< مزامیر 114 >

وقتی که اسرائیل از مصر بیرون آمدند، و خاندان یعقوب از قوم اجنبی زبان، ۱ 1
जब इस्राएली मिस्र देश से बाहर आए, जब याकोब के वंशज विदेशी भाषा-भाषी देश से बाहर आए,
یهودا مقدس او بود و اسرائیل محل سلطنت وی. ۲ 2
तब यहूदिया उनका पवित्र स्थान और इस्राएल प्रदेश उनका शासित राष्ट्र हो गया.
دریا این را بدید و گریخت واردن به عقب برگشت. ۳ 3
यह देख समुद्र पलायन कर गया, और यरदन नदी विपरीत दिशा में प्रवाहित होने लगी;
کوهها مثل قوچها به جستن درآمدند و تلها مثل بره های گله. ۴ 4
पर्वत मेढ़ों के तथा पहाड़ियां मेमनों के समान, छलांग लगाने लगीं.
‌ای دریاتو را چه شد که گریختی؟ و‌ای اردن که به عقب برگشتی؟ ۵ 5
समुद्र, यह बताओ, तुमने पलायन क्यों किया? और यरदन, तुम्हें उलटा क्यों बहना पड़ा?
‌ای کوهها که مثل قوچها به جستن درآمدید و‌ای تلها که مثل بره های گله. ۶ 6
पर्वतो, तुम मेढ़ों के समान तथा पहाड़ियो, तुम मेमनों के समान छलांगें क्यों लगाने लगे?
‌ای زمین از حضور خداوند متزلزل شو و از حضور خدای یعقوب. ۷ 7
पृथ्वी, तुम याहवेह की उपस्थिति में थरथराओ, याकोब के परमेश्वर की उपस्थिति में,
که صخره را دریاچه آب گردانید وسنگ خارا را چشمه آب. ۸ 8
जिन्होंने चट्टान को ताल में बदल दिया, और उस कठोर पत्थर को जल के सोते में.

< مزامیر 114 >