< यूहन्ना 16 >

1 “ये बातें मैंने तुम से इसलिए कहीं कि तुम ठोकर न खाओ।
ܗܠܝܢ ܡܠܠܬ ܥܡܟܘܢ ܕܠܐ ܬܬܟܫܠܘܢ
2 वे तुम्हें आराधनालयों में से निकाल देंगे, वरन् वह समय आता है, कि जो कोई तुम्हें मार डालेगा यह समझेगा कि मैं परमेश्वर की सेवा करता हूँ।
ܢܦܩܘܢܟܘܢ ܓܝܪ ܡܢ ܟܢܘܫܬܗܘܢ ܘܬܐܬܐ ܫܥܬܐ ܕܟܠ ܕܢܩܛܘܠܟܘܢ ܢܤܒܪ ܕܩܘܪܒܢܐ ܡܩܪܒ ܠܐܠܗܐ
3 और यह वे इसलिए करेंगे कि उन्होंने न पिता को जाना है और न मुझे जानते हैं।
ܘܗܠܝܢ ܢܥܒܕܘܢ ܡܛܠ ܕܠܐ ܝܕܥܘ ܘܠܐ ܠܐܒܝ ܘܠܐ ܠܝ
4 परन्तु ये बातें मैंने इसलिए तुम से कहीं, कि जब उनके पूरे होने का समय आए तो तुम्हें स्मरण आ जाए, कि मैंने तुम से पहले ही कह दिया था, “मैंने आरम्भ में तुम से ये बातें इसलिए नहीं कहीं क्योंकि मैं तुम्हारे साथ था।
ܗܠܝܢ ܡܠܠܬ ܥܡܟܘܢ ܕܡܐ ܕܐܬܐ ܥܕܢܗܝܢ ܬܥܗܕܘܢ ܐܢܝܢ ܕܐܢܐ ܐܡܪܬ ܠܟܘܢ ܗܠܝܢ ܕܝܢ ܡܢ ܩܕܝܡ ܠܐ ܐܡܪܬ ܠܟܘܢ ܕܥܡܟܘܢ ܗܘܝܬ
5 अब मैं अपने भेजनेवाले के पास जाता हूँ और तुम में से कोई मुझसे नहीं पूछता, ‘तू कहाँ जाता है?’
ܗܫܐ ܕܝܢ ܐܙܠ ܐܢܐ ܠܘܬ ܡܢ ܕܫܕܪܢܝ ܘܠܐ ܐܢܫ ܡܢܟܘܢ ܡܫܐܠ ܠܝ ܠܐܝܟܐ ܐܙܠ ܐܢܬ
6 परन्तु मैंने जो ये बातें तुम से कही हैं, इसलिए तुम्हारा मन शोक से भर गया।
ܐܡܪܬ ܠܟܘܢ ܓܝܪ ܗܠܝܢ ܘܐܬܬ ܟܪܝܘܬܐ ܘܡܠܬ ܠܒܘܬܟܘܢ
7 फिर भी मैं तुम से सच कहता हूँ, कि मेरा जाना तुम्हारे लिये अच्छा है, क्योंकि यदि मैं न जाऊँ, तो वह सहायक तुम्हारे पास न आएगा, परन्तु यदि मैं जाऊँगा, तो उसे तुम्हारे पास भेज दूँगा।
ܐܠܐ ܐܢܐ ܫܪܪܐ ܐܡܪ ܐܢܐ ܠܟܘܢ ܕܦܩܚ ܠܟܘܢ ܕܐܢܐ ܐܙܠ ܐܢ ܓܝܪ ܐܢܐ ܠܐ ܐܙܠ ܐܢܐ ܦܪܩܠܛܐ ܠܐ ܐܬܐ ܠܘܬܟܘܢ ܐܢ ܕܝܢ ܐܙܠ ܐܫܕܪܝܘܗܝ ܠܘܬܟܘܢ
8 और वह आकर संसार को पाप और धार्मिकता और न्याय के विषय में निरुत्तर करेगा।
ܘܡܐ ܕܐܬܐ ܗܘ ܢܟܤܝܘܗܝ ܠܥܠܡܐ ܥܠ ܚܛܝܬܐ ܘܥܠ ܙܕܝܩܘܬܐ ܘܥܠ ܕܝܢܐ
9 पाप के विषय में इसलिए कि वे मुझ पर विश्वास नहीं करते;
ܥܠ ܚܛܝܬܐ ܕܠܐ ܡܗܝܡܢܝܢ ܒܝ
10 १० और धार्मिकता के विषय में इसलिए कि मैं पिता के पास जाता हूँ, और तुम मुझे फिर न देखोगे;
