< भजन संहिता 119 >

1 आलेफ क्या ही धन्य हैं वे जो चाल के खरे हैं, और यहोवा की व्यवस्था पर चलते हैं!
Sæle er dei som gjeng ein ulastande veg, dei som ferdast i Herrens lov!
2 क्या ही धन्य हैं वे जो उसकी चितौनियों को मानते हैं, और पूर्ण मन से उसके पास आते हैं!
Sæle er dei som tek vare på hans vitnemål, som søkjer honom av alt sitt hjarta,
3 फिर वे कुटिलता का काम नहीं करते, वे उसके मार्गों में चलते हैं।
dei som ikkje gjer urett, men vandrar på hans vegar.
4 तूने अपने उपदेश इसलिए दिए हैं, कि हम उसे यत्न से माने।
Du hev gjeve dine fyresegner, at ein skal halda deim vel.
5 भला होता कि तेरी विधियों को मानने के लिये मेरी चाल चलन दृढ़ हो जाए!
Å, kunde vegarne mine verta faste, so eg heldt dine fyreskrifter!
6 तब मैं तेरी सब आज्ञाओं की ओर चित्त लगाए रहूँगा, और मैं लज्जित न होऊँगा।
Då skal eg ikkje verta til skammar når eg gjev gaum etter alle dine bodord.
7 जब मैं तेरे धर्ममय नियमों को सीखूँगा, तब तेरा धन्यवाद सीधे मन से करूँगा।
Eg vil takka deg av eit ærlegt hjarta når eg lærer dine rettferdsdomar.
8 मैं तेरी विधियों को मानूँगा: मुझे पूरी रीति से न तज!
Dine fyreskrifter vil eg halda, du må ikkje reint forlata meg.
9 बेथ जवान अपनी चाल को किस उपाय से शुद्ध रखे? तेरे वचन का पालन करने से।
Korleis skal ein ungdom halda stigen sin rein? Når han held seg etter ditt ord.
10 १० मैं पूरे मन से तेरी खोज में लगा हूँ; मुझे तेरी आज्ञाओं की बाट से भटकने न दे!
Av alt mitt hjarta hev eg søkt deg, lat meg ikkje villast burt frå dine bodord!
11 ११ मैंने तेरे वचन को अपने हृदय में रख छोड़ा है, कि तेरे विरुद्ध पाप न करूँ।
I hjarta mitt hev eg gøymt ditt ord, so eg ikkje skal synda imot deg.
12 १२ हे यहोवा, तू धन्य है; मुझे अपनी विधियाँ सिखा!
Lova vere du, Herre! Lær meg dine fyreskrifter!
13 १३ तेरे सब कहे हुए नियमों का वर्णन, मैंने अपने मुँह से किया है।
Med lipporne mine hev eg forkynt alle rettar frå din munn.
14 १४ मैं तेरी चितौनियों के मार्ग से, मानो सब प्रकार के धन से हर्षित हुआ हूँ।
Eg er glad i vegen etter dine vitnemål som i all rikdom.
15 १५ मैं तेरे उपदेशों पर ध्यान करूँगा, और तेरे मार्गों की ओर दृष्टि रखूँगा।
På dine fyresegner vil eg grunda og skoda på dine stigar.
16 १६ मैं तेरी विधियों से सुख पाऊँगा; और तेरे वचन को न भूलूँगा।
I dine fyreskrifter vil eg hava hugnad, og ikkje vil eg gløyma ditt ord.
17 १७ गिमेल अपने दास का उपकार कर कि मैं जीवित रहूँ, और तेरे वचन पर चलता रहूँ।
Gjer vel imot din tenar, at eg må liva! so vil eg halda ditt ord.
18 १८ मेरी आँखें खोल दे, कि मैं तेरी व्यवस्था की अद्भुत बातें देख सकूँ।
Lat upp augo mine, at eg kann skoda underlege ting i di lov!
19 १९ मैं तो पृथ्वी पर परदेशी हूँ; अपनी आज्ञाओं को मुझसे छिपाए न रख!
Ein gjest er eg på jordi, løyn ikkje dine bodord for meg!
20 २० मेरा मन तेरे नियमों की अभिलाषा के कारण हर समय खेदित रहता है।
Mi sjæl er sunderknasa av lengting etter dine rettar all tid.
21 २१ तूने अभिमानियों को, जो श्रापित हैं, घुड़का है, वे तेरी आज्ञाओं से भटके हुए हैं।
Du hev truga dei stormodige, dei forbanna, som fer vilt frå dine bodord.
22 २२ मेरी नामधराई और अपमान दूर कर, क्योंकि मैं तेरी चितौनियों को पकड़े हूँ।
Tak burt frå meg skam og vanvyrdnad! for dine vitnemål hev eg teke vare på.
23 २३ हाकिम भी बैठे हुए आपस में मेरे विरुद्ध बातें करते थे, परन्तु तेरा दास तेरी विधियों पर ध्यान करता रहा।
Jamvel hovdingar hev sete i samrøda mot meg; din tenar grundar på dine fyreskrifter.
24 २४ तेरी चितौनियाँ मेरा सुखमूल और मेरे मंत्री हैं।
Dine vitnemål er og min hugnad, dei er mine rådgjevarar.
