< Ponovljeni Zakon 13 >

1 Ako ustane meðu vama prorok ili koji sne sanja, i kaže ti znak ili èudo,
अगर तेरे बीच कोई नबी या ख्व़ाब देखने वाला ज़ाहिर हो और तुझको किसी निशान या अजीब बात की ख़बर दे।
2 Pa se zbude taj znak ili èudo koje ti kaže, i on ti reèe: hajde da idemo za drugim bogovima, kojih ne znaš, i njima da služimo,
और वह निशान या 'अजीब बात जिसकी उसने तुझको ख़बर दी वजूद में आए और वह तुझ से कहे, कि आओ हम और मा'बूदों की जिनसे तुम वाक़िफ़ नहीं पैरवी करके उनकी पूजा करें;
3 Nemoj poslušati što ti kaže taj prorok ili sanjaè, jer vas kuša Gospod Bog vaš da bi se znalo ljubite li Gospoda Boga svojega iz svega srca svojega i sve duše svoje.
तो तू हरगिज़ उस नबी या ख़्वाब देखने वाले की बात को न सुनना; क्यूँकि ख़ुदावन्द तुम्हारा ख़ुदा तुमको आज़माएगा, ताकि जान ले कि तुम ख़ुदावन्द अपने ख़ुदा से अपने सारे दिल और अपनी सारी जान से मुहब्बत रखते हो या नहीं।
4 Za Gospodom Bogom svojim idite, i njega se bojte; njegove zapovijesti èuvajte, i glas njegov slušajte, i njemu služite i njega se držite.
तुम ख़ुदावन्द अपने ख़ुदा की पैरवी करना, और उसका ख़ौफ़ मानना, और उसके हुक्मों पर चलना, और उसकी बात सुनना; तुम उसी की बन्दगी करना और उसी से लिपटे रहना।
5 A onaj prorok ili sanjaè da se pogubi, jer vas je nagovarao da se odmetnete Gospoda Boga svojega, koji vas izvede iz zemlje Misirske i iskupi vas iz kuæe ropske, i odvraæao od puta koji ti je zapovjedio Gospod Bog tvoj da ideš njim; tako istrijebi zlo iz sebe.
वह नबी या ख़्वाब देखने वाला क़त्ल किया जाए, क्यूँकि उसने तुमको ख़ुदावन्द तुम्हारे ख़ुदा से जिसने तुमको मुल्क — ए — मिस्र से निकाला और तुझको ग़ुलामी के घर से रिहाई बख़्शी, बग़ावत करने की तरगीब दी ताकि तुझको उस राह से जिस पर ख़ुदावन्द तेरे ख़ुदा ने तुझको चलने का हुक्म दिया है बहकाए। यूँ तुम अपने बीच में से ऐसे गुनाह को दूर कर देना।
6 Ako bi te podbadao brat tvoj, sin matere tvoje, ili sin tvoj ili kæi tvoja, ili žena tvoja mila, ili prijatelj tvoj koji ti je kao duša tvoja, govoreæi ti tajno: hajde da služimo drugim bogovima, kojih nijesi znao ni ti ni oci tvoji,
“अगर तेरा भाई, या तेरी माँ का बेटा, या तेरा बेटा या बेटी, या तेरी हमआग़ोश बीवी, या तेरा दोस्त जिसको तू अपनी जान के बराबर 'अज़ीज़ रखता है, तुझको चुपके चुपके फुसलाकर कहे, कि चलो, हम और मा'बूदों की पूजा करें जिनसे तू और तेरे बाप — दादा वाक़िफ़ भी नहीं,
7 Izmeðu bogova drugih naroda koji su oko vas, blizu ili daleko od tebe, od jednoga kraja zemlje do drugoga,
या'नी उन लोगों के मा'बूद जो तेरे चारों तरफ़ तेरे नज़दीक रहते हैं, या तुझ से दूर ज़मीन के इस सिरे से उस सिरे तक बसे हुए हैं;
8 Ne pristaj s njim niti ga poslušaj; neka ga ne žali oko tvoje, i nemoj mu se smilovati niti ga taji,
तो तू इस पर उसके साथ रज़ामन्द न होना, और न उनकी बात सुनना। तू उस पर तरस भी न खाना और न उसकी रि'आयत करना और न उसे छिपाना।
