< Книга пророка Исаии 8 >

1 И рече Господь ко мне: приими себе свиток нов велик и напиши в нем писалом человечим, еже скоро пленение сотворити корыстей, приспе бо:
फिर यहोवा ने मुझसे कहा, “एक बड़ी पटिया लेकर उस पर साधारण अक्षरों से यह लिख: महेर्शालाल्हाशबज के लिये।”
2 и свидетели мне сотвори верны человеки, Урию иереа и Захарию сына Варахиина.
और मैं विश्वासयोग्य पुरुषों को अर्थात् ऊरिय्याह याजक और जेबेरेक्याह के पुत्र जकर्याह को इस बात की साक्षी करूँगा।
3 И приступих ко пророчице, и во чреве зачат и роди сына. И рече Господь мне: нарцы имя ему: скоро плени, нагло расхити,
मैं अपनी पत्नी के पास गया, और वह गर्भवती हुई और उसके पुत्र उत्पन्न हुआ। तब यहोवा ने मुझसे कहा, “उसका नाम महेर्शालाल्हाशबज रख;
4 зане прежде неже разумети отрочати назвати отца или матерь, приимет силу Дамаскову, и корысти Самарийския пред царем Ассирийским.
क्योंकि इससे पहले कि वह लड़का बापू और माँ पुकारना जाने, दमिश्क और सामरिया दोनों की धन-सम्पत्ति लूटकर अश्शूर का राजा अपने देश को भेजेगा।”
5 И приложи Господь глаголати ко мне еще, глаголя:
यहोवा ने फिर मुझसे कहा,
6 понеже не восхотеша людие сии воды Силоамли текущия тисе, но восхотеша имети Рассона и сына Ромелиева царя над вами,
“इसलिए कि लोग शीलोह के धीरे धीरे बहनेवाले सोते को निकम्मा जानते हैं, और रसीन और रमल्याह के पुत्र के संग एका करके आनन्द करते हैं,
7 сего ради се, возводит Господь на вы воду реки сильну и многу, царя Ассирийска и славу его: и взыдет на всяку дебрь вашу, и обыдет всяку стену вашу,
इस कारण सुन, प्रभु उन पर उस प्रबल और गहरे महानद को, अर्थात् अश्शूर के राजा को उसके सारे प्रताप के साथ चढ़ा लाएगा; और वह उनके सब नालों को भर देगा और सारे तटों से छलककर बहेगा;
8 и отимет от Иудеи человека, иже возможет главу воздвигнути, или могущаго что совершити: и будет полк его, во еже наполнити ширину страны Твоея, с нами Бог!
और वह यहूदा पर भी चढ़ आएगा, और बढ़ते-बढ़ते उस पर चढ़ेगा और गले तक पहुँचेगा; और हे इम्मानुएल, तेरा समस्त देश उसके पंखों के फैलने से ढँप जाएगा।”
9 Разумейте, языцы, и покаряйтеся, услышите даже до последних земли: могущии, покаряйтеся: аще бо паки возможете, паки побеждени будете,
हे लोगों, हल्ला करो तो करो, परन्तु तुम्हारा सत्यानाश हो जाएगा। हे पृथ्वी के दूर-दूर देश के सब लोगों कान लगाकर सुनो, अपनी-अपनी कमर कसो तो कसो, परन्तु तुम्हारे टुकड़े-टुकड़े किए जाएँगे; अपनी कमर कसो तो कसो, परन्तु तुम्हारा सत्यानाश हो जाएगा।
10 и иже аще совет совещаете, разорит Господь, и слово, еже аще возглаголете, не пребудет в вас, яко с нами Бог.
१०तुम युक्ति करो तो करो, परन्तु वह निष्फल हो जाएगी, तुम कुछ भी कहो, परन्तु तुम्हारा कहा हुआ ठहरेगा नहीं, क्योंकि परमेश्वर हमारे संग है।
11 Тако глаголет Господь: крепкою рукою не покаряются хождению пути людий сих, глаголюще:
११क्योंकि यहोवा दृढ़ता के साथ मुझसे बोला और इन लोगों की सी चाल चलने को मुझे मना किया,
12 да не когда рекут: жестоко: все бо, еже аще рекут людие сии, жестоко есть: страха же их не убойтеся, ниже возмятитеся.
