< दानिय्येल 9 >

1 मादी क्षयर्ष का पुत्र दारा, जो कसदियों के देश पर राजा ठहराया गया था,
Prve godine Darija, sina Artakserksova, iz roda Medijaca, koji vladaše kraljevstvom kaldejskim,
2 उसके राज्य के पहले वर्ष में, मुझ दानिय्येल ने शास्त्र के द्वारा समझ लिया कि यरूशलेम की उजड़ी हुई दशा यहोवा के उस वचन के अनुसार, जो यिर्मयाह नबी के पास पहुँचा था, कुछ वर्षों के बीतने पर अर्थात् सत्तर वर्ष के बाद पूरी हो जाएगी।
prve dakle godine njegova kraljevanja, ja, Daniel, istraživah u Pismima broj godina koje se - prema riječi koju Jahve uputi proroku Jeremiji - imaju ispuniti nad ruševinama Jeruzalema: sedamdeset godina.
3 तब मैं अपना मुख प्रभु परमेश्वर की ओर करके गिड़गिड़ाहट के साथ प्रार्थना करने लगा, और उपवास कर, टाट पहन, राख में बैठकर विनती करने लगा।
Ja obratih svoje lice prema Gospodinu Bogu nastojeći moliti se i zaklinjati u postu, kostrijeti i pepelu.
4 मैंने अपने परमेश्वर यहोवा से इस प्रकार प्रार्थना की और पाप का अंगीकार किया, “हे प्रभु, तू महान और भययोग्य परमेश्वर है, जो अपने प्रेम रखने और आज्ञा माननेवालों के साथ अपनी वाचा को पूरा करता और करुणा करता रहता है,
Ja se moljah Jahvi, Bogu svome, priznavajući: “Ah, Gospodine moj, Bože veliki i strahoviti, koji čuvaš Savez i naklonost onima koji tebe ljube i čuvaju zapovijedi tvoje!
5 हम लोगों ने तो पाप, कुटिलता, दुष्टता और बलवा किया है, और तेरी आज्ञाओं और नियमों को तोड़ दिया है।
Mi sagriješismo, mi bezakonje počinismo, zlo učinismo, odmetnusmo se i udaljismo od zapovijedi i naredaba tvojih.
6 और तेरे जो दास नबी लोग, हमारे राजाओं, हाकिमों, पूर्वजों और सब साधारण लोगों से तेरे नाम से बातें करते थे, उनकी हमने नहीं सुनी।
Nismo slušali sluge tvoje, proroke koji govorahu u tvoje ime našim kraljevima, našim knezovima, našim očevima, svemu puku zemlje.
7 हे प्रभु, तू धर्मी है, परन्तु हम लोगों को आज के दिन लज्जित होना पड़ता है, अर्थात् यरूशलेम के निवासी आदि सब यहूदी, क्या समीप क्या दूर के सब इस्राएली लोग जिन्हें तूने उस विश्वासघात के कारण जो उन्होंने तेरे साथ किया था, देश-देश में तितर-बितर कर दिया है, उन सभी को लज्जित होना पड़ता है।
U tebe je, Gospodine, pravednost, a u nas stid na obrazu, kao u ovaj dan, u nas Judejaca, Jeruzalemaca, svega Izraela, blizu i daleko, u svim zemljama kuda si ih rastjerao zbog nevjernosti kojom ti se iznevjeriše.
8 हे यहोवा, हम लोगों ने अपने राजाओं, हाकिमों और पूर्वजों समेत तेरे विरुद्ध पाप किया है, इस कारण हमको लज्जित होना पड़ता है।
Jahve, stid na obraz nama, našim kraljevima, našim knezovima, našim očevima, jer sagriješismo protiv tebe!
9 परन्तु, यद्यपि हम अपने परमेश्वर प्रभु से फिर गए, तो भी तू दया का सागर और क्षमा की खान है।
U Gospoda je Boga našega smilovanje i oproštenje jer smo se odmetnuli od njega
10 १० हम तो अपने परमेश्वर यहोवा की शिक्षा सुनने पर भी उस पर नहीं चले जो उसने अपने दास नबियों से हमको सुनाई।
i nismo slušali glas Jahve, Boga našega, da slijedimo njegove zakone što nam ih dade po svojim slugama, prorocima.
11 ११ वरन् सब इस्राएलियों ने तेरी व्यवस्था का उल्लंघन किया, और ऐसे हट गए कि तेरी नहीं सुनी। इस कारण जिस श्राप की चर्चा परमेश्वर के दास मूसा की व्यवस्था में लिखी हुई है, वह श्राप हम पर घट गया, क्योंकि हमने उसके विरुद्ध पाप किया है।
Sav je Izrael prestupio Zakon tvoj, odmetnuo se ne slušajući tvoj glas. Zato se na nas izlila kletva i prokletstvo, kako je zapisano u Zakonu Mojsija, sluge Božjega - jer sagriješismo protiv Njega.
