< Книга пророка Иезекииля 34 >

1 И бысть слово Господне ко мне глаголя:
यहोवा का यह वचन मेरे पास पहुँचा:
2 сыне человечь, прорцы на пастыри Израилевы, прорцы и рцы пастырем: сия глаголет Адонаи Господь:
“हे मनुष्य के सन्तान, इस्राएल के चरवाहों के विरुद्ध भविष्यद्वाणी करके उन चरवाहों से कह, परमेश्वर यहोवा यह कहता है: हाय इस्राएल के चरवाहों पर जो अपने-अपने पेट भरते हैं! क्या चरवाहों को भेड़-बकरियों का पेट न भरना चाहिए?
3 оле, пастырие Израилевы! Еда пасут пастырие самих себе? Не овец ли пасут пастырие? Се, млеко ядите и волною одеваетеся и тучное закалаете, а овец Моих не пасете:
तुम लोग चर्बी खाते, ऊन पहनते और मोटे-मोटे पशुओं को काटते हो; परन्तु भेड़-बकरियों को तुम नहीं चराते।
4 изнемогшаго не подясте и болящаго не уврачевасте, и сокрушеннаго не обязасте и заблуждающаго не обратисте, и погибшаго не взыскасте и крепкое оскорбисте трудом и властию наказасте я и наруганием.
तुम ने बीमारों को बलवान न किया, न रोगियों को चंगा किया, न घायलों के घावों को बाँधा, न निकाली हुई को लौटा लाए, न खोई हुई को खोजा, परन्तु तुम ने बल और जबरदस्ती से अधिकार चलाया है।
5 И разсыпашася овцы Моя, понеже не имеяху пастырей, и быша на изядение всем зверем селным.
वे चरवाहे के न होने के कारण तितर-बितर हुई; और सब वन-पशुओं का आहार हो गई।
6 И расточишася овцы Моя по всем горам и (заблудиша) по всем холмом высоким, и на лицы всея земли разсыпашася овцы Моя, и не бе взыскающаго, ни обращающаго.
मेरी भेड़-बकरियाँ तितर-बितर हुई है; वे सारे पहाड़ों और ऊँचे-ऊँचे टीलों पर भटकती थीं; मेरी भेड़-बकरियाँ सारी पृथ्वी के ऊपर तितर-बितर हुई; और न तो कोई उनकी सुधि लेता था, न कोई उनको ढूँढ़ता था।
7 Того ради, о, пастырие, слышите слово Господне:
“इस कारण, हे चरवाहों, यहोवा का वचन सुनो:
8 живу Аз, глаголет Адонаи Господь, понеже учинена суть стада Моя в расхищение, и овцы Моя быша во снедение всем зверем селным, занеже несть пастырей, и не поискаша пастырие овец Моих, но пасоша пастырие самих себе, а овец Моих не пасоша:
परमेश्वर यहोवा की यह वाणी है, मेरे जीवन की सौगन्ध, मेरी भेड़-बकरियाँ जो लुट गई, और मेरी भेड़-बकरियाँ जो चरवाहे के न होने के कारण सब वन-पशुओं का आहार हो गई; और इसलिए कि मेरे चरवाहों ने मेरी भेड़-बकरियों की सुधि नहीं ली, और मेरी भेड़-बकरियों का पेट नहीं, अपना ही अपना पेट भरा;
9 сего ради, пастырие, слышите слово Господне,
इस कारण हे चरवाहों, यहोवा का वचन सुनो,
10 сия глаголет Адонаи Господь: се, Аз на пастыри, и взыщу овец Моих от рук их, и отставлю я от паствы овец Моих, и не будут пасти их пастырие: ниже самих себе имут пасти, и отиму овцы Моя из уст их, и ктому не будут им на изядение.