9 Nego ga ubij: tvoja ruka nek se prva digne na nj da ga ubiješ, pa onda ruka svega naroda.
बल्कि तू उसको ज़रूर क़त्ल करना और उसको क़त्ल करते वक़्त पहले तेरा हाथ उस पर पड़े, इसके बाद सब क़ौम का हाथ।
10 Zaspi ga kamenjem da pogine; jer te šæaše odvratiti od Gospoda Boga tvojega, koji te je izveo iz zemlje Misirske, iz kuæe ropske;
और तू उसे संगसार करना ताकि वह मर जाए; क्यूँकि उसने तुझको ख़ुदावन्द तेरे ख़ुदा से, जो तुझको मुल्क — ए — मिस्र से या'नी ग़ुलामी के घर से निकाल लाया, नाफ़रमान करना चाहा।
11 Da sav Izrailj èuje i boji se, i da se više ne uèini tako zlo meðu vama.
तब सब इस्राईल सुन कर डरेंगे और तेरे बीच फिर ऐसी शरारत नहीं करेंगे।
12 Ako za kakav grad svoj, koji ti Gospod Bog tvoj da da u njemu živiš, èuješ gdje govore:
“और जो शहर ख़ुदावन्द तेरे ख़ुदा ने तुझको रहने को दिए हैं, अगर उनमें से किसी के बारे में तू ये अफ़वाह सुने, कि,
13 Izidoše ljudi nevaljali izmeðu tebe i otpadiše sve koji žive u gradu njihovu, govoreæi: hajde da služimo drugim bogovima, kojih ne poznajete,
कुछ ख़बीस आदमियों ने तेरे ही बीच में से निकलकर अपने शहर के लोगों को ये कहकर गुमराह कर दिया है, कि चलो, हम और मा'बूदो की जिनसे तू वाक़िफ़ नहीं पूजा करें;
14 Tada istraži i raspitaj, izvidi dobro, pa ako bude istina i doista se uèinila ona gadna stvar meðu vama,
तो तू दरियाफ़्त और ख़ूब तफ़्तीश करके पता लगाना; और देखो, अगर ये सच हो और क़त'ई यही बात निकले, कि ऐसा मकरूह काम तेरे बीच किया गया,
15 Pobij maèem sve koji žive u gradu onom, i zatri i njega i sve što bi u njemu bilo, i stoku maèem pobij.
तो तू उस शहर के बाशिन्दों को तलवार से ज़रूर क़त्ल कर डालना, और वहाँ का सब कुछ और चौपाये वग़ैरा तलवार ही से हलाक कर देना।
16 I sav plijen iz njega skupi nasred ulice njegove, spali ognjem i onaj grad i sav plijen iz njega Gospodu Bogu svojemu, da bude gomila dovijeka i da se više ne sazida.
और वहाँ की सारी लूट को चौक के बीच जमा' कर के उस शहर को और वहाँ की लूट को, तिनका तिनका ख़ुदावन्द अपने ख़ुदा के सामने आग से जला देना; और वह हमेशा को एक ढेर सा पड़ा रहे, और फिर कभी बनाया न जाए।
17 I neka ti od prokletijeh stvari ne prione ništa za ruku, eda bi se Gospod povratio od žestine gnjeva svojega, uèinio ti milost i smilovao se na te, i umnožio te, kao što se zakleo ocima tvojim,
और उनकी मख़्सूस की हुई चीज़ों में से कुछ भी तेरे हाथ में न रहे; ताकि ख़ुदावन्द अपने क़हर — ए — शदीद से बाज़ आए, और जैसा उसने तेरे बाप — दादा से क़सम खाई है, उस के मुताबिक़ तुझ पर रहम करे और तरस खाए और तुझको बढ़ाए।
18 Kad slušaš glas Gospoda Boga svojega držeæi sve zapovijesti njegove, koje ti ja danas zapovijedam, da bi èinio što je pravo pred Gospodom Bogom tvojim.
ये तब ही होगा जब तू ख़ुदावन्द अपने ख़ुदा की बात मान कर उसके हुक्मों पर जो आज मैं तुझको देता हूँ चले, और जो कुछ ख़ुदावन्द तेरे ख़ुदा की नज़र में ठीक है उसी को करे।

< Ponovljeni Zakon 13 >