१२और कहा, “जिस बात को यह लोग राजद्रोह कहें, उसको तुम राजद्रोह न कहना, और जिस बात से वे डरते हैं उससे तुम न डरना और न भय खाना।
13 Господа Сил, Того освятите, и Той будет тебе в страх.
१३सेनाओं के यहोवा ही को पवित्र जानना; उसी का डर मानना, और उसी का भय रखना।
14 И аще будеши уповая на Него, будет тебе во освящение, а не якоже о камень претыкания преткнешися, ниже яко о камень падения: домове же Иаковли в пругле, и в раздолии седящии во Иерусалиме.
१४और वह शरणस्थान होगा, परन्तु इस्राएल के दोनों घरानों के लिये ठोकर का पत्थर और ठेस की चट्टान, और यरूशलेम के निवासियों के लिये फंदा और जाल होगा।
15 Сего ради изнемогут в них мнози, и падут, и сокрушатся, и приближатся, и яти будут человецы в твердыни суще.
१५और बहुत से लोग ठोकर खाएँगे; वे गिरेंगे और चकनाचूर होंगे; वे फंदे में फँसेंगे और पकड़े जाएँगे।”
16 Тогда явлени будут печатлеющии закон, еже не учитися.
१६चितौनी का पत्र बन्द कर दो, मेरे चेलों के बीच शिक्षा पर छाप लगा दो।
17 И речет: пожду Бога отвращшаго лице Свое от дому Иаковля и уповая буду Нань.
१७मैं उस यहोवा की बाट जोहता रहूँगा जो अपने मुख को याकूब के घराने से छिपाये है, और मैं उसी पर आशा लगाए रहूँगा।
18 Се, аз и дети, яже ми даде Бог: и будут знамения и чудеса в дому Израилеве от Господа Саваофа, иже обитает на горе Сион.
१८देख, मैं और जो लड़के यहोवा ने मुझे सौंपे हैं, उसी सेनाओं के यहोवा की ओर से जो सिय्योन पर्वत पर निवास किए रहता है इस्राएलियों के लिये चिन्ह और चमत्कार हैं।
19 И аще рекут к вам: изыщите чревоволшебников и от земли возглашающих, тщесловующих, иже от чрева глашают, не язык ли к Богу своему взыщет? Что испытуют мертвыя о живых?
१९जब लोग तुम से कहें, “ओझाओं और टोन्हों के पास जाकर पूछो जो गुनगुनाते और फुसफुसाते हैं,” तब तुम यह कहना, “क्या प्रजा को अपने परमेश्वर ही के पास जाकर न पूछना चाहिये? क्या जीवितों के लिये मुर्दों से पूछना चाहिये?”
20 Закон бо в помощь даде, да рекут не якоже слово сие, заньже не леть дары даяти.
२०व्यवस्था और चितौनी ही की चर्चा किया करो! यदि वे लोग इस वचनों के अनुसार न बोलें तो निश्चय उनके लिये पौ न फटेगी।
21 И приидет на вы жесток глад, и будет, егда взалчете, скорбни будете и зло речете князю и отечеству:
२१वे इस देश में क्लेशित और भूखे फिरते रहेंगे; और जब वे भूखे होंगे, तब वे क्रोध में आकर अपने राजा और अपने परमेश्वर को श्राप देंगे, और अपना मुख ऊपर आकाश की ओर उठाएँगे;
22 и воззрят на небо горе, и на землю низу призрят, и се, скудость тесна и тма, скорбь и теснота и тма, якоже не видети: и не оскудеет в тесноте сый даже до времене.
२२तब वे पृथ्वी की ओर दृष्टि करेंगे परन्तु उन्हें सकेती और अंधियारा अर्थात् संकट भरा अंधकार ही देख पड़ेगा; और वे घोर अंधकार में ढकेल दिए जाएँगे।

< Книга пророка Исаии 8 >