१०परमेश्वर यहोवा यह कहता है: देखो, मैं चरवाहों के विरुद्ध हूँ; और मैं उनसे अपनी भेड़-बकरियों का लेखा लूँगा, और उनको फिर उन्हें चराने न दूँगा; वे फिर अपना-अपना पेट भरने न पाएँगे। मैं अपनी भेड़-बकरियाँ उनके मुँह से छुड़ाऊँगा कि आगे को वे उनका आहार न हों।
11 Сего ради сия глаголет Адонаи Господь: се, Аз взыщу овец Моих и присещу их:
११“क्योंकि परमेश्वर यहोवा यह कहता है, देखो, मैं आप ही अपनी भेड़-बकरियों की सुधि लूँगा, और उन्हें ढूँढ़ूगा।
12 якоже присещает пастух паству свою в день, егда есть облачен и мглян, среде овец своих разлученых, тако взыщу овец Моих и избавлю я от всякаго места, аможе суть разсыпаны в день облачен и примрачен.
१२जैसे चरवाहा अपनी भेड़-बकरियों में से भटकी हुई को फिर से अपने झुण्ड में बटोरता है, वैसे ही मैं भी अपनी भेड़-बकरियों को बटोरूँगा; मैं उन्हें उन सब स्थानों से निकाल ले आऊँगा, जहाँ-जहाँ वे बादल और घोर अंधकार के दिन तितर-बितर हो गई हों।
13 И изведу я от язык и соберу и от стран, и введу я в землю их и упасу я на горах Израилевых и в дебрех и во всем селении земли,
१३मैं उन्हें देश-देश के लोगों में से निकालूँगा, और देश-देश से इकट्ठा करूँगा, और उन्हीं के निज भूमि में ले आऊँगा; और इस्राएल के पहाड़ों पर और नालों में और उस देश के सब बसे हुए स्थानों में चराऊँगा।
14 на пажити блазе упасу я, на горе высоце Израилеве: и будут ограды их тамо, и успнут и почиют тамо в пищи блазе, и на пажити тучне упасутся на горах Израилевых.
१४मैं उन्हें अच्छी चराई में चराऊँगा, और इस्राएल के ऊँचे-ऊँचे पहाड़ों पर उनको चराई मिलेगी; वहाँ वे अच्छी हरियाली में बैठा करेंगी, और इस्राएल के पहाड़ों पर उत्तम से उत्तम चराई चरेंगी।
15 Аз упасу овцы Моя и Аз упокою я, и уразумеют, яко Аз есмь Господь.
१५मैं आप ही अपनी भेड़-बकरियों का चरवाहा होऊँगा, और मैं आप ही उन्हें बैठाऊँगा, परमेश्वर यहोवा की यही वाणी है।
16 Сия глаголет Адонаи Господь: погибшее взыщу и заблудившее обращу, и сокрушенное обяжу и немощное укреплю, и крепкое снабдю и упасу я с судом.
१६मैं खोई हुई को ढूँढ़ूगा, और निकाली हुई को लौटा लाऊँगा, और घायल के घाव बाँधूँगा, और बीमार को बलवान करूँगा, और जो मोटी और बलवन्त हैं उन्हें मैं नाश करूँगा; मैं उनकी चरवाही न्याय से करूँगा।
17 И вы, овцы Моя, сия глаголет Адонаи Господь: се, Аз разсужду между овцею и овцею, и овном и козлом.
१७“हे मेरे झुण्ड, तुम से परमेश्वर यहोवा यह कहता है, देखो, मैं भेड़-भेड़ के बीच और मेढ़ों और बकरों के बीच न्याय करता हूँ।
18 Не доволно ли вам, яко на блазей пажити пасостеся, и останок пажити вашея ногами вашими попирасте, и устоявшуюся воду пивасте, и останок ногами вашими возмущасте,
१८क्या तुम्हें यह छोटी बात जान पड़ती है कि तुम अच्छी चराई चर लो और शेष चराई को अपने पाँवों से रौंदो; और क्या तुम्हें यह छोटी बात जान पड़ती है कि तुम निर्मल जल पी लो और शेष जल को अपने पाँवों से गंदला करो?
19 и овцы Моя попранием ног ваших живяху, и возмущенную воду ногами вашими пияху?
१९क्या मेरी भेड़-बकरियों को तुम्हारे पाँवों से रौंदे हुए को चरना, और तुम्हारे पाँवों से गंदले किए हुए को पीना पड़ेगा?
20 Того ради сия глаголет Адонаи Господь: се, Аз разсужду между овчатем сильным и между овчатем немощным.
