< اول تواریخ 5 >

و پسران رؤبين نخست زاده اسرائيل اينانند: (زيرا که او نخست زاده بود و اما به سبب بي عصمت ساختن بستر پدرخويش، حق نخست زادگي او به پسران يوسف بن اسرائيل داده شد. از اين جهت نسب نامه او بر حسب نخست زادگي ثبت نشده بود. ۱ 1
इस्राएल का जेठा तो रूबेन था, परन्तु उसने जो अपने पिता के बिछौने को अशुद्ध किया, इस कारण जेठे का अधिकार इस्राएल के पुत्र यूसुफ के पुत्रों को दिया गया। वंशावली जेठे के अधिकार के अनुसार नहीं ठहरी।
زيرا يهُودا بر برادران خود برتري يافت و پادشاه از او بود؛ اما نخست زادگي از آن يوسف بود). ۲ 2
यद्यपि यहूदा अपने भाइयों पर प्रबल हो गया, और प्रधान उसके वंश से हुआ परन्तु जेठे का अधिकार यूसुफ का था
پس پسران رؤبين نخست زاده اسرائيل: حَنوک و فَلُّو و حَصرون و کَرمي. ۳ 3
इस्राएल के जेठे पुत्र रूबेन के पुत्र ये हुए: अर्थात् हनोक, पल्लू, हेस्रोन और कर्मी।
و پسران يوئيل: پسرش شَمَعيا و پسرش جوج و پسرش شِمعِي؛ ۴ 4
योएल का पुत्र शमायाह, शमायाह का गोग, गोग का शिमी,
و پسرش ميکا و پسرش رَآيا و پسرش بَعل؛ ۵ 5
शिमी का मीका, मीका का रायाह, रायाह का बाल,
و پسرش بَئيرَه که تِلغَت فِلناسَر پادشاه اَشُّور او را به اسيري بُرد و او رئيس رؤبينيان بود. ۶ 6
और बाल का पुत्र बएराह, इसको अश्शूर का राजा तिग्लत्पिलेसेर बन्दी बनाकर ले गया; और वह रूबेनियों का प्रधान था।
و برادرانش بر حسب قبايل ايشان وقتي که نسب نامه مواليد ايشان ثبت گرديد، مقدم ايشان يعِيئيل بود و زَکريا، ۷ 7
और उसके भाइयों की वंशावली के लिखते समय वे अपने-अपने कुल के अनुसार ये ठहरे, अर्थात् मुख्य तो यीएल, फिर जकर्याह,
و بالع بن عَزاز بن شامع بن يوئيل که در عَرُوعير تانَبُو و بَعل مَعُون ساکن بود، ۸ 8
और अजाज का पुत्र बेला जो शेमा का पोता और योएल का परपोता था, वह अरोएर में और नबो और बालमोन तक रहता था।
و به طرف مشرق تا مدخل بيابان از نهر فرات سکنا گرفت، زيرا که مواشي ايشان در زمين جِلعاد زياده شد. ۹ 9
और पूर्व ओर वह उस जंगल की सीमा तक रहा जो फरात महानद तक पहुँचाता है, क्योंकि उनके पशु गिलाद देश में बढ़ गए थे।
و در ايام شاؤل ايشان با حاجريان جنگ کردند و آنها به دست ايشان افتادند و در خيمه هاي آنها در تمامي اطراف شرقي جِلعاد ساکن شدند. ۱۰ 10
१०और शाऊल के दिनों में उन्होंने हग्रियों से युद्ध किया, और हग्री उनके हाथ से मारे गए; तब वे गिलाद के सम्पूर्ण पूर्वी भाग में अपने डेरों में रहने लगे।
و بني جاد در مقابل ايشان در زمين باشان تا سَلخَه ساکن بودند. ۱۱ 11
११गादी उनके सामने सल्का तक बाशान देश में रहते थे।
و مقدّم ايشان يوئيل بود و دومين شافام و يعناي و شافاط در باشان(ساکن بود). ۱۲ 12
१२अर्थात् मुख्य तो योएल और दूसरा शापाम फिर यानै और शापात, ये बाशान में रहते थे।
و برادران ايشان بر حسب خانه هاي آباي ايشان، ميکائيل و مَشُلام و شَبَع و يوراي و يعکان و زِيع و عابَر که هفت نفر باشند. ۱۳ 13
१३और उनके भाई अपने-अपने पितरों के घरानों के अनुसार मीकाएल, मशुल्लाम, शेबा, योरै, याकान, जीअ और एबेर, सात थे।
اينانند پسران اَبيحايل بن حوري ابن ياروح بن جِلعاد بن ميکائيل بن يشيشاي بن يحدُو ابن بوز. ۱۴ 14
१४ये अबीहैल के पुत्र थे, जो हूरी का पुत्र था, यह योराह का पुत्र, यह गिलाद का पुत्र, यह मीकाएल का पुत्र, यह यशीशै का पुत्र, यह यहदो का पुत्र, यह बूज का पुत्र था।
اَخي ابن عَبديئيل بن جوني رئيس خاندان آباي ايشان. ۱۵ 15
१५इनके पितरों के घरानों का मुख्य पुरुष अब्दीएल का पुत्र, और गूनी का पोता अही था।
و ايشان در جِلعادِ باشان و قريه هايش و در تمامي نواحي شارون تا حدود آنها ساکن بودند. ۱۶ 16
