< लैव्यव्यवस्था 19 >

1 फिर यहोवा ने मूसा से कहा,
Jahve reče Mojsiju:
2 “इस्राएलियों की सारी मण्डली से कह कि तुम पवित्र बने रहो; क्योंकि मैं तुम्हारा परमेश्वर यहोवा पवित्र हूँ।
“Govori svoj zajednici Izraelaca i reci im: 'Sveti budite! Jer sam svet ja, Jahve, Bog vaš!
3 तुम अपनी-अपनी माता और अपने-अपने पिता का भय मानना, और मेरे विश्रामदिनों को मानना: मैं तुम्हारा परमेश्वर यहोवा हूँ।
Svoje se majke i svoga oca svaki bojte! Subote moje držite! Ja sam Jahve, Bog vaš!
4 तुम मूरतों की ओर न फिरना, और देवताओं की प्रतिमाएँ ढालकर न बना लेना; मैं तुम्हारा परमेश्वर यहोवा हूँ।
Ne obraćajte se na ništavila! Ne pravite sebi lijevanih kumira! Ja sam Jahve, Bog vaš!
5 “जब तुम यहोवा के लिये मेलबलि करो, तब ऐसा बलिदान करना जिससे मैं तुम से प्रसन्न हो जाऊँ।
Kad prinosite Jahvi žrtvu pričesnicu, prinesite je tako da budete primljeni.
6 उसका माँस बलिदान के दिन और दूसरे दिन खाया जाए, परन्तु तीसरे दिन तक जो रह जाए वह आग में जला दिया जाए।
Neka se pojede na dan kad je prinosite ili sutradan. Što preostane za prekosutra neka se spali na vatri.
7 यदि उसमें से कुछ भी तीसरे दिन खाया जाए, तो यह घृणित ठहरेगा, और ग्रहण न किया जाएगा।
Kad bi se jelo od toga jela treći dan, bilo bi odvratno i žrtva ne bi bila primljena.
8 और उसका खानेवाला यहोवा के पवित्र पदार्थ को अपवित्र ठहराता है, इसलिए उसको अपने अधर्म का भार स्वयं उठाना पड़ेगा; और वह प्राणी अपने लोगों में से नष्ट किया जाएगा।
A onaj koji je ipak jede neka snosi posljedice svoje krivnje. Budući da je oskvrnuo ono što je Jahvi posvećeno, neka se takav odstrani iz svoga naroda.
9 “फिर जब तुम अपने देश के खेत काटो, तब अपने खेत के कोने-कोने तक पूरा न काटना, और काटे हुए खेत की गिरी पड़ी बालों को न चुनना।
Kad žetvu žanjete po svojoj zemlji, ne žanjite dokraja svoje njive; niti pabirčite ostatke poslije svoje žetve.
10 १० और अपनी दाख की बारी का दाना-दाना न तोड़ लेना, और अपनी दाख की बारी के झड़े हुए अंगूरों को न बटोरना; उन्हें दीन और परदेशी लोगों के लिये छोड़ देना; मैं तुम्हारा परमेश्वर यहोवा हूँ।
Ne paljetkuj svoga vinograda; ne kupi po svom vinogradu palih boba nego ih ostavljaj sirotinji i strancu! Ja sam Jahve, Bog vaš.
11 ११ “तुम चोरी न करना, और एक दूसरे से, न तो कपट करना, और न झूठ बोलना।
Nemojte krasti; nemojte lagati i varati svoga bližnjega.
12 १२ तुम मेरे नाम की झूठी शपथ खाके अपने परमेश्वर का नाम अपवित्र न ठहराना; मैं यहोवा हूँ।
Nemojte se krivo kleti mojim imenom i tako oskvrnjivati ime svoga Boga. Ja sam Jahve!
13 १३ “एक दूसरे पर अंधेर न करना, और न एक दूसरे को लूट लेना। मजदूर की मजदूरी तेरे पास सारी रात सवेरे तक न रहने पाए।
Ne iskorišćuj svoga bližnjega niti ga pljačkaj! Radnikova zarada neka ne ostane pri tebi do jutra.
