२४मार्था ने उससे कहा, “मैं जानती हूँ, अन्तिम दिन में पुनरुत्थान के समय वह जी उठेगा।”
25 Рече (же) ей Иисус: Аз есмь воскрешение и живот: веруяй в Мя, аще и умрет, оживет:
२५यीशु ने उससे कहा, “पुनरुत्थान और जीवन मैं ही हूँ, जो कोई मुझ पर विश्वास करता है वह यदि मर भी जाए, तो भी जीएगा।
26 и всяк живый и веруяй в Мя не умрет во веки. Емлеши ли веру сему? (aiōn g165)
२६और जो कोई जीवित है, और मुझ पर विश्वास करता है, वह अनन्तकाल तक न मरेगा। क्या तू इस बात पर विश्वास करती है?” (aiōn g165)
27 Глагола Ему: ей, Господи: аз веровах, яко Ты еси Христос Сын Божий, иже в мир грядый.
२७उसने उससे कहा, “हाँ, हे प्रभु, मैं विश्वास कर चुकी हूँ, कि परमेश्वर का पुत्र मसीह जो जगत में आनेवाला था, वह तू ही है।”
28 И сия рекши, иде и пригласи Марию сестру свою тай, рекши: Учитель пришел есть и глашает тя.
२८यह कहकर वह चली गई, और अपनी बहन मरियम को चुपके से बुलाकर कहा, “गुरु यहीं है, और तुझे बुलाता है।”
29 Она (же) яко услыша, воста скоро и иде к Нему.
२९वह सुनते ही तुरन्त उठकर उसके पास आई।
30 Не уже бо бе пришел Иисус в весь, но бе на месте, идеже срете Его Марфа.
३०(यीशु अभी गाँव में नहीं पहुँचा था, परन्तु उसी स्थान में था जहाँ मार्था ने उससे भेंट की थी।)
31 Иудее (же) убо сущии с нею в дому и утешающе ю, видевше Марию, яко скоро воста и изыде, по ней идоша, глаголюще, яко идет на гроб, да плачет тамо.
३१तब जो यहूदी उसके साथ घर में थे, और उसे शान्ति दे रहे थे, यह देखकर कि मरियम तुरन्त उठकर बाहर गई है और यह समझकर कि वह कब्र पर रोने को जाती है, उसके पीछे हो लिये।
32 Мариа же яко прииде, идеже бе Иисус, видевши Его, паде Ему на ногу, глаголющи Ему: Господи, аще бы еси был зде, не бы умерл мой брат.
३२जब मरियम वहाँ पहुँची जहाँ यीशु था, तो उसे देखते ही उसके पाँवों पर गिरकर कहा, “हे प्रभु, यदि तू यहाँ होता तो मेरा भाई न मरता।”
33 Иисус убо, яко виде ю плачущуся и пришедшыя с нею Иудеи плачущя, запрети духу и возмутися Сам
३३जब यीशु ने उसको और उन यहूदियों को जो उसके साथ आए थे रोते हुए देखा, तो आत्मा में बहुत ही उदास और व्याकुल हुआ,
34 и рече: где положисте его? Глаголаша Ему: Господи, прииди и виждь.
३४और कहा, “तुम ने उसे कहाँ रखा है?” उन्होंने उससे कहा, “हे प्रभु, चलकर देख ले।”
35 Прослезися Иисус.
३५यीशु रोया।
36 Глаголаху убо Жидове: виждь, како любляше его.
३६तब यहूदी कहने लगे, “देखो, वह उससे कैसा प्यार करता था।”
37 Нецыи же от них реша: не можаше ли Сей, отверзый очи слепому, сотворити, да и сей не умрет?
३७परन्तु उनमें से कितनों ने कहा, “क्या यह जिसने अंधे की आँखें खोलीं, यह भी न कर सका कि यह मनुष्य न मरता?”
38 Иисус же паки претя в себе, прииде ко гробу. Бе же пещера, и камень лежаше на ней.
३८यीशु मन में फिर बहुत ही उदास होकर कब्र पर आया, वह एक गुफा थी, और एक पत्थर उस पर धरा था।
39 Глагола Иисус: возмите камень. Глагола Ему сестра умершаго Марфа: Господи, уже смердит: четверодневен бо есть.
३९यीशु ने कहा, “पत्थर को उठाओ।” उस मरे हुए की बहन मार्था उससे कहने लगी, “हे प्रभु, उसमें से अब तो दुर्गन्ध आती है, क्योंकि उसे मरे चार दिन हो गए।”
40 Глагола ей Иисус: не рех ли ти, яко аще веруеши, узриши славу Божию?
४०यीशु ने उससे कहा, “क्या मैंने तुझ से न कहा था कि यदि तू विश्वास करेगी, तो परमेश्वर की महिमा को देखेगी।”
41 Взяша убо камень, идеже бе умерый лежя. Иисус же возведе очи горе и рече: Отче, хвалу Тебе воздаю, яко услышал еси Мя:
४१तब उन्होंने उस पत्थर को हटाया, फिर यीशु ने आँखें उठाकर कहा, “हे पिता, मैं तेरा धन्यवाद करता हूँ कि तूने मेरी सुन ली है।
42 Аз же ведех, яко всегда Мя послушаеши: но народа ради стоящаго окрест рех, да веру имут, яко Ты Мя послал еси.
