< भजन संहिता 109 >

1 प्रधान बजानेवाले के लिये दाऊद का भजन हे परमेश्वर तू, जिसकी मैं स्तुति करता हूँ, चुप न रह!
برای سالار مغنیان. مزمور داودای خدای تسبیح من، خاموش مباش!۱
2 क्योंकि दुष्ट और कपटी मनुष्यों ने मेरे विरुद्ध मुँह खोला है, वे मेरे विषय में झूठ बोलते हैं।
زیرا که دهان شرارت ودهان فریب را بر من گشوده‌اند، و به زبان دروغ برمن سخن گفته‌اند.۲
3 उन्होंने बैर के वचनों से मुझे चारों ओर घेर लिया है, और व्यर्थ मुझसे लड़ते हैं।
به سخنان کینه مرا احاطه کرده‌اند و بی‌سبب با من جنگ نموده‌اند.۳
4 मेरे प्रेम के बदले में वे मेरी चुगली करते हैं, परन्तु मैं तो प्रार्थना में लौलीन रहता हूँ।
به عوض محبت من، با من مخالفت می‌کنند، و اما من دعا.۴
5 उन्होंने भलाई के बदले में मुझसे बुराई की और मेरे प्रेम के बदले मुझसे बैर किया है।
و به عوض نیکویی به من بدی کرده‌اند. و به عوض محبت، عداوت نموده.۵
6 तू उसको किसी दुष्ट के अधिकार में रख, और कोई विरोधी उसकी दाहिनी ओर खड़ा रहे।
مردی شریر را براو بگمار، و دشمن به‌دست راست او بایستد.۶
7 जब उसका न्याय किया जाए, तब वह दोषी निकले, और उसकी प्रार्थना पाप गिनी जाए!
هنگامی که در محاکمه بیاید، خطا کار بیرون آیدو دعای او گناه بشود.۷
8 उसके दिन थोड़े हों, और उसके पद को दूसरा ले!
ایام عمرش کم شود ومنصب او را دیگری ضبط نماید.۸
9 उसके बच्चे अनाथ हो जाएँ, और उसकी स्त्री विधवा हो जाए!
فرزندان اویتیم بشوند و زوجه وی بیوه گردد.۹
10 १० और उसके बच्चे मारे-मारे फिरें, और भीख माँगा करे; उनको अपने उजड़े हुए घर से दूर जाकर टुकड़े माँगना पड़े!
و فرزندان او آواره شده، گدایی بکنند و از خرابه های خودقوت را بجویند.۱۰
11 ११ महाजन फंदा लगाकर, उसका सर्वस्व ले ले; और परदेशी उसकी कमाई को लूट लें!
طلبکار تمامی مایملک او را ضبط نماید و اجنبیان محنت او را تاراج کنند.۱۱
12 १२ कोई न हो जो उस पर करुणा करता रहे, और उसके अनाथ बालकों पर कोई तरस न खाए!
کسی نباشد که بر او رحمت کند و بر یتیمان وی احدی رافت ننماید.۱۲
13 १३ उसका वंश नाश हो जाए, दूसरी पीढ़ी में उसका नाम मिट जाए!
ذریت وی منقطع گردند و در طبقه بعد نام ایشان محو شود.۱۳
14 १४ उसके पितरों का अधर्म यहोवा को स्मरण रहे, और उसकी माता का पाप न मिटे!
عصیان پدرانش نزد خداوند به یاد آورده شودو گناه مادرش محو نگردد.۱۴
15 १५ वह निरन्तर यहोवा के सम्मुख रहे, वह उनका नाम पृथ्वी पर से मिटे!
