< 1 Kraljevima 5 >

1 I Hiram car Tirski posla sluge svoje k Solomunu èuvši da su ga pomazali za cara na mjesto oca njegova, jer Hiram ljubljaše Davida svagda.
और सूर के बादशाह हीराम ने अपने ख़ादिमों को सुलेमान के पास भेजा, क्यूँकि उसने सुना था कि उन्होंने उसे उसके बाप की जगह मसह करके बादशाह बनाया है; इसलिए कि हीराम हमेशा दाऊद का दोस्त रहा था।
2 A Solomun posla ka Hiramu i poruèi mu:
और सुलेमान ने हीराम को कहला भेजा,
3 Ti znaš da David otac moj nije mogao sagraditi doma imenu Gospoda Boga svojega od ratova kojima ga opkoliše, dokle ih Gospod ne položi pod noge njegove.
“तू जानता है कि मेरा बाप दाऊद, ख़ुदावन्द अपने ख़ुदा के नाम के लिए घर न बना सका; क्यूँकि उसके चारों ओर हर तरफ़ लड़ाइयाँ होती रहीं, जब तक कि ख़ुदावन्द ने उन सब को उसके पाँवों के तलवों के नीचे न कर दिया।
4 A sada Gospod Bog moj dao mi je mir otsvuda, nemam nijednoga neprijatelja ni zle smetnje.
और अब ख़ुदावन्द मेरे ख़ुदा ने मुझ को हर तरफ़ अमन दिया है; न तो कोई मुख़ालिफ़ है, न आफ़त की मार।
5 Zato, evo, velim da sagradim dom imenu Gospoda Boga svojega, kao što je rekao Gospod Davidu ocu mojemu govoreæi: sin tvoj, kojega æu posaditi mjesto tebe na prijesto tvoj, on æe sagraditi dom imenu mojemu.
इसलिए देख, ख़ुदावन्द अपने ख़ुदा के नाम के लिए एक घर बनाने का मेरा इरादा है, जैसा ख़ुदावन्द ने मेरे बाप दाऊद से कहा था, 'तेरा बेटा, जिसको मैं तेरी जगह तेरे तख़्त पर बिठाऊँगा, वही मेरे नाम के लिए घर बनाएगा।
6 Zato zapovjedi sada neka mi nasijeku drva kedrovijeh na Livanu, a sluge æe moje biti sa slugama tvojim, a platu slugama tvojim daæu ti kako god reèeš; jer ti znaš da u nas nema ljudi koji umiju sjeæi drva kao Sidonci.
इसलिए अब तू हुक्म कर कि वह मेरे लिए लुबनान से देवदार के दरख़्तों को काटें; और मेरे मुलाज़िम तेरे मुलाज़िमों के साथ रहेंगे, और मैं तेरे मुलाज़िमों के लिए जितनी मज़दूरी तू कहेगा तुझे दूँगा; क्यूँकि तू जानता है कि हम में ऐसा कोई नहीं जो सैदानियों की तरह लकड़ी काटना जानता हो।”
7 I kad Hiram èu rijeèi Solomunove, obradova se veoma i reèe: da je blagosloven Gospod danas, koji dade Davidu mudra sina nad onijem narodom velikim.
जब हीराम ने सुलेमान की बातें सुनी, तो बहुत ही ख़ुश हुआ और कहने लगा कि “आज के दिन ख़ुदावन्द मुबारक हो, जिसने दाऊद को इस बड़ी क़ौम के लिए एक 'अक़्लमन्द बेटा बख़्शा।”
8 I posla Hiram Solomunu, i poruèi: èuo sam èega radi si slao k meni; ja æu uèiniti svu volju tvoju za drva kedrova i za drva jelova.
और हीराम ने सुलेमान को कहला भेजा कि “जो पैग़ाम तू ने मुझे भेजा मैंने उसको सुन लिया है, और मैं देवदार की लकड़ी और सनोबर की लकड़ी के बारे में तेरी मर्ज़ी पूरी करूँगा।
9 Moje æe sluge snijeti s Livana na more, i ja æu ih povezati u splavove i spustiti morem do mjesta koje mi kažeš, i ondje æu razvezati, pa ih nosi; a ti æeš uèiniti moju volju i dati hranu èeljadi mojoj.