25 २५ दाल्थ मैं धूल में पड़ा हूँ; तू अपने वचन के अनुसार मुझ को जिला!
Mi sjæl ligg nedi dusti, haldt meg i live etter ditt ord!
26 २६ मैंने अपनी चाल चलन का तुझ से वर्णन किया है और तूने मेरी बात मान ली है; तू मुझ को अपनी विधियाँ सिखा!
Eg fortalde um mine vegar, og du svara meg; lær meg dine fyreskrifter!
27 २७ अपने उपदेशों का मार्ग मुझे समझा, तब मैं तेरे आश्चर्यकर्मों पर ध्यान करूँगा।
Lat meg få skyna vegen etter dine fyresegner! So vil eg grunda på dine under.
28 २८ मेरा जीव उदासी के मारे गल चला है; तू अपने वचन के अनुसार मुझे सम्भाल!
Mi sjæl græt av sorg; reis meg upp etter ditt ord!
29 २९ मुझ को झूठ के मार्ग से दूर कर; और कृपा करके अपनी व्यवस्था मुझे दे।
Snu lygnevegen burt frå meg, og unn meg di lov!
30 ३० मैंने सच्चाई का मार्ग चुन लिया है, तेरे नियमों की ओर मैं चित्त लगाए रहता हूँ।
Truskaps veg hev eg valt, dine rettar hev eg sett framfyre meg.
31 ३१ मैं तेरी चितौनियों में लौलीन हूँ, हे यहोवा, मुझे लज्जित न होने दे!
Eg heng fast ved dine vitnemål, Herre, lat meg ikkje verta til skammar!
32 ३२ जब तू मेरा हियाव बढ़ाएगा, तब मैं तेरी आज्ञाओं के मार्ग में दौड़ूँगा।
Vegen etter dine bodord vil eg springa, for du trøystar mitt hjarta.
33 ३३ हे हे यहोवा, मुझे अपनी विधियों का मार्ग सिखा दे; तब मैं उसे अन्त तक पकड़े रहूँगा।
Herre, vis meg vegen etter dine fyreskrifter! so vil eg fara honom alt til endes.
34 ३४ मुझे समझ दे, तब मैं तेरी व्यवस्था को पकड़े रहूँगा और पूर्ण मन से उस पर चलूँगा।
Gjev meg skyn, so vil eg taka vare på di lov og halda henne av alt mitt hjarta.
35 ३५ अपनी आज्ञाओं के पथ में मुझ को चला, क्योंकि मैं उसी से प्रसन्न हूँ।
Leid meg på dine bodords stig, for han er til hugnad for meg.
36 ३६ मेरे मन को लोभ की ओर नहीं, अपनी चितौनियों ही की ओर फेर दे।
Bøyg mitt hjarta til dine vitnemål og ikkje til urett vinning!
37 ३७ मेरी आँखों को व्यर्थ वस्तुओं की ओर से फेर दे; तू अपने मार्ग में मुझे जिला।
Vend augo mine burt, so dei ikkje ser etter fåfengd, haldt meg i live på din veg!
38 ३८ तेरा वादा जो तेरे भय माननेवालों के लिये है, उसको अपने दास के निमित्त भी पूरा कर।
Uppfyll for din tenar ordet ditt, som gjer at ein ottast deg!
39 ३९ जिस नामधराई से मैं डरता हूँ, उसे दूर कर; क्योंकि तेरे नियम उत्तम हैं।
Tak burt ifrå meg mi skjemsla som eg er rædd, for dine rettar er gode.
40 ४० देख, मैं तेरे उपदेशों का अभिलाषी हूँ; अपने धर्म के कारण मुझ को जिला।
Sjå, eg lengtar etter dine fyresegner, haldt meg i live ved di rettferd.
41 ४१ वाव हे यहोवा, तेरी करुणा और तेरा किया हुआ उद्धार, तेरे वादे के अनुसार, मुझ को भी मिले;
Lat di miskunn, Herre, koma yver meg, di frelsa etter ditt ord!
42 ४२ तब मैं अपनी नामधराई करनेवालों को कुछ उत्तर दे सकूँगा, क्योंकि मेरा भरोसा, तेरे वचन पर है।
Eg vil gjeva svar til honom som spottar meg; for eg lit på ditt ord.
43 ४३ मुझे अपने सत्य वचन कहने से न रोक क्योंकि मेरी आशा तेरे नियमों पर है।
Riv ikkje sannings ord so reint or munnen min, for på dine domar ventar eg.
44 ४४ तब मैं तेरी व्यवस्था पर लगातार, सदा सर्वदा चलता रहूँगा;
Stødt vil eg halda di lov, æveleg og alltid.
45 ४५ और मैं चौड़े स्थान में चला फिरा करूँगा, क्योंकि मैंने तेरे उपदेशों की सुधि रखी है।
Lat meg ferdast i det frie, for eg spør etter dine fyresegner!
46 ४६ और मैं तेरी चितौनियों की चर्चा राजाओं के सामने भी करूँगा, और लज्जित न होऊँगा;
Eg vil tala um dine vitnemål for kongar, og eg skal ikkje verta til skammar.
47 ४७ क्योंकि मैं तेरी आज्ञाओं के कारण सुखी हूँ, और मैं उनसे प्रीति रखता हूँ।
Eg vil frygda meg ved dine bodord, som eg elskar.
