< होशे 13 >

1 जब एप्रैम बोलता था, तब लोग काँपते थे; और वह इस्राएल में बड़ा था; परन्तु जब वह बाल के कारण दोषी हो गया, तब वह मर गया।
Når Efraim talte, skjalv man, i Israel var han fyrste, han forbrød sig med Ba'alog døde.
2 और अब वे लोग पाप पर पाप बढ़ाते जाते हैं, और अपनी बुद्धि से चाँदी ढालकर ऐसी मूरतें बनाते हैं जो कारीगरों ही से बनीं। उन्हीं के विषय लोग कहते हैं, जो नरमेध करें, वे बछड़ों को चूमें!
Nu bliver de ved at synde og laver sig støbte Guder, dannet som Billeder af Sølv, Arbejderes Værk til Hobe; de siger: "Til dem skal I ofre!" Mennesker kysser Kalve!
3 इस कारण वे भोर के मेघ, तड़के सूख जानेवाली ओस, खलिहान पर से आँधी के मारे उड़नेवाली भूसी, या चिमनी से निकलते हुए धुएँ के समान होंगे।
Derfor: som Morgentåge, som Duggen, der årle svinder, som Avner, der blæses fra Lo, som Røg fra Røghul skal de blive.
4 मिस्र देश ही से मैं यहोवा, तेरा परमेश्वर हूँ; तू मुझे छोड़ किसी को परमेश्वर करके न जानना; क्योंकि मेरे सिवा कोई तेरा उद्धारकर्ता नहीं हैं।
Og jeg er HERREN din Gud, fra du var i Ægyptens Land; du kender ej Gud uden mig, uden mig er der ingen Frelser;
5 मैंने उस समय तुझ पर मन लगाया जब तू जंगल में वरन् अत्यन्त सूखे देश में था।
jeg var din Vogter i Ørken, den svidende Tørkes Land.
6 परन्तु जब इस्राएली चराए जाते थे और वे तृप्त हो गए, तब तृप्त होने पर उनका मन घमण्ड से भर गया; इस कारण वे मुझ को भूल गए।
Som de græssede, åd de sig mætte, ja mætte, men Hjertet blev stolt; derfor glemte de mig.
7 इसलिए मैं उनके लिये सिंह सा बना हूँ; मैं चीते के समान उनके मार्ग में घात लगाए रहूँगा।
Så blev jeg for dem som en Løve, en lurende Panter ved Vejen,
8 मैं बच्चे छीनी हुई रीछनी के समान बनकर उनको मिलूँगा, और उनके हृदय की झिल्ली को फाड़ूँगा, और सिंह के समान उनको वहीं खा डालूँगा, जैसे वन-पशु उनको फाड़ डाले।
jeg falder over dem som Bjørnen, hvis Unger man tog. Jeg sønderriver dem Brystet, Hunde skal æde deraf, Markens Dyr flå dem sønder.
9 हे इस्राएल, तेरे विनाश का कारण यह है, कि तू मेरा अर्थात् अपने सहायक का विरोधी है।
Når Ulykken kommer, Israel, hvor mon du da finder Hjælp?
10 १० अब तेरा राजा कहाँ रहा कि तेरे सब नगरों में वह तुझे बचाए? और तेरे न्यायी कहाँ रहे, जिनके विषय में तूने कहा था, “मेरे लिये राजा और हाकिम ठहरा दे?”
Hvor er da din Konge til Frelse for dig i alle dine Byer, Herskerne, om hvem du siger: "Giv mig dog Konge og Fyrster!"
11 ११ मैंने क्रोध में आकर तेरे लिये राजा बनाये, और फिर जलजलाहट में आकर उनको हटा भी दिया।
Jeg giver dig Konge i Vrede og fjerner ham atter i Harme.
12 १२ एप्रैम का अधर्म गठा हुआ है, उनका पाप संचय किया हुआ है।
Tilbundet er Efraims Brøde, hans Synd gemt hen.
13 १३ उसको जच्चा की सी पीड़ाएँ उठेंगी, परन्तु वह निर्बुद्धि लड़का है जो जन्म लेने में देर करता है।
Hans Fødselsstunds Veer er der, men sært er Barnet, som ej kommer frem i Tide, så Fødselen får Ende.
14 १४ मैं उसको अधोलोक के वश से छुड़ा लूँगा और मृत्यु से उसको छुटकारा दूँगा। हे मृत्यु, तेरी मारने की शक्ति कहाँ रही? हे अधोलोक, तेरी नाश करने की शक्ति कहाँ रही? मैं फिर कभी नहीं पछताऊँगा। (Sheol h7585)
Dem skal jeg fri fra Dødsriget, løse fra Døden! Nej, Død, hvor er din Pest, Dødsrige, hvor er din Sot? Til Mildhed kender jeg ej, thi et sært Barn er han. (Sheol h7585)
15 १५ चाहे वह अपने भाइयों से अधिक फूले-फले, तो भी पुरवाई उस पर चलेगी, और यहोवा की ओर से मरुस्थल से आएगी, और उसका कुण्ड सूखेगा; और उसका सोता निर्जल हो जाएगा। उसकी रखी हुई सब मनभावनी वस्तुएँ वह लूट ले जाएगा।
En Østenstorm, Herrens Ånde, bruser frem fra Ørken, løfter sig, tørrer hans Væld, gør hans Kilde tør, den tager hans Skatkammer med alle dets Skatte.
16 १६ सामरिया दोषी ठहरेगा, क्योंकि उसने अपने परमेश्वर से बलवा किया है; वे तलवार से मारे जाएँगे, उनके बच्चे पटके जाएँगे, और उनकी गर्भवती स्त्रियाँ चीर डाली जाएँगी।
Samaria skal bøde, thi det stod sin Gud imod. For Sværd skal de falde, Børnene knuses, frugtsommelige Kvinders Liv rives op.

< होशे 13 >