14 १४ बहरे को श्राप न देना, और न अंधे के आगे ठोकर रखना; और अपने परमेश्वर का भय मानना; मैं यहोवा हूँ।
Nemoj psovati gluhoga niti pred slijepca stavljaj zapreku. Svoga se Boga boj! Ja sam Jahve!
15 १५ “न्याय में कुटिलता न करना; और न तो कंगाल का पक्ष करना और न बड़े मनुष्यों का मुँह देखा विचार करना; एक दूसरे का न्याय धार्मिकता से करना।
Ne počinjajte nepravde u osudama! Ne budi pristran prema neznatnome, niti popuštaj pred velikima; po pravdi sudi svome bližnjemu!
16 १६ बकवादी बनके अपने लोगों में न फिरा करना, और एक दूसरे का लहू बहाने की युक्तियाँ न बाँधना; मैं यहोवा हूँ।
Ne raznosi klevete među svojim narodom; ne izvrgavaj pogibli krv svoga bližnjega. Ja sam Jahve!
17 १७ “अपने मन में एक दूसरे के प्रति बैर न रखना; अपने पड़ोसी को अवश्य डाँटना, नहीं तो उसके पाप का भार तुझको उठाना पड़ेगा।
Ne mrzi svoga brata u svom srcu! Dužnost ti je koriti svoga sunarodnjaka. Tako nećeš pasti u grijeh zbog njega.
18 १८ बदला न लेना, और न अपने जातिभाइयों से बैर रखना, परन्तु एक दूसरे से अपने समान प्रेम रखना; मैं यहोवा हूँ।
Ne osvećuj se! Ne gaji srdžbe prema sinovima svoga naroda. Ljubi bližnjega svoga kao samoga sebe. Ja sam Jahve!
19 १९ “तुम मेरी विधियों को निरन्तर मानना। अपने पशुओं को भिन्न जाति के पशुओं से मेल न खाने देना; अपने खेत में दो प्रकार के बीज इकट्ठे न बोना; और सनी और ऊन की मिलावट से बना हुआ वस्त्र न पहनना।
Držite moje zapovijedi! Ne daj svome blagu da se pari s drugom vrstom. Svoga polja ne zasijavaj dvjema vrstama sjemena. Ne stavljaj na se odjeće od dvije vrste tkanine.
20 २० “फिर कोई स्त्री दासी हो, और उसकी मंगनी किसी पुरुष से हुई हो, परन्तु वह न तो दास से और न सेंत-मेंत स्वाधीन की गई हो; उससे यदि कोई कुकर्म करे, तो उन दोनों को दण्ड तो मिले, पर उस स्त्री के स्वाधीन न होने के कारण वे दोनों मार न डाले जाएँ।
Ako bi tko legao s ropkinjom koja je zaručena za drugoga, a ona ne bude ni otkupljena ni oslobođena, treba ga kazniti, ali ne smrću, jer ona nije slobodna.
21 २१ पर वह पुरुष मिलापवाले तम्बू के द्वार पर यहोवा के पास एक मेढ़ा दोषबलि के लिये ले आए।
Neka on na ulazu u Šator sastanka prinese Jahvi žrtvu naknadnicu, to jest jednoga ovna kao žrtvu naknadnicu.
22 २२ और याजक उसके किए हुए पाप के कारण दोषबलि के मेढ़े के द्वारा उसके लिये यहोवा के सामने प्रायश्चित करे; तब उसका किया हुआ पाप क्षमा किया जाएगा।
Neka svećenik tim ovnom žrtve naknadnice izvrši nad tim čovjekom obred pomirenja pred Jahvom za počinjeni grijeh. I grijeh koji je počinio bit će mu oprošten.
23 २३ “फिर जब तुम कनान देश में पहुँचकर किसी प्रकार के फल के वृक्ष लगाओ, तो उनके फल तीन वर्ष तक तुम्हारे लिये मानो खतनारहित ठहरे रहें; इसलिए उनमें से कुछ न खाया जाए।
Kad uđete u zemlju i zasadite bilo kakvu voćku, smatrajte njezine plodove za neobrezane. Tri godine neka vam budu neobrezani: neka se ne jedu.
24 २४ और चौथे वर्ष में उनके सब फल यहोवा की स्तुति करने के लिये पवित्र ठहरें।
Četvrte godine neka se svi njezini plodovi posvete na svetkovinu zahvale Jahvi.