و آنها در مد نظرخداوند دائم بماند تا یادگاری ایشان را از زمین ببرد.۱۵
16 १६ क्योंकि वह दुष्ट, करुणा करना भूल गया वरन् दीन और दरिद्र को सताता था और मार डालने की इच्छा से खेदित मनवालों के पीछे पड़ा रहता था।
زیرا که رحمت نمودن را به یاد نیاورد، بلکه بر فقیر و مسکین جفا کرد و بر شکسته دل تااو را به قتل رساند.۱۶
17 १७ वह श्राप देने से प्रीति रखता था, और श्राप उस पर आ पड़ा; वह आशीर्वाद देने से प्रसन्न न होता था, इसलिए आशीर्वाद उससे दूर रहा।
چون که لعنت را دوست می‌داشت بدو رسیده و چون که برکت رانمی خواست، از او دور شده است.۱۷
18 १८ वह श्राप देना वस्त्र के समान पहनता था, और वह उसके पेट में जल के समान और उसकी हड्डियों में तेल के समान समा गया।
و لعنت رامثل ردای خود در بر‌گرفت و مثل آب به شکمش درآمد و مثل روغن در استخوانهای وی.۱۸
19 १९ वह उसके लिये ओढ़ने का काम दे, और फेंटे के समान उसकी कमर में नित्य कसा रहे।
پس مثل جامه‌ای که او را می‌پوشاند، و چون کمربندی که به آن همیشه بسته می‌شود، خواهدبود.۱۹
20 २० यहोवा की ओर से मेरे विरोधियों को, और मेरे विरुद्ध बुरा कहनेवालों को यही बदला मिले!
این است اجرت مخالفانم از جانب خداوند و برای آنانی که بر جان من بدی می‌گویند.۲۰
21 २१ परन्तु हे यहोवा प्रभु, तू अपने नाम के निमित्त मुझसे बर्ताव कर; तेरी करुणा तो बड़ी है, इसलिए तू मुझे छुटकारा दे!
اما تو‌ای یهوه خداوند به‌خاطر نام خود بامن عمل نما؛ چون که رحمت تو نیکوست، مراخلاصی ده.۲۱
22 २२ क्योंकि मैं दीन और दरिद्र हूँ, और मेरा हृदय घायल हुआ है।
زیرا که من فقیر و مسکین هستم ودل من در اندرونم مجروح است.۲۲
23 २३ मैं ढलती हुई छाया के समान जाता रहा हूँ; मैं टिड्डी के समान उड़ा दिया गया हूँ।
مثل سایه‌ای که در زوال باشد رفته‌ام و مثل ملخ رانده شده‌ام.۲۳
24 २४ उपवास करते-करते मेरे घुटने निर्बल हो गए; और मुझ में चर्बी न रहने से मैं सूख गया हूँ।
زانوهایم از روزه داشتن می‌لرزد و گوشتم ازفربهی کاهیده می‌شود.۲۴
25 २५ मेरी तो उन लोगों से नामधराई होती है; जब वे मुझे देखते, तब सिर हिलाते हैं।
و من نزد ایشان عارگردیده‌ام. چون مرا می‌بینند سر خود رامی جنبانند.۲۵
26 २६ हे मेरे परमेश्वर यहोवा, मेरी सहायता कर! अपनी करुणा के अनुसार मेरा उद्धार कर!
‌ای یهوه خدای من مرا اعانت فرما، و به حسب رحمت خود مرا نجات ده،۲۶
27 २७ जिससे वे जाने कि यह तेरा काम है, और हे यहोवा, तूने ही यह किया है!
تا بدانند که این است دست تو، و تو‌ای خداوند این را کرده‌ای.۲۷
28 २८ वे मुझे कोसते तो रहें, परन्तु तू आशीष दे! वे तो उठते ही लज्जित हों, परन्तु तेरा दास आनन्दित हो!
ایشان لعنت بکنند، اما تو برکت بده. ایشان برخیزند و خجل گردند و اما بنده توشادمان شود.۲۸
29 २९ मेरे विरोधियों को अनादररूपी वस्त्र पहनाया जाए, और वे अपनी लज्जा को कम्बल के समान ओढ़ें!
جفا کنندگانم به رسوایی ملبس شوند و خجالت خویش را مثل ردا بپوشند.۲۹
30 ३० मैं यहोवा का बहुत धन्यवाद करूँगा, और बहुत लोगों के बीच में उसकी स्तुति करूँगा।
خداوند را به زبان خود بسیار تشکر خواهم کرد و او را در جماعت کثیر حمد خواهم گفت.۳۰
31 ३१ क्योंकि वह दरिद्र की दाहिनी ओर खड़ा रहेगा, कि उसको प्राणदण्ड देनेवालों से बचाए।
زیرا که به‌دست راست مسکین خواهد ایستادتا او را از آنانی که بر جان او فتوا می‌دهندبرهاند.۳۱

< भजन संहिता 109 >