ܥܠ ܙܕܝܩܘܬܐ ܕܝܢ ܕܠܘܬ ܐܒܝ ܐܙܠ ܐܢܐ ܘܠܐ ܬܘܒ ܚܙܝܢ ܐܢܬܘܢ ܠܝ
11 ११ न्याय के विषय में इसलिए कि संसार का सरदार दोषी ठहराया गया है।
ܥܠ ܕܝܢܐ ܕܝܢ ܕܐܪܟܘܢܐ ܕܥܠܡܐ ܗܢܐ ܕܝܢ ܗܘ
12 १२ “मुझे तुम से और भी बहुत सी बातें कहनी हैं, परन्तु अभी तुम उन्हें सह नहीं सकते।
ܬܘܒ ܤܓܝ ܐܝܬ ܠܝ ܠܡܐܡܪ ܠܟܘܢ ܐܠܐ ܠܐ ܡܫܟܚܝܢ ܐܢܬܘܢ ܠܡܐܚܕ ܗܫܐ
13 १३ परन्तु जब वह अर्थात् सत्य का आत्मा आएगा, तो तुम्हें सब सत्य का मार्ग बताएगा, क्योंकि वह अपनी ओर से न कहेगा, परन्तु जो कुछ सुनेगा, वही कहेगा, और आनेवाली बातें तुम्हें बताएगा।
ܡܐ ܕܐܬܐ ܕܝܢ ܪܘܚܐ ܕܫܪܪܐ ܗܘ ܢܕܒܪܟܘܢ ܒܟܠܗ ܫܪܪܐ ܠܐ ܓܝܪ ܢܡܠܠ ܡܢ ܪܥܝܢ ܢܦܫܗ ܐܠܐ ܟܠ ܕܢܫܡܥ ܗܘ ܢܡܠܠ ܘܥܬܝܕܬܐ ܢܘܕܥܟܘܢ
14 १४ वह मेरी महिमा करेगा, क्योंकि वह मेरी बातों में से लेकर तुम्हें बताएगा।
ܘܗܘ ܢܫܒܚܢܝ ܡܛܠ ܕܡܢ ܕܝܠܝ ܢܤܒ ܘܢܚܘܝܟܘܢ
15 १५ जो कुछ पिता का है, वह सब मेरा है; इसलिए मैंने कहा, कि वह मेरी बातों में से लेकर तुम्हें बताएगा।
ܟܠ ܡܕܡ ܕܐܝܬ ܠܐܒܝ ܕܝܠܝ ܗܘ ܡܛܠ ܗܢܐ ܐܡܪܬ ܠܟܘܢ ܕܡܢ ܕܝܠܝ ܢܤܒ ܘܢܚܘܝܟܘܢ
16 १६ “थोड़ी देर में तुम मुझे न देखोगे, और फिर थोड़ी देर में मुझे देखोगे।”
ܩܠܝܠ ܘܠܐ ܬܚܙܘܢܢܝ ܘܬܘܒ ܩܠܝܠ ܘܬܚܙܘܢܢܝ ܕܐܙܠ ܐܢܐ ܠܘܬ ܐܒܐ
17 १७ तब उसके कितने चेलों ने आपस में कहा, “यह क्या है, जो वह हम से कहता है, ‘थोड़ी देर में तुम मुझे न देखोगे, और फिर थोड़ी देर में मुझे देखोगे?’ और यह ‘इसलिए कि मैं पिता के पास जाता हूँ’?”
ܘܐܡܪܘ ܗܘܘ ܬܠܡܝܕܘܗܝ ܚܕ ܠܚܕ ܡܢܐ ܗܝ ܗܕܐ ܕܐܡܪ ܠܢ ܕܩܠܝܠ ܘܠܐ ܬܚܙܘܢܢܝ ܘܬܘܒ ܩܠܝܠ ܘܬܚܙܘܢܢܝ ܘܕܐܙܠ ܐܢܐ ܠܘܬ ܐܒܝ
18 १८ तब उन्होंने कहा, “यह ‘थोड़ी देर’ जो वह कहता है, क्या बात है? हम नहीं जानते, कि क्या कहता है।”
ܘܐܡܪܝܢ ܗܘܘ ܡܢܐ ܗܝ ܗܕܐ ܩܠܝܠ ܕܐܡܪ ܠܐ ܝܕܥܝܢܢ ܡܢܐ ܡܡܠܠ
19 १९ यीशु ने यह जानकर, कि वे मुझसे पूछना चाहते हैं, उनसे कहा, “क्या तुम आपस में मेरी इस बात के विषय में पूछताछ करते हो, ‘थोड़ी देर में तुम मुझे न देखोगे, और फिर थोड़ी देर में मुझे देखोगे’?