४२और मैं जानता था, कि तू सदा मेरी सुनता है, परन्तु जो भीड़ आस-पास खड़ी है, उनके कारण मैंने यह कहा, जिससे कि वे विश्वास करें, कि तूने मुझे भेजा है।”
43 И сия рек, гласом великим воззва: Лазаре, гряди вон.
४३यह कहकर उसने बड़े शब्द से पुकारा, “हे लाज़र, निकल आ!”
44 И изыде умерый, обязан рукама и ногама укроем, и лице его убрусом обязано. Глагола им Иисус: разрешите его и оставите ити.
४४जो मर गया था, वह कफन से हाथ पाँव बंधे हुए निकल आया और उसका मुँह अँगोछे से लिपटा हुआ था। यीशु ने उनसे कहा, “उसे खोलकर जाने दो।”
45 Мнози убо от Иудей пришедшии к Марии и видевше, яже сотвори Иисус, вероваша в Него:
४५तब जो यहूदी मरियम के पास आए थे, और उसका यह काम देखा था, उनमें से बहुतों ने उस पर विश्वास किया।
46 нецыи же от них идоша к фарисеом и рекоша им, яже сотвори Иисус.
४६परन्तु उनमें से कितनों ने फरीसियों के पास जाकर यीशु के कामों का समाचार दिया।
47 Собраша убо архиерее и фарисее сонм и глаголаху: что сотворим? Яко Человек Сей многа знамения творит:
४७इस पर प्रधान याजकों और फरीसियों ने मुख्य सभा के लोगों को इकट्ठा करके कहा, “हम क्या करेंगे? यह मनुष्य तो बहुत चिन्ह दिखाता है।
48 аще оставим Его тако, вси уверуют в Него: и приидут Римляне и возмут место и язык наш.
४८यदि हम उसे ऐसे ही छोड़ दें, तो सब उस पर विश्वास ले आएँगे और रोमी आकर हमारी जगह और जाति दोनों पर अधिकार कर लेंगे।”
49 Един же некто от них Каиафа, архиерей сый лету тому, рече им: вы не весте ничесоже,
४९तब उनमें से कैफा नामक एक व्यक्ति ने जो उस वर्ष का महायाजक था, उनसे कहा, “तुम कुछ नहीं जानते;
50 ни помышляете, яко уне есть нам, да един человек умрет за люди, а не весь язык погибнет.
५०और न यह सोचते हो, कि तुम्हारे लिये यह भला है, कि लोगों के लिये एक मनुष्य मरे, और न यह, कि सारी जाति नाश हो।”
51 Сего же о себе не рече, но архиерей сый лету тому, прорече, яко хотяше Иисус умрети за люди,
५१यह बात उसने अपनी ओर से न कही, परन्तु उस वर्ष का महायाजक होकर भविष्यद्वाणी की, कि यीशु उस जाति के लिये मरेगा;
52 и не токмо за люди, но да и чада Божия расточеная соберет во едино.
५२और न केवल उस जाति के लिये, वरन् इसलिए भी, कि परमेश्वर की तितर-बितर सन्तानों को एक कर दे।
53 От того убо дне совещаша, да убиют Его.
५३अतः उसी दिन से वे उसके मार डालने की सम्मति करने लगे।
54 Иисус же ктому не яве хождаше во Иудеех, но иде оттуду во страну близ пустыни, во Ефрем нарицаемый град, и ту хождаше со ученики Своими.
५४इसलिए यीशु उस समय से यहूदियों में प्रगट होकर न फिरा; परन्तु वहाँ से जंगल के निकटवर्ती प्रदेश के एप्रैम नामक, एक नगर को चला गया; और अपने चेलों के साथ वहीं रहने लगा।
55 Бе же близ Пасха Иудейска, и взыдоша мнози во Иерусалим от стран прежде Пасхи, да очистятся.
५५और यहूदियों का फसह निकट था, और बहुत सारे लोग फसह से पहले दिहात से यरूशलेम को गए कि अपने आपको शुद्ध करें।
56 Искаху убо Иисуса и глаголаху к себе, в церкви стояще: что мнится вам, яко не имать ли приити в праздник?
५६वे यीशु को ढूँढ़ने और मन्दिर में खड़े होकर आपस में कहने लगे, “तुम क्या समझते हो? क्या वह पर्व में नहीं आएगा?”
57 Даша же архиерее и фарисее заповедь, да аще кто ощутит (Его), где будет, повесть, яко да имут Его.
५७और प्रधान याजकों और फरीसियों ने भी आज्ञा दे रखी थी, कि यदि कोई यह जाने कि यीशु कहाँ है तो बताए, कि वे उसे पकड़ लें।

< От Иоанна святое благовествование 11 >