< Job 20 >

1 Respondens autem Sophar Naamathites, dixit:
तब नामाती सोपर ने कहा,
2 Idcirco cogitationes meæ variæ succedunt sibi, et mens in diversa rapitur.
“मेरा जी चाहता है कि उत्तर दूँ, और इसलिए बोलने में फुर्ती करता हूँ।
3 Doctrinam, qua me arguis, audiam, et spiritus intelligentiæ meæ respondebit mihi.
मैंने ऐसी डाँट सुनी जिससे मेरी निन्दा हुई, और मेरी आत्मा अपनी समझ के अनुसार तुझे उत्तर देती है।
4 Hoc scio a principio, ex quo positus est homo super terram,
क्या तू यह नियम नहीं जानता जो प्राचीन और उस समय का है, जब मनुष्य पृथ्वी पर बसाया गया,
5 Quod laus impiorum brevis sit, et gaudium hypocritæ ad instar puncti.
दुष्टों की विजय क्षण भर का होता है, और भक्तिहीनों का आनन्द पल भर का होता है?
6 Si ascenderit usque ad cælum superbia eius, et caput eius nubes tetigerit:
चाहे ऐसे मनुष्य का माहात्म्य आकाश तक पहुँच जाए, और उसका सिर बादलों तक पहुँचे,
7 Quasi sterquilinium in fine perdetur: et qui eum viderant, dicent: Ubi est?
तो भी वह अपनी विष्ठा के समान सदा के लिये नाश हो जाएगा; और जो उसको देखते थे वे पूछेंगे कि वह कहाँ रहा?
8 Velut somnium avolans non invenietur, transiet sicut visio nocturna.
वह स्वप्न के समान लोप हो जाएगा और किसी को फिर न मिलेगा; रात में देखे हुए रूप के समान वह रहने न पाएगा।
9 Oculus, qui eum viderat, non videbit, neque ultra intuebitur eum locus suus.
जिसने उसको देखा हो फिर उसे न देखेगा, और अपने स्थान पर उसका कुछ पता न रहेगा।
10 Filii eius atterentur egestate, et manus illius reddent ei dolorem suum.
१०उसके बच्चे कंगालों से भी विनती करेंगे, और वह अपना छीना हुआ माल फेर देगा।
11 Ossa eius implebuntur vitiis adolescentiæ eius, et cum eo in pulvere dormient.
११उसकी हड्डियों में जवानी का बल भरा हुआ है परन्तु वह उसी के साथ मिट्टी में मिल जाएगा।
12 Cum enim dulce fuerit in ore eius malum, abscondet illud sub lingua sua.
१२“चाहे बुराई उसको मीठी लगे, और वह उसे अपनी जीभ के नीचे छिपा रखे,
13 Parcet illi, et non derelinquet illud, et celabit in gutture suo.
१३और वह उसे बचा रखे और न छोड़े, वरन् उसे अपने तालू के बीच दबा रखे,
14 Panis eius in utero illius vertetur in fel aspidum intrinsecus.
१४तो भी उसका भोजन उसके पेट में पलटेगा, वह उसके अन्दर नाग का सा विष बन जाएगा।
15 Divitias, quas devoravit, evomet, et de ventre illius extrahet eas Deus.
१५उसने जो धन निगल लिया है उसे वह फिर उगल देगा; परमेश्वर उसे उसके पेट में से निकाल देगा।
16 Caput aspidum suget, et occidet eum lingua viperæ.
१६वह नागों का विष चूस लेगा, वह करैत के डसने से मर जाएगा।
17 (Non videat rivulos fluminis, torrentes mellis, et butyri.)
१७वह नदियों अर्थात् मधु और दही की नदियों को देखने न पाएगा।
18 Luet quæ fecit omnia, nec tamen consumetur: iuxta multitudinem adinventionum suarum, sic et sustinebit.
१८जिसके लिये उसने परिश्रम किया, उसको उसे लौटा देना पड़ेगा, और वह उसे निगलने न पाएगा; उसकी मोल ली हुई वस्तुओं से जितना आनन्द होना चाहिये, उतना तो उसे न मिलेगा।
19 Quoniam confringens nudavit pauperes: domum rapuit, et non ædificavit eam.
१९क्योंकि उसने कंगालों को पीसकर छोड़ दिया, उसने घर को छीन लिया, जिसे उसने नहीं बनाया।
20 Nec est satiatus venter eius: et cum habuerit quæ concupierat, possidere non poterit.
२०“लालसा के मारे उसको कभी शान्ति नहीं मिलती थी, इसलिए वह अपनी कोई मनभावनी वस्तु बचा न सकेगा।
21 Non remansit de cibo eius, et propterea nihil permanebit de bonis eius.
२१कोई वस्तु उसका कौर बिना हुए न बचती थी; इसलिए उसका कुशल बना न रहेगा
22 Cum satiatus fuerit, arctabitur, æstuabit, et omnis dolor irruet super eum.
२२पूरी सम्पत्ति रहते भी वह सकेती में पड़ेगा; तब सब दुःखियों के हाथ उस पर उठेंगे।
23 Utinam impleatur venter eius, ut emittat in eum iram furoris sui, et pluat super illum bellum suum.
२३ऐसा होगा, कि उसका पेट भरने पर होगा, परमेश्वर अपना क्रोध उस पर भड़काएगा, और रोटी खाने के समय वह उस पर पड़ेगा।
24 Fugiet arma ferrea, et irruet in arcum æreum.
२४वह लोहे के हथियार से भागेगा, और पीतल के धनुष से मारा जाएगा।
25 Eductus, et egrediens de vagina sua, et fulgurans in amaritudine sua: vadent, et venient super eum horribiles.
२५वह उस तीर को खींचकर अपने पेट से निकालेगा, उसकी चमकीली नोंक उसके पित्त से होकर निकलेगी, भय उसमें समाएगा।
26 Omnes tenebræ absconditæ sunt in occultis eius: devorabit eum ignis, qui non succenditur, affligetur relictus in tabernaculo suo.
२६उसके गड़े हुए धन पर घोर अंधकार छा जाएगा। वह ऐसी आग से भस्म होगा, जो मनुष्य की फूँकी हुई न हो; और उसी से उसके डेरे में जो बचा हो वह भी भस्म हो जाएगा।
27 Revelabunt cæli iniquitatem eius, et terra consurget adversus eum.
२७आकाश उसका अधर्म प्रगट करेगा, और पृथ्वी उसके विरुद्ध खड़ी होगी।
28 Apertum erit germen domus illius, detrahetur in die furoris Dei.
२८उसके घर की बढ़ती जाती रहेगी, वह परमेश्वर के क्रोध के दिन बह जाएगी।
29 Hæc est pars hominis impii a Deo, et hereditas verborum eius a Domino.
२९परमेश्वर की ओर से दुष्ट मनुष्य का अंश, और उसके लिये परमेश्वर का ठहराया हुआ भाग यही है।”

< Job 20 >