< 2 Kraljevima 15 >

1 Godine dvadeset sedme carovanja Jerovoamova nad Izrailjem zacari se Azarija sin Amasijin nad Judom.
शाह — ए — इस्राईल युरब'आम के सत्ताइसवें बरस से शाह — ए — यहूदाह अमसियाह का बेटा अज़रियाह सल्तनत करने लगा।
2 Bješe mu šesnaest godina kad se zacari, i carova pedeset i dvije godine u Jerusalimu. Materi mu bješe ime Jeholija, iz Jerusalima.
जब वह सल्तनत करने लगा तो सोलह बरस का था, और उसने येरूशलेम में बावन बरस सल्तनत की। उसकी माँ का नाम यकूलियाह था, जो येरूशलेम की थी।
3 On èinjaše što je pravo pred Gospodom sasvijem kao što je èinio Amasija otac njegov.
और उसने जैसा उसके बाप अमसियाह ने किया था, ठीक उसी तरह वह काम किया जो ख़ुदावन्द की नज़र में नेक था;
4 Ali visine ne biše oborene: narod još prinošaše žrtve i kaðaše na visinama.
तोभी ऊँचे मक़ाम ढाए न गए, और लोग अब तक ऊँचे मक़ामों पर क़ुर्बानी करते और ख़ुशबू जलाते थे।
5 A Gospod udari cara, te bi gubav do smrti svoje; i življaše u odvojenom domu; a Jotam sin carev upravljaše dvorom i suðaše narodu u zemlji.
और बादशाह पर ख़ुदावन्द की ऐसी मार पड़ी कि वह अपने मरने के दिन तक कोढ़ी रहा और अलग एक घर में रहता था। और बादशाह का बेटा यूताम महल का मालिक था, और मुल्क के लोगों की 'अदालत किया करता था।
6 A ostala djela Azarijina i sve što je èinio, nije li to zapisano u dnevniku careva Judinijeh?
और 'अज़रियाह के बाक़ी काम और सब कुछ जो उसने किया, तो क्या वह यहूदाह के बादशाहों की तवारीख़ की किताब में लिखा नहीं?
7 I poèinu Azarija kod otaca svojih, i pogreboše ga kod otaca njegovijeh u gradu Davidovu; a na njegovo se mjesto zacari Jotam sin njegov.
और 'अज़रियाह अपने बाप — दादा के साथ सो गया, और उन्होंने उसे दाऊद के शहर में उसके बाप — दादा के साथ दफ़न किया; और उसका बेटा यूताम उसकी जगह बादशाह हुआ।
8 Trideset osme godine carovanja Azarijina nad Judom zacari se Zaharija sin Jerovoamov nad Izrailjem u Samariji, i carova šest mjeseca.
और शाह — ए — यहूदाह 'अज़रियाह के अठतीसवें साल युरब'आम के बेटे ज़करियाह ने इस्राईल पर सामरिया में छ: महीने बादशाही की।
9 I èinjaše što je zlo pred Gospodom kao što su èinili oci njegovi; ne otstupi od grijehova Jerovoama sina Navatova, kojima navede na grijeh Izrailja.
और उसने ख़ुदावन्द की नज़र में गुनाह किया, जिस तरह उसके बाप — दादा ने की थी; और नबात के बेटे युरब'आम के गुनाहों से, जिनसे उसने इस्राईल से गुनाह कराया बाज़ न आया।
10 I pobuni se na nj Salum sin Javisov, i ubi ga pred narodom i pogubi ga, i zacari se na njegovo mjesto.
और यबीस के बेटे सलूम ने उसके ख़िलाफ़ साज़िश की और लोगों के सामने उसे मारा, और क़त्ल किया और उसकी जगह बादशाह हो गया।
11 A ostala djela Zaharijina, eno zapisana su u dnevniku careva Izrailjevijeh.
ज़करियाह के बाक़ी काम इस्राईल के बादशाहों की तवारीख़ की किताब में लिखे हैं।
12 To je rijeè Gospodnja koju reèe Juju govoreæi: sinovi tvoji do èetvrtoga koljena sjedeæe na prijestolu Izrailjevu. I zbi se tako.
और ख़ुदावन्द का वह वा'दा जो उसने याहू से किया यही था कि: “चौथी नस्ल तक तेरे फ़र्ज़न्द इस्राईल के तख़्त पर बैठेगे।” इसलिए वैसा ही हुआ।
13 Salum sin Javisov zacari se trideset devete godine carovanja Ozijina nad Judom, a carova mjesec dana u Samariji.
शाह — ए — यहूदाह उज़्ज़ियाह के उन्तालीसवें बरस यबीस का बेटा सलूम बादशाही करने लगा, और उसने सामरिया में महीना भर सल्तनत की।
14 Jer Menajim sin Gadijev iz Terse podiže se i doðe u Samariju i ubi Saluma sina Javisova u Samariji, i pogubi ga, i zacari se na njegovo mjesto.