२०“इस कारण परमेश्वर यहोवा उनसे यह कहता है, देखो, मैं आप मोटी और दुबली भेड़-बकरियों के बीच न्याय करूँगा।
21 Ребрами и плещами вашими реясте и рогами вашими бодосте, и всякое немощное пхасте, дондеже изгнасте я вон:
२१तुम जो सब बीमारों को बाजू और कंधे से यहाँ तक ढकेलते और सींग से यहाँ तक मारते हो कि वे तितर-बितर हो जाती हैं,
22 и спасу овцы Моя, и ктому не будут на разграбление, и разсужду между овчатем и овчатем, и между овном и овном:
२२इस कारण मैं अपनी भेड़-बकरियों को छुड़ाऊँगा, और वे फिर न लुटेंगी, और मैं भेड़-भेड़ के और बकरी-बकरी के बीच न्याय करूँगा।
23 и возставлю им пастыря единаго, и упасет я, раба Моего Давида, той упасет я, (и той упокоит я, ) и будет им пастырь,
२३मैं उन पर ऐसा एक चरवाहा ठहराऊँगा जो उनकी चरवाही करेगा, वह मेरा दास दाऊद होगा, वही उनको चराएगा, और वही उनका चरवाहा होगा।
24 Аз же Господь буду им в Бога, и раб Мой Давид князь среде их: Аз Господь глаголах.
२४मैं, यहोवा, उनका परमेश्वर ठहरूँगा, और मेरा दास दाऊद उनके बीच प्रधान होगा; मुझ यहोवा ही ने यह कहा है।
25 И завещаю Давидови завет мирный, и потреблю звери злы от земли, и вселятся в пустыни, уповающе успнут в дубравах.
२५“मैं उनके साथ शान्ति की वाचा बाँधूँगा, और दुष्ट जन्तुओं को देश में न रहने दूँगा; अतः वे जंगल में निडर रहेंगे, और वन में सोएँगे।
26 И дам им окрест горы Моея благословение, и испущу дождь вам во время свое, дождь благословения.
२६मैं उन्हें और अपनी पहाड़ी के आस-पास के स्थानों को आशीष का कारण बना दूँगा; और मेंह को मैं ठीक समय में बरसाया करूँगा; और वे आशीषों की वर्षा होंगी।
27 И древеса на поли дадят плод свой, и земля даст силу свою, и вселятся на земли своей с надеждею мира, и уведят, яко Аз есмь Господь, егда сокрушу узы ига их: и избавлю я из руки поработивших я,
२७मैदान के वृक्ष फलेंगे और भूमि अपनी उपज उपजाएगी, और वे अपने देश में निडर रहेंगे; जब मैं उनके जूए को तोड़कर उन लोगों के हाथ से छुड़ाऊँगा, जो उनसे सेवा कराते हैं, तब वे जान लेंगे कि मैं यहोवा हूँ।
28 и не будут ктому во пленение языком, и зверие земнии не поядят их ктому: и вселятся с надеждею, и не будет устрашаяй их.
२८वे फिर जाति-जाति से लूटे न जाएँगे, और न वन पशु उन्हें फाड़ खाएँगे; वे निडर रहेंगे, और उनको कोई न डराएगा।
29 И возставлю им сад мирен, и не будут ктому малы числом на земли, и не будут погублени гладом на земли, и не приимут ктому укорения от язык:
२९मैं उनके लिये उपजाऊ बारी उपजाऊँगा, और वे देश में फिर भूखे न मरेंगे, और न जाति-जाति के लोग फिर उनकी निन्दा करेंगे।
30 и уведят, яко Аз есмь Господь Бог их с ними, а тии людие Мои дом Израилев, глаголет Адонаи Господь:
३०और वे जानेंगे कि मैं परमेश्वर यहोवा, उनके संग हूँ, और वे जो इस्राएल का घराना है, वे मेरी प्रजा हैं, मुझ परमेश्वर यहोवा की यही वाणी हैं।
31 вы же овцы Моя и овцы паствы Моея есте, и Аз Господь Бог ваш, глаголет Адонаи Господь.
३१तुम तो मेरी भेड़-बकरियाँ, मेरी चराई की भेड़-बकरियाँ हो, तुम तो मनुष्य हो, और मैं तुम्हारा परमेश्वर हूँ, परमेश्वर यहोवा की यही वाणी है।”

< Книга пророка Иезекииля 34 >