48 ४८ मैं तेरी आज्ञाओं की ओर जिनमें मैं प्रीति रखता हूँ, हाथ फैलाऊँगा और तेरी विधियों पर ध्यान करूँगा।
Eg vil lyfta mine hender til dine bodord som eg elskar, og eg vil grunda på dine fyreskrifter.
49 ४९ ज़ैन जो वादा तूने अपने दास को दिया है, उसे स्मरण कर, क्योंकि तूने मुझे आशा दी है।
Kom i hug ditt ord til din tenar, med di du hev gjeve meg von!
50 ५० मेरे दुःख में मुझे शान्ति उसी से हुई है, क्योंकि तेरे वचन के द्वारा मैंने जीवन पाया है।
Det er mi trøyst i min vesaldom, at ditt ord hev halde meg i live.
51 ५१ अहंकारियों ने मुझे अत्यन्त ठट्ठे में उड़ाया है, तो भी मैं तेरी व्यवस्था से नहीं हटा।
Ovmodige hev spotta meg mykje, frå di lov hev eg ikkje vike.
52 ५२ हे यहोवा, मैंने तेरे प्राचीन नियमों को स्मरण करके शान्ति पाई है।
Eg kom i hug, Herre, dine domar frå gamle dagar, og eg vart trøysta.
53 ५३ जो दुष्ट तेरी व्यवस्था को छोड़े हुए हैं, उनके कारण मैं क्रोध से जलता हूँ।
Brennande harm hev eg vorte på dei ugudlege som forlet di lov.
54 ५४ जहाँ मैं परदेशी होकर रहता हूँ, वहाँ तेरी विधियाँ, मेरे गीत गाने का विषय बनी हैं।
Dine fyreskrifter hev vorte mine lovsongar i det hus der eg bur som framand.
55 ५५ हे यहोवा, मैंने रात को तेरा नाम स्मरण किया, और तेरी व्यवस्था पर चला हूँ।
Um natti kom eg ditt namn i hug, Herre, og eg heldt di lov.
56 ५६ यह मुझसे इस कारण हुआ, कि मैं तेरे उपदेशों को पकड़े हुए था।
Dette timdest meg, at eg fekk taka vare på dine fyreskrifter.
57 ५७ हेथ यहोवा मेरा भाग है; मैंने तेरे वचनों के अनुसार चलने का निश्चय किया है।
Herren er min lut, sagde eg, med di eg heldt dine ord.
58 ५८ मैंने पूरे मन से तुझे मनाया है; इसलिए अपने वादे के अनुसार मुझ पर दया कर।
Eg naudbad deg av alt mitt hjarta: «Ver miskunnsam imot meg etter ditt ord!»
59 ५९ मैंने अपनी चाल चलन को सोचा, और तेरी चितौनियों का मार्ग लिया।
Eg tenkte på mine vegar og vende mine føter til dine vitnemål.
60 ६० मैंने तेरी आज्ञाओं के मानने में विलम्ब नहीं, फुर्ती की है।
Eg skunda meg og tøvra ikkje med å halda dine bodord.
61 ६१ मैं दुष्टों की रस्सियों से बन्ध गया हूँ, तो भी मैं तेरी व्यवस्था को नहीं भूला।
Bandi til dei ugudlege hev snørt meg inn, di lov hev eg ikkje gløymt.
62 ६२ तेरे धर्ममय नियमों के कारण मैं आधी रात को तेरा धन्यवाद करने को उठूँगा।
Midt på natti stend eg upp og vil takka deg for dine rettferdslover.
63 ६३ जितने तेरा भय मानते और तेरे उपदेशों पर चलते हैं, उनका मैं संगी हूँ।
Eg held meg til alle deim som ottast deg, og som held dine fyresegner.
64 ६४ हे यहोवा, तेरी करुणा पृथ्वी में भरी हुई है; तू मुझे अपनी विधियाँ सिखा!
Av di miskunn, Herre, er jordi full; lær meg dine fyreskrifter!
65 ६५ टेथ हे यहोवा, तूने अपने वचन के अनुसार अपने दास के संग भलाई की है।
Tenaren din hev du gjort vel imot, Herre, etter ditt ord.
66 ६६ मुझे भली विवेक-शक्ति और समझ दे, क्योंकि मैंने तेरी आज्ञाओं का विश्वास किया है।
Lær meg god skynsemd og kunnskap! for eg trur på dine bodord.
67 ६७ उससे पहले कि मैं दुःखित हुआ, मैं भटकता था; परन्तु अब मैं तेरे वचन को मानता हूँ।
Fyrr eg vart nedbøygd, for eg vilt, men no held eg ditt ord.
68 ६८ तू भला है, और भला करता भी है; मुझे अपनी विधियाँ सिखा।
Du er god og gjer godt, lær meg dine fyreskrifter!
69 ६९ अभिमानियों ने तो मेरे विरुद्ध झूठ बात गढ़ी है, परन्तु मैं तेरे उपदेशों को पूरे मन से पकड़े रहूँगा।
Dei ovmodige hev spunne i hop lygn imot meg, av alt mitt hjarta held eg dine fyresegner.