१६ये लोग बाशान में, गिलाद और उसके गाँवों में, और शारोन की सब चराइयों में उसकी दूसरी ओर तक रहते थे।
نسب نامه جميع اينها در ايام يوتام پادشاه يهودا و در ايام يرُبعام پادشاه اسرائيل ثبت گرديد. ۱۷ 17
१७इन सभी की वंशावली यहूदा के राजा योताम के दिनों और इस्राएल के राजा यारोबाम के दिनों में लिखी गई।
از بني رؤبين و جاديان و نصف سبط مَنَّسي شجاعان و مرداني که سپر شمشير برمي داشتند و تيراندازان و جنگ آزمودگان که به جنگ بيرون مي رفتند، چهل و هزار و هفت صد و شصت نفر بودند. ۱۸ 18
१८रूबेनियों, गादियों और मनश्शे के आधे गोत्र के योद्धा जो ढाल बाँधने, तलवार चलाने, और धनुष के तीर छोड़ने के योग्य और युद्ध करना सीखे हुए थे, वे चौवालीस हजार सात सौ साठ थे, जो युद्ध में जाने के योग्य थे।
و ايشان با حاجريان و يطُور و نافيش و نوداب مقاتله نمودند. ۱۹ 19
१९इन्होंने हग्रियों और यतूर नापीश और नोदाब से युद्ध किया था।
و بر ايشان نصرت يافتند و حاجريان و جميع رفقاي آنها به دست ايشان تسليم شدند زيرا که در حين جنگ نزد خدا استغاثه نمودند و او ايشان را چونکه بر او توکل نمودند، اجابت فرمود. ۲۰ 20
२०उनके विरुद्ध इनको सहायता मिली, और हग्री उन सब समेत जो उनके साथ थे उनके हाथ में कर दिए गए, क्योंकि युद्ध में इन्होंने परमेश्वर की दुहाई दी थी और उसने उनकी विनती इस कारण सुनी, कि इन्होंने उस पर भरोसा रखा था।
پس از مواشي ايشان، پنجاه هزار شتر و دويست و پنجاه هزار گوسفند و دو هزار الاغ و صد هزار مرد به تاراج بردند. ۲۱ 21
२१और इन्होंने उनके पशु हर लिए, अर्थात् ऊँट तो पचास हजार, भेड़-बकरी ढाई लाख, गदहे दो हजार, और मनुष्य एक लाख बन्धुए करके ले गए।
زيرا چونکه جنگ از جانب خدا بود، بسياري مقتول گرديدند. پس ايشان به جاي آنها تا زمان اسيري ساکن شدند. ۲۲ 22
२२और बहुत से मरे पड़े थे क्योंकि वह लड़ाई परमेश्वर की ओर से हुई। और ये उनके स्थान में बँधुआई के समय तक बसे रहे।
و پسران نصف سبط مَنَّسي در آن زمين ساکن شده، از باشان تا بَعل حَرمون و سَنير و جَبَل حَرمون زياد شدند. ۲۳ 23
२३फिर मनश्शे के आधे गोत्र की सन्तान उस देश में बसे, और वे बाशान से ले बालहेर्मोन, और सनीर और हेर्मोन पर्वत तक फैल गए।
و اينانند رؤساي خاندان آباي ايشان عافَر و يشعِي و اَليئيل وعَزريئيل و اِرميا و هُودَويا يحدييئل که مردان تنومند شجاع و ناموران و رؤساي خاندان آباي ايشان بودند. ۲۴ 24
२४और उनके पितरों के घरानों के मुख्य पुरुष ये थे, अर्थात् एपेर, यिशी, एलीएल, अज्रीएल, यिर्मयाह, होदव्याह और यहदीएल, ये बड़े वीर और नामी और अपने पितरों के घरानों के मुख्य पुरुष थे।
اما به خداي پدران خود خيانت ورزيده، در پي خدايان قومهاي آن زمين که خدا آنها را به حضور ايشان هلاک کرده بود، زنا کردند. ۲۵ 25
२५परन्तु उन्होंने अपने पितरों के परमेश्वर से विश्वासघात किया, और उस देश के लोग जिनका परमेश्वर ने उनके सामने से विनाश किया था, उनके देवताओं के पीछे व्यभिचारिणी के समान हो लिए।
پس خداي اسرائيل روح فُول پادشاه اَشُّور و روح تِلغَت فِلناسَر پادشاه اَشُّور را برانگيخت که رؤبينيان و جاديان و نصف سبط مَنَّسي را اسير کرده، ايشان را به حَلَح و خابور و هارا و نهر جوزان تا امروز بُرد. ۲۶ 26
२६इसलिए इस्राएल के परमेश्वर ने अश्शूर के राजा पूल और अश्शूर के राजा तिग्लत्पिलेसेर का मन उभारा, और इन्होंने उन्हें अर्थात् रूबेनियों, गादियों और मनश्शे के आधे गोत्र के लोगों को बन्धुआ करके हलह, हाबोर और हारा और गोजान नदी के पास पहुँचा दिया; और वे आज के दिन तक वहीं रहते हैं।

< اول تواریخ 5 >