< 1 राजा 1 >

1 दाऊद राजा बूढ़ा और उसकी आयु बहुत बढ़ गई थी; और यद्यपि उसको कपड़े ओढ़ाए जाते थे, तो भी वह गर्म न होता था।
A car David ostarje i bi vremenit, i koliko ga pokrivahu haljinama ne mogaše se zagrijati.
2 उसके कर्मचारियों ने उससे कहा, “हमारे प्रभु राजा के लिये कोई जवान कुँवारी ढूँढ़ी जाए, जो राजा के सम्मुख रहकर उसकी सेवा किया करे और तेरे पास लेटा करे, कि हमारे प्रभु राजा को गर्मी पहुँचे।”
Tada mu rekoše sluge njegove: neka potraže caru gospodaru našemu mladu djevojku, pa ona neka stoji pred carem i dvori ga, i na krilu neka mu spava, da se zagrijeva car gospodar naš.
3 तब उन्होंने समस्त इस्राएली देश में सुन्दर कुँवारी ढूँढ़ते-ढूँढ़ते अबीशग नामक एक शूनेमिन कन्या को पाया, और राजा के पास ले आए।
I potražiše lijepu djevojku po svijem krajevima Izrailjskim, i naðoše Avisagu Sunamku, te je dovedoše caru.
4 वह कन्या बहुत ही सुन्दर थी; और वह राजा की दासी होकर उसकी सेवा करती रही; परन्तु राजा का उससे सहवास न हुआ।
A ta djevojka bijaše vrlo lijepa, i dvoraše cara i služaše mu: ali je car ne pozna.
5 तब हग्गीत का पुत्र अदोनिय्याह सिर ऊँचा करके कहने लगा, “मैं राजा बनूँगा।” सो उसने रथ और सवार और अपने आगे-आगे दौड़ने को पचास अंगरक्षकों को रख लिए।
A Adonija sin Agitin podiže se govoreæi: ja æu biti car. I nabavi sebi kola i konjika, i pedeset ljudi koji trèahu pred njim.
6 उसके पिता ने तो जन्म से लेकर उसे कभी यह कहकर उदास न किया था, “तूने ऐसा क्यों किया।” वह बहुत रूपवान था, और अबशालोम के बाद उसका जन्म हुआ था।
I otac ga nigda ne nakara, niti mu reèe: zašto radiš tako? A on bješe vrlo lijep, i mati ga rodi iza Avesaloma.
7 उसने सरूयाह के पुत्र योआब से और एब्यातार याजक से बातचीत की, और उन्होंने उसके पीछे होकर उसकी सहायता की।
I dogovaraše se s Joavom sinom Serujinim i s Avijatarom sveštenikom, koji pomagahu Adoniji.
8 परन्तु सादोक याजक यहोयादा का पुत्र बनायाह, नातान नबी, शिमी, रेई, और दाऊद के शूरवीरों ने अदोनिय्याह का साथ न दिया।
Ali Sadok sveštenik i Venaja sin Jodajev i Natan prorok i Semej i Rej i junaci Davidovi ne pristaše za Adonijom.
9 अदोनिय्याह ने जोहेलेत नामक पत्थर के पास जो एनरोगेल के निकट है, भेड़-बैल और तैयार किए हुए पशुबलि किए, और अपने सब भाइयों, राजकुमारों और राजा के सब यहूदी कर्मचारियों को बुला लिया।
Tada nakla Adonija ovaca i volova i ugojene stoke kod kamena Zoeleta, koji je kod izvora Rogila, i pozva svu braæu svoju, sinove careve, i sve ljude od Jude, sluge careve;
10 १० परन्तु नातान नबी, और बनायाह और शूरवीरों को और अपने भाई सुलैमान को उसने न बुलाया।
Ali ne pozva Natana proroka, ni Venaje, ni ostalijeh junaka, ni Solomuna brata svojega.
11 ११ तब नातान ने सुलैमान की माता बतशेबा से कहा, “क्या तूने सुना है कि हग्गीत का पुत्र अदोनिय्याह राजा बन बैठा है और हमारा प्रभु दाऊद इसे नहीं जानता?