ܝܫܘܥ ܕܝܢ ܝܕܥ ܕܒܥܝܢ ܗܘܘ ܠܡܫܐܠܘܬܗ ܘܐܡܪ ܠܗܘܢ ܥܠ ܗܕܐ ܒܥܝܢ ܐܢܬܘܢ ܥܡ ܚܕܕܐ ܕܐܡܪܬ ܠܟܘܢ ܕܩܠܝܠ ܘܠܐ ܬܚܙܘܢܢܝ ܘܬܘܒ ܩܠܝܠ ܘܬܚܙܘܢܢܝ
20 २० मैं तुम से सच-सच कहता हूँ; कि तुम रोओगे और विलाप करोगे, परन्तु संसार आनन्द करेगा: तुम्हें शोक होगा, परन्तु तुम्हारा शोक आनन्द बन जाएगा।
ܐܡܝܢ ܐܡܝܢ ܐܡܪ ܐܢܐ ܠܟܘܢ ܕܬܒܟܘܢ ܐܢܬܘܢ ܘܬܐܠܘܢ ܘܥܠܡܐ ܢܚܕܐ ܘܠܟܘܢ ܬܟܪܐ ܐܠܐ ܟܪܝܘܬܟܘܢ ܠܚܕܘܬܐ ܬܗܘܐ
21 २१ जब स्त्री जनने लगती है तो उसको शोक होता है, क्योंकि उसकी दुःख की घड़ी आ पहुँची, परन्तु जब वह बालक को जन्म दे चुकी तो इस आनन्द से कि जगत में एक मनुष्य उत्पन्न हुआ, उस संकट को फिर स्मरण नहीं करती।
ܐܢܬܬܐ ܡܐ ܕܝܠܕܐ ܟܪܝܐ ܠܗ ܕܡܛܐ ܝܘܡܐ ܕܡܘܠܕܗ ܡܐ ܕܝܠܕܬ ܕܝܢ ܒܪܐ ܠܐ ܥܗܕܐ ܐܘܠܨܢܗ ܡܛܠ ܚܕܘܬܐ ܕܐܬܝܠܕ ܒܪܢܫܐ ܒܥܠܡܐ
22 २२ और तुम्हें भी अब तो शोक है, परन्तु मैं तुम से फिर मिलूँगा और तुम्हारे मन में आनन्द होगा; और तुम्हारा आनन्द कोई तुम से छीन न लेगा।
ܐܦ ܐܢܬܘܢ ܗܫܐ ܟܪܝܐ ܠܟܘܢ ܬܘܒ ܕܝܢ ܐܚܙܝܟܘܢ ܘܢܚܕܐ ܠܒܟܘܢ ܘܚܕܘܬܟܘܢ ܠܐ ܐܢܫ ܢܤܒ ܡܢܟܘܢ
23 २३ उस दिनतुम मुझसे कुछ न पूछोगे; मैं तुम से सच-सच कहता हूँ, यदि पिता से कुछ माँगोगे, तो वह मेरे नाम से तुम्हें देगा।
ܘܒܗܘ ܝܘܡܐ ܠܝ ܠܐ ܬܫܐܠܘܢ ܡܕܡ ܐܡܝܢ ܐܡܝܢ ܐܡܪ ܐܢܐ ܠܟܘܢ ܕܟܠ ܡܕܡ ܕܬܫܐܠܘܢ ܠܐܒܝ ܒܫܡܝ ܢܬܠ ܠܟܘܢ
24 २४ अब तक तुम ने मेरे नाम से कुछ नहीं माँगा; माँगो तो पाओगेताकि तुम्हारा आनन्द पूरा हो जाए।
ܥܕܡܐ ܠܗܫܐ ܠܐ ܫܐܠܬܘܢ ܡܕܡ ܒܫܡܝ ܫܐܠܘ ܘܬܤܒܘܢ ܕܬܗܘܐ ܚܕܘܬܟܘܢ ܡܫܡܠܝܐ
25 २५ “मैंने ये बातें तुम से दृष्टान्तों में कही हैं, परन्तु वह समय आता है, कि मैं तुम से दृष्टान्तों में और फिर नहीं कहूँगा परन्तु खोलकर तुम्हें पिता के विषय में बताऊँगा।
ܗܠܝܢ ܒܦܠܐܬܐ ܡܠܠܬ ܥܡܟܘܢ ܐܬܝܐ ܕܝܢ ܫܥܬܐ ܐܡܬܝ ܕܠܐ ܐܡܠܠ ܥܡܟܘܢ ܒܦܠܐܬܐ ܐܠܐ ܥܝܢ ܒܓܠܐ ܐܒܕܩ ܠܟܘܢ ܥܠ ܐܒܐ
