< Ponovljeni Zakon 15 >

1 Svake sedme godine opraštaj.
'हर सात साल के बाद तू छुटकारा दिया करना।
2 A opraštanje da biva ovako: kome je ko dužan što, neka oprosti što bi mogao tražiti od bližnjega svojega; neka ne traži od bližnjega svojega i od brata svojega, jer je opraštanje Gospodnje oglašeno.
और छुटकारा देने का तरीक़ा ये हो, कि अगर किसी ने अपने पड़ोसी को कुछ क़र्ज़ दिया हो तो वह उसे छोड़ दे, और अपने पड़ोसी से या भाई से उसका मुताल्बा न करे; क्यूँकि ख़ुदावन्द के नाम से इस छुटकारे का 'ऐलान हुआ है।
3 Od tuðina traži, ali što bi imao u brata svojega, ono neka mu oprosti ruka tvoja,
परदेसी से तू उसका मुताल्बा कर सकता है, पर जो कुछ तेरा तेरे भाई पर आता हो उसकी तरफ़ से दस्तबरदार हो जाना।
4 Da ne bi bilo siromaha meðu vama, jer æe te obilno blagosloviti Gospod u zemlji koju ti Gospod Bog tvoj da u našljedstvo da je tvoja.
तेरे बीच कोई कंगाल न रहे; क्यूँकि ख़ुदावन्द तुझको इस मुल्क में ज़रूर बरकत बख़्शेगा, जिसे ख़ुद ख़ुदावन्द तेरा ख़ुदा मीरास के तौर पर तुझको क़ब्ज़ा करने को देता है।
5 Samo ako dobro uzaslušaš glas Gospoda Boga svojega gledajuæi da èiniš sve ove zapovijesti, koje ti ja zapovijedam danas,
बशर्ते कि तू ख़ुदावन्द अपने ख़ुदा की बात मान कर इन सब अहकाम पर चलने की एहतियात रख्खे, जो मैं आज तुझको देता हूँ।
6 Blagosloviæe te Gospod Bog tvoj, kao što ti je kazao, te æeš davati u zajam mnogim narodima, a ni od koga neæeš uzimati u zajam, i vladaæeš mnogim narodima, a oni tobom neæe vladati.
क्यूँकि ख़ुदावन्द तेरा ख़ुदा, जैसा उसने तुझ से वा'दा किया है, तुझको बरकत बख़्शेगा और तू बहुत सी क़ौमों को क़र्ज़ देगा, पर तुझको उनसे क़र्ज़ लेना न पड़ेगा; और तू बहुत सी क़ौमों पर हुक्मरानी करेगा, लेकिन वह तुझ पर हुक्मरानी करने न पाएँगी।
7 Ako bude u tebe koji siromah izmeðu braæe tvoje u kom mjestu tvom, u zemlji tvojoj, koju ti daje Gospod Bog tvoj, nemoj da ti se stvrdne srce tvoje i da stisneš ruku svoju bratu svojemu siromahu.
जो मुल्क ख़ुदावन्द तेरा ख़ुदा तुझको देता है, अगर उसमें कहीं तेरे फाटकों के अन्दर तेरे भाइयों में से कोई ग़रीब हो, तो तू अपने उस ग़रीब भाई की तरफ़ से न अपना दिल सख़्त करना और न अपनी मुट्ठी बन्द कर लेना;
8 Nego otvori ruku svoju i pozajmi mu rado koliko mu god treba u potrebi njegovoj.
बल्कि उसकी ज़रूरत दूर करने को जो चीज़ उसे दरकार हो, उसके लिए तू ज़रूर खुले दिल से उसे क़र्ज़ देना।
9 Èuvaj se da ne bude kakvo nevaljalstvo u srcu tvom, pa da reèeš: blizu je sedma godina, godina oprosna; i da oko tvoje ne bude zlo prema bratu tvojemu siromahu, pa da mu ne daš, a on zato da vapije ka Gospodu na te, i bude ti grijeh.
ख़बरदार रहना कि तेरे दिल में ये बुरा ख़याल न गुज़रने पाए कि सातवाँ साल, जो छुटकारे का साल है, नज़दीक है और तेरे ग़रीब भाई की तरफ़ से तेरी नज़र बद हो जाए और तू उसे कुछ न दे; और वह तेरे ख़िलाफ़ ख़ुदावन्द से फ़रियाद करे और ये तेरे लिए गुनाह ठहरे।
10 Podaj mu, i neka ne žali srce tvoje kad mu daš; jer æe za tu stvar blagosloviti tebe Gospod Bog tvoj u svakom poslu tvom i u svemu za što se prihvatiš rukom svojom.
बल्कि तुझको उसे ज़रूर देना होगा; और उसको देते वक़्त तेरे दिल को बुरा भी न लगे, इसलिए कि ऐसी बात की वजह से ख़ुदावन्द तेरा ख़ुदा तेरे सब कामों में, और सब मु'आमिलों में जिनको तू अपने हाथ में लेगा तुझको बरकत बख़्शेगा।
11 Jer neæe biti bez siromaha u zemlji; zato ti zapovijedam i kažem: otvoraj ruku svoju bratu svojemu, nevoljniku i siromahu svojemu u zemlji svojoj.