Tada reèe Natan Vitsaveji materi Solomunovoj govoreæi: jesi li èula da se zacario Adonija sin Agitin? a gospodar naš David ne zna.
12 १२ इसलिए अब आ, मैं तुझे ऐसी सम्मति देता हूँ, जिससे तू अपना और अपने पुत्र सुलैमान का प्राण बचाए।
Nego sada hajde, ja æu te svjetovati kako æeš izbaviti dušu svoju i dušu sina svojega Solomuna.
13 १३ तू दाऊद राजा के पास जाकर, उससे यह पूछ, ‘हे मेरे प्रभु! हे राजा! क्या तूने शपथ खाकर अपनी दासी से नहीं कहा, कि तेरा पुत्र सुलैमान मेरे बाद राजा होगा, और वह मेरी राजगद्दी पर विराजेगा? फिर अदोनिय्याह क्यों राजा बन बैठा है?’
Hajde, otidi k caru Davidu i reci mu: nijesi li se ti, gospodaru moj care, zakleo sluškinji svojoj govoreæi: Solomun sin tvoj biæe car poslije mene, i on æe sjedjeti na prijestolu mojem? Zašto se dakle zacari Adonija?
14 १४ और जब तू वहाँ राजा से ऐसी बातें करती रहेगी, तब मैं तेरे पीछे आकर, तेरी बातों की पुष्टि करूँगा।”
I gle, dok ti još budeš ondje govoreæi s carem, ja æu doæi za tobom, i dopuniæu tvoje rijeèi.
15 १५ तब बतशेबा राजा के पास कोठरी में गई; राजा तो बहुत बूढ़ा था, और उसकी सेवा टहल शूनेमिन अबीशग करती थी।
I tako uðe Vitsaveja k caru u klijet. A car bijaše vrlo star; i Avisaga Sunamka dvoraše ga.
16 १६ बतशेबा ने झुककर राजा को दण्डवत् किया, और राजा ने पूछा, “तू क्या चाहती है?”
I savivši se Vitsaveja pokloni se caru; a car joj reèe: šta æeš?
17 १७ उसने उत्तर दिया, “हे मेरे प्रभु, तूने तो अपने परमेश्वर यहोवा की शपथ खाकर अपनी दासी से कहा था, ‘तेरा पुत्र सुलैमान मेरे बाद राजा होगा और वह मेरी गद्दी पर विराजेगा।’
A ona mu reèe: gospodaru moj, ti si se zakleo Gospodom Bogom svojim sluškinji svojoj: Solomun sin tvoj biæe car poslije mene, i on æe sjedjeti na prijestolu mojem.
18 १८ अब देख अदोनिय्याह राजा बन बैठा है, और अब तक मेरा प्रभु राजा इसे नहीं जानता।
A sada evo Adonija se zacari, a ti, gospodaru moj care, i ne znaš.
19 १९ उसने बहुत से बैल तैयार किए, पशु और भेड़ें बलि की, और सब राजकुमारों को और एब्यातार याजक और योआब सेनापति को बुलाया है, परन्तु तेरे दास सुलैमान को नहीं बुलाया।
Naklao je volova i ugojene stoke i ovaca mnogo, i pozvao sve sinove careve, i Avijatara sveštenika i Joava vojvodu; a Solomuna sluge tvojega nije pozvao.
20 २० और हे मेरे प्रभु! हे राजा! सब इस्राएली तुझे ताक रहे हैं कि तू उनसे कहे, कि हमारे प्रभु राजा की गद्दी पर उसके बाद कौन बैठेगा।
Sada, care gospodaru moj, oèi su svega Izrailja uprte u tebe, da im kažeš ko æe sjesti na prijesto tvoj, gospodaru moj care, poslije tebe.
21 २१ नहीं तो जब हमारा प्रभु राजा, अपने पुरखाओं के संग सोएगा, तब मैं और मेरा पुत्र सुलैमान दोनों अपराधी गिने जाएँगे।”
Inaèe kad gospodar moj car poèine kod otaca svojih, biæemo ja i sin moj Solomun krivi.
22 २२ जब बतशेबा राजा से बातें कर ही रही थी, कि नातान नबी भी आ गया।
I gle, dok ona još govoraše caru, doðe prorok Natan.