12 १२ इसलिए उसने हमारे और हमारे न्यायियों के विषय जो वचन कहे थे, उन्हें हम पर यह बड़ी विपत्ति डालकर पूरा किया है; यहाँ तक कि जैसी विपत्ति यरूशलेम पर पड़ी है, वैसी सारी धरती पर और कहीं नहीं पड़ी।
Izvršio je prijetnje kojima je zaprijetio nama i sucima koji su nam sudili: svalio je na nas tešku nesreću te se ne dogodi pod nebom što se dogodi u Jeruzalemu.
13 १३ जैसे मूसा की व्यवस्था में लिखा है, वैसे ही यह सारी विपत्ति हम पर आ पड़ी है, तो भी हम अपने परमेश्वर यहोवा को मनाने के लिये न तो अपने अधर्म के कामों से फिरे, और न तेरी सत्य बातों पर ध्यान दिया।
Sva ova nesreća, kao što je zapisano u Zakonu Mojsijevu, došla je na nas, a mi nismo umilostivili lice Jahve, Boga svojega: nismo se obratili od svojih bezakonja pa da prionemo uz istinu tvoju.
14 १४ इस कारण यहोवा ने सोच विचार कर हम पर विपत्ति डाली है; क्योंकि हमारा परमेश्वर यहोवा जितने काम करता है उन सभी में धर्मी ठहरता है; परन्तु हमने उसकी नहीं सुनी।
Jahve je bdio nad nesrećom, on je dovede na nas. Jer je pravedan Jahve, Bog naš, u svim djelima koja učini, a mi nismo slušali glas njegov.
15 १५ और अब, हे हमारे परमेश्वर, हे प्रभु, तूने अपनी प्रजा को मिस्र देश से, बलवन्त हाथ के द्वारा निकाल लाकर अपना ऐसा बड़ा नाम किया, जो आज तक प्रसिद्ध है, परन्तु हमने पाप किया है और दुष्टता ही की है।
A sada, Gospode, Bože naš, koji si moćnom svojom rukom izveo narod svoj iz zemlje egipatske - i time sebi stekao ime koje traje do danas: mi sagriješismo, mi zlo učinismo.
16 १६ हे प्रभु, हमारे पापों और हमारे पूर्वजों के अधर्म के कामों के कारण यरूशलेम की और तेरी प्रजा की, और हमारे आस-पास के सब लोगों की ओर से नामधराई हो रही है; तो भी तू अपने सब धार्मिकता के कामों के कारण अपना क्रोध और जलजलाहट अपने नगर यरूशलेम पर से उतार दे, जो तेरे पवित्र पर्वत पर बसा है।
Gospode, po svoj pravednosti svojoj odvrati svoj gnjev i svoju jarost od Jeruzalema, grada svojega, Svete gore svoje, jer zbog naših grijeha i zlodjela naših otaca Jeruzalem i tvoj narod ruglo su svima koji nas okružuju.”
17 १७ हे हमारे परमेश्वर, अपने दास की प्रार्थना और गिड़गिड़ाहट सुनकर, अपने उजड़े हुए पवित्रस्थान पर अपने मुख का प्रकाश चमका; हे प्रभु, अपने नाम के निमित्त यह कर।
“A sada poslušaj, o Bože naš, molitvu sluge svoga i usrdne molbe njegove. Neka tvoje lice zasja nad svetištem tvojim opustošenim - zbog tebe, Gospode!
18 १८ हे मेरे परमेश्वर, कान लगाकर सुन, आँख खोलकर हमारी उजड़ी हुई दशा और उस नगर को भी देख जो तेरा कहलाता है; क्योंकि हम जो तेरे सामने गिड़गिड़ाकर प्रार्थना करते हैं, इसलिए अपने धार्मिकता के कामों पर नहीं, वरन् तेरी बड़ी दया ही के कामों पर भरोसा रखकर करते हैं।
Prikloni uho svoje, Bože moj, i slušaj! Otvori oči te pogledaj našu pustoš i grad koji se tvojim zove imenom! Jer mi te ne molimo zbog svoje pravednosti, već zbog velikih smilovanja tvojih.
19 १९ हे प्रभु, सुन ले; हे प्रभु, पाप क्षमा कर; हे प्रभु, ध्यान देकर जो करना है उसे कर, विलम्ब न कर; हे मेरे परमेश्वर, तेरा नगर और तेरी प्रजा तेरी ही कहलाती है; इसलिए अपने नाम के निमित्त ऐसा ही कर।”
Gospode, čuj! Gospode, oprosti! Gospode, poslušaj i čini! Ne oklijevaj - zbog sebe, Bože moj, jer se tvojim imenom zove grad tvoj i narod tvoj!”