25 २५ तब पाँचवें वर्ष में तुम उनके फल खाना, इसलिए कि उनसे तुम को बहुत फल मिलें; मैं तुम्हारा परमेश्वर यहोवा हूँ।
Istom pete godine jedite njezin plod i ubirite sebi njezin urod. Ja sam Jahve, Bog vaš!
26 २६ “तुम लहू लगा हुआ कुछ माँस न खाना। और न टोना करना, और न शुभ या अशुभ मुहूर्त्तों को मानना।
Ništa s krvlju nemojte jesti! Ne gatajte! Ne čarajte!
27 २७ अपने सिर में घेरा रखकर न मुण्डाना, और न अपने गाल के बालों को मुण्डाना।
Ne zaokružujte kose na svojim sljepoočnicama; ne šišajte okrajka svoje brade.
28 २८ मुर्दों के कारण अपने शरीर को बिलकुल न चीरना, और न उसमें छाप लगाना; मैं यहोवा हूँ।
Ne urezujte zareza na svome tijelu za pokojnika; niti na sebi usijecajte kakvih biljega. Ja sam Jahve!
29 २९ “अपनी बेटियों को वेश्या बनाकर अपवित्र न करना, ऐसा न हो कि देश वेश्‍यागमन के कारण महापाप से भर जाए।
Ne obeščašćuj svoje kćeri dajući je za javnu bludnicu. Tako se zemlja neće podati bludnosti niti će se napuniti pokvarenošću.
30 ३० मेरे विश्रामदिन को माना करना, और मेरे पवित्रस्थान का भय निरन्तर मानना; मैं यहोवा हूँ।
Držite moje subote; štujte moje Svetište. Ja sam Jahve!
31 ३१ “ओझाओं और भूत साधनेवालों की ओर न फिरना, और ऐसों की खोज करके उनके कारण अशुद्ध न हो जाना; मैं तुम्हारा परमेश्वर यहोवा हूँ।
Ne obraćajte se na zazivače duhova i vračare; ne pitajte ih za savjet. Oni bi vas opoganili. Ja sam Jahve, Bog vaš!
32 ३२ “पक्के बाल वाले के सामने उठ खड़े होना, और बूढ़े का आदरमान करना, और अपने परमेश्वर का भय निरन्तर मानना; मैं यहोवा हूँ।
Ustani pred sijedom glavom; poštuj lice starca; boj se svoga Boga. Ja sam Jahve!
33 ३३ “यदि कोई परदेशी तुम्हारे देश में तुम्हारे संग रहे, तो उसको दुःख न देना।
Ako se stranac nastani u vašoj zemlji, nemojte ga ugnjetavati.
34 ३४ जो परदेशी तुम्हारे संग रहे वह तुम्हारे लिये देशी के समान हो, और उससे अपने ही समान प्रेम रखना; क्योंकि तुम भी मिस्र देश में परदेशी थे; मैं तुम्हारा परमेश्वर यहोवा हूँ।
Stranac koji s vama boravi neka vam bude kao sunarodnjak; ljubi ga kao sebe samoga. TÓa i vi ste bili stranci u egipatskoj zemlji. Ja sam Jahve, Bog vaš.
35 ३५ “तुम न्याय में, और परिमाण में, और तौल में, और नाप में, कुटिलता न करना।
Ne počinjajte nepravde u osudama, u mjerama za duljinu, težinu i obujam.
36 ३६ सच्चा तराजू, धर्म के बटखरे, सच्चा एपा, और धर्म का हीन तुम्हारे पास रहें; मैं तुम्हारा परमेश्वर यहोवा हूँ जो तुम को मिस्र देश से निकाल ले आया।
Neka su vam mjerila točna; utezi jednaki; efa prava; prav hin. Ja sam Jahve, Bog vaš, koji sam vas izveo iz zemlje egipatske.
37 ३७ इसलिए तुम मेरी सब विधियों और सब नियमों को मानते हुए निरन्तर पालन करो; मैं यहोवा हूँ।”
Držite sve moje zakone i sve moje naredbe; vršite ih. Ja sam Jahve!'”

< लैव्यव्यवस्था 19 >