और जादी का बेटा मनाहिम तिरज़ा से चला और सामरिया में आया, और यबीस के बेटे सलूम को सामरिया में मारा, और क़त्ल किया और उसकी जगह बादशाह हो गया।
15 A ostala djela Salumova i buna koju podiže, eto, to je zapisano u dnevniku careva Izrailjevijeh.
और सलूम के बाक़ी काम और जो साज़िश उसने की, इसलिए देखो, वह इस्राईल के बादशाहों की तवारीख़ की किताब में लिखे हैं।
16 Tada Menajim raskopa Tapsu i pobi sve koji bijahu u njoj i u meðama njezinijem od Terse, jer mu ne otvoriše, zato ih pobi i sve trudne žene njihove raspori.
फिर मनाहिम ने तिरज़ा से जाकर तिफ़सह को, और उन सभों को जो वहाँ थे और उसकी हुदूद को मारा; और मारने की वजह यह थी कि उन्होंने उसके लिए फाटक नहीं खोले थे; और उसने वहाँ की सब हामिला 'औरतों को चीर डाला।
17 Godine trideset devete carovanja Azarijina nad Judom zacari se Menajim sin Gadijev nad Izrailjem, i carova deset godina u Samariji.
और शाह — ए — यहूदाह 'अज़रियाह के उन्तालीसवें बरस से जादी का बेटा मनाहिम इस्राईल पर सल्तनत करने लगा, और उसने सामरिया में दस बरस सल्तनत की।
18 I èinjaše što je zlo pred Gospodom, ne otstupi svega vijeka svojega od grijehova Jerovoama sina Navatova, kojima navede na grijeh Izrailja.
उसने ख़ुदावन्द की नज़र में गुनाह किया और नबात के बेटे युरब'आम के गुनाहों से, जिनसे उसने इस्राईल से गुनाह कराया, अपनी सारी उम्र बाज़ न आया।
19 Tada Ful car Asirski udari na zemlju, a Menajim dade Fulu tisuæu talanata srebra da bi mu pomogao da utvrdi carstvo u svojoj ruci.
और शाह — ए — असूर पूल उसके मुल्क पर चढ़ आया। इसलिए मनाहिम ने हज़ार क़िन्तार' चाँदी पूल को नज़्र की, ताकि वह उसकी दस्तगीरी करे और सल्तनत को उसके हाथ में मज़बूत कर दे।
20 A te novce uze Menajim od Izrailja, od svijeh bogatijeh ljudi, da ih da caru Asirskom, od svakoga po pedeset sikala. Tako se vrati car Asirski, i ne zabavi se ondje u zemlji.
और मनाहिम ने ये नक़दी शाह — ए — असूर को देने के लिए इस्राईल से या'नी सब बड़े — बड़े दौलतमन्दों से पचास — पचास मिस्क़ाल हर शख़्स के हिसाब से जबरन ली। इसलिए असूर का बादशाह लौट गया और उस मुल्क में न ठहरा।
21 A ostala djela Menajimova i što je god èinio, nije li zapisano u dnevniku careva Izrailjevijeh?
मनाहिम के बाक़ी काम और सब कुछ जो उसने किया, इसलिए क्या वह इस्राईल के बादशाहों की तवारीख़ की किताब में लिखे नहीं?
22 I poèinu Menajim kod otaca svojih, a na njegovo se mjesto zacari Fakija sin njegov.
और मनाहिम अपने बाप — दादा के साथ सो गया, और उसका बेटा फक़ीहयाह उसकी जगह बादशाह हुआ।
23 Godine pedesete carovanja Azarijina nad Judom zacari se Fakija sin Menajimov nad Izrailjem u Samariji, i carova dvije godine.
शाह — ए — यहूदाह 'अज़रियाह के पचासवीं साल मनाहिम का बेटा फक़ीयाह सामरिया में इस्राईल पर सल्तनत करने लगा, और उसने दो बरस सल्तनत की।
24 I èinjaše što je zlo pred Gospodom, ne otstupi od grijehova Jerovoama sina Navatova, kojima navede na grijeh Izrailja.
उसने ख़ुदावन्द की नज़र में गुनाह किया; वह नबात के बेटे युरब'आम के गुनाहों से, जिनसे उसने इस्राईल से गुनाह कराया, बाज़ न आया।
25 I pobuni se na nj Fekaj sin Remalijin, vojvoda njegov, i ubi ga u Samariji u carskom dvoru, s Argovom i Arijem i s pedeset ljudi sinova Galadovijeh; i ubivši ga zacari se na njegovo mjesto.
और फिक़ह — बिन — रमलियाह ने जो उसका एक सरदार था, उसके ख़िलाफ़ साज़िश की और उसको सामरिया में बादशाह के महल के मुहकम हिस्से में अरजूब और अरिया के साथ मारा, और जिल'आदियों में से पचास मर्द उसके साथ थे, इसलिए वह उसे क़त्ल करके उसकी जगह बादशाह हो गया।
26 A ostala djela Fakijina i što je god èinio, eno je zapisano u dnevniku careva Izrailjevijeh.
फक़ीयाह के बाक़ी काम और सब कुछ जो उसने किया, इस्राईल के बादशाहों की तवारीख़ की किताब में लिखा है।
27 Godine pedeset druge Azarije cara Judina zacari se Fekaj sin Remalijin nad Izrailjem u Samariji, i carova dvadeset godina.