70 ७० उनका मन मोटा हो गया है, परन्तु मैं तेरी व्यवस्था के कारण सुखी हूँ।
Deira hjarta er feitt som talg; eg fegnast ved di lov.
71 ७१ मुझे जो दुःख हुआ वह मेरे लिये भला ही हुआ है, जिससे मैं तेरी विधियों को सीख सकूँ।
Det var godt for meg at eg vart nedbøygd, so eg kunde læra dine fyreskrifter.
72 ७२ तेरी दी हुई व्यवस्था मेरे लिये हजारों रुपयों और मुहरों से भी उत्तम है।
Lovi frå din munn er betre for meg enn tusund stykke gull og sylv.
73 ७३ योध तेरे हाथों से मैं बनाया और रचा गया हूँ; मुझे समझ दे कि मैं तेरी आज्ञाओं को सीखूँ।
Dine hender hev gjort meg og laga meg til, gjev meg skyn, so eg kann læra dine bodord!
74 ७४ तेरे डरवैये मुझे देखकर आनन्दित होंगे, क्योंकि मैंने तेरे वचन पर आशा लगाई है।
Dei som ottast deg, skal sjå meg og gleda seg, for på ditt ord ventar eg.
75 ७५ हे यहोवा, मैं जान गया कि तेरे नियम धर्ममय हैं, और तूने अपने सच्चाई के अनुसार मुझे दुःख दिया है।
Eg veit, Herre, at dine domar er rettferd, og at du i truskap hev bøygt meg ned.
76 ७६ मुझे अपनी करुणा से शान्ति दे, क्योंकि तूने अपने दास को ऐसा ही वादा दिया है।
Lat di miskunn vera til trøyst for meg, etter det du hev sagt til din tenar!
77 ७७ तेरी दया मुझ पर हो, तब मैं जीवित रहूँगा; क्योंकि मैं तेरी व्यवस्था से सुखी हूँ।
Lat di miskunn koma yver meg so eg kann liva! for di lov er mi lyst.
78 ७८ अहंकारी लज्जित किए जाए, क्योंकि उन्होंने मुझे झूठ के द्वारा गिरा दिया है; परन्तु मैं तेरे उपदेशों पर ध्यान करूँगा।
Lat dei ovmodige verta skjemde! for dei hev trykt meg utan årsak. Eg grundar på dine fyresegner.
79 ७९ जो तेरा भय मानते हैं, वह मेरी ओर फिरें, तब वे तेरी चितौनियों को समझ लेंगे।
Lat deim snu seg til meg, dei som ottast deg, og kjenner dine vitnemål!
80 ८० मेरा मन तेरी विधियों के मानने में सिद्ध हो, ऐसा न हो कि मुझे लज्जित होना पड़े।
Lat mitt hjarta vera fullkome i dine fyreskrifter, so eg ikkje skal verta til skammar!
81 ८१ क़ाफ मेरा प्राण तेरे उद्धार के लिये बैचेन है; परन्तु मुझे तेरे वचन पर आशा रहती है।
Mi sjæl naudstundar etter di frelsa, eg ventar på ditt ord.
82 ८२ मेरी आँखें तेरे वादे के पूरे होने की बाट जोहते-जोहते धुंधली पड़ गईं है; और मैं कहता हूँ कि तू मुझे कब शान्ति देगा?
Mine augo naudstundar etter ditt ord, og eg segjer: «Når vil du trøysta meg?»
83 ८३ क्योंकि मैं धुएँ में की कुप्पी के समान हो गया हूँ, तो भी तेरी विधियों को नहीं भूला।
For eg er som ei lerflaska i røyk; dine fyreskrifter gløymer eg ikkje.
84 ८४ तेरे दास के कितने दिन रह गए हैं? तू मेरे पीछे पड़े हुओं को दण्ड कब देगा?
Kor mange er vel dagarne for din tenar? Når vil du halda dom yver deim som forfylgjer meg?
85 ८५ अहंकारी जो तेरी व्यवस्था के अनुसार नहीं चलते, उन्होंने मेरे लिये गड्ढे खोदे हैं।
Dei ovmodige hev grave graver for meg, dei som ikkje liver etter di lov.
86 ८६ तेरी सब आज्ञाएँ विश्वासयोग्य हैं; वे लोग झूठ बोलते हुए मेरे पीछे पड़े हैं; तू मेरी सहायता कर!
Alle dine bodord er trufaste; med lygn forfylgjer dei meg; hjelp meg!
87 ८७ वे मुझ को पृथ्वी पर से मिटा डालने ही पर थे, परन्तु मैंने तेरे उपदेशों को नहीं छोड़ा।
Dei hadde so nær tynt meg i landet, men eg hev ikkje forlate dine fyresegner.
88 ८८ अपनी करुणा के अनुसार मुझ को जिला, तब मैं तेरी दी हुई चितौनी को मानूँगा।
Haldt meg i live etter di miskunn! So vil eg taka vare på vitnemålet frå din munn.
89 ८९ लामेध हे यहोवा, तेरा वचन, आकाश में सदा तक स्थिर रहता है।
Til æveleg tid, Herre, stend ditt ord fast i himmelen.
90 ९० तेरी सच्चाई पीढ़ी से पीढ़ी तक बनी रहती है; तूने पृथ्वी को स्थिर किया, इसलिए वह बनी है।
Frå ætt til ætt varer din truskap, du hev grunnfest jordi, og ho stend.