23 २३ और राजा से कहा गया, “नातान नबी हाजिर है;” तब वह राजा के सम्मुख आया, और मुँह के बल गिरकर राजा को दण्डवत् की।
I javiše caru govoreæi: evo Natana proroka. I on stupivši pred cara pokloni se caru licem do zemlje.
24 २४ तब नातान कहने लगा, “हे मेरे प्रभु, हे राजा! क्या तूने कहा है, ‘अदोनिय्याह मेरे बाद राजा होगा और वह मेरी गद्दी पर विराजेगा?’
I reèe Natan: care, gospodaru moj, jesi li ti kazao: Adonija æe biti car poslije mene, i on æe sjedjeti na prijestolu mojem?
25 २५ देख उसने आज नीचे जाकर बहुत से बैल, तैयार किए हुए पशु और भेड़ें बलि की हैं, और सब राजकुमारों और सेनापतियों को और एब्यातार याजक को भी बुला लिया है; और वे उसके सम्मुख खाते पीते हुए कह रहे हैं, ‘अदोनिय्याह राजा जीवित रहे।’
Jer otide danas i nakla volova i ugojene stoke i ovaca mnogo, i pozva sve sinove careve i vojvode i Avijatara sveštenika; i eno jedu i piju s njim i govore: da živi car Adonija.
26 २६ परन्तु मुझ तेरे दास को, और सादोक याजक और यहोयादा के पुत्र बनायाह, और तेरे दास सुलैमान को उसने नहीं बुलाया।
Mene pak, sluge tvojega, ne pozva, ni Sadoka sveštenika, ni Venaje sina Jodajeva, ni Solomuna sluge tvojega.
27 २७ क्या यह मेरे प्रभु राजा की ओर से हुआ? तूने तो अपने दास को यह नहीं जताया है, कि प्रभु राजा की गद्दी पर कौन उसके बाद विराजेगा।”
Je li to car gospodar moj naredio? ne kazav sluzi svojemu ko æe sjesti na prijesto gospodara mojega cara poslije njega.
28 २८ दाऊद राजा ने कहा, “बतशेबा को मेरे पास बुला लाओ।” तब वह राजा के पास आकर उसके सामने खड़ी हुई।
A car David odgovori i reèe: zovite mi Vitsaveju. I ona doðe pred cara, i stade pred carem.
29 २९ राजा ने शपथ खाकर कहा, “यहोवा जो मेरा प्राण सब जोखिमों से बचाता आया है,
Tada se zakle car govoreæi: tako da je živ Gospod, koji je izbavio dušu moju od svake nevolje,
30 ३० उसके जीवन की शपथ, जैसा मैंने तुझ से इस्राएल के परमेश्वर यहोवा की शपथ खाकर कहा था, ‘तेरा पुत्र सुलैमान मेरे बाद राजा होगा, और वह मेरे बदले मेरी गद्दी पर विराजेगा,’ वैसा ही मैं निश्चय आज के दिन करूँगा।”
Kako sam ti se zakleo Gospodom Bogom Izrailjevim rekavši: Solomun sin tvoj biæe car poslije mene, i on æe sjedjeti na prijestolu mojem mjesto mene, tako æu uèiniti danas.
31 ३१ तब बतशेबा ने भूमि पर मुँह के बल गिर राजा को दण्डवत् करके कहा, “मेरा प्रभु राजा दाऊद सदा तक जीवित रहे!”
Tada Vitsaveja savi se licem do zemlje i pokloni se caru, pa reèe: da živi gospodar moj car David dovijeka!
32 ३२ तब दाऊद राजा ने कहा, “मेरे पास सादोक याजक, नातान नबी, यहोयादा के पुत्र बनायाह को बुला लाओ।” अतः वे राजा के सामने आए।
Potom reèe car David: zovite mi Sadoka sveštenika i Natana proroka i Venaju sina Jodajeva. I oni doðoše pred cara.
