< Izlazak 34 >

1 I reèe Gospod Mojsiju: isteši sebi dvije ploèe od kamena kao što su bile prve, da napišem na tijem ploèama rijeèi koje su bile na prvijem ploèama, koje si razbio.
फिर ख़ुदावन्द ने मूसा से कहा पहली तख़्तियों की तरह दो तख़्तियाँ अपने लिए तराश लेना; और मैं उन तख़्तियों पर वही बातें लिख दूँगा जो पहली तख़्तियों पर, जिनको तूने तोड़ डाला मरकू़म थीं।
2 I budi gotov za sjutra da rano izaðeš na goru Sinajsku, i staneš preda me na vrh gore.
और सुबह तक तैयार हो जाना, और सवेरे ही कोह-ए-सीना पर आकर वहाँ पहाड़ की चोटी पर मेरे सामने हाज़िर होना।
3 Ali neka niko ne ide s tobom, i niko neka se ne pokaže na svoj gori, ni ovce ni goveda da ne pasu blizu gore.
लेकिन तेरे साथ कोई और आदमी न आए, और न पहाड़ पर कहीं कोई दूसरा शख़्स दिखाई दे। भेड़ बकरियाँ और गाय — बैल भी पहाड़ के सामने चरने न पाएँ।
4 I istesa Mojsije dvije ploèe od kamena kao što su bile prve, i ustavši rano izaðe na goru Sinajsku, kao što mu zapovjedi Gospod, i uze u ruku svoju dvije ploèe kamene.
और मूसा ने पहली तख़्तियों की तरह पत्थर की दो तख़्तियाँ तराशीं, और सुबह सवेरे उठ कर पत्थर की दोनों तख़्तियाँ हाथ में लिए हुए ख़ुदावन्द के हुक्म के मुताबिक़ कोह-ए-सीना पर चढ़ गया।
5 A Gospod siðe u oblaku, i stade ondje s njim, i povika po imenu: Gospod.
तब ख़ुदावन्द बादल में हो कर उतरा और उसके साथ वहाँ खड़े हो कर ख़ुदावन्द के नाम का 'ऐलान किया।
6 Jer prolazeæi Gospod ispred njega vikaše: Gospod, Gospod, Bog milostiv, žalostiv, spor na gnjev i obilan milosrðem i istinom.
और ख़ुदावन्द उसके आगे से यह पुकारता हुआ गुज़रा “ख़ुदावन्द, ख़ुदावन्द ख़ुदा — ए — रहीम और मेहरबान, क़हर करने में धीमा और शफ़क़त और वफ़ा में ग़नी।
7 Koji èuva milost tisuæama, prašta bezakonja i nepravde i grijehe, koji ne pravda krivoga, i pohodi grijehe otaèke na sinovima i na unucima do treæega i èetvrtoga koljena.
हज़ारों पर फ़ज़ल करने वाला, गुनाह और तक़सीर और ख़ता का बख़्शने वाला; लेकिन वह मुजरिम को हरगिज़ बरी नहीं करेगा, बल्कि बाप — दादा के गुनाह की सज़ा उनके बेटों और पोतों को तीसरी और चौथी नसल तक देता है।”
8 A Mojsije brže savi glavu do zemlje i pokloni se,
तब मूसा ने जल्दी से सिर झुका कर सिज्दा किया,
9 I reèe: ako sam našao milost pred tobom, Gospode, neka ide Gospod posred nas, jer je narod tvrdovrat; i oprosti nam bezakonje naše i grijeh naš, i uzmi nas za našljedstvo.
और कहा, ऐ ख़ुदावन्द, “अगर मुझ पर तेरे करम की नज़र है, तो ऐ ख़ुदावन्द, मैं तेरी मिन्नत करता हूँ कि हमारे बीच में होकर चल, अगरचे यह क़ौम बाग़ी है, और तू हमारे गुनाह और ख़ता को मु'आफ़ कर और हम को अपनी मीरास कर ले।”
10 A on reèe: evo postavljam zavjet; pred cijelim narodom tvojim uèiniæu èudesa, koja nijesu uèinjena nigdje na zemlji ni u kom narodu, i vidjeæete djelo Gospodnje sav narod, meðu kojim si, jer æe biti strašno što æu ja uèiniti s tobom.
उसने कहा, देख, मैं 'अहद बाँधता हूँ, कि तेरे सब लोगों के सामने ऐसी करामात करूँगा जो दुनिया भर में और किसी क़ौम में कभी की नहीं गई; और वह सब लोग जिनके बीच तू रहता है, ख़ुदावन्द के काम को देखेंगे क्यूँकि जो मैं तुम लोगों से करने को हूँ वह हैबतनाक काम होगा।
11 Drži što ti danas zapovjedam; evo, ja æu izagnati ispred tebe Amoreje i Hananeje i Heteje i Ferezeje i Jeveje i Jevuseje.