मेरे मुलाज़िम उनको लुबनान से उतारकर समुन्दर तक लाएँगे, और मैं उनके बेड़े बन्धवा दूँगा; ताकि समुन्दर ही समुन्दर उस जगह जाएँ जिसे तू ठहराए। और वहाँ उनको खुलवा दूँगा, फिर तू उनको ले लेना, और तू मेरे घराने के लिए ख़ुराक देकर मेरी मर्ज़ी पूरी करना।”
10 I tako davaše Hiram Solomunu drva kedrova i drva jelova, koliko mu bješe volja.
फिर हीराम ने सुलेमान को उसकी मर्ज़ी के मुताबिक़ देवदार की लकड़ी और सनोबर की लकड़ी दी;
11 A Solomun davaše Hiramu dvadeset tisuæa kora pšenice za hranu èeljadi njegovoj, i dvadeset kora ulja cijeðenoga; toliko davaše Solomun Hiramu svake godine.
और सुलेमान ने हीराम को उसके घराने के खाने के लिए बीस हज़ार कोर' गेहूँ और बीस कोर ख़ालिस तेल दिया; इसी तरह सुलेमान हीराम को हर साल देता रहा।
12 I Gospod dade mudrost Solomunu kako mu bješe obrekao, i bješe mir izmeðu Hirama i Solomuna, i uhvatiše vjeru meðu sobom.
और ख़ुदावन्द ने सुलेमान को, जैसा उसने उससे वा'दा किया था हिकमत बख़्शी; और हीराम और सुलेमान के दर्मियान सुलह थी, और उन दोनों ने बाहम 'अहद बाँध लिया।
13 I odredi Solomun ljude iz svega Izrailja, i bi odreðenijeh trideset tisuæa ljudi.
और सुलेमान बादशाह ने सारे इस्राईल में से बेगारी लगाए, वह बेगारी तीस हज़ार आदमी थे,
14 I slaše ih na Livan po deset tisuæa svakoga mjeseca naizmjence; jedan mjesec bijahu na Livanu, a dva mjeseca kod kuæa svojih. A Adoniram bješe nad ovijem poslenicima.
और वह हर महीने उनमें से दस — दस हज़ार को बारी — बारी से लुबनान भेजता था। तब वह एक महीने लुबनान पर और दो महीने अपने घर रहते; और अदूनिराम उन बेगारियों के ऊपर था।
15 I imaše Solomun sedamdeset tisuæa nosilaca i osamdeset tisuæa tesaèa u planini,
और सुलेमान के सत्तर हज़ार बोझ उठाने वाले, और अस्सी हज़ार दरख़्त काटने वाले पहाड़ों में थे।
16 Osim nastojnika Solomunovijeh, koji bijahu nad tijem poslom, tri tisuæe i trista, koji upravljahu narodom koji poslovaše taj posao.
इनके 'अलावा सुलेमान के तीन हज़ार तीन सौ ख़ास मन्सबदार थे, जो इस काम पर मुख़्तार थे और उन लोगों पर जो काम करते थे सरदार थे।
17 I zapovjedi car da snose veliko kamenje, skupocjeno kamenje za temelj domu, tesano kamenje.
और बादशाह के हुक्म से वह बड़े बड़े बेशक़ीमत पत्थर निकाल कर लाए, ताकि घर की बुनियाद घड़े हुए पत्थरों की डाली जाए।
18 I tesahu poslenici Solomunovi i poslenici Hiramovi i Givleji, i pripravljahu drvo i kamenje da se zida dom.
और सुलेमान के राजगीरों, और हीराम के राजगीरों, और जिबलियों ने उनको तराशा और घर की ता'मीर के लिए लकड़ी और पत्थरों को तैयार किया।

< 1 Kraljevima 5 >