< Lukas 13 >

1 På samme tid kom nogen og fortalte ham om de galileere hvis blod Pilatus hadde blandet med deres offer.
उस समय कुछ लोग आ पहुँचे, और यीशु से उन गलीलियों की चर्चा करने लगे, जिनका लहू पिलातुस ने उन ही के बलिदानों के साथ मिलाया था।
2 Han svarte da og sa til dem: Tenker I at disse galileere var syndere fremfor alle andre galileere, fordi de har lidt dette?
यह सुनकर यीशु ने उनको उत्तर में यह कहा, “क्या तुम समझते हो, कि ये गलीली बाकी गलीलियों से पापी थे कि उन पर ऐसी विपत्ति पड़ी?
3 Nei, sier jeg eder; men dersom I ikke omvender eder, skal I alle omkomme likedan.
मैं तुम से कहता हूँ, कि नहीं; परन्तु यदि तुम मन न फिराओगेतो तुम सब भी इसी रीति से नाश होंगे।
4 Eller hine atten som tårnet ved Siloa falt over og slo ihjel, tenker I at de var skyldige fremfor alle mennesker som bor i Jerusalem?
या क्या तुम समझते हो, कि वे अठारह जन जिन पर शीलोह का गुम्मट गिरा, और वे दबकर मर गए: यरूशलेम के और सब रहनेवालों से अधिक अपराधी थे?
5 Nei, sier jeg eder; men dersom I ikke omvender eder, skal I alle omkomme på samme vis.
मैं तुम से कहता हूँ, कि नहीं; परन्तु यदि तुम मन न फिराओगे तो तुम भी सब इसी रीति से नाश होंगे।”
6 Men han sa denne lignelse: En mann hadde et fikentre som var plantet i hans vingård, og han kom og lette efter frukt på det, og fant ingen.
फिर उसने यह दृष्टान्त भी कहा, “किसी की अंगूर की बारीमें एक अंजीर का पेड़ लगा हुआ था: वह उसमें फल ढूँढ़ने आया, परन्तु न पाया।
7 Da sa han til vingårdsmannen: Se, i tre år er jeg nu kommet og har lett efter frukt på dette fikentre og har ikke funnet nogen; hugg det ned! Hvorfor skal det også opta jorden til ingen nytte?
तब उसने बारी के रखवाले से कहा, ‘देख तीन वर्ष से मैं इस अंजीर के पेड़ में फल ढूँढ़ने आता हूँ, परन्तु नहीं पाता, इसे काट डाल कि यह भूमि को भी क्यों रोके रहे?’
8 Men han svarte ham: Herre! la det ennu stå dette år, til jeg får gravd omkring det og lagt gjødning på,
उसने उसको उत्तर दिया, कि हे स्वामी, इसे इस वर्ष तो और रहने दे; कि मैं इसके चारों ओर खोदकर खाद डालूँ।
9 om det kanskje kunde bære til næste år! hvis ikke, da kan du hugge det ned.
अतः आगे को फले तो भला, नहीं तो उसे काट डालना।”
10 Og han holdt på å lære i en av synagogene på sabbaten;
१०सब्त के दिन वह एक आराधनालय में उपदेश दे रहा था।
11 og se, der var en kvinne som hadde hatt en vanmakts-ånd i atten år, og hun var krumbøid og kunde ikke rette sig helt op.
११वहाँ एक स्त्री थी, जिसे अठारह वर्ष से एक दुर्बल करनेवाली दुष्टात्मा लगी थी, और वह कुबड़ी हो गई थी, और किसी रीति से सीधी नहीं हो सकती थी।
12 Da Jesus så henne, kalte han henne til sig og sa til henne: Kvinne! du er løst fra din vanmakt.
१२यीशु ने उसे देखकर बुलाया, और कहा, “हे नारी, तू अपनी दुर्बलता से छूट गई।”
13 Og han la sine hender på henne, og straks rettet hun sig op og priste Gud.
१३तब उसने उस पर हाथ रखे, और वह तुरन्त सीधी हो गई, और परमेश्वर की बड़ाई करने लगी।
14 Da tok synagoge-forstanderen til orde - han var vred over at Jesus helbredet på sabbaten - og han sa til folket: Det er seks dager til å arbeide i; kom derfor på dem og la eder helbrede, og ikke på sabbatsdagen!