आज के दिन जो हुक्म मैं तुझे देता हूँ, तू उसे याद रखना। देख, मैं अमोरियों और कना'नियों और हित्तियों और फ़रिज़्ज़यों और हव्वियों और यबूसियों को तेरे आगे से निकालता हूँ।
12 Èuvaj se da ne hvataš vjere s onima koji žive u zemlji u koju æeš doæi, da ti ne budu zamka usred tebe.
इसलिए ख़बरदार रहना कि जिस मुल्क को तू जाता है उसके बाशिन्दों से कोई 'अहद न बाँधना, ऐसा न हो कि वह तेरे लिए फन्दा ठहरें।
13 Nego oltare njihove oborite, i likove njihove izlomite, i gajeve njihove isijecite.
बल्कि तुम उनकी क़ुर्बानगाहों को ढा देना, और उनके सुतूनों के टुकड़े — टुकड़े कर देना, और उनकी यसीरतों को काट डालना।
14 Jer ne valja da se klanjaš drugomu bogu: jer se Gospod zove revnitelj, Bog je revnitelj.
क्यूँकि तुझ को किसी दूसरे मा'बूद की परस्तिश नहीं करनी होगी, इसलिए कि ख़ुदावन्द जिसका नाम ग़य्यूर है वह ख़ुदा — ए — ग़य्यूर है भी।
15 Nemoj hvatati vjere s onima koji žive u onoj zemlji, da ne bi èineæi preljubu za bogovima svojim i prinoseæi žrtvu bogovima svojim pozvali te, i ti jeo žrtve njihove.
कहीं ऐसा न हो कि तू उस मुल्क के बाशिन्दों से कोई 'अहद बाँध ले और जब वह अपने मा'बूदों की पैरवी में ज़िनाकार ठहरें और अपने मा'बूदों के लिए क़ुर्बानी करें, और कोई तुझ को दा'वत दे और तू उसकी क़ुर्बानी में से कुछ खा ले;
16 I da ne bi kæerima njihovijem ženio sinove svoje, i da ne bi kæeri njihove èineæi preljubu za bogovima svojim uèinile da sinovi tvoji èine preljubu za bogovima njihovijem.
और तू उनकी बेटियाँ अपने बेटों से ब्याहे और उनकी बेटियाँ अपने मा'बूदों की पैरवी में ज़िनाकार ठहरें, और तेरे बेटों को भी अपने मा'बूदों की पैरवी में ज़िनाकार बना दें।
17 Livenih bogova ne gradi sebi.
“तू अपने लिए ढाले हुए देवता न बना लेना।
18 Praznik prijesnijeh hljebova drži; sedam dana jedi prijesne hljebove, kao što sam ti zapovjedio, na vrijeme, mjeseca Aviva, jer si toga mjeseca izašao iz Misira.
“तू बेख़मीरी रोटी की 'ईद माना करना। मेरे हुक्म के मुताबिक़ सात दिन तक अबीब के महीने में वक़्त — ए — मुअय्यना पर बेख़मीरी रोटियाँ खाना; क्यूँकि माह — ए — अबीब में तू मिस्र से निकला था।
19 Sve što otvora matericu moje je, i svako muško u stoci tvojoj što otvora matericu, goveèe ili sitna stoka.
सब पहलौठे मेरे हैं: और तेरे चौपायों में जो नर पहलौटे हों, क्या बछड़े, क्या बर्रे सब मेरे होंगे।
20 Ali magare koje otvori matericu otkupi jagnjetom ili jaretom; ako li ga ne bi otkupio, slomi mu vrat; i svakoga prvenca izmeðu sinova svojih otkupi; i da se niko ne pokaže prazan preda mnom.
लेकिन गधे के पहले बच्चे का फ़िदिया बर्रा देकर होगा, और अगर तू फ़िदिया देना न चाहे तो उसकी गर्दन तोड़ डालना; लेकिन अपने सब पहलौठे बेटों का फ़िदिया ज़रूर देना। और कोई मेरे सामने ख़ाली हाथ दिखाई न दे।
21 Šest dana radi, a u sedmi dan poèini, i od oranja i od žetve poèini.
“छ: दिन काम काज करना लेकिन सातवें दिन आराम करना, हल जोतने और फ़सल काटने के मौसम में भी आराम करना।
22 Praznuj praznik sedmica, prvina žetve pšeniène, i praznik berbe na svršetku godine.
और तू गेहूँ के पहले फल के काटने के वक़्त हफ़्तों की 'ईद, और साल के आख़िर में फ़सल जमा' करने की 'ईद माना करना।
23 Tri puta u godini da se svako muško izmeðu vas pokaže pred Gospodom Bogom Izrailjevim.
तेरे सब मर्द साल में तीन बार ख़ुदावन्द ख़ुदा के आगे जो इस्राईल का ख़ुदा है, हाज़िर हों।
24 Jer æu izagnati narode ispred tebe, i meðe tvoje raširiæu, i niko neæe poželjeti zemlje tvoje, kad staneš dolaziti da se pokažeš pred Gospodom Bogom svojim tri puta u godini.
