< यिर्मयाह 5 >

1 यरूशलेम की सड़कों में इधर-उधर दौड़कर देखो! उसके चौकों में ढूँढ़ो यदि कोई ऐसा मिल सके जो न्याय से काम करे और सच्चाई का खोजी हो; तो मैं उसका पाप क्षमा करूँगा।
Прођите по улицама јерусалимским, и видите сада и разберите и потражите по улицама његовим, хоћете ли наћи човека, има ли ко да чини што је право и да тражи истину, па ћу опростити.
2 यद्यपि उसके निवासी यहोवा के जीवन की शपथ भी खाएँ, तो भी निश्चय वे झूठी शपथ खाते हैं।
Ако и говоре: Тако да је жив Господ! Опет се криво куну.
3 हे यहोवा, क्या तेरी दृष्टि सच्चाई पर नहीं है? तूने उनको दुःख दिया, परन्तु वे शोकित नहीं हुए; तूने उनको नाश किया, परन्तु उन्होंने ताड़ना से भी नहीं माना। उन्होंने अपना मन चट्टान से भी अधिक कठोर किया है; उन्होंने पश्चाताप करने से इन्कार किया है।
Господе! Не гледају ли очи Твоје на истину! Бијеш их, али их не боли; сатиреш их, али неће да приме науке, тврђе им је лице од камена, неће да се обрате.
4 फिर मैंने सोचा, “ये लोग तो कंगाल और मूर्ख ही हैं; क्योंकि ये यहोवा का मार्ग और अपने परमेश्वर का नियम नहीं जानते।
И ја рекох: Сиромаси су, лудо раде, јер не знају пут Господњи, закон Бога свог.
5 इसलिए मैं बड़े लोगों के पास जाकर उनको सुनाऊँगा; क्योंकि वे तो यहोवा का मार्ग और अपने परमेश्वर का नियम जानते हैं।” परन्तु उन सभी ने मिलकर जूए को तोड़ दिया है और बन्धनों को खोल डाला है।
Идем к властељима, и њима ћу говорити, јер они знају пут Господњи, закон Бога свог; али и они изломише јарам, покидаше свезе.
6 इस कारण वन में से एक सिंह आकर उन्हें मार डालेगा, निर्जल देश का एक भेड़िया उनको नाश करेगा। और एक चीता उनके नगरों के पास घात लगाए रहेगा, और जो कोई उनमें से निकले वह फाड़ा जाएगा; क्योंकि उनके अपराध बहुत बढ़ गए हैं और वे मुझसे बहुत ही दूर हट गए हैं।
За то ће их побити лав из шуме, вук ће их вечерњи потрти, рис ће вребати код градова њихових, ко год изиђе из њих биће растргнут, јер је много греха њихових и силни су одмети њихови.
7 “मैं क्यों तेरा पाप क्षमा करूँ? तेरे लड़कों ने मुझ को छोड़कर उनकी शपथ खाई है जो परमेश्वर नहीं है। जब मैंने उनका पेट भर दिया, तब उन्होंने व्यभिचार किया और वेश्याओं के घरों में भीड़ की भीड़ जाते थे।
Како ћу ти опростити то? Синови твоји оставише мене, и куну се онима који нису богови. Како их наситих, стадоше чинити прељубу, и у кућу курвину стичу се гомилом.
8 वे खिलाए-पिलाए बे-लगाम घोड़ों के समान हो गए, वे अपने-अपने पड़ोसी की स्त्री पर हिनहिनाने लगे।
Јутром су кад устају као товни коњи, сваки рже за женом ближњег свог.
9 क्या मैं ऐसे कामों का उन्हें दण्ड न दूँ? यहोवा की यह वाणी है; क्या मैं ऐसी जाति से अपना पलटा न लूँ?
За то ли нећу походити? Вели Господ, и душа моја неће ли се осветити таквом народу?