१४इसलिए कि यीशु ने सब्त के दिन उसे अच्छा किया था, आराधनालय का सरदार रिसियाकर लोगों से कहने लगा, “छः दिन हैं, जिनमें काम करना चाहिए, अतः उन ही दिनों में आकर चंगे हो; परन्तु सब्त के दिन में नहीं।”
15 Men Herren svarte ham og sa: I hyklere! vil ikke enhver av eder på sabbaten løse sin okse eller sitt asen fra krybben og gå bort og vanne dem?
१५यह सुनकर प्रभु ने उत्तर देकर कहा, “हे कपटियों, क्या सब्त के दिन तुम में से हर एक अपने बैल या गदहे को थान से खोलकर पानी पिलाने नहीं ले जाता?
16 Men denne, en Abrahams datter, som Satan har bundet, tenk, i atten år, skulde ikke hun bli løst av dette bånd på sabbatsdagen?
१६और क्या उचित न था, कि यह स्त्री जो अब्राहम की बेटी है, जिसे शैतान ने अठारह वर्ष से बाँध रखा था, सब्त के दिन इस बन्धन से छुड़ाई जाती?”
17 Da han sa dette, blev de til skamme alle som stod ham imot, og alt folket gledet sig over alle de herlige gjerninger han gjorde.
१७जब उसने ये बातें कहीं, तो उसके सब विरोधी लज्जित हो गए, और सारी भीड़ उन महिमा के कामों से जो वह करता था, आनन्दित हुई।
18 Derfor sa han: Hvad er Guds rike likt, og hvad skal jeg ligne det med?
१८फिर उसने कहा, “परमेश्वर का राज्य किसके समान है? और मैं उसकी उपमा किस से दूँ?
19 Det er likt et sennepskorn som en mann tok og la i sin have; og det vokste og blev til et tre, og himmelens fugler bygget rede i dets grener.
१९वह राई के एक दाने के समान है, जिसे किसी मनुष्य ने लेकर अपनी बारी में बोया: और वह बढ़कर पेड़ हो गया; और आकाश के पक्षियों ने उसकी डालियों पर बसेरा किया।”
20 Og atter sa han: Hvad skal jeg ligne Guds rike med?
२०उसने फिर कहा, “मैं परमेश्वर के राज्य कि उपमा किस से दूँ?
21 Det er likt en surdeig som en kvinne tok og skjulte i tre skjepper mel, til det blev syret alt sammen.
२१वह ख़मीर के समान है, जिसको किसी स्त्री ने लेकर तीन पसेरी आटे में मिलाया, और होते-होते सब आटा ख़मीर हो गया।”
22 Og han gikk omkring og lærte rundt om I byer og landsbyer, og tok veien til Jerusalem.
२२वह नगर-नगर, और गाँव-गाँव होकर उपदेश देता हुआ यरूशलेम की ओर जा रहा था।
23 En sa da til ham: Herre! er det få som blir frelst? Da sa han til dem:
२३और किसी ने उससे पूछा, “हे प्रभु, क्या उद्धार पानेवाले थोड़े हैं?” उसने उनसे कहा,
24 Strid for å komme inn igjennem den trange dør! for mange, sier jeg eder, skal søke å komme inn, og ikke være i stand til det.
२४“सकेत द्वार से प्रवेश करने का यत्न करो, क्योंकि मैं तुम से कहता हूँ, कि बहुत से प्रवेश करना चाहेंगे, और न कर सकेंगे।
25 Fra den stund av da husbonden har reist sig og lukket døren, og I begynner å stå utenfor og banke på døren og si: Herre, lukk op for oss! da skal han svare og si til eder: Jeg vet ikke hvor I er fra.