क्यूँकि मैं क़ौमों को तेरे आगे से निकाल कर तेरी सरहदों को बढ़ा दूँगा, और जब साल में तीन बार तू ख़ुदावन्द अपने ख़ुदा के आगे हाज़िर होगा तो कोई शख़्स तेरी ज़मीन का लालच न करेगा।
25 Nemoj prinositi krvi od žrtve moje uz hljebove kisele, i da ne prenoæi do jutra žrtva praznika pashe.
“तू मेरी क़ुर्बानी का ख़ून ख़मीरी रोटी के साथ न पेश करना, और 'ईद — ए — फ़सह की क़ुर्बानी में से कुछ सुबह तक बाक़ी न रहने देना।
26 Prvine od prvoga roda zemlje svoje donesi u kuæu Gospoda Boga svojega; nemoj kuhati jareta u mlijeku majke njegove.
अपनी ज़मीन की पहली पैदावार का पहला फल ख़ुदावन्द अपने ख़ुदा के घर में लाना। हलवान को उसकी माँ के दूध में न पकाना।”
27 I reèe Gospod Mojsiju: napiši sebi te rijeèi; jer po tijem rijeèima uèinih zavjet s tobom i s Izrailjem.
और ख़ुदावन्द ने मूसा से कहा, कि “तू यह बातें लिख; क्यूँकि इन्हीं बातों के मतलब के मुताबिक़ मैं तुझ से और इस्राईल से 'अहद बाँधता हूँ।”
28 I Mojsije osta ondje kod Gospoda èetrdeset dana i èetrdeset noæi, hljeba ne jeduæi ni vode pijuæi; i napisa Gospod na ploèe rijeèi zavjeta, deset rijeèi.
तब वह चालीस दिन और चालीस रात वहीं ख़ुदावन्द के पास रहा और न रोटी खाई और न पानी पिया, और उसने उन तख़्तियों पर उस 'अहद की बातों को या'नी दस अहकाम को लिखा।
29 I kad Mojsije slažaše s gore Sinajske, i držaše u ruci dvije ploèe svjedoèanstva slazeæi s gore, ne znaðaše da mu koža na licu posta svijetla dokle govoraše s njim.
और जब मूसा शहादत की दोनों तख़्तियाँ अपने हाथ में लिए हुए कोह-ए-सीना से उतरा आता था, तो पहाड़ से नीचे उतरते वक़्त उसे ख़बर न थी कि ख़ुदावन्द के साथ बातें करने की वजह से उसका चेहरा चमक रहा है।
30 I vidje Aron i svi sinovi Izrailjevi Mojsija, a to mu se svijetli koža na licu, i ne smješe pristupiti k njemu.
और जब हारून और बनी इस्राईल ने मूसा पर नज़र की और उसके चेहरे को चमकते देखा तो उसके नज़दीक आने से डरे।
31 Ali ih zovnu Mojsije, i vratiše se k njemu Aron i svi glavari u zboru, i govori s njima Mojsije.
तब मूसा ने उनको बुलाया; और हारून और जमा'अत के सब सरदार उसके पास लौट आए और मूसा उन से बातें करने लगा।
32 Potom pristupiše svi sinovi Izrailjevi, i zapovjedi im sve što mu kaza Gospod na gori Sinajskoj.
और बाद में सब बनी इस्राईल नज़दीक आए और उसने वह सब अहकाम जो ख़ुदावन्द ने कोह-ए-सीना पर बातें करते वक़्त उसे दिए थे उनको बताए।
33 A kad im Mojsije izgovori, zastrije lice svoje pokrivalom.
और जब मूसा उनसे बातें कर चुका तो उसने अपने मुँह पर नक़ाब डाल लिया।
34 Ali kad Mojsije dolažaše pred Gospoda da s njim govori, skidaše pokrivalo dokle ne bi izašao; a izašavši kazivaše sinovima Izrailjevijem što mu se zapovjedaše.
और जब मूसा ख़ुदावन्द से बातें करने के लिए उसके सामने जाता तो बाहर निकलने के वक़्त तक नक़ाब को उतारे रहता था; और जो हुक्म उसे मिलता था, वह उसे बाहर आकर बनी — इस्राईल को बता देता था।
35 Tada viðahu sinovi Izrailjevi lice Mojsijevo, gdje se svijetli koža na licu njegovu, te Mojsije opet zastiraše pokrivalom lice svoje dokle ne bi opet ušao da govori s njim.
और बनी — इस्राईल मूसा के चेहरे को देखते थे कि उसके चेहरे की जिल्द चमक रही है; और जब तक मूसा ख़ुदावन्द से बातें करने न जाता तब तक अपने मुँह पर नक़ाब डाले रहता।

< Izlazak 34 >