शाह — ए — यहूदाह 'अज़रियाह के बावनवें बरस से फिक़ह — बिन — रमलियाह सामरिया में इस्राईल पर सल्तनत करने लगा, और उसने बीस बरस सल्तनत की।
28 I èinjaše što je zlo pred Gospodom, ne otstupi od grijehova Jerovoama sina Navatova, kojima navede na grijeh Izrailja.
उसने ख़ुदावन्द की नज़र में गुनाह किया और नबात के बेटे युरब'आम के गुनाहों से, जिनसे उसने इस्राईल से गुनाह कराया, बाज़ न आया।
29 U vrijeme Fekaja cara Izrailjeva doðe Teglat-Felasar car Asirski, i uze Ijon i Avel-Vetmahu i Janoh i Kedes i Asor i Galad i Galileju, svu zemlju Neftalimovu, i preseli narod odande u Asiriju.
शाह — ए — इस्राईल फिक़ह के अय्याम में शाह — ए — असूर तिगलत पिलासर ने आकर अय्यून, और अबील बैत मा'का, और यनूहा, और क़ादिस और हसूर और जिल'आद और गलील, और नफ़्ताली के सारे मुल्क को ले लिया, और लोगों को ग़ुलाम करके ग़ुलामी में ले गया।
30 Tada se pobuni Osija sin Ilin na Fekaja sina Remalijina i ubi ga i pogubi ga, i zacari se na njegovo mjesto dvadesete godine Jotama sina Ozijina.
और हूसी' — बिन ऐला ने फ़िक़ह — बिन — रमलियाह के ख़िलाफ़ साज़िश की और उसे मारा, और क़त्ल किया और उसकी जगह, उज़्ज़ियाह के बेटे यूताम के बीसवें बरस, बादशाह हो गया;
31 A ostala djela Fekajeva i sve što je èinio, eno je zapisano u dnevniku careva Izrailjevijeh.
और फ़िक़ह के बाक़ी काम और सब कुछ जो उसने किया, इस्राईल के बादशाहों की तवारीख़ की किताब में लिखे हैं।
32 Druge godine carovanja Fekaja sina Remalijina nad Izrailjem zacari se Jotam sin Ozijin nad Judom.
शाह — ए — इस्राईल रमलियाह के बेटे फ़िक़ह के दूसरे साल से शाह — ए — यहूदाह उज़ियाह का बेटा यूताम सल्तनत करने लगा।
33 Bijaše mu dvadeset i pet godina kad poèe carovati, i carova šesnaest godina u Jerusalimu. Materi mu bješe ime Jerusa, kæi Sadokova.
जब वह सल्तनत करने लगा तो पच्चीस बरस का था, उसने सोलह बरस येरूशलेम में सल्तनत की। उसकी माँ का नाम यरूसा था, जो सदूक़ी की बेटी थी।
34 I èinjaše što je pravo pred Gospodom, sasvijem èinjaše kako je èinio Ozija otac njegov.
उसने वह काम किया जो ख़ुदावन्द की नज़र में भला है; उसने सब कुछ ठीक वैसे ही किया जैसे उसके बाप 'उज़ियाह ने किया था।
35 Ali visine ne biše oborene: narod još prinošaše žrtve i kaðaše na visinama. On naèini najviša vrata na domu Gospodnjem.
तोभी ऊँचे मक़ाम ढाए न गए लोग अभी ऊँचे मक़ामों पर क़ुर्बानी करते और ख़ुशबू जलाते थे। ख़ुदावन्द के घर का बालाई दरवाज़ा इसी ने बनाया।
36 A ostala djela Jotamova i sve što je èinio, nije li zapisano u dnevniku careva Judinijeh?
यूताम के बाक़ी काम और सब कुछ जो उसने किया, इसलिए क्या वह यहूदाह के बादशाहों की तवारीख़ की किताब में लिखा नहीं?
37 U to vrijeme poèe Gospod puštati na Judu Resina cara Sirskoga i Fekaja sina Remalijina.
उन ही दिनों में ख़ुदावन्द शाह — ए — अराम रज़ीन को और फ़िक़ह — बिन — रमलियाह को, यहूदाह पर चढ़ाई करने के लिए भेजने लगा।
38 I Jotam poèinu kod otaca svojih, i bi pogreben kod otaca svojih u gradu Davida oca svojega; a na njegovo se mjesto zacari Ahaz sin njegov.
यूताम अपने बाप — दादा के साथ सो गया, और अपने बाप दाऊद के शहर में अपने बाप — दादा के साथ दफ़न हुआ; और उसका बेटा आख़ज़ उसकी जगह बादशाह हुआ।

< 2 Kraljevima 15 >