91 ९१ वे आज के दिन तक तेरे नियमों के अनुसार ठहरे हैं; क्योंकि सारी सृष्टि तेरे अधीन है।
Til å setja dine domar i verk stend dei der i dag; for alle ting er dine tenarar.
92 ९२ यदि मैं तेरी व्यवस्था से सुखी न होता, तो मैं दुःख के समय नाश हो जाता।
Dersom ikkje di lov hadde vore mi lyst, so hadde eg forgjengest i mi djupe naud.
93 ९३ मैं तेरे उपदेशों को कभी न भूलूँगा; क्योंकि उन्हीं के द्वारा तूने मुझे जिलाया है।
I all æva skal eg ikkje gløyma dine fyresegner, for ved deim hev du halde meg i live.
94 ९४ मैं तेरा ही हूँ, तू मेरा उद्धार कर; क्योंकि मैं तेरे उपदेशों की सुधि रखता हूँ।
Din er eg, frels meg! for dine fyresegner hev eg spurt etter.
95 ९५ दुष्ट मेरा नाश करने के लिये मेरी घात में लगे हैं; परन्तु मैं तेरी चितौनियों पर ध्यान करता हूँ।
På meg hev dei ugudlege venta og vil tyna meg; på dine vitnemål agtar eg.
96 ९६ मैंने देखा है कि प्रत्येक पूर्णता की सीमा होती है, परन्तु तेरी आज्ञा का विस्तार बड़ा और सीमा से परे है।
På alt det fullkomne hev eg set ein ende; men dine bodord rekk ovleg vidt.
97 ९७ मीम आहा! मैं तेरी व्यवस्था में कैसी प्रीति रखता हूँ! दिन भर मेरा ध्यान उसी पर लगा रहता है।
Kor eg hev lovi di kjær! Heile dagen er ho i min tanke.
98 ९८ तू अपनी आज्ञाओं के द्वारा मुझे अपने शत्रुओं से अधिक बुद्धिमान करता है, क्योंकि वे सदा मेरे मन में रहती हैं।
Dine bodord gjer meg visare enn mine fiendar, for æveleg eig eg deim.
99 ९९ मैं अपने सब शिक्षकों से भी अधिक समझ रखता हूँ, क्योंकि मेरा ध्यान तेरी चितौनियों पर लगा है।
Eg hev vorte klokare enn alle mine lærarar, for eg grundar på dine vitnemål.
100 १०० मैं पुरनियों से भी समझदार हूँ, क्योंकि मैं तेरे उपदेशों को पकड़े हुए हूँ।
Eg er vitugare enn dei gamle, for dine fyresegner hev eg teke vare på.
101 १०१ मैंने अपने पाँवों को हर एक बुरे रास्ते से रोक रखा है, जिससे मैं तेरे वचन के अनुसार चलूँ।
Frå kvar vond stig hev eg halde mine føter burte, so eg kunde halda ditt ord.
102 १०२ मैं तेरे नियमों से नहीं हटा, क्योंकि तू ही ने मुझे शिक्षा दी है।
Frå dine lover hev eg ikkje vike, for du hev lært meg upp.
103 १०३ तेरे वचन मुझ को कैसे मीठे लगते हैं, वे मेरे मुँह में मधु से भी मीठे हैं!
Kor søt din tale er for gomen min, betre enn honning for munnen min.
104 १०४ तेरे उपदेशों के कारण मैं समझदार हो जाता हूँ, इसलिए मैं सब मिथ्या मार्गों से बैर रखता हूँ।
Av dine fyresegner fær eg vit, difor hatar eg kvar lygnestig.
105 १०५ नून तेरा वचन मेरे पाँव के लिये दीपक, और मेरे मार्ग के लिये उजियाला है।
Ditt ord er ei lykt for min fot og eit ljos for min stig.
106 १०६ मैंने शपथ खाई, और ठान लिया है कि मैं तेरे धर्ममय नियमों के अनुसार चलूँगा।
Eg hev svore og hev halde det, å taka vare på dine rettferdslover.
107 १०७ मैं अत्यन्त दुःख में पड़ा हूँ; हे यहोवा, अपने वादे के अनुसार मुझे जिला।
Eg er ovleg nedbøygd; Herre, haldt meg i live etter ditt ord!
108 १०८ हे यहोवा, मेरे वचनों को स्वेच्छाबलि जानकर ग्रहण कर, और अपने नियमों को मुझे सिखा।
Lat min munns offer tekkjast deg, Herre, og lær meg dine rettar!
109 १०९ मेरा प्राण निरन्तर मेरी हथेली पर रहता है, तो भी मैं तेरी व्यवस्था को भूल नहीं गया।
Eg gjeng alltid med livet i neven, men di lov hev eg ikkje gløymt.
110 ११० दुष्टों ने मेरे लिये फंदा लगाया है, परन्तु मैं तेरे उपदेशों के मार्ग से नहीं भटका।
Dei ugudlege hev lagt snara for meg; men frå dine fyresegner hev eg ikkje villa meg burt.
111 १११ मैंने तेरी चितौनियों को सदा के लिये अपना निज भागकर लिया है, क्योंकि वे मेरे हृदय के हर्ष का कारण है।
Til æveleg eiga hev eg fenge dine vitnemål, for dei er mi hjartans gleda.