33 ३३ राजा ने उनसे कहा, “अपने प्रभु के कर्मचारियों को साथ लेकर मेरे पुत्र सुलैमान को मेरे निज खच्चर पर चढ़ाओ; और गीहोन को ले जाओ;
A car im reèe: uzmite sa sobom sluge gospodara svojega, i posadite Solomuna sina mojega na moju mazgu i odvedite ga do Giona;
34 ३४ और वहाँ सादोक याजक और नातान नबी इस्राएल का राजा होने को उसका अभिषेक करें; तब तुम सब नरसिंगा फूँककर कहना, ‘राजा सुलैमान जीवित रहे।’
I neka ga ondje Sadok sveštenik i Natan prorok pomažu za cara nad Izrailjem, i zatrubite u trubu i recite: da živi car Solomun!
35 ३५ और तुम उसके पीछे-पीछे इधर आना, और वह आकर मेरे सिंहासन पर विराजे, क्योंकि मेरे बदले में वही राजा होगा; और उसी को मैंने इस्राएल और यहूदा का प्रधान होने को ठहराया है।”
Potom se vratite za njim, i on neka doðe i sjede na prijesto moj i caruje mjesto mene; jer sam njega odredio da bude voð Izrailju i Judi.
36 ३६ तब यहोयादा के पुत्र बनायाह ने कहा, “आमीन! मेरे प्रभु राजा का परमेश्वर यहोवा भी ऐसा ही कहे।
A Venaja sin Jodajev odgovori caru i reèe: amin! neka tako reèe Gospod Bog gospodara mojega cara.
37 ३७ जिस रीति यहोवा मेरे प्रभु राजा के संग रहा, उसी रीति वह सुलैमान के भी संग रहे, और उसका राज्य मेरे प्रभु दाऊद राजा के राज्य से भी अधिक बढ़ाए।”
Kako je Gospod bio s gospodarem mojim carem tako neka bude i sa Solomunom, i neka podigne prijesto njegov još više nego prijesto gospodara mojega cara Davida.
38 ३८ तब सादोक याजक और नातान नबी और यहोयादा का पुत्र बनायाह और करेतियों और पलेतियों को संग लिए हुए नीचे गए, और सुलैमान को राजा दाऊद के खच्चर पर चढ़ाकर गीहोन को ले चले।
I tako otide Sadok sveštenik i Natan prorok i Venaja sin Jodajev i Hereteji i Feleteji, i posadiše Solomuna na mazgu cara Davida i odvedoše ga do Giona.
39 ३९ तब सादोक याजक ने यहोवा के तम्बू में से तेल भरा हुआ सींग निकाला, और सुलैमान का राज्याभिषेक किया। और वे नरसिंगे फूँकने लगे; और सब लोग बोल उठे, “राजा सुलैमान जीवित रहे।”
I Sadok sveštenik uze rog s uljem iz šatora, i pomaza Solomuna. Potom zatrubiše u trubu i sav narod reèe: da živi car Solomun!
40 ४० तब सब लोग उसके पीछे-पीछे बाँसुरी बजाते और इतना बड़ा आनन्द करते हुए ऊपर गए, कि उनकी ध्वनि से पृथ्वी डोल उठी।
I sav narod poðe za njim, i narod sviraše u svirale i veseljaše se veoma da se zemlja razlijegaše od vike njihove.
41 ४१ जब अदोनिय्याह और उसके सब अतिथि खा चुके थे, तब यह ध्वनि उनको सुनाई पड़ी। योआब ने नरसिंगे का शब्द सुनकर पूछा, “नगर में हलचल और चिल्लाहट का शब्द क्यों हो रहा है?”
I zaèu Adonija i sve zvanice koje bijahu s njim, pošto jedoše; zaèu i Joav glas trubni, pa reèe: kaka je to vika i vreva u gradu?
42 ४२ वह यह कहता ही था, कि एब्यातार याजक का पुत्र योनातान आया और अदोनिय्याह ने उससे कहा, “भीतर आ; तू तो भला मनुष्य है, और भला समाचार भी लाया होगा।”
I dokle on još govoraše, gle, doðe Jonatan sin Avijatara sveštenika; i Adonija mu reèe: hodi, jer si junak i nosiš dobre glase.
43 ४३ योनातान ने अदोनिय्याह से कहा, “सचमुच हमारे प्रभु राजा दाऊद ने सुलैमान को राजा बना दिया।
A Jonatan odgovori i reèe Adoniji: ta, gospodar naš car David postavi Solomuna carem.
