< उत्पत्ति 10 >

1 नूह के पुत्र शेम, हाम और येपेत थे; उनके पुत्र जल-प्रलय के पश्चात् उत्पन्न हुए: उनकी वंशावली यह है।
ואלה תולדת בני נח שם חם ויפת ויולדו להם בנים אחר המבול
2 येपेत के पुत्र: गोमेर, मागोग, मादै, यावान, तूबल, मेशेक और तीरास हुए।
בני יפת--גמר ומגוג ומדי ויון ותבל ומשך ותירס
3 और गोमेर के पुत्र: अश्कनज, रीपत और तोगर्मा हुए।
ובני גמר--אשכנז וריפת ותגרמה
4 और यावान के वंश में एलीशा और तर्शीश, और कित्ती, और दोदानी लोग हुए।
ובני יון אלישה ותרשיש כתים ודדנים
5 इनके वंश अन्यजातियों के द्वीपों के देशों में ऐसे बँट गए कि वे भिन्न-भिन्न भाषाओं, कुलों, और जातियों के अनुसार अलग-अलग हो गए।
מאלה נפרדו איי הגוים בארצתם איש ללשנו--למשפחתם בגויהם
6 फिर हाम के पुत्र: कूश, मिस्र, पूत और कनान हुए।
ובני חם--כוש ומצרים ופוט וכנען
7 और कूश के पुत्र सबा, हवीला, सबता, रामाह, और सब्तका हुए। और रामाह के पुत्र शेबा और ददान हुए।
ובני כוש--סבא וחוילה וסבתה ורעמה וסבתכא ובני רעמה שבא ודדן
8 कूश के वंश में निम्रोद भी हुआ; पृथ्वी पर पहला वीर वही हुआ है।
וכוש ילד את נמרד הוא החל להיות גבר בארץ
9 वही यहोवा की दृष्टि में पराक्रमी शिकार खेलनेवाला ठहरा, इससे यह कहावत चली है; “निम्रोद के समान यहोवा की दृष्टि में पराक्रमी शिकार खेलनेवाला।”
הוא היה גבר ציד לפני יהוה על כן יאמר כנמרד גבור ציד לפני יהוה
10 १० उसके राज्य का आरम्भ शिनार देश में बाबेल, एरेख, अक्कद, और कलने से हुआ।
ותהי ראשית ממלכתו בבל וארך ואכד וכלנה בארץ שנער
11 ११ उस देश से वह निकलकर अश्शूर को गया, और नीनवे, रहोबोतीर और कालह को,
מן הארץ ההוא יצא אשור ויבן את נינוה ואת רחבת עיר ואת כלח
12 १२ और नीनवे और कालह के बीच जो रेसेन है, उसे भी बसाया; बड़ा नगर यही है।
ואת רסן בין נינוה ובין כלח--הוא העיר הגדלה
13 १३ मिस्र के वंश में लूदी, अनामी, लहाबी, नप्तूही,
ומצרים ילד את לודים ואת ענמים ואת להבים--ואת נפתחים
14 १४ और पत्रूसी, कसलूही, और कप्तोरी लोग हुए, कसलूहियों में से तो पलिश्ती लोग निकले।
ואת פתרסים ואת כסלחים אשר יצאו משם פלשתים--ואת כפתרים
15 १५ कनान के वंश में उसका ज्येष्ठ पुत्र सीदोन, तब हित्त,
וכנען ילד את צידן בכרו--ואת חת
16 १६ यबूसी, एमोरी, गिर्गाशी,
ואת היבוסי ואת האמרי ואת הגרגשי
17 १७ हिब्बी, अर्की, सीनी,
ואת החוי ואת הערקי ואת הסיני
18 १८ अर्वदी, समारी, और हमाती लोग भी हुए; फिर कनानियों के कुल भी फैल गए।
ואת הארודי ואת הצמרי ואת החמתי ואחר נפצו משפחות הכנעני
19 १९ और कनानियों की सीमा सीदोन से लेकर गरार के मार्ग से होकर गाज़ा तक और फिर सदोम और गमोरा और अदमा और सबोयीम के मार्ग से होकर लाशा तक हुआ।
ויהי גבול הכנעני מצידן--באכה גררה עד עזה באכה סדמה ועמרה ואדמה וצבים--עד לשע
20 २० हाम के वंश में ये ही हुए; और ये भिन्न-भिन्न कुलों, भाषाओं, देशों, और जातियों के अनुसार अलग-अलग हो गए।
אלה בני חם למשפחתם ללשנתם בארצתם בגויהם
21 २१ फिर शेम, जो सब एबेरवंशियों का मूलपुरुष हुआ, और जो येपेत का ज्येष्ठ भाई था, उसके भी पुत्र उत्पन्न हुए।
ולשם ילד גם הוא אבי כל בני עבר--אחי יפת הגדול
22 २२ शेम के पुत्र: एलाम, अश्शूर, अर्पक्षद, लूद और अराम हुए।
בני שם עילם ואשור וארפכשד ולוד וארם
23 २३ अराम के पुत्र: ऊस, हूल, गेतेर और मश हुए।
ובני ארם--עוץ וחול וגתר ומש
24 २४ और अर्पक्षद ने शेलह को, और शेलह ने एबेर को जन्म दिया।
וארפכשד ילד את שלח ושלח ילד את עבר
25 २५ और एबेर के दो पुत्र उत्पन्न हुए, एक का नाम पेलेग इस कारण रखा गया कि उसके दिनों में पृथ्वी बँट गई, और उसके भाई का नाम योक्तान था।
ולעבר ילד שני בנים שם האחד פלג כי בימיו נפלגה הארץ ושם אחיו יקטן
26 २६ और योक्तान ने अल्मोदाद, शेलेप, हसर्मावेत, येरह,
ויקטן ילד את אלמודד ואת שלף ואת חצרמות ואת ירח
27 २७ हदोराम, ऊजाल, दिक्ला,
ואת הדורם ואת אוזל ואת דקלה
28 २८ ओबाल, अबीमाएल, शेबा,
ואת עובל ואת אבימאל ואת שבא
29 २९ ओपीर, हवीला, और योबाब को जन्म दिया: ये ही सब योक्तान के पुत्र हुए।
ואת אופר ואת חוילה ואת יובב כל אלה בני יקטן
30 ३० इनके रहने का स्थान मेशा से लेकर सपारा, जो पूर्व में एक पहाड़ है, उसके मार्ग तक हुआ।
ויהי מושבם ממשא באכה ספרה הר הקדם
31 ३१ शेम के पुत्र ये ही हुए; और ये भिन्न-भिन्न कुलों, भाषाओं, देशों और जातियों के अनुसार अलग-अलग हो गए।
אלה בני שם למשפחתם ללשנתם בארצתם לגויהם
32 ३२ नूह के पुत्रों के घराने ये ही है: और उनकी जातियों के अनुसार उनकी वंशावलियाँ ये ही हैं; और जल-प्रलय के पश्चात् पृथ्वी भर की जातियाँ इन्हीं में से होकर बँट गईं।
אלה משפחת בני נח לתולדתם בגויהם ומאלה נפרדו הגוים בארץ--אחר המבול

< उत्पत्ति 10 >