26 २६ उस दिन तुम मेरे नाम से माँगोगे, और मैं तुम से यह नहीं कहता, कि मैं तुम्हारे लिये पिता से विनती करूँगा।
ܒܗܘ ܝܘܡܐ ܕܬܫܐܠܘܢ ܒܫܡܝ ܘܠܐ ܐܡܪ ܐܢܐ ܠܟܘܢ ܕܐܢܐ ܐܒܥܐ ܡܢ ܐܒܐ ܥܠܝܟܘܢ
27 २७ क्योंकि पिता तो स्वयं ही तुम से प्रेम रखता है, इसलिए कि तुम ने मुझसे प्रेम रखा है, और यह भी विश्वास किया, कि मैं पिता की ओर से आया।
ܗܘ ܓܝܪ ܐܒܐ ܪܚܡ ܠܟܘܢ ܕܐܢܬܘܢ ܪܚܡܬܘܢܢܝ ܘܗܝܡܢܬܘܢ ܕܐܢܐ ܡܢ ܠܘܬ ܐܠܗܐ ܢܦܩܬ
28 २८ मैं पिता की ओर से जगत में आया हूँ, फिर जगत को छोड़कर पिता के पास वापस जाता हूँ।”
ܢܦܩܬ ܡܢ ܠܘܬ ܐܒܐ ܘܐܬܝܬ ܠܥܠܡܐ ܘܬܘܒ ܫܒܩ ܐܢܐ ܠܥܠܡܐ ܘܐܙܠ ܐܢܐ ܠܝ ܠܘܬ ܐܒܐ
29 २९ उसके चेलों ने कहा, “देख, अब तो तू खुलकर कहता है, और कोई दृष्टान्त नहीं कहता।
ܐܡܪܝܢ ܠܗ ܬܠܡܝܕܘܗܝ ܗܐ ܗܫܐ ܓܠܝܐܝܬ ܡܡܠܠ ܐܢܬ ܘܦܠܐܬܐ ܘܠܐ ܚܕܐ ܐܡܪ ܐܢܬ
30 ३० अब हम जान गए, कि तू सब कुछ जानता है, और जरूरत नहीं कि कोई तुझ से प्रश्न करे, इससे हम विश्वास करते हैं, कि तू परमेश्वर की ओर से आया है।”
ܗܫܐ ܝܕܥܝܢ ܚܢܢ ܕܟܠ ܡܕܡ ܝܕܥ ܐܢܬ ܘܠܐ ܤܢܝܩ ܐܢܬ ܕܐܢܫ ܢܫܐܠܟ ܒܗܕܐ ܡܗܝܡܢܝܢ ܚܢܢ ܕܡܢ ܐܠܗܐ ܢܦܩܬ
31 ३१ यह सुन यीशु ने उनसे कहा, “क्या तुम अब विश्वास करते हो?
ܐܡܪ ܠܗܘܢ ܝܫܘܥ ܗܝܡܢܘ
32 ३२ देखो, वह घड़ी आती है वरन् आ पहुँची कि तुम सब तितर-बितर होकर अपना-अपना मार्ग लोगे, और मुझे अकेला छोड़ दोगे, फिर भी मैं अकेला नहीं क्योंकि पिता मेरे साथ है।
ܕܗܐ ܐܬܝܐ ܫܥܬܐ ܘܗܫܐ ܐܬܬ ܕܬܬܒܕܪܘܢ ܐܢܫ ܠܐܬܪܗ ܘܬܫܒܩܘܢܢܝ ܒܠܚܘܕܝ ܘܠܐ ܗܘܝܬ ܒܠܚܘܕܝ ܕܐܒܐ ܥܡܝ ܗܘ
33 ३३ मैंने ये बातें तुम से इसलिए कही हैं, कि तुम्हें मुझ में शान्ति मिले; संसार में तुम्हें क्लेश होता है, परन्तु ढाढ़स बाँधो, मैंने संसार को जीत लिया है।”
ܗܠܝܢ ܐܡܪܬ ܠܟܘܢ ܕܒܝ ܢܗܘܐ ܠܟܘܢ ܫܠܡܐ ܒܥܠܡܐ ܗܘܐ ܠܟܘܢ ܐܘܠܨܢܐ ܐܠܐ ܐܬܠܒܒܘ ܐܢܐ ܙܟܝܬܗ ܠܥܠܡܐ

< यूहन्ना 16 >