44 ४४ और राजा ने सादोक याजक, नातान नबी और यहोयादा के पुत्र बनायाह और करेतियों और पलेतियों को उसके संग भेज दिया, और उन्होंने उसको राजा के खच्चर पर चढ़ाया है।
Jer car posla s njim Sadoka sveštenika i Natana proroka i Venaju sina Jodajeva, i Hereteje i Feleteje, i posadiše ga na carevu mazgu.
45 ४५ और सादोक याजक, और नातान नबी ने गीहोन में उसका राज्याभिषेक किया है; और वे वहाँ से ऐसा आनन्द करते हुए ऊपर गए हैं कि नगर में हलचल मच गई, और जो शब्द तुम को सुनाई पड़ रहा है वही है।
I pomazaše ga Sadok sveštenik i Natan prorok kod Giona za cara, i otidoše odande veseleæi se tako da je grad uzavreo; to je vika koju èuste.
46 ४६ सुलैमान राजगद्दी पर विराज भी रहा है।
I Solomun je veæ sjeo na carski prijesto.
47 ४७ फिर राजा के कर्मचारी हमारे प्रभु दाऊद राजा को यह कहकर धन्य कहने आए, ‘तेरा परमेश्वर, सुलैमान का नाम, तेरे नाम से भी महान करे, और उसका राज्य तेरे राज्य से भी अधिक बढ़ाए;’ और राजा ने अपने पलंग पर दण्डवत् की।
I došle su sluge careve, i blagosloviše gospodara našega cara Davida govoreæi: da Bog proslavi ime Solomunovo još veæma nego tvoje, i prijesto njegov da podigne još više nego tvoj. I pokloni se car na postelji svojoj.
48 ४८ फिर राजा ने यह भी कहा, ‘इस्राएल का परमेश्वर यहोवा धन्य है, जिसने आज मेरे देखते एक को मेरी गद्दी पर विराजमान किया है।’”
Još ovako reèe car: da je blagosloven Gospod Bog Izrailjev, koji dade danas ko æe sjedjeti na prijestolu mojemu, da vide moje oèi.
49 ४९ तब जितने अतिथि अदोनिय्याह के संग थे वे सब थरथरा उठे, और उठकर अपना-अपना मार्ग लिया।
Tada se prepadoše, i ustaše sve zvanice Adonijine, i otidoše svak svojim putem.
50 ५० और अदोनिय्याह सुलैमान से डरकर उठा, और जाकर वेदी के सींगों को पकड़ लिया।
A Adonija bojeæi se Solomuna usta i otide, i uhvati se za rogove oltaru.
51 ५१ तब सुलैमान को यह समाचार मिला, “अदोनिय्याह सुलैमान राजा से ऐसा डर गया है कि उसने वेदी के सींगों को यह कहकर पकड़ लिया है, ‘आज राजा सुलैमान शपथ खाए कि अपने दास को तलवार से न मार डालेगा।’”
I javiše Solomunu govoreæi: eno, Adonija se uplašio od cara Solomuna, i eno ga, uhvatio se za rogove oltaru, i veli: neka mi se zakune car Solomun da neæe ubiti sluge svojega maèem.
52 ५२ सुलैमान ने कहा, “यदि वह भलमनसी दिखाए तो उसका एक बाल भी भूमि पर गिरने न पाएगा, परन्तु यदि उसमें दुष्टता पाई जाए, तो वह मारा जाएगा।”
A Solomun reèe: ako bude pošten èovjek, ni dlaka s glave njegove neæe pasti na zemlju; ali ako se naðe zlo na njemu, poginuæe.
53 ५३ तब राजा सुलैमान ने लोगों को भेज दिया जो उसको वेदी के पास से उतार ले आए तब उसने आकर राजा सुलैमान को दण्डवत् की और सुलैमान ने उससे कहा, “अपने घर चला जा।”
I tako posla car Solomun, te ga dovedoše od oltara; i kad doðe, pokloni se caru Solomunu; a Solomun mu reèe: idi kuæi svojoj.

< 1 राजा 1 >