< यशायाह 61 >

1 प्रभु यहोवा का आत्मा मुझ पर है; क्योंकि यहोवा ने सुसमाचार सुनाने के लिये मेरा अभिषेक किया और मुझे इसलिए भेजा है कि खेदित मन के लोगों को शान्ति दूँ; कि बन्दियों के लिये स्वतंत्रता का और कैदियों के लिये छुटकारे का प्रचार करूँ;
Herrens, Herrens ande er yver meg, for Herren hev salva meg til å bera fagnadbod til dei smålåtne, han hev sendt meg til å binda um dei hugbrotne, til å ropa ut fridom for fangar, og for dei bundne utløysing,
2 कि यहोवा के प्रसन्न रहने के वर्ष का और हमारे परमेश्वर के पलटा लेने के दिन का प्रचार करूँ; कि सब विलाप करनेवालों को शान्ति दूँ।
ropa ut eit nåde-år for Herren og ein hemnedag frå vår Gud, til å trøysta alle dei syrgjande,
3 और सिय्योन के विलाप करनेवालों के सिर पर की राख दूर करके सुन्दर पगड़ी बाँध दूँ, कि उनका विलाप दूर करके हर्ष का तेल लगाऊँ और उनकी उदासी हटाकर यश का ओढ़ना ओढ़ाऊँ; जिससे वे धार्मिकता के बांज वृक्ष और यहोवा के लगाए हुए कहलाएँ और जिससे उसकी महिमा प्रगट हो।
til å gjeva dei syrgjande i Sion høgtidskruna for syrgjebunad, gledeolje i staden for sorg, lovsongs-klæde for vanmoda ånd, og dei skal heita rettferds eiker, Herrens plantning til herleggjering.
4 तब वे बहुत काल के उजड़े हुए स्थानों को फिर बसाएँगे, पूर्वकाल से पड़े हुए खण्डहरों में वे फिर घर बनाएँगे; उजड़े हुए नगरों को जो पीढ़ी-पीढ़ी से उजड़े हुए हों वे फिर नये सिरे से बसाएँगे।
Dei skal byggja upp att gamle grushaugar, reisa upp att ruinar frå federne, nya upp att nedbrotne byar, øydegarder frå ætt til ætt.
5 परदेशी आ खड़े होंगे और तुम्हारी भेड़-बकरियों को चराएँगे और विदेशी लोग तुम्हारे हल चलानेवाले और दाख की बारी के माली होंगे;
Framande skal gjæta smalen dykkar, utlendingar dyrka åt dykk både åker og vingard.
6 पर तुम यहोवा के याजक कहलाओगे, वे तुम को हमारे परमेश्वर के सेवक कहेंगे; और तुम जाति-जाति की धन-सम्पत्ति को खाओगे, उनके वैभव की वस्तुएँ पाकर तुम बड़ाई करोगे।
Men de skal heita Guds prestar, tenarar åt vår Gud skal dei kalla dykk; folke-eiga skal de njota, og deira herlegdom skal de få.
7 तुम्हारी नामधराई के बदले दूना भाग मिलेगा, अनादर के बदले तुम अपने भाग के कारण जयजयकार करोगे; तुम अपने देश में दूने भाग के अधिकारी होंगे; और सदा आनन्दित बने रहोगे।
For dykkar skam fær de dobbelt att, dei som leid skjemsla, skal prisa sin lut. Difor fær dei dobbel lut i sitt land, æveleg gleda skal dei få.
8 क्योंकि, मैं यहोवा न्याय से प्रीति रखता हूँ, मैं अन्याय और डकैती से घृणा करता हूँ; इसलिए मैं उनको उनका प्रतिफल सच्चाई से दूँगा, और उनके साथ सदा की वाचा बाँधूँगा।
For eg, Herren, elskar retten, eg hatar urett ran, og trufast gjev eg deim løni deira og gjer med deim ei æveleg pakt.
9 उनका वंश जाति-जाति में और उनकी सन्तान देश-देश के लोगों के बीच प्रसिद्ध होगी; जितने उनको देखेंगे, पहचान लेंगे कि यह वह वंश है जिसको परमेश्वर ने आशीष दी है।
Namngjeti vert deira ætt millom folki og avkjømet deira bland tjoderne; alle som ser deim, skal kjenna deim, at dei er ei ætt som Herren hev signa.
10 १० मैं यहोवा के कारण अति आनन्दित होऊँगा, मेरा प्राण परमेश्वर के कारण मगन रहेगा; क्योंकि उसने मुझे उद्धार के वस्त्र पहनाए, और धार्मिकता की चद्दर ऐसे ओढ़ा दी है जैसे दूल्हा फूलों की माला से अपने आपको सजाता और दुल्हन अपने गहनों से अपना सिंगार करती है।
Eg gled meg storleg i Herren, sjæli mi fegnast i min Gud. For han hev klædt meg i frelse-klæde, sveipt meg i rettferds-kåpa, som ein brudgom seg pryder med prestehuva og ei brur tek på seg sin prydnad.
11 ११ क्योंकि जैसे भूमि अपनी उपज को उगाती, और बारी में जो कुछ बोया जाता है उसको वह उपजाती है, वैसे ही प्रभु यहोवा सब जातियों के सामने धार्मिकता और धन्यवाद को बढ़ाएगा।
For som jordi sin grode let renna, og hagen sitt sæde let veksa, so let Herren, Herren rettferd renna og lovsong for alle folks åsyn.

< यशायाह 61 >