10 १० “शहरपनाह पर चढ़कर उसका नाश तो करो, तो भी उसका अन्त मत कर डालो; उसकी जड़ रहने दो परन्तु उसकी डालियों को तोड़कर फेंक दो, क्योंकि वे यहोवा की नहीं हैं।
Изађите му на зидове и развалите, али немојте сасвим затрти, скините му преворнице, јер нису Господње.
11 ११ यहोवा की यह वाणी है कि इस्राएल और यहूदा के घरानों ने मुझसे बड़ा विश्वासघात किया है।
Јер ме сасвим изневери дом Израиљев и дом Јудин, вели Господ.
12 १२ “उन्होंने यहोवा की बातें झुठलाकर कहा, ‘वह ऐसा नहीं है; विपत्ति हम पर न पड़ेगी, न हम तलवार को और न अकाल को देखेंगे।
Ударише у бах Господу и рекоше: Није тако, неће нас зло задесити, и нећемо видети мача ни глади.
13 १३ भविष्यद्वक्ता हवा हो जाएँगे; उनमें परमेश्वर का वचन नहीं है। उनके साथ ऐसा ही किया जाएगा!’”
А ти пророци отићи ће у ветар, и речи нема у њима, њима ће бити тако.
14 १४ इस कारण सेनाओं का परमेश्वर यहोवा यह कहता है: “ये लोग जो ऐसा कहते हैं, इसलिए देख, मैं अपना वचन तेरे मुँह में आग, और इस प्रजा को काठ बनाऊँगा, और वह उनको भस्म करेगी।
Зато овако вели Господ Господ над војскама: Кад тако говорите, ево ја ћу учинити да речи моје у устима твојим буду као огањ, а овај народ дрва, те ће их спалити.
15 १५ यहोवा की यह वाणी है, हे इस्राएल के घराने, देख, मैं तुम्हारे विरुद्ध दूर से ऐसी जाति को चढ़ा लाऊँगा जो सामर्थी और प्राचीन है, उसकी भाषा तुम न समझोगे, और न यह जानोगे कि वे लोग क्या कह रहे हैं।
Гле, ја ћу довести на вас народ из далека, доме Израиљев, вели Господ, народ јак, народ стар, народ коме језика нећеш знати нити ћеш разумети шта говори;
16 १६ उनका तरकश खुली कब्र है और वे सब के सब शूरवीर हैं।
Коме је тул као гроб отворен, сви су јаки.
17 १७ तुम्हारे पके खेत और भोजनवस्तुएँ जो तुम्हारे बेटे-बेटियों के खाने के लिये हैं उन्हें वे खा जाएँगे। वे तुम्हारी भेड़-बकरियों और गाय-बैलों को खा डालेंगे; वे तुम्हारी दाखों और अंजीरों को खा जाएँगे; और जिन गढ़वाले नगरों पर तुम भरोसा रखते हो उन्हें वे तलवार के बल से नाश कर देंगे।”
И појешће летину твоју и хлеб твој, што синови твоји и кћери твоје хтеше јести, појешће овце твоје и говеда твоја, појешће винову лозу твоју и смокве твоје, и мачем ће затрти тврде градове твоје у које се уздаш.
18 १८ “तो भी, यहोवा की यह वाणी है, उन दिनों में भी मैं तुम्हारा अन्त न कर डालूँगा।
Али ни тада, вели Господ, нећу вас сасвим затрти.
19 १९ जब तुम पूछोगे, ‘हमारे परमेश्वर यहोवा ने हम से ये सब काम किस लिये किए हैं,’ तब तुम उनसे कहना, ‘जिस प्रकार से तुम ने मुझ को त्याग कर अपने देश में दूसरे देवताओं की सेवा की है, उसी प्रकार से तुम को पराए देश में परदेशियों की सेवा करनी पड़ेगी।’”
Јер кад кажете: Зашто нам чини Господ Бог наш све ово? Тада им реци: Како остависте мене и служисте туђим боговима у земљи својој, тако ћете служити туђинцима у земљи која није ваша.