112 ११२ मैंने अपने मन को इस बात पर लगाया है, कि अन्त तक तेरी विधियों पर सदा चलता रहूँ।
Eg hev bøygt mitt hjarta til å gjera etter dine fyreskrifter, æveleg og til endes.
113 ११३ सामेख मैं दुचित्तों से तो बैर रखता हूँ, परन्तु तेरी व्यवस्था से प्रीति रखता हूँ।
Dei tvihuga hatar eg, men di lov elskar eg.
114 ११४ तू मेरी आड़ और ढाल है; मेरी आशा तेरे वचन पर है।
Du er mi livd og min skjold, og på ditt ord ventar eg.
115 ११५ हे कुकर्मियों, मुझसे दूर हो जाओ, कि मैं अपने परमेश्वर की आज्ञाओं को पकड़े रहूँ!
Vik frå meg, de som gjer vondt, at eg kann halda min Guds bodord!
116 ११६ हे यहोवा, अपने वचन के अनुसार मुझे सम्भाल, कि मैं जीवित रहूँ, और मेरी आशा को न तोड़!
Haldt meg uppe etter ditt ord, so eg kann liva, og lat meg ikkje verta til skammar med mi von!
117 ११७ मुझे थामे रख, तब मैं बचा रहूँगा, और निरन्तर तेरी विधियों की ओर चित्त लगाए रहूँगा!
Haldt meg uppe, so eg kann verta frelst! So vil eg alltid sjå med lyst på dine fyreskrifter.
118 ११८ जितने तेरी विधियों के मार्ग से भटक जाते हैं, उन सब को तू तुच्छ जानता है, क्योंकि उनकी चतुराई झूठ है।
Du agtar for inkje alle deim som fer vilt frå dine fyreskrifter; for deira svik er fåfengd.
119 ११९ तूने पृथ्वी के सब दुष्टों को धातु के मैल के समान दूर किया है; इस कारण मैं तेरी चितौनियों से प्रीति रखता हूँ।
Som slagg kastar du burt alle ugudlege på jordi; difor elskar eg dine vitnemål.
120 १२० तेरे भय से मेरा शरीर काँप उठता है, और मैं तेरे नियमों से डरता हूँ।
Eg rys i holdet av rædsla for deg, og for dine domar ottast eg.
121 १२१ ऐन मैंने तो न्याय और धर्म का काम किया है; तू मुझे अत्याचार करनेवालों के हाथ में न छोड़।
Eg hev gjort rett og rettferd, du vil ikkje gjeva meg yver til deim som trykkjer meg.
122 १२२ अपने दास की भलाई के लिये जामिन हो, ताकि अहंकारी मुझ पर अत्याचार न करने पाएँ।
Gakk i borg for tenaren din, so det må ganga honom vel! lat ikkje dei ovmodige trykkja meg!
123 १२३ मेरी आँखें तुझ से उद्धार पाने, और तेरे धर्ममय वचन के पूरे होने की बाट जोहते-जोहते धुँधली पड़ गई हैं।
Augo mine naudstundar etter di frelsa og etter ditt rettferdsord.
124 १२४ अपने दास के संग अपनी करुणा के अनुसार बर्ताव कर, और अपनी विधियाँ मुझे सिखा।
Gjer med din tenar etter di miskunn og lær meg dine fyreskrifter!
125 १२५ मैं तेरा दास हूँ, तू मुझे समझ दे कि मैं तेरी चितौनियों को समझूँ।
Eg er din tenar; gjev meg vit, so eg kann kjenna dine vitnemål!
126 १२६ वह समय आया है, कि यहोवा काम करे, क्योंकि लोगों ने तेरी व्यवस्था को तोड़ दिया है।
Det er tid for Herren til å gripa inn, dei hev brote di lov.
127 १२७ इस कारण मैं तेरी आज्ञाओं को सोने से वरन् कुन्दन से भी अधिक प्रिय मानता हूँ।
Difor elskar eg dine bodord meir enn gull, ja, meir enn fint gull.
128 १२८ इसी कारण मैं तेरे सब उपदेशों को सब विषयों में ठीक जानता हूँ; और सब मिथ्या मार्गों से बैर रखता हूँ।
Difor held eg alle fyresegner um alle ting for rette; eg hatar kvar lygnestig.
129 १२९ पे तेरी चितौनियाँ अद्भुत हैं, इस कारण मैं उन्हें अपने जी से पकड़े हुए हूँ।
Underfulle er dine vitnemål, difor tek mi sjæl vare på deim.
130 १३० तेरी बातों के खुलने से प्रकाश होता है; उससे निर्बुद्धि लोग समझ प्राप्त करते हैं।
Når ordi dine opnar seg, gjev dei ljos, og dei gjer dei einfalde kloke.
131 १३१ मैं मुँह खोलकर हाँफने लगा, क्योंकि मैं तेरी आज्ञाओं का प्यासा था।
Eg let munnen upp og sukka av lengting; for etter dine bodord stunda eg.
132 १३२ जैसी तेरी रीति अपने नाम के प्रीति रखनेवालों से है, वैसे ही मेरी ओर भी फिरकर मुझ पर दया कर।
Vend deg til meg og ver meg nådig, som rett er mot deim som elskar ditt namn!