और चूँकि मुल्क में कंगाल हमेशा पाए जाएँगे, इसलिए मैं तुझको हुक्म करता हूँ कि तू अपने मुल्क में अपने भाई या'नी कंगालों और मुहताजों के लिए अपनी मुट्ठी खुली रखना।
12 Ako ti se proda brat tvoj Jevrejin ili Jevrejka, neka ti služi šest godina, a sedme godine otpusti ga od sebe slobodna.
'अगर तेरा कोई भाई, चाहे वह 'इब्रानी मर्द हो या 'इब्रानी 'औरत तेरे हाथ बिके और वह छ: बरस तक तेरी ख़िदमत करे, तो तू सातवें साल उसको आज़ाद होकर जाने देना।
13 A kad ga otpustiš od sebe slobodna, nemoj ga otpustiti prazna.
और जब तू उसे आज़ाद कर के अपने पास से रुख़्सत करे, तो उसे ख़ाली हाथ न जाने देना।
14 Daruj ga èim izmeðu stoke svoje i s gumna svojega i iz kace svoje; podaj mu èim te je blagoslovio Gospod Bog tvoj.
बल्कि तू अपनी भेड़ बकरी और खत्ते और कोल्हू में से दिल खोलकर उसे देना, या'नी ख़ुदावन्द तेरे ख़ुदा ने जैसी बरकत तुझको दी हो उसके मुताबिक़ उसे देना।
15 I opominji se da si bio rob u zemlji Misirskoj i da te je izbavio Gospod Bog tvoj; zato ti ja zapovijedam ovo danas.
और याद रखना कि मुल्क — ए — मिस्र में तू भी ग़ुलाम था, और ख़ुदावन्द तेरे ख़ुदा ने तुझको छुड़ाया; इसीलिए मैं तुझको इस बात का हुक्म आज देता हूँ।
16 Ako li ti reèe: neæu da idem od tebe, zato što te ljubi i dom tvoj, jer mu je dobro kod tebe,
और अगर वह इस वजह से कि उसे तुझसे और तेरे घराने से मुहब्बत हो और वह तेरे साथ ख़ुशहाल हो, तुझ से कहने लगे कि मैं तेरे पास से नहीं जाता।
17 Tada uzmi šilo i probuši mu uho na vratima, i biæe ti sluga dovijeka; i sluškinji svojoj uèini tako.
तो तू एक सुतारी लेकर उसका कान दरवाज़े से लगाकर छेद देना, तो वह हमेशा तेरा ग़ुलाम बना रहेगा। और अपनी लौंडी से भी ऐसा ही करना।
18 Nemoj da ti bude teško kad ga otpuštaš od sebe slobodna, jer je dvojinom onoliko koliko najamnik zaslužio u tebe za šest godina, da bi te blagoslovio Gospod Bog tvoj u svemu što radiš.
और अगर तू उसे आज़ाद करके अपने पास से रुख़्सत करे तो उसे मुश्किल न गरदानना; क्यूँकि उसने दो मज़दूरों के बराबर छ: बरस तक तेरी ख़िदमत की, और ख़ुदावन्द तेरा ख़ुदा तेरे सब कारोबार में तुझको बरकत बख़्शेगा।
19 Sve prvence u stoci svojoj krupnoj i sitnoj što bude muško, posveti Gospodu Bogu svojemu; ne radi na prvencu od krave svoje, i ne strizi prvenca od ovaca svojih.
“तेरे गाय — बैल और भेड़ — बकरियों में जितने पहलौठे नर पैदा हों, उन सब को ख़ुदावन्द अपने ख़ुदा के लिए मुक़द्दस करना, अपने गाय — बैल के पहलौठे से कुछ काम न लेना और न अपनी भेड़ — बकरी के पहलौठे के बाल कतरना।
20 Pred Gospodom Bogom svojim jedi ih ti i porodica tvoja svake godine na mjestu koje izbere Gospod.
तू उसे अपने घराने समेत ख़ुदावन्द अपने ख़ुदा के सामने उसी जगह जिसे ख़ुदावन्द चुन ले, साल — ब — साल खाया करना।
21 Ako li na njemu bude mana, ako bude hromo ili slijepo, ili koja god zla mana bude na njemu, ne kolji ga Gospodu Bogu svojemu.
और अगर उसमें कोई नुक़्स हो मसलन वह लंगड़ा या अन्धा हो या उसमें और कोई बुरा 'ऐब हो, तो ख़ुदावन्द अपने ख़ुदा के लिए उसकी क़ुर्बानी न गुज़रानना।
22 U svom mjestu pojedi ga; i èist i neèist neka jede kao srnu i jelena.
तू उसे अपने फाटकों के अन्दर खाना। पाक और नापाक दोनों तरह के आदमी जैसे चिकारे और हिरन को खाते हैं वैसे ही उसे खाएँ।
23 Samo krvi od njega ne jedi; prolij je na zemlju kao vodu.
लेकिन उसके ख़ून को हरगिज़ न खाना; बल्कि तू उसको पानी की तरह ज़मीन पर उँडेल देना।

< Ponovljeni Zakon 15 >