20 २० इस प्रकार मैं प्रार्थना करता, और अपने और अपने इस्राएली जातिभाइयों के पाप का अंगीकार करता हुआ, अपने परमेश्वर यहोवा के सम्मुख उसके पवित्र पर्वत के लिये गिड़गिड़ाकर विनती करता ही था,
Ja sam još govorio, moleći se i priznavajući grijehe svoje i grijehe svog naroda Izraela i usrdno zaklinjući Jahvu, svoga Boga, za Svetu goru Boga svoga.
21 २१ तब वह पुरुष गब्रिएल जिसे मैंने उस समय देखा जब मुझे पहले दर्शन हुआ था, उसने वेग से उड़ने की आज्ञा पाकर, साँझ के अन्नबलि के समय मुझ को छू लिया; और मुझे समझाकर मेरे साथ बातें करने लगा।
Dok sam dakle ja još govorio moleći se, onaj čovjek Gabriel, koga vidjeh na početku viđenja, doletje u brzu letu, dotače me se u vrijeme večernjeg prinosa
22 २२ उसने मुझसे कहा, “हे दानिय्येल, मैं तुझे बुद्धि और प्रवीणता देने को अभी निकल आया हूँ।
i pouči me: “Daniele, evo me: dođoh da te poučim.
23 २३ जब तू गिड़गिड़ाकर विनती करने लगा, तब ही इसकी आज्ञा निकली, इसलिए मैं तुझे बताने आया हूँ, क्योंकि तू अति प्रिय ठहरा है; इसलिए उस विषय को समझ ले और दर्शन की बात का अर्थ जान ले।
Od početka tvoje molitve izišla je riječ, i ja dođoh da ti je navijestim. Ti si miljenik. Pazi dobro na riječ, razumij viđenje.”
24 २४ “तेरे लोगों और तेरे पवित्र नगर के लिये सत्तर सप्ताह ठहराए गए हैं कि उनके अन्त तक अपराध का होना बन्द हो, और पापों का अन्त और अधर्म का प्रायश्चित किया जाए, और युग-युग की धार्मिकता प्रगट हो; और दर्शन की बात पर और भविष्यद्वाणी पर छाप दी जाए, और परमपवित्र स्थान का अभिषेक किया जाए।
“Sedamdeset je sedmica određeno tvom narodu i tvom svetom gradu da se dokrajči opačina, da se stavi pečat grijehu, da se zadovolji za bezakonje, da se uvede vječna pravednost, da se stavi pečat viđenju i prorocima, da se pomaže Sveti nad svetima.
25 २५ इसलिए यह जान और समझ ले, कि यरूशलेम के फिर बसाने की आज्ञा के निकलने से लेकर अभिषिक्त प्रधान के समय तक सात सप्ताह बीतेंगे। फिर बासठ सप्ताहों के बीतने पर चौक और खाई समेत वह नगर कष्ट के समय में फिर बसाया जाएगा।
Znaj i razumij: Od časa kad izađe riječ 'Neka se vrate i neka opet sagrade Jeruzalem' pa do Kneza Pomazanika: sedam sedmica, a onda šezdeset i dvije sedmice, i bit će opet sagrađeni trg i opkop, i to u teško vrijeme.
26 २६ और उन बासठ सप्ताहों के बीतने पर अभिषिक्त पुरुष काटा जाएगा: और उसके हाथ कुछ न लगेगा; और आनेवाले प्रधान की प्रजा नगर और पवित्रस्थान को नाश तो करेगी, परन्तु उस प्रधान का अन्त ऐसा होगा जैसा बाढ़ से होता है; तो भी उसके अन्त तक लड़ाई होती रहेगी; क्योंकि उसका उजड़ जाना निश्चय ठाना गया है।
A poslije šezdeset i dvije sedmice bit će Pomazanik pogubljen, ali ne za sebe. Narod jednog kneza koji će doći razorit će Grad i Svetište: svršetak im je u propasti, a do svršetka rat i određena pustošenja.
27 २७ और वह प्रधान एक सप्ताह के लिये बहुतों के संग दृढ़ वाचा बाँधेगा, परन्तु आधे सप्ताह के बीतने पर वह मेलबलि और अन्नबलि को बन्द करेगा; और कंगूरे पर उजाड़नेवाली घृणित वस्तुएँ दिखाई देंगी और निश्चय से ठनी हुई बात के समाप्त होने तक परमेश्वर का क्रोध उजाड़नेवाले पर पड़ा रहेगा।”
I sklopit će savez s mnogima za jednu sedmicu: a u polovici sedmice prestat će žrtva i prinos: na vrhu Hrama bit će grozota pustoši sve do svršetka, dok se određeno pustošenje ne obori na pustošnika.”

< दानिय्येल 9 >