133 १३३ मेरे पैरों को अपने वचन के मार्ग पर स्थिर कर, और किसी अनर्थ बात को मुझ पर प्रभुता न करने दे।
Gjer mine stig faste ved ditt ord, og lat ingen urett råda yver meg!
134 १३४ मुझे मनुष्यों के अत्याचार से छुड़ा ले, तब मैं तेरे उपदेशों को मानूँगा।
Løys du meg ut or menneskjevald! So vil eg halda dine fyresegner.
135 १३५ अपने दास पर अपने मुख का प्रकाश चमका दे, और अपनी विधियाँ मुझे सिखा।
Lat di åsyn lysa på din tenar, og lær meg dine fyreskrifter!
136 १३६ मेरी आँखों से आँसुओं की धारा बहती रहती है, क्योंकि लोग तेरी व्यवस्था को नहीं मानते।
Vatsbekkjer renn or augo mine, av di folk ikkje held di lov.
137 १३७ सांदे हे यहोवा तू धर्मी है, और तेरे नियम सीधे हैं।
Rettferdig er du, Herre, og rette er dine domar.
138 १३८ तूने अपनी चितौनियों को धर्म और पूरी सत्यता से कहा है।
Du hev fyreskrive dine vitnemål i rettferd og i stor truskap.
139 १३९ मैं तेरी धुन में भस्म हो रहा हूँ, क्योंकि मेरे सतानेवाले तेरे वचनों को भूल गए हैं।
Min brennhug hev tært meg upp, av di mine motstandarar hev gløymt dine ord.
140 १४० तेरा वचन पूरी रीति से ताया हुआ है, इसलिए तेरा दास उसमें प्रीति रखता है।
Ditt ord er vel reinsa, og din tenar elskar det.
141 १४१ मैं छोटा और तुच्छ हूँ, तो भी मैं तेरे उपदेशों को नहीं भूलता।
Liten er eg og vanvyrd; dine fyresegner hev eg ikkje gløymt.
142 १४२ तेरा धर्म सदा का धर्म है, और तेरी व्यवस्था सत्य है।
Di rettferd er ei æveleg rettferd, og di lov er sanning.
143 १४३ मैं संकट और सकेती में फँसा हूँ, परन्तु मैं तेरी आज्ञाओं से सुखी हूँ।
Naud og trengsla fann meg; dine bodord er mi lyst.
144 १४४ तेरी चितौनियाँ सदा धर्ममय हैं; तू मुझ को समझ दे कि मैं जीवित रहूँ।
Rettferdige er dine vitnemål til æveleg tid; gjev meg skyn, so eg kann liva!
145 १४५ क़ाफ़ मैंने सारे मन से प्रार्थना की है, हे यहोवा मेरी सुन! मैं तेरी विधियों को पकड़े रहूँगा।
Eg ropar av alt mitt hjarta, svara meg, Herre! Dine fyreskrifter vil eg taka vare på.
146 १४६ मैंने तुझ से प्रार्थना की है, तू मेरा उद्धार कर, और मैं तेरी चितौनियों को माना करूँगा।
Eg ropar til deg, frels meg! so vil eg halda dine vitnemål.
147 १४७ मैंने पौ फटने से पहले दुहाई दी; मेरी आशा तेरे वचनों पर थी।
Tidleg i dagningi var eg uppe og ropa um hjelp; eg venta på ditt ord.
148 १४८ मेरी आँखें रात के एक-एक पहर से पहले खुल गईं, कि मैं तेरे वचन पर ध्यान करूँ।
Mine augo var uppe fyre nattevakterne, so eg kunde grunda på ditt ord.
149 १४९ अपनी करुणा के अनुसार मेरी सुन ले; हे यहोवा, अपनी नियमों के रीति अनुसार मुझे जीवित कर।
Høyr mi røyst etter di miskunn, Herre, haldt meg i live etter dine domar!
150 १५० जो दुष्टता की धुन में हैं, वे निकट आ गए हैं; वे तेरी व्यवस्था से दूर हैं।
Dei er nær som renner etter ugjerning; frå di lov er dei langt burte.
151 १५१ हे यहोवा, तू निकट है, और तेरी सब आज्ञाएँ सत्य हैं।
Du er nær, Herre, og alle dine bodord er sanning.
152 १५२ बहुत काल से मैं तेरी चितौनियों को जानता हूँ, कि तूने उनकी नींव सदा के लिये डाली है।
Longe sidan veit eg av dine vitnemål, at du hev grunnfest deim i all æva.
153 १५३ रेश मेरे दुःख को देखकर मुझे छुड़ा ले, क्योंकि मैं तेरी व्यवस्था को भूल नहीं गया।
Sjå til mi djupe naud og fria meg ut! For di lov hev eg ikkje gløymt.
154 १५४ मेरा मुकद्दमा लड़, और मुझे छुड़ा ले; अपने वादे के अनुसार मुझ को जिला।
Før mi sak, og løys meg ut, haldt meg i live etter ditt ord!
155 १५५ दुष्टों को उद्धार मिलना कठिन है, क्योंकि वे तेरी विधियों की सुधि नहीं रखते।
Frelsa er langt frå dei ugudlege, for dine fyreskrifter spør dei ikkje etter.
