< Ii Regum 3 >

1 Ioram vero filius Ahab regnavit super Israhel in Samaria anno octavodecimo Iosaphat regis Iudae regnavitque duodecim annis
और शाह — ए — यहूदाह यहूसफ़त के अठारहवें बरस से अख़ीअब का बेटा यहूराम सामरिया में इस्राईल पर बादशाहत करने लगा, और उसने बारह साल बादशाहत की।
2 et fecit malum coram Domino sed non sicut pater suus et mater tulit enim statuas Baal quas fecerat pater eius
और उसने ख़ुदावन्द के ख़िलाफ़ गुनाह किया; लेकिन अपने बाप और अपनी माँ की तरह नहीं, क्यूँकि उसने बा'ल के उस सुतून को जो उसके बाप ने बनाया था दूर कर दिया।
3 verumtamen in peccatis Hieroboam filii Nabath qui peccare fecit Israhel adhesit nec recessit ab eis
तोभी वह नबात के बेटे युरब'आम के गुनाहों से, जिनसे उसने इस्राईल से गुनाह कराया था लिपटा रहा, और उनसे अपने आपको अलग न किया।
4 porro Mesa rex Moab nutriebat pecora multa et solvebat regi Israhel centum milia agnorum et centum milia arietum cum velleribus suis
मोआब का बादशाह मीसा बहुत भेड़ बकरियाँ रखता था, और इस्राईल के बादशाह को एक लाख बर्रों और एक लाख मेंढों की ऊन देता था।
5 cumque mortuus fuisset Ahab praevaricatus est foedus quod habebat cum rege Israhel
लेकिन जब अख़ीअब मर गया, तो मोआब का बादशाह इस्राईल के बादशाह से बाग़ी हो गया।
6 egressus est igitur rex Ioram in die illa de Samaria et recensuit universum Israhel
उस वक़्त यहूराम बादशाह ने सामरिया से निकलकर सारे इस्राईल का जाएज़ा लिया।
7 misitque ad Iosaphat regem Iuda dicens rex Moab recessit a me veni mecum contra Moab ad proelium qui respondit ascendam qui meus est tuus est populus meus populus tuus equi mei equi tui
और उसने जाकर यहूदाह के बादशाह यहूसफ़त से पुछवा भेजा,' “मोआब का बादशाह मुझ से बाग़ी हो गया है; इसलिए क्या तू मोआब से लड़ने के लिए मेरे साथ चलेगा?” उसने जवाब दिया, “मैं चलूँगा; क्यूँकि जैसा मैं हूँ। वैसा ही तू है, और जैसे मेरे लोग वैसे ही तेरे लोग, और जैसे मेरे घोड़े वैसे ही तेरे घोड़े हैं।”
8 dixitque per quam viam ascendemus at ille respondit per desertum Idumeae
तब उसने पूछा, “हम किस रास्ते से जाएँ?” उसने जवाब दिया, “अदोम के रास्ते से।”
9 perrexerunt igitur rex Israhel et rex Iuda et rex Edom et circumierunt per viam septem dierum nec erat aqua exercitui et iumentis quae sequebantur eos
चुनाँचे इस्राईल के बादशाह और यहूदाह के बादशाह और अदोम के बादशाह निकले; और उन्होंने सात दिन की मन्ज़िल का चक्कर काटा, और उनके लश्कर और चौपायों के लिए, जो पीछे पीछे आते थे, कहीं पानी न था।
10 dixitque rex Israhel eheu eheu eheu congregavit nos Dominus tres reges ut traderet in manu Moab
और इस्राईल के बादशाह ने कहा, “अफ़सोस कि ख़ुदावन्द ने इन तीन बादशाहों को इकट्ठा किया है, ताकि उनको मोआब के बादशाह के हवाले कर दे।”
11 et ait Iosaphat estne hic propheta Domini ut deprecemur Dominum per eum et respondit unus de servis regis Israhel est hic Heliseus filius Saphat qui fundebat aquam super manus Heliae
लेकिन यहूसफ़त ने कहा, “क्या ख़ुदावन्द के नबियों में से कोई यहाँ नहीं है, ताकि उसके वसीले से हम ख़ुदावन्द की मर्ज़ी मा'लूम करें?” और इस्राईल के बादशाह के ख़ादिमों में से एक ने जवाब दिया, “इलीशा' — बिन — साफ़त यहाँ है, जो एलियाह के हाथ पर पानी डालता था।”
12 et ait Iosaphat est apud eum sermo Domini descenditque ad eum rex Israhel et Iosaphat et rex Edom
यहूसफ़त ने कहा, “ख़ुदावन्द का कलाम उसके साथ है।” तब इस्राईल के बादशाह और यहूसफ़त और अदोम के बादशाह उसके पास गए।
13 dixit autem Heliseus ad regem Israhel quid mihi et tibi est vade ad prophetas patris tui et matris tuae et ait illi rex Israhel quare congregavit Dominus tres reges hos ut traderet eos in manu Moab
तब इलीशा' ने इस्राईल के बादशाह से कहा, “मुझ को तुझ से क्या काम? तू अपने बाप के नबियों और अपनी माँ के नबियों के पास जा।” पर इस्राईल के बादशाह ने उससे कहा, “नहीं, नहीं, क्यूँकि ख़ुदावन्द ने इन तीनों बादशाहों को इकट्ठा किया है, ताकि उनको मोआब के हवाले कर दे।”
14 dixit autem Heliseus vivit Dominus exercituum in cuius conspectu sto quod si non vultum Iosaphat regis Iudae erubescerem ne adtendissem quidem te nec respexissem
इलीशा' ने कहा, “रब्ब — उल — अफ़वाज की हयात की क़सम, जिसके आगे मैं खड़ा हूँ, अगर मुझे यहूदाह के बादशाह यहूसफ़त की हुज़ूरी के नज़दीक न होता, तो मैं तेरी तरफ़ नज़र भी न करता और न तुझे देखता।