20 २० याकूब के घराने में यह प्रचार करो, और यहूदा में यह सुनाओ
Јавите ово у дому Јаковљевом, и огласите у Јуди, говорећи:
21 २१ “हे मूर्ख और निर्बुद्धि लोगों, तुम जो आँखें रहते हुए नहीं देखते, जो कान रहते हुए नहीं सुनते, यह सुनो।
Чујте ово, луди и безумни народе, који имате очи, а не видите, који имате уши, а не чујете.
22 २२ यहोवा की यह वाणी है, क्या तुम लोग मेरा भय नहीं मानते? क्या तुम मेरे सम्मुख नहीं थरथराते? मैंने रेत को समुद्र की सीमा ठहराकर युग-युग का ऐसा बाँध ठहराया कि वह उसे पार न कर सके; और चाहे उसकी लहरें भी उठें, तो भी वे प्रबल न हो सके, या जब वे गरजें तो भी उसको न पार कर सके।
Мене ли се нећете бојати? Вели Господ; од мене ли нећете дрхтати? Који поставих песак мору за међу вечном наредбом, и неће прећи преко ње; ако му и устају вали, неће надјачати, ако и буче, неће је прећи.
23 २३ पर इस प्रजा का हठीला और बलवा करनेवाला मन है; इन्होंने बलवा किया और दूर हो गए हैं।
Али је у народа овог срце упорно и непокорно; одступише и отидоше.
24 २४ वे मन में इतना भी नहीं सोचते कि हमारा परमेश्वर यहोवा तो बरसात के आरम्भ और अन्त दोनों समयों का जल समय पर बरसाता है, और कटनी के नियत सप्ताहों को हमारे लिये रखता है, इसलिए हम उसका भय मानें।
Нити рекоше у срцу свом: Бојмо се Господа Бога свог, који нам даје дажд рани и позни на време, и чува нам недеље одређене за жетву.
25 २५ परन्तु तुम्हारे अधर्म के कामों ही के कारण वे रुक गए, और तुम्हारे पापों ही के कारण तुम्हारी भलाई नहीं होती।
Безакоња ваша одвраћају то, и греси ваши одбијају добро од вас.
26 २६ मेरी प्रजा में दुष्ट लोग पाए जाते हैं; जैसे चिड़ीमार ताक में रहते हैं, वैसे ही वे भी घात लगाए रहते हैं। वे फंदा लगाकर मनुष्यों को अपने वश में कर लेते हैं।
Јер се налазе у народу мом безбожници, који вребају као птичари кад се притаје, мећу замке да хватају људе.
27 २७ जैसा पिंजड़ा चिड़ियों से भरा हो, वैसे ही उनके घर छल से भरे रहते हैं; इसी प्रकार वे बढ़ गए और धनी हो गए हैं।
Као крлетка пуна птица тако су куће њихове пуне преваре; зато посташе велики и обогатише.
28 २८ वे मोटे और चिकने हो गए हैं। बुरे कामों में वे सीमा को पार कर गए हैं; वे न्याय, विशेष करके अनाथों का न्याय नहीं चुकाते; इससे उनका काम सफल नहीं होता वे कंगालों का हक़ भी नहीं दिलाते।
Угојише се, сјају се, мимоилазе зло, не чине правде ни сирочету, и опет им је добро, и не дају правице убогима.
29 २९ इसलिए, यहोवा की यह वाणी है, क्या मैं इन बातों का दण्ड न दूँ? क्या मैं ऐसी जाति से पलटा न लूँ?”
Зато ли нећу походити? Вели Господ, и душа моја неће ли се осветити таквом народу?
30 ३० देश में ऐसा काम होता है जिससे चकित और रोमांचित होना चाहिये।
Чудо и страхота бива у земљи.
31 ३१ भविष्यद्वक्ता झूठमूठ भविष्यद्वाणी करते हैं; और याजक उनके सहारे से प्रभुता करते हैं; मेरी प्रजा को यह भाता भी है, परन्तु अन्त के समय तुम क्या करोगे?
Пророци пророкују лажно, и свештеници господују преко њих, и народу је мом то мило. А шта ћете радити на последак?

< यिर्मयाह 5 >