156 १५६ हे यहोवा, तेरी दया तो बड़ी है; इसलिए अपने नियमों के अनुसार मुझे जिला।
Di miskunn er stor, Herre; haldt meg i live etter dine domar!
157 १५७ मेरा पीछा करनेवाले और मेरे सतानेवाले बहुत हैं, परन्तु मैं तेरी चितौनियों से नहीं हटता।
Mange er dei som forfylgjer meg og stend meg imot; frå dine vitnemål hev eg ikkje vike.
158 १५८ मैं विश्वासघातियों को देखकर घृणा करता हूँ; क्योंकि वे तेरे वचन को नहीं मानते।
Eg såg dei utrue og fekk uhug, av di dei ikkje heldt ditt ord.
159 १५९ देख, मैं तेरे उपदेशों से कैसी प्रीति रखता हूँ! हे यहोवा, अपनी करुणा के अनुसार मुझ को जिला।
Sjå at eg hev elska dine fyresegner! Herre, haldt meg i live etter di miskunn!
160 १६० तेरा सारा वचन सत्य ही है; और तेरा एक-एक धर्ममय नियम सदाकाल तक अटल है।
Summen av ditt ord er sanning, og æveleg stend all di rettferds lov.
161 १६१ शीन हाकिम व्यर्थ मेरे पीछे पड़े हैं, परन्तु मेरा हृदय तेरे वचनों का भय मानता है।
Hovdingar forfylgde meg utan orsak, men mitt hjarta ottast dine ord.
162 १६२ जैसे कोई बड़ी लूट पाकर हर्षित होता है, वैसे ही मैं तेरे वचन के कारण हर्षित हूँ।
Eg gled meg yver ditt ord, som når ein finn mykje herfang.
163 १६३ झूठ से तो मैं बैर और घृणा रखता हूँ, परन्तु तेरी व्यवस्था से प्रीति रखता हूँ।
Lygn hev eg hata og havt stygg til; di lov hev eg elska.
164 १६४ तेरे धर्ममय नियमों के कारण मैं प्रतिदिन सात बार तेरी स्तुति करता हूँ।
Sju gonger um dagen hev eg lova deg for dine rettferdige domar.
165 १६५ तेरी व्यवस्था से प्रीति रखनेवालों को बड़ी शान्ति होती है; और उनको कुछ ठोकर नहीं लगती।
Mykje fred hev dei som elskar di lov, og ingen støyt fær deim til fall.
166 १६६ हे यहोवा, मैं तुझ से उद्धार पाने की आशा रखता हूँ; और तेरी आज्ञाओं पर चलता आया हूँ।
Eg hev venta på di frelsa, Herre, og dine bodord hev eg halde.
167 १६७ मैं तेरी चितौनियों को जी से मानता हूँ, और उनसे बहुत प्रीति रखता आया हूँ।
Mi sjæl hev halde dine vitnemål, og eg elska deim mykje.
168 १६८ मैं तेरे उपदेशों और चितौनियों को मानता आया हूँ, क्योंकि मेरी सारी चाल चलन तेरे सम्मुख प्रगट है।
Eg hev halde dine fyresegner og dine vitnemål, for alle mine vegar er for di åsyn.
169 १६९ ताव हे यहोवा, मेरी दुहाई तुझ तक पहुँचे; तू अपने वचन के अनुसार मुझे समझ दे!
Lat mitt klagerop koma fram for di åsyn, Herre! Gjev meg skyn etter ditt ord.
170 १७० मेरा गिड़गिड़ाना तुझ तक पहुँचे; तू अपने वचन के अनुसार मुझे छुड़ा ले।
Lat mi bøn koma for di åsyn! Frels meg etter ditt ord!
171 १७१ मेरे मुँह से स्तुति निकला करे, क्योंकि तू मुझे अपनी विधियाँ सिखाता है।
Mine lippor skal fløda yver av lovsong, for du lærer meg dine fyreskrifter;
172 १७२ मैं तेरे वचन का गीत गाऊँगा, क्योंकि तेरी सब आज्ञाएँ धर्ममय हैं।
Mi tunga skal syngja um ditt ord; for alle dine bodord er rettferd.
173 १७३ तेरा हाथ मेरी सहायता करने को तैयार रहता है, क्योंकि मैंने तेरे उपदेशों को अपनाया है।
Lat di hand vera meg til hjelp! for dine fyresegner hev eg valt ut.
174 १७४ हे यहोवा, मैं तुझ से उद्धार पाने की अभिलाषा करता हूँ, मैं तेरी व्यवस्था से सुखी हूँ।
Eg lengtar etter di frelsa, Herre, og di lov er mi lyst.
175 १७५ मुझे जिला, और मैं तेरी स्तुति करूँगा, तेरे नियमों से मेरी सहायता हो।
Lat mi sjæl leva og lova deg, og lat dine domar hjelpa meg!
176 १७६ मैं खोई हुई भेड़ के समान भटका हूँ; तू अपने दास को ढूँढ़ ले, क्योंकि मैं तेरी आज्ञाओं को भूल नहीं गया।
Eg hev fare vilt; leita upp din tenar som ein burtkomen sau! for dine bodord hev eg ikkje gløymt.

< भजन संहिता 119 >