< यशायाह 32 >

1 देखो, एक राजा धार्मिकता से राज्य करेगा, और राजकुमार न्याय से हुकूमत करेंगे।
Evo, car æe carovati pravo i knezovi æe vladati po pravdi.
2 हर एक मानो आँधी से छिपने का स्थान, और बौछार से आड़ होगा; या निर्जल देश में जल के झरने, व तप्त भूमि में बड़ी चट्टान की छाया।
I èovjek æe biti kao zaklon od vjetra, i kao utoèište od poplave, kao potoci na suhu mjestu, kao sjen od velike stijene u zemlji sasušenoj.
3 उस समय देखनेवालों की आँखें धुँधली न होंगी, और सुननेवालों के कान लगे रहेंगे।
I oèi onijeh koji vide neæe biti zaslijepljene, i uši onijeh koji èuju slušaæe.
4 उतावलों के मन ज्ञान की बातें समझेंगे, और तुतलानेवालों की जीभ फुर्ती से और साफ बोलेगी।
I srce nerazumnijeh razumjeæe mudrost, i jezik mutavijeh govoriæe brzo i razgovijetno.
5 मूर्ख फिर उदार न कहलाएगा और न कंजूस दानी कहा जाएगा।
Nevaljalac se neæe više zvati knez, niti æe se tvrdica nazivati podašnijem.
6 क्योंकि मूर्ख तो मूर्खता ही की बातें बोलता और मन में अनर्थ ही गढ़ता रहता है कि वह अधर्म के काम करे और यहोवा के विरुद्ध झूठ कहे, भूखे को भूखा ही रहने दे और प्यासे का जल रोक रखे।
Jer nevaljalac o nevaljalstvu govori, i srce njegovo gradi bezakonje, radeæi licemjerno i govoreæi na Boga laž, da isprazni dušu gladnomu i napoj žednomu da uzme.
7 छली की चालें बुरी होती हैं, वह दुष्ट युक्तियाँ निकालता है कि दरिद्र को भी झूठी बातों में लूटे जबकि वे ठीक और नम्रता से भी बोलते हों।
I sprave tvrdièine zle su; smišlja lukavštine da zatre nište rijeèima lažnijem i kad siromah govori pravo.
8 परन्तु उदार मनुष्य उदारता ही की युक्तियाँ निकालता है, वह उदारता में स्थिर भी रहेगा।
Ali knez smišlja kneževski, i ustaje da radi kneževski.
9 हे सुखी स्त्रियों, उठकर मेरी सुनो; हे निश्चिन्त पुत्रियों, मेरे वचन की ओर कान लगाओ।
Ustanite, žene mirne, slušajte glas moj; kæeri bezbrižne, èujte rijeèi moje.
10 १० हे निश्चिन्त स्त्रियों, वर्ष भर से कुछ ही अधिक समय में तुम विकल हो जाओगी; क्योंकि तोड़ने को दाखें न होंगी और न किसी भाँति के फल हाथ लगेंगे।
Za mnogo godina biæete u smetnji, vi bezbrižne; jer neæe biti berbe, i sabiranje neæe doæi.
11 ११ हे सुखी स्त्रियों, थरथराओ, हे निश्चिन्त स्त्रियों, विकल हो; अपने-अपने वस्त्र उतारकर अपनी-अपनी कमर में टाट कसो।
Strašite se, vi mirne; drkæite, vi bezbrižne, svucite se, budite gole, i pripašite oko sebe kostrijet,
12 १२ वे मनभाऊ खेतों और फलवन्त दाखलताओं के लिये छाती पीटेंगी।
Bijuæi se u prsi za lijepijem njivama, za rodnijem èokotima.
13 १३ मेरे लोगों के वरन् प्रसन्न नगर के सब हर्ष भरे घरों में भी भाँति-भाँति के कटीले पेड़ उपजेंगे।
Trnje i èkalj niknuæe na zemlji naroda mojega, i po svijem kuæama veselijem, u gradu veselom.
14 १४ क्योंकि राजभवन त्यागा जाएगा, कोलाहल से भरा नगर सुनसान हो जाएगा और पहाड़ी और उन पर के पहरुओं के घर सदा के लिये माँदे और जंगली गदहों का विहार-स्थान और घरेलू पशुओं की चराई उस समय तक बने रहेंगे
Jer æe se dvorovi ostaviti, vreve gradske nestaæe; kule i stražare postaæe peæine dovijeka, radost divljim magarcima i paša stadima,
15 १५ जब तक आत्मा ऊपर से हम पर उण्डेला न जाए, और जंगल फलदायक बारी न बने, और फलदायक बारी फिर वन न गिनी जाए।
Dokle se ne izlije na nas duh s visine i pustinja postane njiva a njiva se stane uzimati za šumu.
16 १६ तब उस जंगल में न्याय बसेगा, और उस फलदायक बारी में धार्मिकता रहेगा।
Tada æe sud stanovati u pustinji, i pravda æe stajati na njivi.
17 १७ और धार्मिकता का फल शान्ति और उसका परिणाम सदा का चैन और निश्चिन्त रहना होगा।
I mir æe biti djelo pravde, što æe pravda uèiniti biæe pokoj i bezbrižnost dovijeka.
18 १८ मेरे लोग शान्ति के स्थानों में निश्चिन्त रहेंगे, और विश्राम के स्थानों में सुख से रहेंगे।
I moj æe narod sjedjeti u mirnu stanu i u šatorima pouzdanijem, na poèivalištima tihim.
19 १९ वन के विनाश के समय ओले गिरेंगे, और नगर पूरी रीति से चौपट हो जाएगा।
Ali æe grad pasti na šumu, i grad æe se vrlo sniziti.
20 २० क्या ही धन्य हो तुम जो सब जलाशयों के पास बीज बोते, और बैलों और गदहों को स्वतंत्रता से चराते हो।
Blago vama koji sijete pokraj svake vode, i puštate volove i magarce.

< यशायाह 32 >