< Psalmorum 29 >

1 Psalmus David, In consummatione tabernaculi. Afferte Domino filii Dei: afferte Domino filios arietum:
ऐ फ़रिश्तों की जमा'त ख़ुदावन्द की, ख़ुदावन्द ही की तम्जीद — ओ — ता'ज़ीम करो।
2 Afferte Domino gloriam et honorem, afferte Domino gloriam nomini eius: adorate Dominum in atrio sancto eius.
ख़ुदावन्द की ऐसी तम्जीद करो, जो उसके नाम के शायाँ है। पाक आराइश के साथ ख़ुदावन्द को सिज्दा करो।
3 Vox Domini super aquas, Deus maiestatis intonuit: Dominus super aquas multas.
ख़ुदावन्द की आवाज़ बादलों पर है; ख़ुदा — ए — जुलजलाल गरजता है, ख़ुदावन्द पानी से भरे बादलों पर है।
4 Vox Domini in virtute: vox Domini in magnificentia.
ख़ुदावन्द की आवाज़ में क़ुदरत है; ख़ुदावन्द की आवाज़ में जलाल है।
5 Vox Domini confringentis cedros: et confringet Dominus cedros Libani:
ख़ुदावन्द की आवाज़ देवदारों को तोड़ डालती है; बल्कि ख़ुदावन्द लुबनान के देवदारों को टुकड़े टुकड़े कर देता है।
6 Et comminuet eas tamquam vitulum Libani: et dilectus quemadmodum filius unicornium.
वह उनको बछड़े की तरह, लुबनान और सिरयून को जंगली बछड़े की तरह कुदाता है।
7 Vox Domini intercidentis flammam ignis:
ख़ुदावन्द की आवाज़ आग के शो'लों को चीरती है।
8 vox Domini concutientis desertum: et commovebit Dominus desertum Cades.
ख़ुदावन्द की आवाज़ वीरान को हिला देती है; ख़ुदावन्द क़ादिस के वीरान को हिला डालता है।
9 Vox Domini præparantis cervos, et revelabit condensa: et in templo eius omnes dicent gloriam.
ख़ुदावन्द की आवाज़ से हिरनीयों के हमल गिर जाते हैं; और वह जंगलों को बेबर्ग कर देती है; उसकी हैकल में हर एक जलाल ही जलाल पुकारता है।
10 Dominus diluvium inhabitare facit: et sedebit Dominus Rex in æternum.
ख़ुदावन्द तूफ़ान के वक़्त तख़्तनशीन था; बल्कि ख़ुदावन्द हमेशा तक तख़्तनशीन है।
11 Dominus virtutem populo suo dabit: Dominus benedicet populo suo in pace.
ख़ुदावन्द अपनी उम्मत को ज़ोर बख़्शेगा; ख़ुदावन्द अपनी उम्मत को सलामती की बरकत देगा।

< Psalmorum 29 >