< भजन संहिता 127 >

1 सुलैमान की यात्रा का गीत यदि घर को यहोवा न बनाए, तो उसके बनानेवालों का परिश्रम व्यर्थ होगा। यदि नगर की रक्षा यहोवा न करे, तो रखवाले का जागना व्यर्थ ही होगा।
Ein song til høgtidsferderne; av Salomo. Dersom Herren ikkje byggjer huset, arbeider dei fåfengt som byggjer på det. Dersom Herren ikkje vaktar byen, so vaker vakti fåfengt.
2 तुम जो सवेरे उठते और देर करके विश्राम करते और कठोर परिश्रम की रोटी खाते हो, यह सब तुम्हारे लिये व्यर्थ ही है; क्योंकि वह अपने प्रियों को यों ही नींद प्रदान करता है।
Fåfengt stend de tidleg upp og sit til seint på kvelden og et det mødsame brød; det same gjev han venen sin som søv.
3 देखो, बच्चे यहोवा के दिए हुए भाग हैं, गर्भ का फल उसकी ओर से प्रतिफल है।
Sjå, born er Herrens gåva, livsfrukt er ei løn.
4 जैसे वीर के हाथ में तीर, वैसे ही जवानी के बच्चे होते हैं।
Som piler i kjempehand, soleis er ungdoms søner.
5 क्या ही धन्य है वह पुरुष जिसने अपने तरकश को उनसे भर लिया हो! वह फाटक के पास अपने शत्रुओं से बातें करते संकोच न करेगा।
Sæl er den mann som hev sitt pilehus fullt av deim! Ikkje skal dei verta til skammar, når dei talar med fiendar i porten.

< भजन संहिता 127 >