२५जब घर का स्वामी उठकर द्वार बन्द कर चुका हो, और तुम बाहर खड़े हुए द्वार खटखटाकर कहने लगो, ‘हे प्रभु, हमारे लिये खोल दे,’ और वह उत्तर दे कि मैं तुम्हें नहीं जानता, तुम कहाँ के हो?
26 Da skal I begynne å si: Vi åt og drakk for dine øine, og du lærte på våre gater!
२६तब तुम कहने लगोगे, ‘कि हमने तेरे सामने खाया-पीया और तूने हमारे बजारों में उपदेश दिया।’
27 Og han skal si: Jeg sier eder: Jeg vet ikke hvor I er fra; vik bort fra mig alle I som gjorde urett!
२७परन्तु वह कहेगा, मैं तुम से कहता हूँ, ‘मैं नहीं जानता तुम कहाँ से हो। हे कुकर्म करनेवालों, तुम सब मुझसे दूर हो।’
28 Der skal være gråt og tenners gnidsel når I får se Abraham og Isak og Jakob og alle profetene i Guds rike, men eder selv kastet utenfor.
२८वहाँ रोना और दाँत पीसना होगा, जब तुम अब्राहम और इसहाक और याकूब और सब भविष्यद्वक्ताओं को परमेश्वर के राज्य में बैठे, और अपने आपको बाहर निकाले हुए देखोगे।
29 Og det skal komme folk fra øst og vest og fra nord og syd, og de skal sitte til bords i Guds rike.
२९और पूर्व और पश्चिम; उत्तर और दक्षिण से लोग आकर परमेश्वर के राज्य के भोज में भागी होंगे।
30 Og se, der er de som er mellem de siste og skal bli de første, og der er de som er mellem de første og skal bli de siste.
३०यह जान लो, कितने पिछले हैं वे प्रथम होंगे, और कितने जो प्रथम हैं, वे पिछले होंगे।”
31 I samme stund kom nogen fariseere og sa til ham: Gå bort og dra herfra! for Herodes har i sinne å slå dig ihjel.
३१उसी घड़ी कितने फरीसियों ने आकर उससे कहा, “यहाँ से निकलकर चला जा; क्योंकि हेरोदेस तुझे मार डालना चाहता है।”
32 Og han sa til dem: Gå og si til den rev: Se, jeg driver ut onde ånder og fullfører helbredelser idag og imorgen, og på den tredje dag er jeg ved enden;
३२उसने उनसे कहा, “जाकर उस लोमड़ी से कह दो, कि देख मैं आज और कल दुष्टात्माओं को निकालता और बीमारों को चंगा करता हूँ और तीसरे दिन अपना कार्य पूरा करूँगा।
33 men jeg må vandre idag og imorgen og dagen derefter; for det går ikke an at en profet mister livet utenfor Jerusalem.
३३तो भी मुझे आज और कल और परसों चलना अवश्य है, क्योंकि हो नहीं सकता कि कोई भविष्यद्वक्ता यरूशलेम के बाहर मारा जाए।
34 Jerusalem! Jerusalem! du som slår ihjel profetene og stener dem som er sendt til dig! hvor ofte jeg vilde samle dine barn, likesom en høne samler sine kyllinger under sine vinger! Og I vilde ikke.
३४“हे यरूशलेम! हे यरूशलेम! तू जो भविष्यद्वक्ताओं को मार डालता है, और जो तेरे पास भेजे गए उन्हें पथराव करता है; कितनी ही बार मैंने यह चाहा, कि जैसे मुर्गी अपने बच्चों को अपने पंखों के नीचे इकट्ठे करती है, वैसे ही मैं भी तेरे बालकों को इकट्ठे करूँ, पर तुम ने यह न चाहा।
35 Se, eders hus skal overlates eder selv. Jeg sier eder at I ikke skal se mig før den stund kommer da I sier: Velsignet være han som kommer i Herrens navn!
३५देखो, तुम्हारा घर तुम्हारे लिये उजाड़ छोड़ा जाता है, और मैं तुम से कहता हूँ; जब तक तुम न कहोगे, ‘धन्य है वह, जो प्रभु के नाम से आता है,’ तब तक तुम मुझे फिर कभी न देखोगे।”

< Lukas 13 >