15 nunc autem adducite mihi psalten cumque caneret psaltes facta est super eum manus Domini et ait
लेकिन ख़ैर, किसी बजाने वाले को मेरे पास लाओ।” और ऐसा हुआ कि जब उस बजाने वाले ने बजाया, तो ख़ुदावन्द का हाथ उस पर ठहरा।
16 haec dicit Dominus facite alveum torrentis huius fossas et fossas
तब उसने कहा, “ख़ुदावन्द यूँ फ़रमाता है, इस जंगल में ख़न्दक़ ही ख़न्दक़ खोद डालो।
17 haec enim dicit Dominus non videbitis ventum neque pluviam et alveus iste replebitur aquis et bibetis vos et familiae vestrae et iumenta vestra
क्यूँकि ख़ुदावन्द यूँ फ़रमाता है, 'तुम न हवा आती देखोगे और न पानी आते देखोगे, तोभी ये वादी पानी से भर जाएगी, और तुम भी पियोगे और तुम्हारे मवेशी और तुम्हारे जानवर भी।
18 parumque hoc est in conspectu Domini insuper tradet etiam Moab in manu vestra
और ये ख़ुदावन्द के लिए एक हल्की सी बात है; वह मोआबियों को भी तुम्हारे हाथ में कर देगा।
19 et percutietis omnem civitatem munitam et omnem urbem electam et universum lignum fructiferum succidetis cunctosque fontes aquarum obturabitis et omnem agrum egregium operietis lapidibus
और तुम हर फ़सीलदार शहर और उम्दा शहर क़ब्ज़ा लोगे, और हर अच्छे दरख़्त को काट डालोगे, और पानी के सब चश्मों को भर दोगे, और हर अच्छे खेत को पत्थरों से ख़राब कर दोगे।”
20 factum est igitur mane quando sacrificium offerri solet et ecce aquae veniebant per viam Edom et repleta est terra aquis
इसलिए सुबह को क़ुर्बानी पेश करने के वक़्त ऐसा हुआ, कि अदोम की राह से पानी बहता आया और वह मुल्क पानी से भर गया।
21 universi autem Moabitae audientes quod ascendissent reges ut pugnarent adversum eos convocaverunt omnes qui accincti erant balteo desuper et steterunt in terminis
जब सब मोआबियों ने ये सुना कि बादशाहों ने उनसे लड़ने के लिए चढ़ाई की है, तो वह सब जो हथियार बाँधने के क़ाबिल थे, और उम्र दराज़ भी, इकट्ठे होकर सरहद पर खड़े हो गए;
22 primoque mane surgentes et orto iam sole ex adverso aquarum viderunt Moabitae contra aquas rubras quasi sanguinem
और वह सुबह सवेरे उठे और सूरज पानी पर चमक रहा था, और मोआबियों को वह पानी जो उनके सामने था, ख़ून की तरह सुर्ख़ दिखाई दिया।
23 dixeruntque sanguis est gladii pugnaverunt reges contra se et caesi sunt mutuo nunc perge ad praedam Moab
तब वह कहने लगे, “ये तो खू़न है; वह बादशाह यक़ीनन हलाक हो गए हैं, और उन्होंने आपस में एक दूसरे को मार दिया है। इसलिए अब ऐ मोआब, लूट को चल।”
24 perrexeruntque in castra Israhel porro consurgens Israhel percussit Moab at illi fugerunt coram eis venerunt igitur qui vicerant et percusserunt Moab
जब वह इस्राईल की लश्करगाह में आए, तो इस्राईलियों ने उठकर मोआबियों को ऐसा मारा कि वह उनके आगे से भागे; पर वह आगे बढ़ कर मोआबियों को मारते मारते उनके मुल्क' में घुस गए।
25 et civitates destruxerunt et omnem agrum optimum mittentes singuli lapides repleverunt et universos fontes aquarum obturaverunt et omnia ligna fructifera succiderunt ita ut muri tantum fictiles remanerent et circumdata est civitas a fundibalariis et magna ex parte percussa
और उन्होंने शहरों को गिरा दिया, और ज़मीन के हर अच्छे ख़ित्ते' पर सभी ने एक एक पत्थर डालकर उसे भर दिया, और उन्होंने पानी के सब चश्में बन्द कर दिए, और सब अच्छे दरख़्त काट डाले, सिर्फ़ हरासत के पहाड़ ही के पत्थरों को बाक़ी छोड़ा, पर गोफ़न चलाने वालों ने उसको भी जा घेराऔर उसे मारा।
26 quod cum vidisset rex Moab praevaluisse scilicet hostes tulit secum septingentos viros educentes gladium ut inrumperet ad regem Edom et non potuerunt
जब मोआब के बादशाह ने देखा कि जंग उसके लिए निहायत सख़्त हो गई, तो उसने सात सौ तलवार वाले मर्द अपने साथ लिए, ताकि सफ़ चीर कर अदोम के बादशाह तक जा पहुँचे; पर वह ऐसा न कर सके।
27 arripiensque filium suum primogenitum qui regnaturus erat pro eo obtulit holocaustum super murum et facta est indignatio magna in Israhel statimque recesserunt ab eo et reversi sunt in terram suam
तब उसने अपने पहलौठे बेटे को लिया, जो उसकी जगह बादशाह होता, और उसे दीवार पर सोख़्तनी क़ुर्बानी के तौर पर पेश किया। यूँ इस्राईल पर बड़ा ग़ज़ब हुआ; तब वह उसके पास से हट गए और अपने मुल्क को लौट आए।

< Ii Regum 3 >